Madhaw Anand (@MAnandOfficial) header
Madhaw Anand (@MAnandOfficial) profile picture

विधायक - 36, मधुबनी विधानसभा नेता विधायक दल, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) सभापति - शून्यकाल समिति- बिहार विधानसभा

Bihar, India
Joined February 2018
Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)Photo by Madhaw Anand (@MAnandOfficial)
मधुबनी विधानसभा के सम्मानित बड़े-बुजुर्गों, भाई-बहनों और साथियों का हृदय से आभार, जिन्होंने अपने बहुमूल्य वोट रूपी आशीर्वाद और समर्थन से मुझे विजय दिलाई। आप सभी का सहयोग ही इस सफलता की सबसे बड़ी शक्ति रहा। मैं आप सभी को सुनिश्चित करता हूँ कि चुनाव प्रचार के दौरान मैंने जो वादे किये हैं उन्हें जरूर पूरा करुँगा। आप सभी का बेहद आभार 🙏 #राष्ट्रीयलोकमोर्चा #RLM #NDA #rashtriyalokmorcha #MadhavAnand #madhubani #biharelections2025 #BiharVikas #TeamNDA #NDAForBihar #VikasKeSankalpKeSaath @RLMofIndia @narendramodi @NitishKumar @UpendraKushRLM @jitanrmanjhi @iChiragPaswan
11
6
1
74
12,943
आज मधुबनी नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत कुलशील परिषद, बुद्धनगर कॉलोनी में बड़े भाई समान आदरणीय डॉ. लंबोदर झा जी एवं उनके छोटे भाई श्री के.के. पुट्टी जी के आवास पर जाकर पूरे परिवार से आत्मीय मुलाकात करने का अवसर प्राप्त हुआ। चुनाव के दौरान डॉ. लंबोदर झा जी एवं उनके परिवार से परिचय हुआ। उस समय परिवार के सभी सदस्यों ने जिस स्नेह, अपनत्व और सहयोग के साथ मेरा साथ दिया, उससे एक आत्मीय रिश्ता बन गया। उनका यह प्यार और सहयोग मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा। आज डॉ. लंबोदर झा जी, डॉ. सोनी कुमारी जी, गजानन झा जी, श्री के.के. पुट्टी जी, श्रीमती आशा झा जी, ऋषिराज जी एवं सौम्या श्री सहित परिवार के सभी सदस्यों से मिलकर मन बेहद प्रसन्न हुआ। बच्चों से मिलकर भी बहुत अच्छा लगा। कुछ रिश्ते बहुत कम समय में भी अपनेपन की गहरी छाप छोड़ जाते हैं। यह परिवार मेरे लिए ऐसा ही एक आत्मीय परिवार है। आप सभी का स्नेह, प्यार और आशीर्वाद यूँ ही बना रहे। पूरे परिवार के प्रति हृदय से आभार एवं शुभकामनाएँ। 🙏
81
आज मधुबनी नगर निगम में सुप्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाले आदरणीय डॉ. संजय ठाकुर जी के आवास पर जाकर उनसे आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उनकी सुपुत्री डॉ. स्वाति एवं उनके होने वाले जीवनसाथी डॉ. मान से मिलकर दोनों के आगामी वैवाहिक जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ एवं मंगलकामनाएँ प्रेषित कीं। आगामी 30 नवंबर को विधानसभा सत्र के कारण विवाह समारोह में उपस्थित रह पाना संभव नहीं होगा, इसलिए आज ही उनके आवास पर जाकर अपनी शुभकामनाएँ देने का अवसर मिला। डॉ. संजय ठाकुर जी और उनके परिवार के साथ हमारा वर्षों पुराना आत्मीय एवं पारिवारिक संबंध रहा है। इस परिवार से जुड़ाव केवल परिचय का नहीं, बल्कि अपनत्व और स्नेह का है। परिवार की खुशियाँ हमेशा अपनी खुशियों जैसी लगती हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि डॉ. स्वाति एवं डॉ. मान का दांपत्य जीवन प्रेम, विश्वास, सुख-समृद्धि और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे। दोनों का जीवन मंगलमय हो।
3
153
