Pinned Tweet
India News Livestream 19 Oct 2026: Navratri 2026 | Durga Pandal | PM Modi | Dussehra Breaking News
#DelhiNews #jantarmantarprotest #breakingnews #IndiaNews
youtube.com/live/spGtBRNgiT4…
UP Farmers Scheme: उत्तर प्रदेश सरकार की कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत पात्र किसान परिवार को दुर्घटना की स्थिति में ₹5 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना का लाभ किन किसानों और उनके परिवारों को मिलता है? पात्रता क्या है और आवेदन के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत होती है? जानिए इस रिपोर्ट में योजना से जुड़ी पूरी जानकारी।
#UPNews #FarmerScheme #YogiAdityanath #GovernmentSchemes #IndiaNews
कश्मीर का एजेंडा, पाकिस्तान का फर्ज़ी प्रोपेगेंडा!
कश्मीर की आई याद, PoK क्यों हो रहा बर्बाद?
UN की दुहाई, पाकिस्तान की हो रही जग हंसाई!
शांति का ढोंग, 'मु्ल्ला मुनीर' का विलेन वाला रोल!
शहबाज़ का ड्रामा, ब्लैक-डे कहने से क्या होगा?
आतंक पर चुप्पी
कश्मीर पर गीदड़भभकी!
#kashmir #blackday #Pakistan #ShehbazSharif #PoK #indiapakistan #unsc #PakistanPropaganda #OperationSindoor #BreakingNews #IndiaNews #deshkasawaal
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित महंगाई भत्ते (DA) के बकाये पर आदेशों का पालन न होने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने पंजाब के मुख्य सचिव पर 1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और व्यक्तिगत हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया।
#PunjabHaryanaHighCourt #DA #PunjabGovernment #chiefsecretary #GovtEmployees
गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग लग गई। होटल के ऊपर से धुआं उठता दिख रहा है। सूचना मिलते ही दमकल की 8 से 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
#IndiaNews #BreakingNews #ghaziabad #HotelFire #FireIncident
Delhi-NCR में जहरीली हवा और बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। खराब एयर क्वालिटी का असर आम लोगों की सेहत और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ सकता है। आखिर दिल्ली-NCR में प्रदूषण बढ़ने की वजह क्या है? AQI कितना है, किन इलाकों में हवा ज्यादा खराब है और प्रदूषण से बचने के लिए क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? जानिए दिल्ली-NCR के प्रदूषण, एयर क्वालिटी और जरूरी अपडेट से जुड़ी पूरी जानकारी।
#IndiaNews #BreakingNews #DelhiPollution #airpollution #AQI #AirQuality
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा राजनीतिक हमला है।
#YogiAdityanath #ChhoteMiyanBadeMiyan #UPPolitics #YogiRally #PoliticalStatement
जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाहर वामपंथी संगठनों के प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। BNSS की धारा 163 लागू होने की जानकारी है। फिलहाल प्रदर्शन के लिए तय जगह खाली है और वहां कोई प्रदर्शनकारी नहीं दिख रहा है। दिल्ली पुलिस ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के गेट नंबर 7 के बाहर BNSS की धारा 163 लागू होने की चेतावनी वाला बैनर लगाया है। बैनर में गैरकानूनी जमावड़े, सभा और जुलूस पर रोक की बात है। नियम तोड़ने पर कानूनी कार्रवाई और ज़रूरत पड़ने पर बल प्रयोग की चेतावनी दी गई है।
#IndiaNews #BreakingNews #jamiamilliaislamia #DelhiPolice #PoliceSecurity
रेलवे में स्टेशन मास्टर बनने का मौका! रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने स्टेशन मास्टर के 1250 पदों पर भर्ती के लिए सांकेतिक नोटिस जारी किया है। आवेदन प्रक्रिया 27 अक्टूबर से शुरू होकर 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले आधार कार्ड में दर्ज नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि का हाईस्कूल प्रमाणपत्र से मिलान जरूर कर लें।#IndiaNews #BreakingNews #RRBRecruitment2026 #RailwayJobs #StationMaster
तमिलनाडु के थेनी जिले की थेक्कम्पट्टी जेल से सोमवार देर रात 17 कैदी सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर फरार हो गए थे। दक्षिण क्षेत्र के IGP विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक कॉम्बिंग ऑपरेशन में अब तक 4 कैदी दोबारा पकड़े जा चुके हैं। बाकी की तलाश में 17 विशेष टीमें लगी हैं। 13 कैदी अब भी फरार हैं।
सभी 17 कैदी एक ही बैरक में थे। उन्होंने कर्मियों को बताया कि एक कैदी को मिर्गी का दौरा पड़ा है। मदद के लिए कर्मचारी बैरक में घुसे तो कैदियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया और भाग निकले।
#jailbreak #prisonescape #BreakingNews #TamilNaduPolice #ShockingNews
राष्ट्रीय राजधानी में GRAP-I के उपाय लागू हैं, और इसी के तहत सेंट्रल दिल्ली इलाके में एंटी-स्मॉग गन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है ताकि वायु प्रदूषण कम हो सके।
#IndiaNews #grap1 #DelhiNews #PollutionPrevention #AntiSmogDrive #BreakingNews
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला! रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। अब वे 31 अक्टूबर 2027 तक इस पद पर बने रहेंगे। जानिए इस फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
