शिक्षा के माध्यम से सामाजिक बदलाव की अलख जगाने वाले और समानता, न्याय व मानवीय गरिमा के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।
🙏
काव्या @bindass_ladki जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और बहुत सारा स्नेह!
खूब हँसिए, अपने मन का काम कीजिए और यूँ ही बिंदास रहिए।
Hello @ArvindKejriwal sir
Today is my birthday 🎂
Like every year, I seek your blessings on this special day.
You are my inspiration, and Your blessings have always been very special to me. ❤️🙏
खरड़ से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार और पंजाब यूथ विंग के कार्यकारी अध्यक्ष, मेरे छोटे भाई @parminder_goldy को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएँ।
ईश्वर आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और जीवन में खूब सफलता दें।
पंजाब में मोहल्ला क्लिनिक से मुफ्त इलाज, देश के नंबर वन सरकारी स्कूलों में नंबर वन पढ़ाई और बीजी और दार जी की तीर्थ यात्रा।
@BhagwantMann सरकार ने पंजाब के हर आम परिवार के हर सपने को छुआ है।
मोगा की ‘खुशहाल पंजाब’ महारैली में आज बदलाव की बात 10 लाख परिवारों की रसोई तक पहुँची। नए स्मार्ट राशन कार्ड बाँटने की शुरुआत हुई, ताकि इन परिवारों को राशन और ‘मेरी रसोई’ किट मिल सके।
आज मैंने पंजाब के एक घर की कहानी भी सुनाई, जिसमें सुबह एक माँ दरवाज़े पर खड़ी होकर बड़े गर्व से अपनी बेटी को सरकारी स्कूल जाते देखती है। घर में किसी की तबीयत बिगड़े तो पास के आम आदमी क्लीनिक में दवा और जाँच मुफ़्त मिलती है और बीजी की बरसों पुरानी इच्छा, दरबार साहिब में माथा टेकने की, अब घर के ख़र्च के चलते अगले साल पर नहीं टलती।
अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी के साथ आज आम आदमी पार्टी का स्थापना दिवस और संविधान दिवस मनाते हुए मैंने उसी घर की बात की।
पंजाब में बदलाव का मतलब उस माँ से पूछिए, जिसकी बेटी आज सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसकी बेटी के सपने अब पहले से बड़े हैं।
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मोगा में ऐतिहासिक ‘खुशहाल पंजाब रैली’ से LIVE teapaw.org/i/broadcasts/2POBokrdd…
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर मोगा में ऐतिहासिक ‘खुशहाल पंजाब रैली’ से LIVE teapaw.org/i/broadcasts/2POBokrdd…
आम आदमी पार्टी के 15वें स्थापना दिवस पर देशभर के सभी साथियों, वॉलंटियर्स और देशवासियों को हार्दिक बधाई।
2011 में दिल्ली की सड़कों पर उतरे आम लोगों ने एक सीधी बात कही थी कि राजनीति बदले बिना देश नहीं बदलेगा। उसी आंदोलन से 2012 में आज के दिन आम आदमी पार्टी बनी। देशभर के हज़ारों साथियों ने अपनी मेहनत से इस सफ़र को आगे बढ़ाया। दिल्ली और पंजाब में हमने दिखाया कि ईमानदार राजनीति का असर लोगों की ज़िंदगी में कैसे दिखता है। सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर पढ़ाई मिली, अस्पतालों में इलाज बेहतर हुआ, बिजली-पानी के बिलों में परिवारों को राहत मिली और भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ कार्रवाई हुई।
आज हम फिर संकल्प लेते हैं कि हम ऐसा भारत बनाएँगे जहाँ दुनिया के सबसे शानदार विश्वविद्यालय और कॉलेज हों और गाँव के एक साधारण परिवार का बच्चा भी सबसे शानदार शिक्षा ले सके। जहाँ हमारे युवा अपनी सोच और मेहनत से दुनिया की सबसे मज़बूत कंपनियाँ खड़ी करें और अपने ही देश में लाखों लोगों के लिए अच्छे रोज़गार पैदा करें।
हम ऐसा भारत बनाएँगे जिसके गाँव और शहर दुनिया की सबसे साफ़-सुथरी और सुंदर जगहों में गिने जाएँ। जहाँ किसान को उसकी मेहनत का पूरा दाम मिले, बेटियाँ बेफ़िक्र होकर कहीं भी आ-जा सकें और किसी परिवार को इलाज के लिए अपनी ज़िंदगी भर की बचत न लगानी पड़े।
हमारा सपना है कि दुनिया भारत की तरक़्क़ी की मिसाल दे और देश का हर नागरिक उस तरक़्क़ी को अपनी ज़िंदगी में महसूस करे। हर बच्चे को भरोसा हो कि उसका सपना कितना भी बड़ा हो, उसे पूरा करने का मौका उसे अपने ही देश में मिलेगा।
इसी भारत को बनाने के लिए हमने राजनीति में कदम रखा था। इसी सपने को पूरा करने के लिए हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करते हुए पूरी ईमानदारी और ताक़त से काम करते रहेंगे।
जय हिंद!