आज मधुबनी जिला अतिथिगृह में बिस्फी स्थित जिलानी हीरो कैंपस के निदेशक एवं संचालक श्री आरिफ जिलानी साहब से आत्मीय मुलाकात हुई। उनसे मेरा पुराना और आत्मीय संबंध रहा है। इस अवसर पर उन्होंने अपने निकाह का निमंत्रण दिया। आगामी 3 दिसंबर को आयोजित इस शुभ अवसर के लिए उन्हें दिल से मुबारकबाद एवं ढेरों शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। विधानसभा सत्र के कारण इस मांगलिक अवसर पर उपस्थित नहीं हो पाने की अपनी विवशता भी साझा की। साथ ही वादा किया कि अगली बार मधुबनी आने पर उनके घर अवश्य पहुँचूँगा और परिवारजनों से मुलाकात करूँगा। अल्लाह से दुआ है कि आरिफ जिलानी साहब का नया वैवाहिक जीवन प्रेम, खुशियों, आपसी विश्वास और बरकत से भरा रहे। उन्हें एवं उनके पूरे परिवार को इस नई शुरुआत के लिए दिली मुबारकबाद।
1
73
जन-जन से जुड़ाव, जनसमस्याओं पर संवाद।
2
109
जनता दर्शन : तीसरा दिन जनता दर्शन के तीसरे दिन भी सुबह से ही बड़ी संख्या में मधुबनी की जनता जनार्दन का आगमन हुआ। सबके साथ बैठकर चाय पर आत्मीय बातचीत की, उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को ध्यानपूर्वक सुना तथा उनके समाधान के लिए गंभीरता और पूरी ईमानदारी से प्रयास किया। मेरे लिए सबसे बड़ी पूंजी यही जनता का विश्वास और अपनापन है। जब भी अपने क्षेत्र में रहता हूँ, आप सभी का इस तरह अपनी बात और अपनी समस्याएँ लेकर पहुंचना मुझे अपनी जिम्मेदारियों का एहसास कराता है। आपका विश्वास ही मेरी ताकत है और आपकी सेवा ही मेरा संकल्प। आपका सेवक, माधव आनंद
3
132
सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं महान आध्यात्मिक संत श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (गुरुपर्व) की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। गुरु नानक देव जी के प्रेम, समानता, सेवा और सद्भाव के संदेश हम सभी को सदैव मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते रहें। #GuruNanakDevJi
86
कार्तिक पूर्णिमा एवं देव दीपावली के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। भगवान श्रीहरि विष्णु एवं देवाधिदेव महादेव की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे। #KartikPurnima #DevDeepawali
189
मधुबनी जिला के हरलाखी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विटहर गाँव में आयोजित सप्तदिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होकर प्रभु श्रीराम की पावन कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। कथावाचिका के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की महिमा, मर्यादा और आदर्शों का श्रवण कर मन भक्ति और श्रद्धा से भावविभोर हो उठा। विटहर की पावन धरती पर भक्तिमय वातावरण और ग्रामवासियों का स्नेह-अपनापन हृदय को छू गया। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों का हृदय से आभार। प्रभु श्रीराम की कृपा हरलाखी सहित समस्त मिथिलांचल पर बनी रहे। जय श्रीराम! 🙏🚩 #श्रीरामकथा #विटहर #हरलाखी #मधुबनी #मिथिलांचल #जयश्रीराम
1
2
134
सेवक आपके द्वार – गांव की चौपाल से जनता के दिलों तक। आज मधुबनी के रहिका प्रखंड स्थित पंचायत सरकार भवन, सनौर में सनौर पंचायत के अपने ग्रामीण भाई-बहनों, बुजुर्गों और नौजवान साथियों के बीच पहुंचकर उनसे मिलने और संवाद करने का अवसर मिला। कहीं आमने-सामने बैठकर गांव की समस्याओं पर चर्चा हुई, तो कहीं बुजुर्गों ने अपने अनुभव साझा किए। किसी ने सड़क और नाली की बात रखी, तो किसी ने सरकारी योजनाओं और स्थानीय सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानी बताई। इन सबके बीच सबसे सुखद रहा लोगों का अपनापन, उनका स्नेह और बिना किसी संकोच के अपनी बात रखना। गांव की चौपाल का यही तो महत्व है, जहां कोई औपचारिकता नहीं होती, हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का अवसर मिलता है और जनप्रतिनिधि सीधे जनता के बीच बैठकर उनकी बात सुनता है। ‘सेवक आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से