परवेष तिवारी retweeted
Dear @cleanganganmcg लोकेशन mentioned है...
रोक सको तो रोक लो 🙏🏻
सुबह चालू था अभी का नहीं पता
#kanpur
परवेष तिवारी retweeted
आज बड़ा हर्ष का विषय है कि फ्लाइट्स (लगभग 1 घण्टे) के सपने दिखा के कानपुर को 8 घण्टे में दिल्ली के बॉर्डर पर पहुँचाने वाली ट्रेन मिलेगी।
सबको इसकी हार्दिक बधाइयां, ऐसी और कई सारी उपलब्धियों के लिए पोस्टर छपने को डाल दिए हैं।
जय कानपुर, जय कानपुर के नेता #KanpurMail
परवेष तिवारी retweeted
अपनी आंखों से एक महानगर को 'महाग्राम' बनते देखने वाले समस्त कानपुरवासियों को बधाई!!! अब आप कानपुर से 8 घंटे में दिल्ली पहुंचेंगे। 'दोयम' या 'तीसरे' दर्जे के शहर को एक 'बैलगाड़ीनुमा' ट्रेन देने के लिए रेलवे और नेताओं को धन्यवाद #Kanpur #IndianRailways #KanpurMail
वाराणसी से वंदेभारत स्लीपर चली। बीच में कानपुर है, तो ट्रेन यहां भी रुकेगी। इसमें क्या बड़ी बात है? लेकिन कानपुर नगर से लेकर देहात के सारे नेता कानपुर सेंट्रल पर ट्रेन को हरी झंडी दिखाने आ गए। लेकिन ये सब मिलकर कानपुर मेट्रो के 7 स्टेशन चालू नहीं करा पा रहे। #Kanpur #IndianRailways
परवेष तिवारी retweeted
धिक्कार है ऐसी राजनीति पर, लोकतंत्र बचाने वाले 1 जान तक नहीं बचा पाए।
एक बाप का इकलौता लड़का एम्बुलेंस जिंदगी मौत से लड़ते हुए तड़प रहा है । बाप एम्बुलेंस निकलवाने के लिए सबके हाथ जोड़ रहा है और नेताओं के जिंदाबाद मुर्दाबाद के नारे गूंज रहे है । उन्हें माला पहनाया जा रहा और स्वागत किया जा रहा है और उसी जगह उसी वजह।से 22 साल लड़का मर रहा है ।
अगर इस लोकतंत्र को बचाना है तो नही चाहिए ऐसा लोकतंत्र जिसमे नेताओ की जयजयकार हो लोकतंत्र के लोग तड़प तड़प के मरते रहे ।
परवेष तिवारी retweeted
जाम में फंसे लोग शायद उन नेताओं के अपने परिवार के नहीं थे…!
अगर होते, तो शायद उन्हें इस तरह घंटों जाम में नहीं फंसना पड़ता।
नेताओं के लिए तो हर व्यवस्था मौजूद है। काफिला निकलता है, रास्ते खाली करा दिए जाते हैं, सुरक्षा और सुविधाओं का पूरा इंतजाम रहता है। जरूरत पड़े तो उनके घर तक अस्पताल जैसी सुविधाएं पहुंच सकती हैं।
लेकिन उस एंबुलेंस में फंसा मरीज किसका था?
उसकी गोद में बीमार बच्चा लेकर बैठी मां किसकी थी?
घंटों जाम में फंसे नौकरीपेशा लोग, व्यापारी और आम नागरिक किसके थे?
वो भी इसी शहर के नागरिक हैं। उनके भी परिवार हैं, उनकी भी जिंदगी है, उनकी भी मजबूरियां हैं।
सवाल है कि नेताओं के कार्यक्रम के लिए पूरा शहर रास्ता खाली करे, लेकिन जनता की जान बचाने के लिए रास्ता क्यों नहीं मिल पाता?
लोकतंत्र बचाने निकले नेताओं को एक बार यह भी सोचना चाहिए कि लोकतंत्र में सबसे पहले जनता आती है, राजनीतिक काफिले नहीं।
जनता को सिर्फ वोट के समय याद मत कीजिए। उसकी परेशानी भी महसूस कीजिए।
राजनीति के लिए रास्ते बन सकते हैं, तो एंबुलेंस के लिए रास्ता क्यों नहीं?
