MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में श्रम विभाग,उत्तर प्रदेश द्वारा श्रमिकों के आर्थिक हितों के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राज्य के 74 अनुसूचित नियोजनों में कार्यरत श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (VDA) की संशोधित दरें निर्धारित की गई हैं। जनवरी से जून, 2026 के अखिल भारतीय उपभोक्ता सूचकांक के औसत 431 अंकों के आधार पर परिवर्तनीय महंगाई भत्ते का पुनर्निर्धारण किया गया है।
इसके अंतर्गत प्रदेश के अकुशल, अर्द्धकुशल एवं कुशल श्रमिकों की मासिक न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि की गई है। संशोधित दरें 01 अक्टूबर, 2026 से प्रभावी होंगी तथा 31 मार्च, 2027 तक लागू रहेंगी।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के प्रयासों से मीरजापुर के जरगो बांध की लिंक नहर के वर्षों से खराब पड़े दो अंडर स्लूस गेट दुरुस्त किए गए हैं। इससे पानी पहुंचने का मार्ग सुगम हुआ है। वर्तमान में मेजा-जरगो लिंक के माध्यम से 229 क्यूसेक पानी की आपूर्ति की जा रही है।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में आधुनिक एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार से पर्यटन, व्यापार, लॉजिस्टिक्स और निवेश की नई संभावनाओं को बढ़ावा मिल रहा है।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश में पशुधन उद्यमिता, नस्ल विकास, नवाचार, चारा एवं आहार विकास तथा अनुसंधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य पशुधन मिशन (SLM) के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे ग्रामीण युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में झांसी एवं ललितपुर में 65,000 मीट्रिक टन क्षमता के भंडारगृहों के निर्माण हेतु निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण की सुविधाओं का विस्तार होगा।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में अमृत 2.0 योजना के अंतर्गत वाराणसी और लखनऊ में सीवरेज एवं पेयजल से जुड़ी 7 परियोजनाओं के व्यय प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई।
इस निर्णय से शहरी क्षेत्रों में सीवरेज एवं शुद्ध पेयजल सुविधाओं का विस्तार होगा और लाखों नागरिकों का जीवन अधिक सुगम बनेगा।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रयागराज में Auditorium एवं Working Women Hostel के निर्माण हेतु सिविल स्टेशन स्थित 7,912 वर्गमीटर भूमि नगर निगम को निःशुल्क आवंटित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में ग्रेटर नोएडा में 69.52 एकड़ भूमि पर ‘प्रगति रोबोटिक्स पार्क’ की स्थापना तथा PPP मॉडल के अंतर्गत SPV के गठन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के क्लास-1 एवं क्लास-2 के अधिकारियों के लिए प्रयागराज में 845 आवासों के निर्माण हेतु ₹543.40 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही ₹50 करोड़ की धनराशि अवमुक्त करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में लखनऊ-हरदोई पीएम मित्र पार्क के लिए मास्टर डेवलपर के चयन संबंधी प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
इस निर्णय से परियोजना के अवस्थापना विकास को गति मिलेगी तथा टेक्सटाइल उद्योग में निवेश, रोजगार सृजन एवं स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलेगा।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की साइबर सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्तर प्रदेश साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर (UP-CSOC) की स्थापना तथा C3iHub, IIT Kanpur को Implementing Agency नामित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में उत्तर प्रदेश अंतर्देशीय जलयान नियमावली-2026 के प्रख्यापन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में गौतम बुद्ध नगर में चार GCC औद्योगिक इकाइयों को लेटर ऑफ कम्फर्ट (LoC) जारी करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में सैनिक स्कूल, मैनपुरी के विकास हेतु ग्राम नौनेर में स्थित 9.524 हेक्टेयर भूमि रक्षा मंत्रालय की सैनिक स्कूल सोसायटी को निशुल्क हस्तांतरित करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इससे विद्यालय में कैडेटों एवं शिक्षण तथा शिक्षणेतर कर्मचारियों के लिए अवस्थापना सुविधाओं के विकास को गति मिलेगी।
MyGov UP retweeted
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश की चार लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के लिए डेवलपर्स के चयन के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई। इन परियोजनाओं पर ₹17,542.06 करोड़ का संभावित व्यय होगा, जिससे प्रदेश में सड़क संपर्क और आधारभूत ढांचे को नई गति मिलेगी।