मेरी यही कोशिश है कि शहर में बैठकर ही लोगों की समस्याओं को समझने के बजाय गांव-गांव और पंचायत-पंचायत जाकर अपने लोगों के बीच समय बिताऊं। उनकी खुशियों में शामिल होऊं, उनकी परेशानियों को समझूं और उनके समाधान के लिए पूरी ईमानदारी से प्रयास करूं। बिहार सरकार द्वारा पंचायत स्तर पर पंचायत सरकार भवनों का निर्माण ग्रामीणों के लिए एक महत्वपूर्ण व्यवस्था है। मेरा मानना है कि इन भवनों का उपयोग केवल सरकारी कामकाज तक सीमित न रहे, बल्कि ये गांव के लोगों के आपसी संवाद, जनसुनवाई और समस्याओं के समाधान का भी एक मजबूत केंद्र बनें। मेरे लिए जनता दर्शन कोई औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने परिवार के बीच बैठकर उनकी बातें सुनने का अवसर है। गांव की मिट्टी, यहां के लोगों का विश्वास और उनका अपनापन ही जनसेवा के इस रास्ते पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। मेरा प्रयास है कि सरकार और जनता के बीच दूरी कम हो, पंचायत की चौपाल पर हर आवाज सुनी जाए और हर जायज समस्या के समाधान की दिशा में कदम बढ़े। सनौर पंचायत के सभी ग्रामीण भाई-बहनों का स्नेह, विश्वास और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार। आपका अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
104
आज मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड की सनौर पंचायत में पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष आदरणीय श्री राम नरेश राय जी के आवास पर एनडीए के साथी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री उपेंद्र साह जी ने की। बैठक में रविंद्र झा जी, अजय महतो जी, रोहित मंडल जी, मिस्री पासवान जी, विनोद पंडित जी, जदयू नेता श्री वरुण मंडल जी, पुलकित पासवान जी, राजेश जी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी साथियों के साथ संगठन को मजबूत बनाने, आपसी तालमेल बनाए रखने और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। सभी साथियों का उत्साह, सहयोग और एकजुटता देखकर अच्छा लगा। हम सभी मिलकर एनडीए संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनता की सेवा के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।
98
मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत क्लोज आकाशपुरा स्थित हनुमान मंदिर (ब्रह्मस्थान)में आयोजित श्री श्री 108 नवाह महायज्ञ के अंतिम दिन सम्मिलित होकर पूजा-अर्चना करने एवं प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासियों से आत्मीय भेंट-मुलाकात हुई। उनकी बातें सुनीं और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन हमारी आस्था, सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को और मजबूत करते हैं। भगवान हनुमान जी से सभी के सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की।
8
265
जनता दर्शन का आज दूसरा दिन है। आज भी सुबह से ही मधुबनी जिला अतिथि गृह में भगवान रूपी जनता जनार्दन के आने का सिलसिला जारी रहा। सभी से आत्मीयता के साथ बैठकर उनकी समस्याओं और बातों को सुना तथा यथासंभव उनके त्वरित समाधान का प्रयास किया। कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो जाता है, तो कुछ ऐसे पारिवारिक और व्यक्तिगत विषय भी होते हैं, जिन्हें लोग सबके बीच साझा नहीं करना चाहते। ऐसे लोगों से अलग बैठकर भी बातचीत की और उनकी बातों को पूरी संवेदनशीलता के साथ समझने का प्रयास किया। मेरे लिए जनता दर्शन केवल समस्याओं को सुनने और उनके समाधान का माध्यम नहीं, बल्कि अपने लोगों से जुड़ने, उनका विश्वास समझने और उनके सुख-दुःख में सहभागी बनने का अवसर है। यह मेरे लिए सौभाग्य और भावनात्मक संतोष का विषय है कि मधुबनी विधानसभा ही नहीं, बल्कि मधुबनी जिले के अन्य क्षेत्रों से भी लोग अपनी उम्मीदों और विश्वास के साथ मुझसे मिलने आते हैं। जनता का यह भरोसा, उनका अपनापन और उनका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि इस विश्वास को अपने सेवा-भाव, संवेदनशीलता और निरंतर प्रयासों से बनाए रखूँ। आपका विश्वास ही मेरी जिम्मेदारी है और आपकी सेवा ही मेरा संकल्प।
