
IPRD functions as a channel between the Government and the people of Jharkhand for flow of information |Managed by #TeamPRDJSR Do follow : @DCEastSinghbhum
Jamshedpur, India
Joined March 2019
- Tweets10.2K
- Following202
- Followers6.8K
- Likes1.6K
PRD East Singhbhum retweeted
IITF 2026 में घूमने आए एक कपल ने कहा कि उन्हें झारखंड पवेलियन बहुत अच्छा लगा। यहां के ज्यादातर स्टॉल प्रकृति से जुड़े हुए हैं। NCR में रहते हुए हम प्रकृति को काफी मिस करते हैं, इसलिए ऐसे उत्पादों की तलाश रहती है, जो प्रकृति से जुड़े हों।
यहां की सबसे खास बात यह लगी कि झारखंड के हस्तशिल्प में जमीन से जुड़ी कला, पारंपरिक हुनर और स्थानीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई देती है। दूसरे राज्यों के स्टॉल्स की तुलना में यहां की कलाकारी की अपनी एक अलग पहचान है।
📍न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
उन्नत झारखंड, समृद्ध झारखंड – जन-जन की सहभागिता, विकास की नई गाथा!
झारखंड राज्य स्थापना दिवस पखवाड़ा–2026 के अवसर पर 15 से 28 नवंबर तक राज्यभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
स्वच्छता अभियान, खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, भव्य मेला-सह-प्रदर्शनी और जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से झारखंड की समृद्ध विरासत एवं विकास की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
आइए, इस उत्सव के साक्षी बनें और विकसित झारखंड के निर्माण में सहभागी बनें।
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और अनछुए सिनेमाई लोकेशन्स को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!
Jharkhand Film Development Corporation Limited (JFDCL) द्वारा 57वें International Film Festival of India (IFFI), गोवा में “Jharkhand: The Unexplored Cinematic Canvas – Film Policy, Subsidies & Production Guide” के माध्यम से झारखंड को फिल्म निर्माण के एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
आइए, झारखंड की सिनेमाई संभावनाओं को नई उड़ान दें।
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
गोवा में आयोजित 57वें International Film Festival of India (IFFI) में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) के माध्यम से झारखंड की फिल्म नीति, सब्सिडी और खूबसूरत लोकेशन्स को प्रदर्शित किया जा रहा है।
इस दौरान लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ में विधायक जी का यादगार किरदार निभाने वाले अभिनेता पंकज झा जी से मुलाकात हुई। उन्होंने झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और फिल्म निर्माण की अपार संभावनाओं की सराहना की।
झारखंड की प्रतिभा, कहानियों और खूबसूरत लोकेशन्स को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय फिल्म जगत से जोड़ने की दिशा में यह एक सुखद पहल है।
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पहुंचे नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर श्री प्रवीण मोसारे ने झारखंड की खूबसूरती और राज्य की फिल्म पॉलिसी की सराहना की।
उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले उन्होंने झारखंड के खूंटी और घाटशिला में डॉक्यूमेंट्री की शूटिंग की थी। झारखंड की प्राकृतिक सुंदरता से प्रभावित प्रवीण मोसारे ने जल्द ही यहां एक फीचर फिल्म बनाने की इच्छा जताई।
झारखंड की हरी-भरी वादियां अब देशभर के फिल्मकारों को आकर्षित कर रही हैं।
📍 गोवा
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
कोकून से खूबसूरत सिल्क साड़ियों तक, गोड्डा की गौरी कुमारी के हुनर को माननीय मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM जी के नेतृत्व में मिल रहा है नया मंच और नई पहचान!
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन की पहल और राज्य सरकार की महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका को बढ़ावा देने वाली नीतियों से ग्रामीण महिलाएं अपने हुनर को उद्यम में बदलकर आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रही हैं।
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 के झारखंड पलाश पवेलियन (हॉल नंबर 1) में गोड्डा की गौरी कुमारी पहली बार अपनी हस्तनिर्मित सिल्क साड़ियों के साथ पहुंची हैं।
शिव आजीविका सखी मंडल से जुड़ी गौरी अपने परिवार के साथ कोकून से रेशम का धागा बनाने से लेकर बुनाई, रंगाई और हाथों से पेंटिंग तक का काम करती हैं। उनकी ₹5,000 से ₹8,000 तक की साड़ियों की बिक्री से अब तक ₹35,000 से अधिक की आय हो चुकी है।
हेमंत सोरेन सरकार के प्रयासों से झारखंड की ग्रामीण महिलाएं अब हुनर के साथ आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता की नई पहचान बना रही हैं।
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
जमशेदपुर की मिट्टी से निकली प्रतिभा अब भारतीय सिनेमा में रचने जा रही है नया इतिहास!