#kanpur
परवेष तिवारी retweeted
अंततः दिख ही गया, वैसे कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे योगी के कार्यकाल में ही बना है जो कानपुर नहीं पहुँचता।
हर बात में रिंग रोड नहीं घुसानी होती क्योंकि रिंगरोड तो लखनऊ के पास भी है तो भी अंदर तक गया।
और जो गलती अखिलेश ने की वो गलत बाकी योगी ने की वो सही है। क्या मस्त लॉजिक है।
लिंक एक्सप्रेसवे सिर्फ लखनऊ आगरा के लिए नहीं बल्कि गंगा के लिए भी होना चाहिए।
Irony का नाम सुना है? कानपुर गंगा के साथ जाना जाता है और गंगा एक्सप्रेसवे कानपुर से ही नहीं गुजरा 🤣
3 expressways around Kanpur:
🔸Kanpur Lucknow Expressway – 5 kms from city
🔸Ganga Expressway – 25 kms from city
🔸Agra Lucknow Expressway – 60 kms from city
It was a huge mistake by AY to change alignment of Agra Lucknow Expressway and bypass Kanpur city completely, rest two are just fine.
Under construction Kanpur ORR will mitigate some issues, however a link expressway connecting Agra Lucknow Expressway must be explored.
परवेष तिवारी retweeted
शर्म करो UP सरकार....
सलाम है ऐसे कनपुरिया डॉक्टर साहब को...
कोई राजनीतिक चाह नहीं, बस 100 बेड के कानपुर साउथ अस्पताल का उद्घाटन न होने से मन व्यथित था
तो 1 नवंबर को नौकरी से त्यागपत्र देकर लग गए कानपुर साउथ के लोगों की मुफ्त सेवा करने मे...
डॉक्टर साहब अस्पताल के बगल मे ही रहते है
@myogioffice @myogiadityanath @DMKanpur @MoHFW_INDIA @brajeshpathakup @PMOIndia @BJP4UP @CMOfficeUP @UPGovt @irameshawasthi #kanpur @GovernorofUp
परवेष तिवारी retweeted
आज सांसद रमेश अवस्थी जी वीडियो के माध्यम से बुलेट ट्रेन स्टेशन की लोकेशन को लेकर लोगों की शंकाएं दूर कर रहे हैं।
लेकिन याद दिलाना जरूरी है कि शुरुआत में उन्होंने खुद अरौल में स्टेशन होने की बात कही थी। जब हम लोगों ने आवाज उठाई और याद दिलाया कि अरौल, कानपुर शहर नहीं है, तो इस मुद्दे पर सफाई देने की जरूरत महसूस हुई।
आज जो स्पष्टीकरण सामने आ रहा है, वह कानपुर के लोगों और सोशल मीडिया पर लगातार उठाई गई हमारी आवाज का ही परिणाम है।
हमारा सवाल आज भी वही है—कानपुर को सिर्फ नाम से नहीं, बल्कि ऐसी लोकेशन पर स्टेशन मिले जहां से अधिकतम लोगों को वास्तविक लाभ हो।
आवाज उठती रहनी चाहिए, जवाबदेही जरूरी है।
#kanpur
@KanpuriyaFeed @kanpursneed @KanpurUpdates @up_10t_army @Mdshafqat78
परवेष तिवारी retweeted
कानपुर का नाम ले के जनता से वोट तो ले लिया जाएगा लेकिन कानपुर में स्टेशन अगर बिठूर या चौबेपुर से दूर बना तो कानपुर सिर्फ नाम के लिए जुड़ेगा।
हमें कानपुर के स्टेशन की स्थिति सही सही बता के तब कानपुर के नाम को बुलेट ट्रेन में जोड़िए।
क्योकि अरौल से कन्नौज करीब है न कि कानपुर।
परवेष तिवारी retweeted
🚄 विधानसभा चुनाव से पहले बुलेट ट्रेन की चर्चा, कानपुर का नाम भी शामिल… लेकिन स्टेशन कानपुर से 70-80 किलोमीटर दूर!
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी ने बुलेट ट्रेन को लेकर बड़ी बात कही। प्रस्तावित हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में कानपुर को भी शामिल किए जाने की चर्चा से शहर के लोगों में उम्मीद जगी।
लेकिन सवाल यह है कि कानपुर को बुलेट ट्रेन का वास्तविक लाभ मिलेगा कैसे?
प्रस्तावित कॉरिडोर की पुरानी डीपीआर में कानपुर के लिए स्टेशन कन्नौज में रखा गया था। यानी कानपुर के लोगों को बुलेट ट्रेन पकड़ने के लिए लगभग 70-80 किलोमीटर दूर जाना पड़ सकता है।
अब जरा जापान का उदाहरण देखिए! 🇯🇵
जापान में बुलेट ट्रेन के प्रमुख स्टेशन टोक्यो और शिनागावा जैसे घनी आबादी वाले शहरी इलाकों में बने हैं। जहां लाखों लोग रहते हैं, व्यापारिक गतिविधियां हैं और यात्रियों की बड़ी संख्या है।
वहां स्टेशन को आबादी और यात्रियों की जरूरत के हिसाब से शहर की परिवहन व्यवस्था से जोड़ा गया है।
तो फिर कानपुर के मामले में यह सवाल क्यों नहीं उठना चाहिए?