101
बीती रात झंझारपुर में आदरणीय श्री सपन कुमार सिंह जी (अधिवक्ता सह विशेष लोक अभियोजक, एससी/एसटी एक्ट) की सुपुत्री सुष्मिता जी के शुभ तिलक-फलदान समारोह में सम्मिलित होकर उन्हें सुखद एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं। इस आत्मीय अवसर पर मेरे बड़े भाई एवं मधुबनी नगर निगम के महापौर श्री अरुण राय जी सहित एनडीए के अनेक वरिष्ठ साथीगण भी उपस्थित रहे। सभी के साथ इस पारिवारिक खुशी में सहभागी बनना सुखद रहा। ईश्वर से प्रार्थना है कि सुष्मिता जी का भावी जीवन प्रेम, विश्वास, सुख और समृद्धि से परिपूर्ण रहे।
1
6
198
लोकसभा अध्यक्ष एवं कोटा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री @ombirlakota जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें तथा राष्ट्र और जनसेवा के कार्यों में आपका योगदान निरंतर बना रहे। आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता का संचार हो, यही मंगलकामना है।
84
आज मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत ग्राम डगरभिट्टी निवासी श्री आशुतोष शुक्ला उर्फ कन्हैया जी के पूज्य पिताजी एवं समाजसेवी स्वर्गीय दिनेश नारायण शुक्ला जी के द्वादश श्राद्ध कर्म में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बीते दिनों हृदयाघात के कारण उनका असामयिक निधन हो जाना परिवार, शुभचिंतकों एवं पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनका सरल स्वभाव, आत्मीय व्यवहार और समाज के प्रति समर्पण सदैव हम सभी की स्मृतियों में जीवित रहेगा। आज द्वादश श्राद्ध के इस भावुक अवसर पर दिवंगत आत्मा को नमन करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की। एक पिता का साया सिर से उठ जाना ऐसा दुःख है, जिसकी भरपाई जीवन में कभी नहीं हो सकती। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करें। भावभीनी श्रद्धांजलि एवं शत्-शत् नमन। 🙏 ॐ शांति! 🙏
6
191
आज मधुबनी स्थित जिला अतिथि गृह में भगवान रूपी जनता जनार्दन से मिलकर उनका कुशलक्षेम जानने और उनकी समस्याओं को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मिलने पहुँचे। सभी के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके यथासंभव समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक बातचीत हुई। जनता के साथ मेरा यह आत्मीय जुड़ाव और उनका स्नेह एवं विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा सदैव प्रयास रहता है कि जब भी अपने क्षेत्र में रहूँ, ‘सेवक आपके द्वार’ एवं जनदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से सीधा संवाद करूँ और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूँ। आपका विश्वास, आपका स्नेह और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा और उनके बीच रहना ही मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है।
1
129
