Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov) header
Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov) profile picture

This is the official X handle of Panchayat and Rural Development Department, Chhattisgarh | Housing For All | VB G RAM G | Bihan | PMGSY |

Raipur
Joined November 2024
Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)Photo by Panchayat and Rural Development Department, CG (@PRDCgGov)
कौशल सीख रहीं महिलाएं, आत्मनिर्भरता की नई राह गढ़ रहीं महिलाएं। कोरिया जिले में बिहान योजना के अंतर्गत महिलाएं सामुदायिक प्रबंधन प्रशिक्षण केंद्र (CMTC) में प्रशिक्षण प्राप्त कर नए कौशल सीख रही हैं और स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। #Bihan #lakhpatididi #Chhattisgarh
33
हर बूंद का संरक्षण, हर गांव का संवर्धन। 💧 VB-G RAM G के तहत ‘मोर गांव–मोर पानी’ महाअभियान में 1 लाख+ जल संरक्षण कार्य क्रियान्वित, 15 हजार+ आजीविका डबरियां पूर्ण और 500 नए तालाबों का निर्माण जारी। जलसमृद्ध और आत्मनिर्भर गांवों की ओर छत्तीसगढ़। #MorGaonMorPani #VBGRAMG #WaterConservation #Chhattisgarh
44
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आई ई सी गतिविधियों के सफल संचालन हेतु जिले के सहायक प्रचार प्रसार अधिकारी एवं प्रभारी आई ई सी नोडल अधिकारियों की क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से विकास भवन मिटिंग हॉल में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। आयुक्त, वीबी–जी राम जी योजना एवं संचालक, प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने अधिकारियों को कहा कि विशेष पिछड़े जनजातीय समूहों, दिव्यांगजनों एवं एकल महिलाओं सहित वंचित समुदायों के हित में उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप कार्य किए जा रहे है, जिनके साकारात्मक परिणाम भी जमीनी स्तर पर दिखाई दे रहे है। इनका संकलन और प्रकाशन आवश्यक है ताकि अन्य जरूरतमंद भी प्रेरणा लेकर शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सके।
9
15
367
कोरिया जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत कोरिया जिले में आवास प्लस 2.0 के माध्यम से 3,581 परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव के निर्देशन में आवास स्वीकृति की प्रक्रिया में तेजी लाई जा रही है। अब तक 1,132 हितग्राहियों को प्रशासकीय स्वीकृति आदेश जारी किए जा चुके हैं। पात्र परिवारों का आठ बिंदुओं पर डिजिटल सत्यापन किया जा रहा है, जिसके बाद आवास निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है। #PMAY #AwasPlus20 #RuralDevelopment #Koriya #Chhattisgarh
1
2
97
बिहान – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर छत्तीसगढ़ के गांवों की महिलाएं स्व-सहायता समूहों के माध्यम से एकजुट हो रही हैं और अपने हुनर को आजीविका में बदल रही हैं। सिलाई से लेकर घरेलू खाद्य उत्पादों तक, ये दीदियां आज उद्यमी बनकर अपने परिवार और गांव की तरक्की की नई कहानी लिख रही हैं। संगठन की शक्ति, आत्मनिर्भरता की नई पहचान। #Bihan #lakhpatididi #Chhattisgarh #NRLM
1
1
38
संविधान दिवस के अवसर पर कोरबा जिले के अमृत सरोवरों के किनारे गूंजेगा संविधान का संदेश। संविधान की उद्देशिका का सामूहिक वाचन के साथ जल संरक्षण, स्वच्छता एवं पर्यावरण संवर्धन की शपथ लेकर ग्रामीणजन संविधान के मूल्यों और सामुदायिक जिम्मेदारियों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराएंगे। #ConstitutionDay #AmritSarovar #JalSanrakshan #Korba #Chhattisgarh
2
3
55
वीबी जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने, ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए। #VBGGRAMG #ग्रामीणविकास #Chhattisgarh #PanchayatiRaj #RuralDevelopment
3
4
138
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत हर परिवार का पक्के घर का सपना हो रहा साकार। #PMAYG #RuralDevelopment #HousingForAll #Chhattisgarh #PakkaGhar
1
2
67
कच्चे मकान की मुश्किलों से पक्के घर के सुकून तक, साकार हुआ अपने आशियाने का सपना! प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के जीवन में खुशहाली और सुरक्षा का नया अध्याय जोड़ रही है। जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम पंचायत पेंडी निवासी रामकुमार कश्यप का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हुआ है। कभी कच्चे और जर्जर मकान में रहने को मजबूर इस परिवार को अब पक्की छत के साथ सुरक्षित और बेहतर जीवन का सहारा मिला है। आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता के साथ मनरेगा की मजदूरी एवं शौचालय निर्माण की सहायता ने परिवार को अतिरिक्त संबल प्रदान किया।
81
अपने घर का सपना हो साकार, हर परिवार को मिले खुशियों भरा संसार। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के आवास की सुविधा मिल रही है। यह पहल उन्हें मौसम की चुनौतियों से सुरक्षित रहने के साथ बेहतर जीवन जीने का अवसर प्रदान कर रही है। अपना पक्का घर, आत्मसम्मान और सुरक्षित भविष्य की नई पहचान।
66
बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान को समर्पित एक सार्थक पहल रायगढ़ जिले के जनपद पंचायत पुसौर अंतर्गत ग्राम पंचायत कोडातराई में बालिकाओं के लिए शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्यालयों में स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय की उपलब्धता बालिकाओं के बेहतर स्वास्थ्य, व्यक्तिगत स्वच्छता और सम्मानजनक वातावरण के लिए बेहद आवश्यक है। इस पहल से छात्राओं को स्वच्छता संबंधी सुविधाएं मिलेंगी और विद्यालय में उनके लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण तैयार करने में मदद मिलेगी।
1
73
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक में विभिन्न विकास एवं जनहित के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा @DPRChhattisgarh @ChhattisgarhCMO @PRDCgGov
2
2
96
Panchayat and Rural Development Department, CG retweeted
जल संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में जिले के नवाचारों एवं जनभागीदारी आधारित प्रयासों का केंद्रीय टीम ने किया अवलोकन। जल संरचनाओं और आजीविका संवर्धन से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए टीम ने सूरजपुर की उपलब्धियों को सराहा। #Surajpur #JalSanrakshan #NationalWaterAwards2026
1
1
80
विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-समीक्षा कार्यशाला सम्पन्न* *कोरबा/20 नवंबर 2026/* कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सीईओ जिला पंचायत एवं प्रभारी कलेक्टर श्री प्रतीक जैन की अध्यक्षता में विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-समीक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए आगामी चार माह के प्राथमिकता वाले कार्यों एवं लक्ष्यों की पूर्ति की रणनीति पर चर्चा की गई। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को एनएमएमएस 2.0, एमआईएस, जीएसटी, एफटीओ जनरेशन, वीजीपीपी ऑनलाइन प्रविष्टि, लेखा प्रबंधन, कार्यों की गुणवत्ता, अभिसरण एवं ई-एमबी सहित विभिन्न तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही आजीविका डबरी, नवा तरिया, सुघर बाड़ी एवं धार अपार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी गई। कार्यशाला में संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं तकनीकी अमला उपस्थित रहा।
58
‘आशा’ से ग्रामीण आजीविका को नई उड़ान, स्वरोजगार के खुलेंगे अवसर! जांजगीर-चांपा जिले में रीपा केंद्रों को ‘अटल आजीविका समृद्धि हाट’ (आशा) के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रयास तेज किए जा रहे हैं। जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार पोयाम ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर उपलब्ध संसाधनों, मशीनरी और संचालन की संभावनाओं का जायजा लिया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं, युवाओं और स्व-सहायता समूहों को स्वरोजगार से जोड़ना, स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देना और उनके लिए बाजार के नए अवसर विकसित करना है। स्थानीय संसाधनों से स्थानीय रोजगार, आत्मनिर्भर गांवों की ओर एक नई पहल।
1
77
बालिकाओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सार्थक पहल! बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड रामचंद्रपुर की ग्राम पंचायत पचावल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला जोगीडीह में मल्टी यूनिट शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इस सुविधा से विद्यालय की बालिकाओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित शौचालय उपलब्ध होगा, जिससे उनके स्वास्थ्य, स्वच्छता और सम्मान की रक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। बेहतर शैक्षणिक वातावरण, सुरक्षित बचपन और सम्मानजनक भविष्य की ओर एक कदम।
37
भूजल संरक्षण की दिशा में सार्थक पहल, जल पुनर्भरण को मिला बढ़ावा! बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के विकासखंड राजपुर की ग्राम पंचायत बैधी में सामुदायिक पीडीएस भवन के पास बोरवेल रिचार्ज हेतु सैंड फिल्टर का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया। इस पहल से भूजल संवर्धन एवं पुनर्भरण को बढ़ावा मिलेगा। जल संरक्षण का प्रयास, भविष्य की जल सुरक्षा का आधार। #WaterConservation #RuralDevelopment #JalSanrak
39
विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) के तहत कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत कोयलारझोरी में बालिका शौचालय का निर्माण कार्य पूर्ण हुआ है। इससे स्कूली बालिकाओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सम्मानजनक सुविधा मिली है। लोकार्पण के अवसर पर छात्राओं, जनप्रतिनिधियों और ग्रामवासियों ने उत्साह के साथ इस पहल का स्वागत किया। मेरी बेटी, मेरा अभिमान 🌸 #VBGRAMG #ViksitBharat #BalikaShauchalay #MeriBetiMeraAbhimaan
56
Level Unlocked: Your own home 🏠🔓 Leaky roof wala era? Officially over. ☔❌ Brick by brick, dream by dream — aur ab darwaze pe naam hai Didi ka. Swipe karo aur dekho kachcha se pucca tak ka glow-up ➡️ #PMAY #HousingForAll #Chhattisgarh
49