#IndiaNews #BreakingNews #CentralGovernment #RajeshKumarSingh #DefenceSecretary
मुंबई से नासिक की ओर जा रहे एक चलते ट्रक में शहापुर के चेरपोली के पास अचानक आग लग गई, जिसके बाद आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। बताया जा रहा है कि ट्रक में बड़ी मात्रा में कपड़े के टुकड़े (फैब्रिक स्क्रैप) लदे थे, जिससे आग तेज़ी से भड़की।
#IndiaNews #mumbainasikhighway #FireIncident #firesafety #truckfire
JEE Main 2027 Session 1 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट! ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026 रात 11:50 बजे तक है। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक ₹500 अतिरिक्त लेट फीस के साथ आवेदन किया जा सकता है। जानिए आवेदन की आखिरी तारीख, करेक्शन विंडो, सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड और जनवरी 2027 में होने वाली परीक्षा की तारीखें। आवेदन करने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और सभी विवरण ध्यानपूर्वक भरें। #IndiaNews #BreakingNews #EducationNews #StudentsUpdate #NTA #JEEMainExam #JEEMain2027
Microsoft VEO Offer: माइक्रोसॉफ्ट ने भारत समेत चार देशों में करीब 60,000 कर्मचारियों के लिए वॉलंटरी एग्जिट ऑफर (VEO) पेश किया है। इस योजना के तहत पात्र कर्मचारी अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी का यह कदम लागत कम करने और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में निवेश बढ़ाने की रणनीति से जुड़ा है। आखिर VEO ऑफर क्या है, भारतीय कर्मचारियों पर इसका कितना असर पड़ सकता है और नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को क्या लाभ मिलेंगे?
#IndiaNews #BreakingNews #Microsoft #JobNews #TechnologyNews
दुबई में "दुबई गोल्ड डिस्ट्रिक्ट" का ऐलान हुआ है, जिसका मुख्य आकर्षण दुनिया की पहली "गोल्ड स्ट्रीट" होगी। यह डिस्ट्रिक्ट शहर के मौजूदा गोल्ड सूक का नया रूप है, जहां करीब 1,000 रिटेलर्स हैं। सोने की खुदरा बिक्री, बुलियन ट्रेडिंग और थोक कारोबार एक ही जगह जुटेंगे।
#IndiaNews #breakingnews #dubaï #goldenroad #gold #goldstreet #ShockingNews
केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में बदलाव कर 100% एथेनॉल (E100) फ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को मंजूरी दे दी है। नई अधिसूचना में एमिशन प्रावधानों में E85 के साथ अब E100 को भी शामिल किया गया है।
#BreakingNews #IndiaNews #EthanolBlended #petrol #centralgovernament
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के रियाजानी इलाके में कार पार्किंग को लेकर दो पड़ोसी पक्षों में विवाद हुआ और ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ऋषभ शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया है।
#lucknow #LucknowFiring #ParkingDispute #UPNews #CrimeNews #BreakingNews
उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रेम विवाह से नाराजगी के चलते एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, गोविंद नगर की नई बस्ती निवासी नाजिया उर्फ जन्नत ने राजस्थान के रविंद्र से करीब चार महीने पहले प्रेम विवाह किया था। आरोप है कि परिवार ने बातचीत के बहाने उसे मथुरा बुलाया, जहां वापस पति के पास जाने की जिद करने पर उसके भाई अकरम ने कथित तौर पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव कब्रिस्तान में दफना दिया। पति की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले की जांच की, कब्रिस्तान से शव निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी अकरम को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है।
#IndiaNews #BreakingNews #MathuraNews #UttarPradesh #UPNews #LoveMarriage #CrimeNews #NaziaCase
यमन के हूती विद्रोहियों और सऊदी अरब के बीच बढ़ते तनाव को लेकर क्षेत्रीय सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। रिपोर्टों में सऊदी अरब के विभिन्न इलाकों की ओर मिसाइल और ड्रोन दागे जाने तथा सऊदी वायु रक्षा प्रणाली द्वारा उन्हें रोकने के दावे किए गए हैं। वहीं, यमन में हूती-नियंत्रित ठिकानों पर जवाबी हवाई हमलों की भी जानकारी सामने आई है। मक्का और मदीना की ओर मिसाइलों को लेकर किए गए दावों पर भी विवाद है, जिनका हूती पक्ष ने खंडन किया है।
#IndiaNews #BreakingNews #InternationalNews #WorldNews #SaudiHouthiConflict
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिवंगत पिता को लेकर की गई कथित टिप्पणी पर देशभर में राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। 26 अक्टूबर 2026 को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली, पटना, लखनऊ समेत कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन कर खरगे से बिना शर्त माफी की मांग की। वहीं, बिहार में इस मामले को लेकर पुलिस शिकायत और FIR दर्ज कराने की खबरें भी सामने आई हैं। दूसरी ओर, कांग्रेस की ओर से बयान के संदर्भ को लेकर सफाई दी गई है। आखिर क्या है पूरा मामला, बीजेपी ने क्यों खोला मोर्चा और कांग्रेस ने क्या जवाब दिया
#IndiaNews #BreakingNews #IndianPolitics #PoliticalControversy #MallikarjunKharge #NarendraModi