आज मधुबनी स्थित जिला अतिथि गृह में भगवान रूपी जनता जनार्दन से मिलकर उनका कुशलक्षेम जानने और उनकी समस्याओं को सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। सुबह से ही बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मिलने पहुँचे। सभी के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को सुना और उनके यथासंभव समाधान के लिए संबंधित स्तर पर पहल करने का भरोसा दिया। इस दौरान क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी सार्थक बातचीत हुई। जनता के साथ मेरा यह आत्मीय जुड़ाव और उनका स्नेह एवं विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। मेरा सदैव प्रयास रहता है कि जब भी अपने क्षेत्र में रहूँ, ‘सेवक आपके द्वार’ एवं जनदर्शन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों से सीधा संवाद करूँ और उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करूँ। आपका विश्वास, आपका स्नेह और आपका आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनता की सेवा और उनके बीच रहना ही मेरे सार्वजनिक जीवन का मूल उद्देश्य है।
24
कोतवाली चौक-पैदाट सड़क के पुनर्निर्माण की पहल को समाचार पत्रों में स्थान देने के लिए सभी मीडिया बंधुओं का धन्यवाद। आपके इस सहयोग से जनता तक विकास की सही जानकारी पहुँच रही है। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए हम सदैव तत्पर हैं।
80
स्वस्थ शरीर, सकारात्मक सोच और जनता से सीधा संवाद—यही है मेरी दिनचर्या की ताकत! कल का दिन बेहद व्यस्त रहा। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यक्रम में सहभागिता के बाद चंपारण की ऐतिहासिक धरती पर विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुआ और रात्रि करीब एक बजे मधुबनी पहुँचा। रात्रि में भी एक सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर मिला। आज सुबह सात बजे मधुबनी जिला अतिथि गृह से निकलकर मधुबनी रेलवे स्टेशन तक प्रभात सैर की। इस दौरान अपने तमाम साथियों के साथ शहर के विभिन्न इलाकों में लोगों से मिलने-जुलने का अवसर प्राप्त हुआ। कई जगह लोगों से मुलाकात हुई, चाय पर चर्चा हुई और विभिन्न स्थानीय विषयों एवं जनसमस्याओं पर खुलकर बातचीत हुई। सुबह-सुबह लोगों का यह स्नेह, अपनापन और उत्साह मेरे लिए ऊर्जा एवं प्रोत्साहन का स्रोत है। मेरा प्रयास रहेगा कि जब भी समय मिले, इस तरह पैदल भ्रमण के माध्यम से आम लोगों के बीच पहुँचूँ, उनकी बातें सुनूँ, उनकी समस्याओं को समझूँ और उनके समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करूँ। मेरा मानना है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। राजनीति और जनसेवा की व्यस्त दिनचर्या के बीच भी मैं प्रतिदिन सुबह अपने लिए कम-से-कम एक घंटा निकालने का प्रयास करता हूँ। योग, व्यायाम और मॉर्निंग वॉक मेरी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा हैं। जब तन स्वस्थ रहता है, तो मन भी प्रसन्न रहता है और विचारों में सकारात्मकता आती है। जनसेवा के इस लंबे सफर में स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ, ऊर्जावान एवं सक्रिय रखना भी मेरी जिम्मेदारी है। आप सभी का स्नेह और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है।
5
155
बीती रात मधुबनी नगर निगम निवासी एवं प्रतिष्ठित व्यवसायी श्री राहुल पूर्वे जी के आवास पर आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। राहुल जी एवं उनके परिवार ने अपने परिश्रम, उद्यमशीलता और व्यावसायिक अनुभव से मधुबनी के व्यापारिक जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। स्थानीय व्यापारिक गतिविधियों और क्षेत्र की आर्थिक उन्नति में भी उनके परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके साथ आत्मीयता का यह जुड़ाव सुखद है। इस शुभ अवसर पर राहुल जी एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से कामना है कि उनके नए आवास में सदैव सुख, शांति, समृद्धि और खुशियों का वास रहे।
2
146