यूपी में चुनाव से पहले BJP वोटर लिस्ट को अपने हिसाब से बदलने में जुटी है!
18.84 लाख नए वोटर जुड़े, लेकिन 18-19 साल के 5.80 लाख युवा वोटर कम हो गए।
BJP के इशारे पर चुनाव आयोग का यह खेल जनता के वोट, संविधान और लोकतंत्र के साथ धोखा है।
सत्ता के लालच में डूबी डबल इंजन सरकार लोकतंत्र और जनता के मताधिकार को कुचलने के लिए आखिर कितना नीचे गिरेगी?
फ़ार्म-6 के नाम पर वोटर लिस्ट में किसी भी तरह की हेराफेरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
भाजपा यदि अधिकारियों पर दबाव बनाकर फर्जी वोट जुड़वाने की साजिश कर रही है, तो बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक हर एक नए नाम की निगरानी होगी।
एक-एक वोट का हिसाब मांगा जाएगा। गड़बड़ी में शामिल अधिकारियों के खिलाफ सबूतों के साथ FIR दर्ज कराई जाएगी और उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।
याद रखिए, लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करने वाले न बचेंगे, न बख्शे जाएंगे।
जय संविधान, जय हिंदुस्तान!
@yadavakhilesh
SIR के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम काटे गए और अब ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 18.84 लाख नए मतदाता जुड़ गए हैं।
आखिर यह कैसी प्रक्रिया है, जिसमें पहले वोटरों के नाम काटे जाते हैं और फिर लाखों नए नाम जुड़ जाते हैं?
लोकतंत्र में वोटर लिस्ट के साथ ऐसा प्रयोग क्यों? चुनाव आयोग और सरकार को जनता के सामने जवाब देना होगा।
aajtak.in/amp/elections/asse…
वाह रे व्यवस्था! मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में दिवंगत कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगा दी गई।
लगता है यूपी में सरकारी सिस्टम इतना चुस्त है कि अब मुर्दे भी सरकारी कामकाज में हाजिरी लगा रहे हैं!
amarujala.com/amp/lucknow/lu…
बाल दिवस के पावन अवसर पर करारी इंटर कॉलेज में आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने अपनी अद्भुत कला, रचनात्मकता एवं विविध प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और उत्साह ने यह संदेश दिया कि आने वाला कल इन्हीं नन्हे कदमों की मजबूत उड़ान से संवरेगा।
बच्चे केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की सबसे अनमोल पूँजी हैं। उनके सपनों को दिशा देना, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना हम सभी का दायित्व है।
सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य, अपार खुशियों और सुनहरे सपनों के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ।
"इंडिया गठबंधन मिलकर लड़ेगा। जो सबसे बेहतर प्रत्याशी होगा वो लड़ाया जाएगा।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी, दिल्ली
भाजपा का सफाया करेगा PDA का दमदार दलित!
@yadavakhilesh जी
"हमारे PDA समाज के बच्चे आगे ना बढ़ पाए इसलिए इन्होंने प्राइमरी स्कूल बंद करने का फैसला ले लिया, 26 हजार स्कूल बंद किए हैं।"
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी, आगरा
"देश मन विधान से नहीं संविधान से चलेगा।"
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी, आगरा
"संविधान रहेगा तो आरक्षण रहेगा, संविधान रहेगा तो न्याय मिलेगा।"
• माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी, आगरा
समाजवादी पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है।
@yadavakhilesh जी
लोक आस्था और सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर संध्या अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं।
छठी मैया और सूर्य देव सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।
#ChhathPuja #SandhyaArghya #छठ_महापर्व
"दलितों के खिलाफ अपराध में नंबर 1 है यूपी, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी यूपी नंबर 1 है।"
- माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @yadavakhilesh जी
आखिरी गेंद तक संघर्ष, हर पल रोमांच और अंत में तिरंगे की शान! 🇮🇳
अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारतीय युवा शेरों ने पाकिस्तान को एक विकेट से शिकस्त देकर 10वीं बार खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
इस शानदार जीत के लिए पूरी टीम इंडिया को बहुत-बहुत बधाई। देश को अपने युवा खिलाड़ियों पर गर्व है।
शाबाश चैंपियंस! 🇮🇳🏆
#INDvPAK #U19AsiaCup
मिट्टी के कुल्हड़ पकाने के लिए आवा जलाने पर कुम्हार के खिलाफ मुकदमा दर्ज!
एक तरफ सरकार स्वदेशी और आत्मनिर्भरता की बात करती है, दूसरी तरफ पुश्तैनी हुनर से रोजी-रोटी कमाने वाले कारीगरों पर मुकदमे दर्ज हो रहे हैं।
आखिर गरीब कारीगर अपना रोजगार चलाए तो कैसे?

