Poonam Sinha (@PoonamK098) profile picture
Joined October 2022
Poonam Sinha retweeted
उत्तर प्रदेश – नोएडा में इंस्पेक्टर का बेटा नंबर प्लेट पर कागज चिपकाकर गाड़ी दौड़ा रहा था। ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल ने गाड़ी का चालान काट दिया। अब हेड कांस्टेबल ही लाइन हाजिर हो गए हैं। आखिर उन्होंने इंस्पेक्टर पुत्र की गाड़ी रोकने की कोशिश कैसे की? कैसे Video बनाकर पोल खोली? @Nishantkaushik0
214
1,934
81
3,786
165,550
ऐसे बदल जाती है जिंदगी... एक साधारण परिवार के माता-पिता अपने बच्चों को साथ लेकर नई स्कूटी खरीदने शोरूम पहुंचे,इस पल ने इनकी जिंदगी बदल दी। डिलीवरी के वक्त पूरा परिवार नई स्कूटी के पास फोटो खिंचवा रहा था,तभी छोटे बच्चे ने नीला चश्मा लगाकर जेब में हाथ डालकर ऐसा गजब का 'स्वैग' और कॉन्फिडेंस दिखाया कि हर कोई देखता रह गया। यह मासूम पोज सोशल मीडिया पर आग की तरह फैला और 95 मिलियन से ज्यादा व्यूज पार कर गया। वह नन्हा बच्चा इंटरनेट का स्टार बन गया। कर दी।
10
113
3
1,108
51,849
Poonam Sinha retweeted
राजस्थान – जयपुर में वर्ष 2018 में दुष्यंत हत्याकांड हुआ। इसमें दीक्षांत कामरा को उम्रकैद हुई। जेल में बंद रहते हुए दीक्षांत अक्टूबर–2025 में 5 दिन तक थाईलैंड घूमता रहा। जेल के अंदर उसकी फर्जी हाजिरी लगती रही। पिछले दिनों एक महिला ने शिकायत की। आरोप लगा कि दीक्षांत कामरा ने उसको धोखा दिया और अब जेल में रहकर वो अफीम की तस्करी कर रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने एक कार पकड़ी। कार से अफीम और एक पासपोर्ट मिला। यह पासपोर्ट दीक्षांत का था। पासपोर्ट से थाईलैंड यात्रा की पुष्टि हुई। फर्जी हाजिरी लगाने वाले जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। पता किया जा रहा है कि उम्रकैद की सजा काट रहा दीक्षांत कामरा जेल से बाहर कैसे निकला, कैसे थाईलैंड पहुंचा और फिर कैसे जेल में वापस आया?
36
296
20
1,030
28,395
अगर आप ₹10 कमाते हैं तो उसमें से ₹4 सरकार रख लेती है। इसका सीधा सा मतलब है कि आप साल के लगभग 5 महीने सिर्फ सरकार के लिए ही काम करते हैं। ~ अशनीर ग्रोवर, भारतीय व्यवसायी 🔥🔥🔥
27
742
9
3,010
26,335
Poonam Sinha retweeted
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में डंपर की टक्कर से गंभीर घायल हुए 2025 बैच के सिपाही प्रांशु सचान (22) की एंबुलेंस में ही मौत हो गई. आरोप है कि भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' रैली के चलते कानपुर में लगे भीषण जाम में उनकी एंबुलेंस करीब डेढ़ से दो घंटे तक फंसी रही. बेटे को तड़पता देख पिता लोगों और ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुहार लगाते रहे, लेकिन एंबुलेंस समय पर अस्पताल नहीं पहुंच सकी. हैलट अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रांशु को मृत घोषित कर दिया. इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मातम पसरा है. #Kanpur #Fatehpur #Ambulance #TrafficJam #UPNews #RoadAccident #ABPNews
328
1,944
188
5,112
185,427
