Pinned Tweet
घायल है भोला इंसान, रघुपति राघव राजा राम।
#Alwariya
कुनाल भटनागर retweeted
राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव परिणाम पर सटीक विश्लेषण!
youtu.be/oCztzcXFeSo?si=VNDx…
बिल्कुल...
हाल में चिकित्सा विभाग में हाल में एक संविदा कर्मी ने मौत को गले लगा लिया।
शिक्षा विभाग में लगे व्यवसायिक शिक्षक और ज्यादातर संविदा कर्मियों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। इसके अलावा व्यवसायिक शिक्षकों की सैलरी तो 16-16 महीनों से नहीं आई।
निजी कंपनी शोषण का हड्डा बन गए है।
Replying to @Kunal_Alwar @BhajanlalBjp
और संविदा भर्ती ने तो सरकार की लुटिया डुबो दीं, इसको कैसे भूल गए।
युवा हितैषी होने का दावा...पंचायत चुनाव में युवाओं की भी नाराजगी के 9 बड़े कारण समझिए।
@BhajanlalBjp सरकार युवाओं के हितों की बात तो खूब करती है, लेकिन भर्ती, नियुक्ति और पेपर लीक जैसे मुद्दों पर युवाओं को सरकार के 3 साल पूरे होने के बाद भी इंतजार करना पड़ रहा है। पंचायत चुनाव के नतीजों में सामने आई राजनीतिक चुनौती के बीच युवाओं की नाराजगी के ये मुद्दे भी चर्चा में हैं।
1. पेपर लीक पर कार्रवाई अधूरी!
पूर्ववर्ती 17 पेपर लीक मामलों की जांच में प्रभावी कार्रवाई को लेकर सवाल। 600-650 गिरफ्तारियों के बावजूद आरोपी जमानत पर बाहर, OMR घोटाले के मुख्य आरोपियों और JEN भर्ती की सुस्त जांच पर सवाल। जांच एजेंसी में पर्याप्त स्टाफ तक नहीं।
2. अध्यापक भर्ती 2022 (लेवल-2): हाईकोर्ट के नियुक्ति आदेश के बावजूद पात्र अभ्यर्थियों को नौकरी नहीं। सरकार के डिवीजन बेंच जाने से हजारों परिवारों की चिंता बढ़ी। (इस तरह के और भी उदाहरण है जिसमें भर्ती कोर्ट में झूम रही है)
3. अध्यापक भर्ती 2025: लेवल-1 की नियुक्तियां कोर्ट में मामला लंबित होने से अटकीं, वहीं लेवल-2 के गैर-विवादित अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति का इंतजार।
4. इंटरव्यू खत्म करने की मांग अनसुनी!
ग्रेड पे 4200 तक की नौकरियों में इंटरव्यू खत्म करने के लिए युवाओं ने चप्पल घिसीं। PM मोदी ने 2015 में केंद्र की नौकरियों से इंटरव्यू खत्म किए, कई राज्यों ने भी इसे अपनाया, लेकिन राजस्थान में युवाओं की मांग अनसुनी रही। (PM मोदी के मिशन को राजस्थान में लागू नहीं कर रहे... इसको लागू किया जाता तो सरकार के लिए सकारात्मक होता)
5. चतुर्थ श्रेणी भर्ती में विसंगतियां: एक पद के नाम पर आवेदन, लेकिन नियुक्ति में स्वीपर, वार्ड बॉय, रसोइया और जलधारी जैसे अलग-अलग काम। जिला आवंटन में भी मेरिट की अनदेखी के आरोप।
6. RPSC की परीक्षाओं का कठिनाई स्तर: फर्स्ट और सेकंड ग्रेड परीक्षाओं में कठिन पेपर के चलते पद खाली रहने पर सवाल। आखिर भर्ती का उद्देश्य पद भरना है या खाली छोड़ना?
7. नई भर्तियों में पदों की कमी: पिछली भर्तियों की तुलना में कम पदों से युवाओं में नाराजगी। रिक्त पदों के अनुपात में भर्तियां बढ़ाने की मांग।
8. RSSB की उत्तर कुंजी में गड़बड़ियां: एक ही पेपर में 15-20 प्रश्न डिलीट होने या उत्तर बदलने से मेहनती अभ्यर्थियों को नुकसान। बोर्ड की जवाबदेही और पारदर्शिता पर सवाल।
9. PTI भर्ती 2022 की जांच: दो साल से जांच अधर में। कथित फर्जीवाड़े के आरोपी नौकरी में बने रहने के आरोप, अभ्यर्थी शिक्षा निदेशालय के चक्कर काटने को मजबूर। कार्रवाई के बजाय जांच की बीरबल वाली खिचड़ी!
