Korea (@KoreaDist) header
Korea (@KoreaDist) profile picture

Official account of Chhattisgarh's Korea District. Follow for updates, news and information

Baikunthpur
Joined September 2016
ऑडिट पखवाड़ा-2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर teapaw.org/i/broadcasts/2NgQpYnyK…
5
23
21
1,971
नवा रायपुर में आकार ले रहा शिक्षा और कौशल विकास का नया भविष्य सुशासन सरकार के प्रयासों से छत्तीसगढ़ शिक्षा और कौशल विकास के नए केंद्र के रूप में उभर रहा है, जहां युवाओं के लिए ज्ञान, हुनर और रोजगार के नए अवसर आकार ले रहे हैं। छत्तीसगढ़ सरकार की हिंदी मासिक पत्रिका ‘छत्तीसगढ़ जनमन’ के अक्टूबर 2026 अंक में पढ़िए शिक्षा और कौशल विकास के क्षेत्र में बदलते छत्तीसगढ़ की तस्वीर। 📖 पत्रिका पढ़ने के लिए क्लिक करें: cgjanman.in #ChhattisgarhJanman #ViksitChhattisgarh #NavaRaipur #Education #SkillDevelopment #Sushasansarkar
9
24
28
2,388
ऑडिट पखवाड़ा - 2026 उद्घाटन समारोह 📍सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
10
26
30
2,199
हमारी सरकार का मंत्र है- सुशासन, पारदर्शिता, जवाबदेही और तकनीक के माध्यम से हर नागरिक तक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना। इसी उद्देश्य से हमने राज्य में सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया है। वर्ष 2026-27 के लिए हमने 1.72 लाख करोड़ रुपये का बजट रखा है। यह केवल एक आंकड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के लगभग 3 करोड़ लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। -श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 📍ऑडिट पखवाड़ा - 2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर #GoodGovernance #Transparency #DigitalGovernance #SushasanSarkar #Chhattisgarh
9
25
28
1,933
भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार teapaw.org/i/broadcasts/2OdVpWlWy…
6
23
21
1,950
साथियों, मैं हमेशा कहता हूं कि लेखा एवं लेखा परीक्षा की टिप्पणियां शासन के लिए सुधार का अवसर हैं। हमारे विभागों की जिम्मेदारी है कि योजनाओं की राशि समय पर हितग्राहियों तक पहुंचे, उपयोगिता प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत हों, बैंक खातों में पड़ी राशि का मिलान एवं समुचित उपयोग हो और लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों तथा लोक लेखा समिति की अनुशंसाओं पर समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। -श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 📍ऑडिट पखवाड़ा - 2026 उद्घाटन समारोह, सामुदायिक भवन, महालेखाकार आवासीय परिसर, रायपुर #CAG #Audit #PublicAccountability #FinancialTransparency #GoodGovernance #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh
10
28
2
34
4,736
छत्तीसगढ़ की धरती रत्नगर्भा है। ऊर्जा, जल, प्रचुर प्राकृतिक संसाधन और कुशल श्रमशक्ति जैसी हर आवश्यक सुविधा यहां उपलब्ध है। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 📍 नवा रायपुर अटल नगर #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #Sushasansarkar #VishnuDeoSai
6
33
30
2,055
उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सुशासन सरकार ने कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। सिंगल विंडो सिस्टम से उद्योग स्थापना की प्रक्रिया सरल, सुगम और तेज हुई है। अब निवेशकों को कम समय में जरूरी स्वीकृतियां और प्रदेश में औद्योगिक विकास को नई गति मिल रही है। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 📍 नवा रायपुर अटल नगर #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
1
29
26
1,916
"भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम 📍 दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार #Bhoomipujan #ViksitChhattisgarh #Balodabazar #SushasanSarkar #VikasKaNayaAdhyay
27
23
2,081
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर में ऑडिट पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि जनता के एक-एक रुपये का सही उपयोग सुनिश्चित करना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुशासन का आधार हैं। डिजिटल भुगतान, ई-वाउचर, IFMIS और AI के उपयोग से वित्तीय व्यवस्था को और सरल एवं पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने उपयोगिता प्रमाणपत्र समय पर जमा करने और ऑडिट रिपोर्ट पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। #SushasanSarkar #AuditFortnight2026 #FinancialTransparency #ViksitChhattisgarh
24
26
1,924