▪️ जहां लाखों की आबादी हो, वहां स्टेशन की प्राथमिकता क्यों नहीं?
▪️ जहां उद्योग, व्यापार और रोजगार के बड़े केंद्र हों, वहां सीधी कनेक्टिविटी क्यों नहीं?
▪️ कानपुर के यात्रियों को पहले 70-80 किलोमीटर सड़क से सफर करना पड़े, तो बुलेट ट्रेन का वास्तविक फायदा कितना मिलेगा?
बेशक, स्टेशन की लोकेशन तय करने में तकनीकी और आर्थिक पहलू भी महत्वपूर्ण हैं। लेकिन यात्रियों की संख्या और शहर की वास्तविक जरूरत भी उतनी ही महत्वपूर्ण होनी चाहिए।
चुनाव से पहले घोषणाएं और वादे अपनी जगह हैं, लेकिन कानपुर को सिर्फ बुलेट ट्रेन के नक्शे में शामिल करना काफी नहीं है। उसे स्टेशन की वास्तविक सुविधा भी मिलनी चाहिए।
आखिर कानपुर को बुलेट ट्रेन का नाम चाहिए या बुलेट ट्रेन की सुविधा?
आप बताइए—कानपुर जैसे बड़े औद्योगिक शहर में स्टेशन होना चाहिए या शहर से 70-80 किलोमीटर दूर?
@AshwiniVaishnaw
@irameshawasthi
#Kanpur #BulletTrain #UttarPradesh #AshwiniVaishnaw #KanpurDevelopment #IndianRailways
परवेष तिवारी retweeted
कानपुर के लोगों को मूर्ख मत बनाइए!
बुलेट ट्रेन का स्टेशन कानपुर से लगभग 70 किलोमीटर दूर कन्नौज में हो और उसे कानपुर की सौगात बताकर प्रचार किया जाए, यह कानपुरवासियों के साथ कैसा न्याय है?
सवाल सीधा है—अगर परियोजना दिल्ली–वाराणसी बुलेट ट्रेन कॉरिडोर की है, तो क्या कानपुर की वास्तविक जरूरतों और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर स्टेशन की लोकेशन पर गंभीरता से विचार नहीं होना चाहिए?
कानपुर कोई छोटा कस्बा नहीं है। यह उत्तर प्रदेश का प्रमुख औद्योगिक, व्यापारिक और आबादी वाला शहर है।
हमें कागजों और भाषणों में कानपुर के नाम पर सौगात नहीं चाहिए। हमें जमीन पर ऐसी सुविधा चाहिए, जिसका लाभ कानपुर और आसपास के लाखों लोगों को मिले।
हमारी स्पष्ट मांग है कि बुलेट ट्रेन स्टेशन के लिए कानपुर के नजदीक, रिंग रोड के आसपास उपयुक्त स्थान की संभावना पर गंभीरता से विचार किया जाए।
रेल मंत्री जी और जनप्रतिनिधियों से आग्रह है
कानपुर के लोगों को गुमराह मत कीजिए। शहर को उसके वास्तविक अधिकार और जरूरत के अनुसार सुविधाएँ दीजिए।
कानपुर को सिर्फ नाम की सौगात नहीं, वास्तविक विकास चाहिए!
#kanpur
@AshwiniVaishnaw
परवेष तिवारी retweeted
Kanpur Update
वाह कैंटोनमेंट बोर्ड कानपुर!
सोशल मीडिया पर सफाई भी कमाल की है और तस्वीरों का चुनाव भी! 👏😏
पोस्ट में पहली तस्वीर में सड़क पर कचरा बिखरा है, जबकि दूसरी तस्वीर लगभग 50 मीटर आगे की साफ जगह की है।
सवाल ये है कि सफाई अभियान की तस्वीरें वास्तविक समस्या दिखाने के लिए हैं या सिर्फ अच्छी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए?
अगर उसी इलाके में कुछ दूरी पर कचरा पड़ा है, तो सिर्फ साफ जगह की तस्वीर दिखाकर अभियान की सफलता का दावा कैसे किया जा सकता है?