आखिर युवाओं की सुनवाई कब होगी @narendramodi ?
युवा हितैषी होने का दावा करने वाली @BhajanlalBjp सरकार के सामने ये सवाल छोटे नहीं हैं। युवाओं ने ज्ञापन दिए, प्रदर्शन किए, दफ्तरों के चक्कर काटे, लेकिन कई मुद्दे आज भी अनसुलझे हैं।
पंचायत चुनाव के नतीजों को युवाओं की इस नाराजगी से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
युवाओं को भाषण नहीं, रोजगार चाहिए। आश्वासन नहीं, नियुक्ति चाहिए। वादे नहीं, जवाब चाहिए।
अगर अब भी सरकार नहीं चेती तो आने वाले समय में युवाओं की नाराजगी और गंभीर राजनीतिक चुनौती बन सकती है।
@PMOIndia @BJP4India @Viveksbarmeri @RajCMO
सांगानेर में RLP का बहुमत...अब हार से बचने के लिए विधानसभा का नक्शा समझाने में जुटा पूरा सिस्टम!
सांगानेर पंचायत समिति में RLP ने बहुमत हासिल किया तो सियासी गलियारों में हलचल मच गई। सांगानेर नाम होने के कारण लोगों को लगा कि यह मुख्यमंत्री की विधानसभा का ही हिस्सा है। लेकिन जैसे ही नतीजे सामने आए और RLP का पलड़ा भारी दिखा, सफाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। बताया जाने लगा कि सांगानेर पंचायत समिति मुख्यमंत्री की विधानसभा में नहीं, बल्कि दूसरी विधानसभा में आती है।
बात सही हो सकती है कि पंचायत समिति की सीमा मुख्यमंत्री की विधानसभा से बाहर है, लेकिन सवाल तो अपनी जगह कायम है।
जीत मिलती है तो मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया जाता है। तब विधानसभा का नक्शा याद नहीं आता! लेकिन पंचायत समिति में RLP को बहुमत मिला तो अचानक विधानसभा की सीमाएं याद आने लगीं।
वाह रे सियासत! जीत का श्रेय लेने के लिए पूरा सांगानेर अपना और हार की चर्चा होते ही विधानसभा का नक्शा सामने!
मान लिया कि यह मुख्यमंत्री की विधानसभा में नहीं आता, लेकिन सांगानेर की राजनीतिक जिम्मेदारी से क्या इतनी आसानी से पल्ला झाड़ा जा सकता है?
आखिर जीत का श्रेय लेने में आगे रहने वाले लोग हार पर जिम्मेदारी लेने से पीछे क्यों हट रहे हैं?
@BhajanlalBjp @BJP4Rajasthan
अच्छा...
भरतपुर जिला परिषद में कांग्रेस का बहुमत...31 सीटों में कांग्रेस ने 21 पर जीत... भाजपा 9 और RLP 1 पर जीत गई।
सांगानेर विधानसभा और सांगानेर पंचायत समिति का अंतर भी पता होना चाहिए
सांगानेर पंचायत समिति का प्रधान बगरू की जनता चुनती है
सांगानेर पंचायत समिति की 23 ग्राम पंचायतें सभी बगरू विधानसभा में आती है
1. अजयराजपुरा (Ajairajpura)
2. अवानियां (Awaniya)
3. कलवाड़ा (Kalwara)
4. कपूरावाला (Kapoorawala)
5. खटवाड़ा (Khatwara)
6. जयसिंहपुरा बास नेवटा (Jaisinghpura Bas Neota)
7. ठीकरिया (Thikariya)
8. दहमी कलां (Dahmi Kalan)
9. नृसिंहपुरा (Narsinghpura)
10. नेवटा (Neota)
11. पंवालिया (Panwaliya)
12. पुरूषोतमपुरा उर्फ दादिया (Purshottampura @ Dadiya)
13. बगरू रावाण (Bagru Rawan)
14. बालावाला (Balawala)
15. भम्भौरिया (Bhambhoriya)
16. भांकरोटा खुर्द (Bhankrota Khurd)
17. भापुरा (Bhapura)
18. महापुरा (Mahapura)
19. मोहनपुरा (Mohanpura)
20. रामपुराउती (Rampura Unti)
21. लाखना (Lakhana)
22. सिरानी (Sirani)
23. हरचन्दपुरा उर्फ देवलिया
8 करोड़ जनता का हृदय से आभार...जीत का श्रेय प्रधानमंत्री को देता हूं- @BhajanlalBjp
(नोट- वीडियो निगम चुनाव परिणाम के बाद बीजेपी कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम का है।)
राजस्थान यूनिवर्सिटी के छात्र नेताओं ने चुनाव में मारी बाजी
महेश समोता (सीकर)
विजयपाल कुड़ी (सीकर)