संविधान दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में तैयार हुआ हमारा संविधान दूरदर्शी सोच और मानवीय मूल्यों से भरा है। इसने देश के हर नागरिक को बराबरी और सम्मान के साथ जीने का अधिकार दिया है।
आज हम अपने संविधान निर्माताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। उनकी दूरदर्शिता की बदौलत आज हम अपनी तमाम विविधताओं के साथ एक देश के रूप में आगे बढ़ रहे हैं, जहाँ हर नागरिक की आवाज़ का बराबर महत्व है।
आज का दिन यह संकल्प लेने का भी है कि अगर कोई तानाशाह सत्ता की हवस में हमारे बराबरी और सम्मान से जीने के अधिकार पर चोट करता है या संविधान के मानवीय मूल्यों को कमज़ोर करने की कोशिश करता है, तो हम पूरी ताक़त से उसका विरोध करेंगे और अपने संविधान की आत्मा की रक्षा करेंगे।
जय हिंद!
जय संविधान!
आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर पंजाब के मोगा में होने जा रही ऐतिहासिक ‘खुशहाल पंजाब रैली’ में अरविंद केजरीवाल जी और भगवंत मान जी के साथ जुड़िए।
गुरुवार, 26 नवंबर | सुबह 11 बजे
पंजाब के किसानों के लिए भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक फैसला!
जब देश के कई राज्यों में किसान आज भी अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे हैं, वहीं पंजाब में भगवंत मान सरकार ने गन्ने का भाव बढ़ाकर ₹431 प्रति क्विंटल कर दिया है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है।
यही फर्क है किसान विरोधी राजनीति और किसानों के हित में काम करने वाली सरकार के बीच।
इंकलाब जिंदाबाद!
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਗੰਨਾ ਕਾਸ਼ਤਕਾਰਾਂ ਲਈ ਵੱਡੀ ਖੁਸ਼ਖਬਰੀ.. ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਸਾਲ 2026-27 ਲਈ ਗੰਨੇ ਦਾ ਰੇਟ ਵਧਾ ਕੇ ₹431 ਪ੍ਰਤੀ ਕੁਇੰਟਲ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਜੋ ਕਿ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਧ ਹੈ..
ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਸਹੂਲਤ ਲਈ ਸੂਬੇ ਦੀਆਂ ਖੰਡ ਮਿੱਲਾਂ 25 ਨਵੰਬਰ, 2026 ਤੋਂ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਜਾਣਗੀਆਂ.. ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਅੰਨਦਾਤੇ ਦੀ ਖੁਸ਼ਹਾਲੀ ਅਤੇ ਫ਼ਸਲਾਂ ਦਾ ਬਣਦਾ ਮੁੱਲ ਦੇਣ ਲਈ ਹਮੇਸ਼ਾ ਵਚਨਬੱਧ ਹੈ..
ਇਨਕਲਾਬ ਜ਼ਿੰਦਾਬਾਦ!