जमशेदपुर निवासी और BIT Mesra से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले फिल्ममेकर सौरव रॉय चौधरी ने भारत की पहली एनीमे फीचर फिल्म बनाने की अपनी पहल साझा की। जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की कहानी पर आधारित यह फिल्म जल्द ही देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
गोवा में आयोजित Film Bazaar के झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन पवेलियन में उन्होंने झारखंड से अपने जुड़ाव और राज्य के लिए कुछ खास करने के अपने संकल्प को साझा किया।
झारखंड की प्रतिभा, कहानियां और रचनात्मकता अब राष्ट्रीय पटल पर नई पहचान बनाने को तैयार हैं।
📍 गोवा
PRD East Singhbhum retweeted
From Traditional Sarees to Technological Innovations – Jharkhand Shines at IITF 2026! ✨
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित IITF 2026 का झारखंड पलाश पवेलियन राज्य की समृद्ध कला, संस्कृति, हस्तशिल्प, पारंपरिक उत्पादों और आधुनिक तकनीकी नवाचारों की विविधता को प्रदर्शित कर रहा है।
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM के नेतृत्व में झारखंड की पारंपरिक विरासत को आधुनिक विकास और नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास जारी है।
ग्रामीण महिलाओं के हुनर से तैयार खूबसूरत सिल्क साड़ियों से लेकर तकनीकी उत्पादों तक, झारखंड का पवेलियन आत्मनिर्भर और विकसित झारखंड की शानदार तस्वीर पेश कर रहा है।
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
दिल्ली में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में झारखंड अपनी समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों और राज्य की उपलब्धियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित कर रहा है।
'विकास भी, विरासत भी' की भावना के साथ झारखंड के विभिन्न विभाग राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान, विकास की उपलब्धियों और असीम संभावनाओं को प्रस्तुत कर रहे हैं।
भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में पधारने वाले सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। आपका स्नेह और सहभागिता हमारे लिए अनमोल है।
आइए, जानें झारखंड की विरासत और देखें विकास की नई उड़ान!
PRD East Singhbhum retweeted
प्राकृतिक रंगों और पारंपरिक कला के जरिए झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति को कैनवास पर जीवंत कर रहे हैं हमारे कलाकार।
कच्ची हल्दी, पत्तों और अन्य प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार इस अनूठी पेंटिंग में आदिवासी जीवन, लोकनृत्य, परंपराओं और रामायण जैसी कथाओं की खूबसूरत झलक देखने को मिलती है।
नई दिल्ली में झारखंड की यह पारंपरिक कला राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और कलाकारों के अद्भुत हुनर को नई पहचान दे रही है।
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
IITF2026 में नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड के कलाकार अपनी शानदार लोकनृत्य प्रस्तुतियों से खूब धूम मचा रहे हैं। मांदर की थाप, पारंपरिक वेशभूषा और मनमोहक नृत्य के जरिए कलाकार झारखंड की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और लोककला की अनूठी छटा बिखेर रहे हैं।
दिल्ली में गूंज रही है झारखंड की सांस्कृतिक पहचान!
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन अपनी अनूठी सांस्कृतिक पहचान और समृद्ध विरासत से लोगों को आकर्षित कर रहा है।
‘विकास और विरासत’ की थीम पर सजे इस पवेलियन में झारखंड की जनजातीय परंपराओं, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क, पारंपरिक हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की मनमोहक झलक देखने को मिल रही है।
आइए, भारत मंडपम में झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा और विकास की विविधता को करीब से जानें!
📍 न्यू दिल्ली
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
दिल्ली की धरती से झारखंड की माटी को जोहार! ❤️
अपनी संस्कृति, अपनी परंपरा और अपनी पहचान के साथ झारखंड की खुशबू अब दिल्ली में भी बिखर रही है।
जोहार झारखंड! जोहार दिल्ली!