श्रवण झांझड़ा (जयपुर)
नीमा वर्मा (जयपुर)
राकेश गड़वाल (सीकर)
रवि सैनी (जयपुर)
मुख्यमंत्री की विधानसभा में RLP का जलवा
जयपुर की पंचायत समिति सांगानेर के परिणाम ने सभी को चौंका दिया। सांगानेर की 12 सीटों का परिणाम में 8 सीटों पर RLP ने जीत की दर्ज, 2 सीट पर कांग्रेस और 2 सीट पर भाजपा ने जीत की दर्ज।
अलवर
गोविन्दगढ़ पंचायत समिति गोविन्दगढ़ 8 वार्डो के आये परिणाम
वार्ड 1 से भाजपा की निर्मला 608 वोट से विजय
वार्ड 2 से कॉंग्रेस की कमलेश 104 वोट से विजय
वार्ड 3 कॉंग्रेस के दर्शन लाल 90 वोट से विजय
वार्ड 4 से निर्दलीय ममता गुर्जर 270 वोट से विजय
वार्ड 5 से भाजपा के कश्मीर 162 वोट से विजय
वार्ड 6 से कॉंग्रेस के साजिद खान 388 वोट से जीते
वार्ड 7 से भाजपा की हुक्मवती 65 वोट से जीती
वार्ड 8 से निर्दलीय प्रीति सैनी 341 वोट से जीती
बाकी आने बाकी ।
#Alwar
1
10
1,565
सवाल गंभीर है...जो मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी निकाय चुनाव में जीत का श्रेय मुख्यमंत्री @BhajanlalBjp के कुशल नेतृत्व को दे रहे थे वो अब पंचायत हार का कारण किसको बताएंगे?
अलवर में भी RLP का जलवा!
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम के विधानसभा क्षेत्र के मालाखेड़ा पंचायत समिति में RLP 3 सीट निकाल ले गई।
2-2 BJP कांग्रेस और 4 निर्दलीय।
कुनाल भटनागर retweeted
Rajasthan's latest police crime report reveals a sharp rise in several serious offences during the first 10 months of 2026.
Abetment of suicide cases among women surged 64%, kidnapping and abduction cases rose 38%, and drug-related offences increased 40%. Murders registered under the SC atrocity category also rose by nearly 12%.
These increases come despite a marginal decline in overall BNS/IPC cases. Here's what the data reveals.
धनतेरस पर भी व्यवसायिक शिक्षकों के घर मायूसी! 15 महीने से वेतन नहीं, फोन करने पर अधिकारी भी नहीं उठा रहे कॉल।
ठेका प्रथा पर काम करने वाले लोगों का दर्द! सुनने वाला कौन?
किसको बताए अपनी पीड़ा ?
धनतेरस पर भी व्यवसायिक शिक्षकों के घर मायूसी! 15 महीने से वेतन नहीं, फोन करने पर अधिकारी भी नहीं उठा रहे कॉल
#VocationalTeachers #RajasthanTeachers #SalaryPending #TeacherIssues #RajasthanEducation #Dhanteras #EducationNews #RajasthanNews #TheHunterNews
कुनाल भटनागर retweeted
OMR शीट बदलकर सैकड़ों नहीं, हजारों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप है… लेकिन आरोपी आज भी खुलेआम घूम रहा है। सरकारी मुलाजिम बना हुआ है!
लखनऊ से जयपुर तक दर्ज FIR सवाल पूछ रही हैं, दस्तावेज सवाल उठा रहे हैं, फिर भी कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा क्यों?
आखिर किसका संरक्षण है? कौन बचा रहा है इस पूरे खेल के किरदारों को?
भर्ती परीक्षाओं में OMR बदलने की कथित धांधली की परतें खुलीं तो मामला सिर्फ कुछ अभ्यर्थियों तक सीमित नहीं रहेगा। इसके तार बहुत दूर तक जा सकते हैं।
सवाल सिर्फ एक है…युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वालों पर कार्रवाई कब होगी?
कुनाल भटनागर retweeted
आमेर में मनीष सोनी हत्याकांड: 2 महीने बाद भी परिवार को नहीं मिली सरकारी सहायता, आश्वासन अधूरा |
#Amer #ManishSoni #JaipurNews #RajasthanNews #JusticeForManishSoni #GovernmentAssurance #TheHunterNews
ननद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की 🙏