पंजाब के किसानों ने 2020 में BJP की सरकार को झुकाने के लिए भारी कीमत चुकाई। दिल्ली में धरना देने आ रहे पंजाब के किसानों को BJP ने देशद्रोही तक बोला। 700 से अधिक किसानों की जान गई। लाठियाँ खाईं, सर्द रातें सड़कों पर गुज़ारीं, लेकिन हक़ की लड़ाई से पीछे नहीं हटे। उस वक़्त अकाली दल ने BJP से नाता तोड़ने का नाटक किया और आज वही दोनों दल फिर गलबहियाँ डालकर खड़े हैं।
अकाली-BJP की जिस जोड़ी ने पंजाब में नशे का कहर बरपाया, पंजाब की एक पूरी पीढ़ी को बर्बाद किया और गैंगस्टरवाद फैलाया।
उसी जोड़ी के शिकंजे से पंजाब बड़ी मुश्किल से बाहर निकला है। पंजाब के लोग उस दौर को भी नहीं भूले हैं और किसानों के साथ हुई गद्दारी को भी नहीं।
सत्ता की खातिर फिर साथ आए इन दलों को पंजाब की जनता एक बार फिर जवाब देगी। पंजाब अब अपने भविष्य के साथ इन दोनों दलों को खिलवाड़ नहीं करने देगा।
#WATCH | Delhi: BJP and Shiromani Akali Dal (SAD) leaders show a display of unity after announcing they will contest the upcoming 2027 Punjab Assembly elections together.
“नानक नाम जहाज है, चढ़े सो उतरे पार।”
ज्ञान की रौशनी से समाज को एकता और समानता की राह दिखाने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई।
‘किरत करो, नाम जपो और वंड छको’ - ईश्वर को याद करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई दूसरों के साथ बाँटना, जीवन को बेहतर बनाने की इससे सुंदर सीख क्या हो सकती है।
आइए, गुरु नानक देव जी की इन महान शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर प्रेम, भाईचारे और समानता से भरे समाज के निर्माण का संकल्प लें।
कांग्रेस के विश्वासघात से दुखी हिमाचल प्रदेश की माँ-बहनों की आवाज़ को ले कर धर्मशाला में विधानसभा का घेराव करने के लिए सड़क पर उतरी आम आदमी पार्टी।
चुनाव के समय 1500 रुपए हर महीने देने का वादा और सरकार बनने के बाद केवल और केवल कांग्रेस का विश्वासघात।
आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश की माँओं और बहनों के साथ है।
कांग्रेस के विश्वासघात से हिमाचल प्रदेश की तमाम माएँ-बहनें ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
कांग्रेस ने चुनाव के वक़्त उनसे वादा किया था कि सरकार बनते ही हर एक माँ और बहन के खाते में 1500-1500 रुपए आने शुरू हो जायेंगे, लेकिन आज कांग्रेस पैसा देना तो दूर, उसकी बात तक नहीं कर रही है।
एक तरफ़ पंजाब की माएँ और बहनें मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने सभी वादे पूरे करने पर ढेरों आशीष दे रही हैं और उनकी सरकार दोबारा बनने की कामना कर रही हैं। दूसरी तरफ़ हिमाचल प्रदेश की माएँ और बहनें कांग्रेस को कोस रही हैं और चुनाव का इंतज़ार कर रही हैं ताकि वो कांग्रेस को विदा कर के आम आदमी पार्टी की वादे पूरे करने वाली सरकार ला सकें।
कांग्रेस सरकार के झूठे घोषणापत्र और हिमाचल प्रदेश की माँ-बेटियों से कांग्रेस के धोखे के खिलाफ विधानसभा का घेराव.. LIVE
teapaw.org/i/broadcasts/2WXPMoEeW…
कांग्रेस सरकार के झूठे घोषणापत्र और हिमाचल प्रदेश की माँ-बेटियों से कांग्रेस के धोखे के खिलाफ विधानसभा का घेराव.. LIVE teapaw.org/i/broadcasts/2WXPMoEeW…
हिमाचल की कांग्रेस सरकार के अधूरे वादों का हिसाब | महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता धर्मशाला से LIVE teapaw.org/i/broadcasts/2QneMRlnr…
हिमाचल की कांग्रेस सरकार के अधूरे वादों का हिसाब | महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता धर्मशाला से LIVE teapaw.org/i/broadcasts/2QneMRlnr…

























