Ankit Choudhary retweeted
आज भाजपा प्रदेश कोर कमेटी की बैठक में ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत इंदौर, जबलपुर और भोपाल में प्रस्तावित रैलियों, भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशव्यापी कार्यक्रमों तथा समान नागरिक संहिता (UCC) पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के पिता के विरुद्ध कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की अशोभनीय टिप्पणी की कड़ी निंदा करते हुए निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।
- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी
Ankit Choudhary retweeted
आज शाहपुरा, भोपाल में अनंत विभूषित श्री रविशंकर जी महाराज (श्री रावतपुरा सरकार) का स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त हुआ। इस अवसर पर माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंट कर उनका सम्मान किया।
Ankit Choudhary retweeted
आज भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री @Hkhandelwal1964 जी की अध्यक्षता एवं माननीय राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी श्री @BjpBiplab जी के विशिष्ट आतिथ्य और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सह-प्रभारी श्रीमती @rekhavermabjp जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री @chshekharbjp जी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुई।
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री @ChouhanShivraj जी, माननीय उप मुख्यमंत्री द्वय श्री @JagdishDevdaBJP जी एवं श्री @rshuklabjp जी, प्रदेश के मंत्रीगण एवं कोर ग्रुप के सम्मानीय सदस्य बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा आदरणीय प्रधानमंत्री जी के पूज्य पिता जी के प्रति की गई अशोभनीय टिप्पणी को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया।
राज्यसभा की एक रिक्त सीट के लिए उम्मीदवार के चयन पर चर्चा हुई। 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान अंतर्गत इंदौर (30 अक्टूबर), जबलपुर (31 अक्टूबर) और भोपाल (3 नवंबर) में एक-एक लाख लोगों की सहभागिता के साथ होने वाली रैलियों को लेकर चर्चा की गई। अन्य जिला मुख्यालयों में भी इसी तरह रैलियां आयोजित होंगी।
15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती को व्यापक स्तर पर मनाने को लेकर विमर्श हुआ। प्रदेश में यूसीसी लागू करने को लेकर कोर कमेटी ने प्रसन्नता व्यक्त की।
बैठक में स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण परिवारों के मकानों और भूखंडों की निःशुल्क रजिस्ट्री के अभियान के संबंध में चर्चा हुई। इसके साथ ही, केंद्र सरकार की योजनाओं में प्रदेश को अधिकतम लाभ दिलाने के लिए सांसदगणों के साथ समन्वय सहित अन्य विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
Ankit Choudhary retweeted
”जब आप हमारी उम्र के थे, तो आपका क्या सपना था?”
वाराणसी में अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में एक युवा महिला फैशन डिजाइनर ने पीएम मोदी से ये सवाल पूछा…
जवाब सुनिए... ⬇️
Ankit Choudhary retweeted
शरद चंद्र के प्रकाश से आलोकित श्री जगन्नाथ मंदिर का आलौकिक दृश्य...
जय जगन्नाथ 🙏🏻
Ankit Choudhary retweeted
नाम है अमित भाई अनिलचंद्र शाह। 🔥
देश के 2 सबसे बेहतरीन माननीय गृहमंत्री एक ही फ्रेम में!
Ankit Choudhary retweeted
बड़वानी जिले के अजगरिया में शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवपंथ सत्संग द्वारा आयोजित 'नशामुक्ति अभियान' कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के साथ सम्मिलित हुआ।
@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh
#MadhyaPradesh #Barwani
Ankit Choudhary retweeted
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 आज आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित 'माँ बगलामुखी देवी लोक' के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
Ankit Choudhary retweeted
नशा नाश की जड़ है, इससे दूर रहना ही सुखी एवं सार्थक जीवन का आधार है।
शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कल रात बड़वानी जिले के ग्राम अजगरिया में शिव पंथ समुदाय द्वारा आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम में सम्मिलित होकर सभी से नशे के विरुद्ध जनजागरण का संकल्प लेने एवं नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी एवं माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी के संकल्प के अनुरूप, वर्ष 2029 तक मध्यप्रदेश को पूर्णतः नशामुक्त बनाने हेतु हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ निरंतर प्रयासरत है।
Ankit Choudhary retweeted
