प्रगति, नवाचार और सामुदायिक भागीदारी से टीबी-मुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम। 🫁🩺
भारत में टीबी के मामलों में लगातार आ रही गिरावट इस बात का प्रमाण है कि निरंतर प्रतिबद्धता, सामुदायिक भागीदारी और सुदृढ़ सार्वजनिक स्वास्थ्य पहल से वास्तविक परिवर्तन संभव है। निरंतर सतर्कता, स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुंच और सामूहिक प्रयासों से भारत उस लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है, जहां टीबी-मुक्त भारत का संकल्प साकार होगा।
#TBMuktBharat #TBMuktBharatAbhiyaan
डिजिटल प्लेटफॉर्म, एआई-सक्षम तकनीक और आधुनिक उपचार पद्धतियों के जरिए भारत टीबी की पहचान, उपचार और मरीजों को सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। 🫁🩺
#TBMuktBharat #TBMuktBharatAbhiyaan
एक भारत, अनेक रंग, विविधता में एकता की पहचान! 🇮🇳
आइए, भारत पर्व 2026 में देश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपराओं और गौरवशाली विरासत का उत्सव मनाएं।
📅 1 से 15 नवम्बर, 2026
#RashriyaEktaDiwas2026
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत क्विज़’ शुरू की
◾️इसका उद्देश्य मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।
◾️यह ऑनलाइन क्विज़ 26 अक्टूबर से 25 नवंबर, 2026 तक आयोजित की जाएगी और इसमें देश का कोई भी नागरिक भाग ले सकता है।
◾️प्रतिभागी 'माई भारत' पोर्टल: mybharat.gov.in/quizzes/yuva… के ज़रिए इस क्विज़ में शामिल हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए: pib.gov.in/PressReleaseDetai…
@MSJEGOI
लंबित काम कम। प्रगति की रफ्तार तेज।
♦️समय पर कार्रवाई और बेहतर कार्यप्रणाली, प्रभावी स्वास्थ्य प्रशासन के लिए आवश्यक हैं। Special Campaign 6 के तहत लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे, प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाने और कार्यों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
♦️इन प्रयासों से जवाबदेही बढ़ाने, प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार और समय पर निर्णय लेने को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था अधिक प्रभावी और जन-केंद्रित बन सके।
#SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
स्वच्छता, कार्यक्षमता और सुशासन एक मजबूत स्वास्थ्य प्रशासन के महत्वपूर्ण आधार हैं। Special Campaign 6 के तहत स्वच्छ कार्यस्थलों, व्यवस्थित रिकॉर्ड प्रबंधन, लंबित मामलों के निपटारे, ई-कचरे के जिम्मेदारीपूर्ण प्रबंधन और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
कार्यालयों से अनावश्यक सामान हटाने से लेकर प्रशासनिक प्रक्रियाओं को बेहतर बनाने तक, हर प्रयास एक अधिक व्यवस्थित, जवाबदेह और प्रभावी स्वास्थ्य व्यवस्था के निर्माण में योगदान दे रहा है। ये पहल स्वच्छता, कार्यक्षमता और सुशासन की संस्कृति को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।
#SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
ई-कचरे का सही प्रबंधन, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल कार्यस्थल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। Special Campaign 6 के तहत अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की पहचान, ई-कचरे को अलग करने और अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से उसके सुरक्षित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार कार्यप्रणाली और संसाधनों के सही उपयोग को बढ़ावा देकर यह अभियान स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छ, सुरक्षित और टिकाऊ कार्य वातावरण बनाने में मदद कर रहा है।
#SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
एक व्यवस्थित कार्यस्थल से कामकाज आसान होता है और प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ती है। Special Campaign 6 के तहत रिकॉर्ड रूम की सफाई, फाइलों को व्यवस्थित करने और उपलब्ध स्थान के बेहतर उपयोग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अनावश्यक सामान हटाने और रिकॉर्ड प्रबंधन में सुधार से स्वास्थ्य संस्थानों में कामकाज अधिक सुचारु बनाने, बेहतर तालमेल और दैनिक कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से पूरा करने में मदद मिल रही है।
#SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
स्वच्छ परिसर। बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं।
🔹एक स्वच्छ और व्यवस्थित कार्यस्थल, प्रभावी और बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का आधार है।
🔹Special Campaign 6 के तहत स्वास्थ्य संस्थानों और प्रशासनिक कार्यालयों में साफ-सफाई, नियमित रखरखाव और बेहतर कार्य वातावरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
🔹इन प्रयासों से कार्यस्थल अधिक स्वच्छ, व्यवस्थित और सुविधाजनक बन रहे हैं, जिससे प्रशासनिक कार्यक्षमता बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में मदद मिल रही है।
#SpecialCampaign6 #SafaiMeinBhalai #CleanToCare
भारत की अध्यक्षता में संसदीय सहयोग का नया अध्याय।
भारत की लोकतांत्रिक विरासत, समन्वय की संस्कृति और वैश्विक सहयोग के प्रति प्रतिबद्धता 12वें BRICS Parliamentary Forum में नई अभिव्यक्ति प्राप्त करेगी। नई दिल्ली में होने वाला यह आयोजन संवाद से सहमति और सहयोग से साझा प्रगति की दिशा में एक सार्थक पहल बनेगा।
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
प्रधानमंत्री @narendramodi ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों की झलकियाँ साझा कीं।
◾️इनमें भव्य एयर शो, उत्साहजनक रोडशो तथा मैन्युफैक्चरिंग और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया गया है।
xitter.cf/narendramodi/status/21…
पत्र सूचना कार्यालय, लखनऊ में सत्यनिष्ठा की शपथ ली गई। इस अवसर पर सभी ने जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी एवं पारदर्शिता बनाए रखने, कानून का पालन करने, रिश्वत न लेने-देने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग रहकर जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
#सत्यनिष्ठा #भ्रष्टाचारमुक्तभारत #IntegrityPledge #VigilanceAwareness
नई दिल्ली में साकार होगा वैश्विक संसदीय सहयोग का साझा संकल्प।
26 और 27 अक्टूबर को भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाला 12वां BRICS Parliamentary Forum सदस्य देशों की संसदों को विचार-विमर्श, अनुभवों के आदान-प्रदान और साझा वैश्विक चुनौतियों के समाधान हेतु एक सार्थक मंच प्रदान करेगा।
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
भारत की लोकतांत्रिक चेतना, विश्व के संसदीय संवाद का आधार।
लोकतांत्रिक परंपराओं की समृद्ध विरासत और वसुधैव कुटुम्बकम् की उदात्त भावना से अनुप्राणित भारत 26–27 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में 12वें BRICS Parliamentary Forum की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन वैश्विक संसदीय सहयोग, पारस्परिक सद्भाव और जन-केंद्रित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
#BRICS2026 #BRICSParliamentaryForum
PIB in Uttar Pradesh retweeted
One word to describe today’s aerial display by the Indian Air Force in Varanasi: SPECTACULAR!
PIB in Uttar Pradesh retweeted
One of the best aspects of Arvind Limited’s garment manufacturing facility in Varanasi is the boost it will give to women empowerment!






