जनता को सोशल मीडिया पर चमकती तस्वीरें नहीं, ज़मीन पर साफ सड़कें चाहिए।
कृपया तस्वीरों से आगे बढ़िए
पूरे इलाके की सफाई कराइए और वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखिए।
#kanpur
@cbkanpur @irameshawasthi @HasanRoomiSP @YTKDIndia @khurpenchh @kanpursneed
परवेष तिवारी retweeted
कानपुर के सभी नेता कीचड़ में लोट के खुश होने वाले किसी सूअर के समान हैं। शहर के लोग आपकी फैलाई गंदगी का नतीजा आप सभी को जल्द देंगे। @Satishmahanaup @MTrivediBJP @SurendraMaithan @BjpNeelima @BJP4Abhijeet @HasanRoomiSP @IrfanSolanki @AmitabhBajpai @VishnoiSalil @mlcarunpathak @DSBhole @mayorkanpur @bjp4kanpurzone @nagarnigamknp @YogendraUpadhy #निंदा_प्रस्ताव
परवेष तिवारी retweeted
पूरे शहर का यही है इसको लेकर कई सालों से आवाज उठाई जा रही लेकिन किसी के पास कोई ठोस प्लान ही नहीं इससे निपटने का और जो सुझाव हम लोग देते वो इन्हें समझ नहीं आते।
परवेष तिवारी retweeted
हम हर उस नेता और उसके लगुओ भगुओ की निंदा करते हैं जिन्होंने कानपुर को वोट की फैक्ट्री से अधिक कुछ नहीं समझ रखा है।
काम दिखाने के नाम पर हर साल सड़कें टूटती हैं और दीवाली से पहले बना दी जाती हैं लेकिन क्या दीवाली के 5 दिन भी सारी सड़कें गड्ढा मुक्त रहती हैं?
हम कनपुरिये सड़क, प्रकाश, सफाई से अधिक कुछ मांग ही नहीं पा रहे क्योंकि इन मूलभूत चीज़ों के लिए ही नेताओ को रोज़ याद दिलाना पड़ता है।
बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ ये सब तो मुद्दे ही नहीं हैं पक्ष, विपक्ष किसी भी नेता के लिए।
इसलिए हमारा ये निंदा प्रस्ताव सब पर सटीक बैठता है।
परवेष तिवारी retweeted
• सड़क पर गुस्सा करने से बचें।
• अनजान लोगों को सड़क पर Civic Sense सिखाने की कोशिश न करें।
• जहाँ तक हो सके, भीड़ से दूर रहें।
• सार्वजनिक जगहों पर राजनीतिक बहस से बचें।
• गलती हो जाए तो हाथ जोड़कर “sorry” बोलें और आगे बढ़ जाएँ।
लोग आजकल बेहद बेचैन, चिड़चिड़े और हिंसक होते जा रहे हैं।
Reels, Smartphone, WhatsApp Status, Facebook, OTT -
हर वक्त मिलने वाला सस्ता मनोरंजन और बिके हुए समाचार
भारतीयों के मानसिक संतुलन को बिगाड़ रहा है।
न ढंग के सार्वजनिक पार्क,
न साफ नदियाँ, न झीलें,
न सुकून की कोई जगह।
नतीजा?
पूरा भारत अपने फोन में दफन है।
यह सिर्फ दिमाग की नहीं,
पूरी ज़िंदगी की महामारी है...
और शायद उससे भी ज्यादा खतरनाक।
परवेष तिवारी retweeted
ककवन मुख्यालय के सरकारी स्कूल के ऐसे हालात हैं जब हफ्ते भर से पानी की 1 बूंद नहीं गिरी।
खैर सरकारी स्कूल तालाब क्यों न बन जाएं प्राइवेट तो अच्छे से चल रहे हैं न।
बाकी रीलबाजी से कानपुर तो विकसित हो ही जाएगा।
परवेष तिवारी retweeted
कानपुर में अतिक्रमण और ट्रैफिक की क्या स्थिति है ये एक ही picture में दिखाई देगी आपको...
NHAI NH-34 इसलिए चौड़ा कर रहा है की ठेले वाले पक्की सड़क में ठेला लगा पाए...
ट्रैफिक कानून का कोई डर नहीं है किसी को...
ऑटो वाले नौबस्ता बम्बा पर पूरी सड़क घेर कर खड़े होते है कोई मुड़ नहीं सकता है...
📍नौबस्ता बम्बा
#kanpur
परवेष तिवारी retweeted
टिहरी झील को विश्वस्तरीय पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करने के साथ हमारा प्रयास है कि उत्तराखंड की संस्कृति, परंपराएँ और धार्मिक आयोजन भी दुनिया तक पहुंचें।
हमारी संस्कृति ही हमारे पर्यटन की सबसे बड़ी शक्ति है।
#SatpalMaharaj #UttarakhandTourism #TehriLake