जो लोग अपना जीवन पूरा करने के बाद ऑर्गन डोनेट करके जाते हैं, वे कितने ही लोगों का जीवन भी बचाते हैं और रिसर्च को भी संभव बनाते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण है मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम की शिवानी जी का। सड़क दुर्घटना में शिवानी जी की मृत्यु के बाद उनके परिवार ने उनके अंगदान करने का फैसला लिया, जिससे समाज और देश के लिए एक बड़ा संदेश गया है।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
#MannKiBaat
Ankit Choudhary retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' के 139वें संस्करण का आज भोपाल निवास पर श्रवण किया।
प्रधानमंत्री जी का संवाद सदैव प्रेरणादायी होने के साथ ही, समाज में सकारात्मक बदलाव की नई ऊर्जा देता है। नर्मदापुरम की शिवानी जी के परिवार द्वारा उनके अंगदान का निर्णय मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरक मिसाल है, इसका जिक्र इस बार 'मन की बात' में भी हुआ। यह पहल दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग जागरूकता और सेवा भाव के साथ समाज को नई दिशा दे रहे हैं।
त्योहारों के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर प्रधानमंत्री जी का Vocal for Local का आह्वान स्थानीय कारीगरों और उनके हुनर को प्रोत्साहित करने की प्रेरणा देता है। आइए, आगामी त्योहारों पर स्थानीय उत्पादों को अपनाएं, कारीगरों का उत्साह बढ़ाएं और स्वदेशी के संकल्प के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनें।
#MannKiBaat
Ankit Choudhary retweeted
हम प्रदेश में लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत अब तक 65 हजार करोड़ से अधिक राशि दे चुके हैं।
माताओं-बहनों को मिल रही इस सहायता की कोई तुलना नहीं हो सकती। जो सक्षम हैं, वो इसकी कीमत भले ना समझें, मगर जिन्हें जरूरत है, उन परिवारों में बहुत असर पड़ता है। जब लाड़ली बहना योजना की राशि ऐसे घर में पहुंचती है, तो पूरे घर का वातावरण बदल जाता है।
#SushasanSamvadMP
Ankit Choudhary retweeted
आज भोपाल में राष्ट्रीय साप्ताहिक पत्रिका @epanchjanya द्वारा आयोजित ‘सुशासन संवाद 3.0’ में प्रदेश के विकास, जनकल्याण और सुशासन से जुड़े विषयों पर संवाद किया।
हमारा संकल्प है कि प्रदेश में विकास का लाभ हर परिवार तक पहुंचे, महिलाओं को आर्थिक संबल मिले, किसानों की आय बढ़े, ग्रामीण परिवारों को घर का स्वामित्व मिले, छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और सभी नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
सिंहस्थ-2028 के भव्य-दिव्य आयोजन के लिए स्थायी सुविधाओं का निर्माण, जनजातीय अंचलों का विकास, वन्यजीव संरक्षण और औद्योगिक निवेश हमारी प्राथमिकताएं हैं, जिनके माध्यम से हम समृद्ध मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Ankit Choudhary retweeted
आज शहडोल से 8.66 लाख से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों के खातों में ₹22.89 करोड़ की बोनस राशि का अंतरण किया।
@rshuklabjp
Ankit Choudhary retweeted
तेंदूपत्ता संग्राहकों को 75% बोनस, 32 लघु वनोपजों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य और बैगा, भारिया एवं सहरिया बहनों को ₹1,500 की सहायता राशि दी जा रही है।
शहडोल में बैगा परिवारों के लगभग 17,000 आवास बनाए गए और 28,000 घरों तक जल पहुँचाने का कार्य हुआ है।
Ankit Choudhary retweeted
प्रदेश सरकार जनकल्याण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुँचे और हर परिवार को आगे बढ़ने का पर्याप्त अवसर मिले।
आज जनजातीय संस्कृति से समृद्ध शहडोल में लगभग ₹462 करोड़ की लागत के 134 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए।
इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री स्कूटी योजना’ के अंतर्गत जिले के मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
किसानों, तेंदूपत्ता संग्राहकों, लाड़ली बहनों, विद्यार्थियों एवं जनजातीय परिवारों के कल्याण के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन और रोजगार के अवसरों का विस्तार निरंतर जारी है।
कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री @rshuklabjp जी, माननीय राज्य मंत्री श्री @bjpdilipahirwar जी एवं माननीय सांसद श्रीमती @Himadri4Bjp जी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Ankit Choudhary retweeted
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के परिवार का कांग्रेस नेताओं द्वारा निरंतर अपमान किया जा रहा है। आज फिर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी ने प्रधानमंत्री जी के पूज्य पिता जी के प्रति अमर्यादित एवं घोर निंदनीय वक्तव्य दिया है, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था में पद की गरिमा को तार-तार करने वाला है।
कांग्रेस के नेता लगातार ऐसी घटिया बयानबाज़ी करके देश में अराजकता फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन उनकी इस विकृत और सामंती मानसिकता को देश की जनता भली-भाँति समझ चुकी है। यही कारण है कि पिछले एक दशक से अधिक समय से जनता उन्हें लगातार करारी शिकस्त दे रही है।






