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नवा रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने 24 उद्योग समूहों को इन्विटेशन टू इन्वेस्ट लेटर सौंपे। कार्यक्रम में प्रदेश को 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए, जिनसे लगभग 20 हजार युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नई औद्योगिक नीति और निवेश के अनुकूल वातावरण से छत्तीसगढ़ देश-विदेश के निवेशकों के लिए आकर्षक केंद्र बन रहा है। पिछले डेढ़-दो वर्षों में प्रदेश को साढ़े आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं और लगभग 60 औद्योगिक परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है। #InvestChhattisgarh #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustrialGrowth #EmploymentGeneration #BastarDevelopment #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar
27
26
1,892
इस वर्ष 360 नए धान खरीदी केंद्र बढ़ाए गए हैं। साथ ही, किसानों को अंतर की राशि अतिरिक्त आदान सहायता के रूप में दी जाएगी। इससे कृषकों को आर्थिक संबल मिलेगा और खेती-किसानी को और अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 📍 "भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #DhanKharidi2026 #KrishakUnnatiYojana #समृद्ध_किसान_विकसित_छत्तीसगढ़ #धान_खरीदी_2026
1
25
23
1,928
सेवा सेतु पोर्टल ने जनसेवाओं को बनाया आसान और सुलभ। अब 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाओं का लाभ घर बैठे, सिर्फ एक क्लिक पर मिल रहा है। श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ 📍 "भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार #SevaSetu #DigitalGovernance #SushasanSarkar #DigitalChhattisgarh #EaseOfLiving #JanSeva #ViksitChhattisgarh
24
18
1,863
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने ₹459 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। साथ ही, विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रदेश के हर अंचल तक विकास की रोशनी पहुंचे और जनसुविधाओं के विस्तार से लोगों का जीवन बेहतर बने, इसी प्रतिबद्धता के साथ राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। गांव-गांव तक बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और हर परिवार के जीवन में खुशहाली लाते हुए समृद्ध एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण सुशासन सरकार का संकल्प है। #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #DevelopmentForAll #GoodGovernance #PublicWelfare
20
17
1,814
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विकास संकल्प तिहार के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्होंने हितग्राहियों को सहायता सामग्री, चेक एवं प्रशस्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सुशासन सरकार की प्राथमिकता है। हर परिवार की खुशहाली और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। 📍"भूमिपूजन एवं लोकार्पण" कार्यक्रम, दुर्गोत्सव मैदान सुहेला, बलौदाबाजार #SushasanSarkar #ViksitChhattisgarh #VikasSankalpTihar #PublicWelfare #GoodGovernance
19
15
1,913
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें…
3
13
13
1,812
सुशासन सरकार में विकासकार्यों को मिल रही गति मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के सुहेला में आयोजित विकास संकल्प तिहार में जिलेवासियों को 459 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत के 275 विकास कार्यों की दी सौगात। #Bhoomipujan #ViksitChhattisgarh #Balodabazar #SushasanSarkar #VikasKaNayaAdhyay
3
18
17
1,667
छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग चैप्टर-3 में 1.06 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज रायपुर में छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय का आयोजन किया गया। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में देशभर से लगभग 150 उद्योगपतियों ने भाग लिया। यह आयोजन प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के उद्योग जगत की सबसे बड़ी सहभागिताओं में से एक रहा। Chhattisgarh Industry Dialogue Chapter 3 📍 नवा रायपुर अटल नगर #ChhattisgarhIndustryDialogue #IndustryDialogue3 #InvestChhattisgarh #Chhattisgarh #NavaRaipur #IndustrialGrowth #InvestmentDestination #ViksitChhattisgarh #SushasanSarkar #VishnuDeoSai
3
24
25
1,987
"ब्रह्मेन्द्ररुद्राग्निकुबेरसूर्यसोमादिभिर्वन्दितवन्दनीय। बुध्यस्य देवेश जगन्निवास मन्त्रप्रभावेण सुखेन देव॥" देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्री हरि विष्णु सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं प्रसन्नता प्रदान करें, कुटुंब में धन-धान्य की सतत वृद्धि हो। #देवउठनी_एकादशी #DevUthaniEkadashi2026
5
24
36
2,470
विश्व बाल अधिकार दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं आइए, हम सभी बच्चों के सुरक्षित भविष्य, उत्तम शिक्षा और सर्वांगीण विकास के लिए बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लें। #विश्व_बाल_अधिकार_दिवस #WorldChildrensDay
9
24
28
1,642