Poonam Sinha retweeted
उत्तर प्रदेश – गाजियाबाद में RK गोयल इंस्टीट्यूट (RKGIT) के बीटेक फर्स्ट ईयर के छात्र हर्ष सिसोदिया ने हॉस्टल की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी !! पिता का आरोप है कि सीनियर छात्रों ने उनके बेटे की रैगिंग की। इससे परेशान होकर बेटे ने सुसाइड किया।
4
58
3
299
9,029
Poonam Sinha retweeted
बेटा तड़प रहा था, पिता लोगों के सामने गिड़गिड़ा रहा था... कानपुर के जाम में फंसी एंबुलेंस, यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल ने तोड़ा दम एक पिता अपने घायल बेटे को बचाने के लिए सड़क पर लोगों के सामने हाथ जोड़ रहा था. कभी ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से रास्ता मांगता, तो कभी गाड़ियों के बीच खड़े लोगों से कहता- मेरे बेटे का एक्सीडेंट हुआ है, एंबुलेंस को जाने दो. एंबुलेंस के अंदर उसका 22 साल का बेटा दर्द से जूझ रहा था. पिता कभी उसके घावों पर हाथ रखकर खून रोकने की कोशिश करता, तो कभी गमछे से उसे संभालता. लेकिन सड़क पर गाड़ियों की कतार खत्म होने का नाम नहीं ले रही थी. यह कहानी कानपुर की है. घायल बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही प्रांशु सचान था. फतेहपुर में डंपर की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसे कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में एंबुलेंस जाम में फंस गई. पिता प्रमोद सचान का आरोप है कि 'लोकतंत्र बचाओ रैली' के चलते शहर में जगह-जगह जाम लगा था. विस्तार से पढ़ें: intdy.in/gyyy4q #UttarPradesh #Kanpur #UPPolice
85
230
20
661
29,571
Poonam Sinha retweeted
IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने 2016 में घर से भाग कर पूजा सिंह से लव मैरिज की थी, उस दौरान भानु प्रताप सिंह दिल्ली में UPSC की तैयारी कर रहे थे, नौकरी नहीं थी पत्नी पूजा सिंह ने स्कूल में बच्चों को पढ़ा कर घर का खर्च संभाला, पति का तब साथ दिया जब वो कुछ नहीं थे,अभी दोनों की 6 साल की बेटी है, IPS में सिलेक्शन हुआ तो पत्नी के साथ व्यवहार बदल गया, अब नौबत ये है कि पत्नी से बच्ची को छीन लिया और उसे दर दर भटकने के लिए छोड़ दिया, जब पत्नी पूजा सिंह पति भानु प्रताप के घर जाती है तो दरवाजा नहीं खुलता, फिर थाने जाती है मीडिया में जाति है, महिला आयोग जाती है CM से न्याय की गुहार लगाती है, लेकिन SP भानु प्रताप सिंह पर कोई फ़र्क नहीं पड़ता, पत्नी पूजा सिंह के काफी संघर्ष के बाद SP भानु प्रताप सिंह के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है और उन्हें SP के पद से हटा दिया गया है, भानु प्रताप भूल गए थे शायद कि उनके पास SP की ताक़त है तो उस महिला के पास खुद में एक महिला होने की ताक़त है,
78
395
14
1,828
158,794
Poonam Sinha retweeted
इस तरह के लोग ANI या चित्रा या अंजना या अमन या सुशांत को क्यों नहीं मिलते? कम से यही लोग ही पकड़ कर थाने में जमा करा देते।
7
435
3
1,164
24,233
हमारे प्रधानमंत्री देश बचाने विदेश जाते हैं...!! लेकिन किससे देश बचाना है वो पता नहीं...!!