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
नई दिल्ली के भारत मंडपम में झारखंड पवेलियन अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रहा है।
‘विकास और विरासत’ की थीम पर सजे इस पवेलियन में झारखंड की जनजातीय संस्कृति, सोहराई कला, डोकरा शिल्प, तसर सिल्क और पारंपरिक हस्तशिल्प की अनूठी झलक देखने को मिल रही है।
प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध परंपराओं और विविध सांस्कृतिक पहचान से परिपूर्ण झारखंड हमारे देश की शान है।
दिल्ली से झारखंड की कला, संस्कृति और गौरवशाली विरासत को जोहार!
📍 न्यू दिल्ली
PRD East Singhbhum retweeted
गोवा फिल्म फेस्टिवल में झारखंड पवेलियन पर Krishna Kanti Motion Pictures (KKMP) की प्रतिनिधि एवं Muniya Foundation से जुड़ी शिखा शुक्ला ने झारखंड में महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सरोकारों पर आधारित नए प्रोजेक्ट शुरू करने की इच्छा जताई।
उन्होंने बताया कि उनकी संस्था फिल्मों और सामाजिक पहलों के माध्यम से महिला विकास, महिला सशक्तीकरण और समाज के अनछुए मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
झारखंड में नए प्रोजेक्ट्स के जरिए महिलाओं को आगे बढ़ाने और अनकही कहानियों को मंच देने की उनकी पहल सराहनीय है।
📍 गोवा
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड के मांदर की थाप और पारंपरिक लोकनृत्य की धुन पर झूम उठे दिल्लीवासी! 🥁
#IITF2026 में झारखंड के कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति ने दिल्ली के माहौल में घोला झारखंडी लोककला और जनजातीय संस्कृति का रंग।
मांदर की गूंज, झारखंड का जोश और दिल्ली का उत्साह!
📍 न्यू दिल्ली
@HemantSorenJMM
PRD East Singhbhum retweeted
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित India International Trade Fair (IITF) 2026 में झारखंड दिवस के अवसर पर राज्य के उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. @IrfanAnsariMLA तथा राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
इस अवसर पर झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला-संस्कृति, स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, आकर्षक वस्त्रों और स्थानीय कारीगरों के हुनर को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
झारखंड की कला, संस्कृति, परंपरा और हुनर का राष्ट्रीय मंच पर गौरवशाली प्रदर्शन।
PRD East Singhbhum retweeted
Cinema, Culture और Authenticity का खूबसूरत संगम है झारखंड! 🎬
57वें IFFI Goa में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के पवेलियन की सराहना करते हुए होस्ट, फिल्म पत्रकार एवं अभिनेत्री नमिता सचदेव ने झारखंड की प्राकृतिक खूबसूरती, सांस्कृतिक जड़ों और फिल्म शूटिंग की अपार संभावनाओं की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि झारखंड की वास्तविक लोकेशन्स पर फिल्मों की शूटिंग सिनेमा को और अधिक Authentic और Realistic बनाती है। उन्होंने अधिक से अधिक फिल्म निर्माताओं से झारखंड आकर शूटिंग करने की अपील भी की।
📍 गोवा
PRD East Singhbhum retweeted
झारखंड की कहानियों को मिलेगा ग्लोबल मंच!
57वें IFFI Goa में Media Shippers की Head of Marketing, Sheetal Vaidya ने झारखंड के फिल्म निर्माताओं और उनकी क्षेत्रीय कहानियों को वैश्विक दर्शकों तक पहुँचाने का प्रस्ताव रखा।
उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी से जुड़ी कहानियाँ केवल राज्य या देश तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि दुनिया के हर कोने तक पहुँचनी चाहिए।
“Spreading Stories from Every Corner to Every Screen” के विजन के साथ झारखंड के सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की नई पहल!
📍 गोवा
PRD East Singhbhum retweeted
भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (#IITF2026) में झारखंड पवेलियन में झारखंड दिवस हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री संजय प्रसाद यादव, स्वास्थ्य मंत्री श्री इरफान अंसारी, राज्यसभा सांसद श्री बैद्यनाथ राम एवं उद्योग विभाग के सचिव श्री अरवा राजकमल ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।
झारखंड की समृद्ध विरासत, संस्कृति और विकास की पहचान को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का गौरवपूर्ण अवसर!
📍 न्यू दिल्ली