34
1,114
18
4,105
152,767
Poonam Sinha retweeted
दिल्ली के व्यापारियों को UP के व्यापारियों से सीखना चाहिए। गाजियाबाद में BJP ने आज "लोकतंत्र बचाओ" पदयात्रा निकाली। CM योगी शामिल हुए। पुलिस ने लकड़ी की बल्लियां लगाकर दुकानों पर जाने के रास्ते बंद कर दिये। कई जगह रूट डायवर्ट किया गया। लेकिन एक भी व्यापारी ने व्यापार प्रभावित होने का खत नहीं लिखा।
195
1,720
100
4,445
342,441
Poonam Sinha retweeted
दिल्ली पुलिस की एक महिला हेड कॉन्स्टेबल ने ऐसा काम किया है, जिसने कई परिवारों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौटा दी है. दक्षिण-पूर्वी जिले के जैतपुर थाने में तैनात महिला हेड कॉन्स्टेबल चंचल ने महज 12 महीनों में 119 लापता बच्चों को तलाश कर उनके परिवारों तक पहुंचाया है. इसके अलावा उन्होंने 16 अन्य लापता लोगों को भी खोज निकाला है. #DelhiPolice #HeadConstable #MissingChildren #NDTVIndia
278
1,880
137
9,488
166,751
रैपिडो बाइक चालक द्वारा तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर जागरण पब्लिक स्कूल की शिक्षिका मानसी बंसल गिरने से घायल, चालक के नशे में होने का आरोप, सड़क पर तड़पता छोड़ बाइक चालक फरार, शिक्षिका को होली फैमिली अस्पताल में भर्ती कराया गया पुलिस कृपया संज्ञान ले @JagranNews @noidapolice
9
31
2
53
6,280
Poonam Sinha retweeted
बिजनौर जिले के जलालपुर छोईया गांव में रविवार शाम खेतों के पास एक ऐसा विशालकाय अजगर दिखाई दिया, जिसे देखकर किसानों के होश उड़ गए. सरकंडों के बीच पड़े इस अजगर का आकार इतना बड़ा था कि उसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अजगर का वजन करीब 100 किलो यानी एक क्विंटल था. किसानों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी. टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की, लेकिन विशालकाय अजगर को काबू करना आसान नहीं था. तीन लोगों की कोशिश के बावजूद वह उनके हाथ से छूट गया और रेंगता हुआ छोईया नदी में जा घुसा. घटना रविवार शाम की है. जलालपुर छोईया गांव के आसपास किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे. इसी दौरान कुछ किसानों की नजर खेत के पास सरकंडों में पड़े एक बड़े सांप पर पड़ी. जब उन्होंने करीब जाकर देखा तो वह कोई सामान्य सांप नहीं, बल्कि विशालकाय अजगर था. उसका आकार देखकर किसान भी घबरा गए. देखते ही देखते यह खबर आसपास के लोगों तक पहुंच गई और अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. विशालकाय अजगर दिखाई देने की सूचना किसानों ने वन विभाग के अधिकारियों को फोन पर दी. इसके बाद क्षेत्रीय वनाधिकारी महेशचंद्र गौतम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ने के लिए टीम को मौके पर भेजा. वन विभाग की टीम खेत के पास पहुंची और अजगर को पकड़ने की कोशिश शुरू की. #Bijnor #BijnorNews #GiantPython #Python #SnakeRescue #RockPython #UPNews #ATCard #AajTakSocial
2
18
347
26,532
Poonam Sinha retweeted
नोएडा वालों, फरवरी तक कहीं और शिफ्ट हो जाओ। एयर क्वालिटी अब लगातार खराब होने वाली है। हर साल नवंबर से फरवरी तक यही समस्या होती है। प्रदूषण रोकने के नाम पर सरकार करोड़ों/अरबों रुपए खर्च करती है, लेकिन स्थायी समाधान कुछ नहीं है।
31
225
10
1,073
17,526
Poonam Sinha retweeted
भारत के 12 राज्यों में 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बीमा घोटाला खोलने वालीं IPS ऑफिसर अनुकृति शर्मा को "केंद्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक" मिलेगा !! अनुकृति शर्मा उस वक्त उत्तर प्रदेश के जिला संभल में तैनात थीं। उन्होंने ऐसा सिंडिकेट पकड़ा था, जो जिंदा लोगों को मृत दर्शा देता था, बीमा पाने के लिए मर्डर करके उन्हें एक्सीडेंट दिखा देता था। पुलिस जांच में यह घोटाला 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का निकला। 50 से ज्यादा लोग जेल गए थे। अनुकृति शर्मा 2020 बेच की IPS ऑफिसर हैं और फिलहाल नोएडा में पोस्टेड हैं। @ipsanukriti14
26
259
11
1,374
46,873
Poonam Sinha retweeted
अगर यूपी में से किसी प्रदर्शन में शामिल हुए तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी योगीआदित्यनाथ संविधान में कहां लिखा है कि किसी प्रदर्शन जाने से आपको सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी संविधान के कौन से अनुच्छेद में लिखा हुआ है
388
3,527
64
10,498
109,389
Poonam Sinha retweeted
"ये एक लाख की बाल्टी...., ये मध्य प्रदेश का भ्रष्टाचार है" ◆ मध्य प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा @jitupatwari | Jitu Patwari | #Patwari
92
2,264
62
7,637
108,670
Poonam Sinha retweeted
आगरा के Taj होटल में एक मेहमान ने वेटर को थप्पड़ मार दिया, और उसके बाद होटल ने जो क़दम उठाया उसकी हर तरफ़ तारीफ़ हो रही है। SLMG Beverages के जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर परितोष लधानी, जिनके ग्रुप की ये Taj Agra प्रॉपर्टी है, ने LinkedIn पर पूरी घटना शेयर की। उन्होंने बताया कि वेटर कांति रेस्टोरेंट में एक मेहमान को सर्व कर रहे थे। कांति ठीक से अंग्रेज़ी नहीं बोल पाते, इसलिए बातचीत में थोड़ी ग़लतफ़हमी हो गई। इसी पर मेहमान ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। कांति ने न कोई शिकायत की, न किसी को कुछ बताया। लधानी ने चुप रहने की वजह पूछी तो कांति ने कहा कि वो आगरा के पास एक छोटे गांव के ग़रीब किसान परिवार से हैं। इस होटल में काम करना उनका सपना है, और वो ऐसा कुछ नहीं करना चाहते थे जिससे ये सपना टूट जाए। लधानी ने लिखा कि इस जवाब ने उनका दिल तोड़ दिया। अगले ही दिन उस मेहमान को प्रॉपर्टी से हमेशा के लिए ब्लैकलिस्ट कर दिया गया, और वो अब भी ब्लैकलिस्ट है। लधानी ने लिखा, “As a leader, I don’t care how wealthy you are, how influential you are, or how much you spend at our hotel.” (एक लीडर के तौर पर मुझे फ़र्क़ नहीं पड़ता कि आप कितने अमीर हैं, कितने रसूख़दार हैं या हमारे होटल में कितना ख़र्च करते हैं।)
58
387
11
1,970
93,912
रिपोर्टर - 3 यूनिट ब्लड चाहिए…डोनर नहीं मिल रहे हैं। स्टूडेंट - मुझे पैसे की जरूरत है, मैं दे सकता हूं…। रिपोर्टर - कितना पैसा लगेगा? स्टूडेंट - 8 हजार रुपए दे दीजिए, खून दे दूंगा। रिपोर्टर - पढ़ाई करते हो, खून बेचने की जरूरत क्यों पड़ गई? स्टूडेंट - पापा किसान हैं, कोचिंग की फीस बहुत ज्यादा है…घर से जो पैसे मिलते हैं, उससे पूरा खर्च नहीं हो पाता। रिपोर्टर - कोचिंग, ट्यूशन पढ़ा लेते, खून क्यों बेच रहे हो? स्टूडेंट - खून तो फिर बन जाएगा, लेकिन पढ़ाई नहीं हुई तो बेरोजगार रह जाऊंगा। ~ दैनिक भास्कर जिस देश में पढ़ाई के लिए छात्र खून बेच रहे हैं, वहाँ सरकार में बैठे लोग 6 रू की फिनाइल के लिए जनता से 30 हज़ार लूट रहे हैं!
246
3,151
92
7,730
125,366