RjUmang retweeted
शरद की ढलती धूप। पार्क की बेंचों पर सुनहरी चादर बिछी हुई। पेड़ों से पीले पत्ते टूट-टूट कर गिर रहे थे। हवा में हल्की ठंडक, दूर कहीं बच्चों की हँसी।
इसी सन्नाटे में एक बेंच पर दो आदमी बैठे थे। बीच में चंद इंच का फासला। विचारों में पूरी दुनिया का।
•••
एक के हाथ में रोटी के टुकड़े थे। कबूतरों को दाना डाल रहा था। कबूतर अपनी मर्ज़ी से उड़ते, उतरते, एक-दूसरे से टकराते और फिर चुगने लगते। उनकी उड़ान में आज़ादी थी। चहचहाहट में जीवन।
दूसरे के हाथ से भी दाने गिर रहे थे। मगर उसके सामने कबूतर कतार में खड़े थे। न हलचल, न शोर, न अपनी मर्ज़ी। पंख सबके पास थे, उड़ने की आज़ादी जैसे किसी ने छीन ली हो।
•••
पहला आदमी चार्ली चैप्लिन था। छड़ी, टोपी और मुस्कान वाला। जिसने भूख, बेरोज़गारी और बेबसी से जूझते इंसानों को हँसना सिखाया। न सेना थी उसके पास, न सत्ता, न सिंहासन। सिर्फ़ कला थी। और इंसान के प्रति संवेदना।
दूसरा एडॉल्फ हिटलर। उसी दौर का शासक। सत्ता, नस्ल और नफ़रत के नाम पर करोड़ों ज़िंदगियाँ तबाह करने वाला। उसके लिए इंसान की कोई कीमत नहीं थी। आज़ाद विचारों से नहीं, आज्ञाकारी भीड़ से प्रेम था। राजनीति में मुस्कान नहीं, भय। जीवन नहीं, विनाश।
•••
दोनों एक ही साल, 1889 में पैदा हुए। एक ही दौर की दुनिया देखी। दोनों इतिहास में अमर हो गए। लेकिन अपने कर्मों के कारण बिल्कुल उलटे अर्थों में।
एक का नाम सुनकर आज भी चेहरे पर मुस्कान आ जाती है। दूसरे का नाम सुनकर मानवता के सबसे काले अध्याय याद आते हैं।
•••
दरअसल, महानता इस बात में नहीं होती कि तुम्हारे सामने कितने लोग सिर झुकाते हैं। इसमें होती है कि तुम्हारे कारण कितने चेहरों पर मुस्कान आती है।
एक ने दुनिया को हँसाया। दूसरे ने दुनिया को रुलाया।
दोनों इतिहास में दर्ज हैं। लेकिन एक प्रेम से याद किया जाता है। दूसरा नफ़रत से और इतिहास की सबसे बड़ी चेतावनियों में से एक के रूप में।
एक बेंच,दो आदमी,इंसानियत के दो चेहरे।😎
RjUmang retweeted
Only the greatest minds on the planet will allow Neerav Modi to flee but stop Saurav from traveling abroad.
Like always, thank you Modi ji.
🚨#ImportantAnnouncement🚨
I have been stopped by this cowardly Modi Govt at the Delhi Airport from flying to London to deliver a lecture at the University of Oxford.
@Cockroachisback
शहरों में 45% औऱ गांवों के 85% लोग Ground Water पर निर्भर हैं. इसमें CGWB 2025 की रिपोर्ट है कि 28% sample में कोई ना कोई गड़बड़ी थी. पानी में नाइट्रेट, फ्लोराइड, आर्सेनिक की मात्रा ज्यादा मिली इसका शरीर पर क्या असर होता है?
पानी. हवा. खाना. सब सेहत के लिए नुकसानदेह. क्या भारत भारत एक मिलावट प्रधान देश नहीं बन गया है?
क्या किसी को भी इस बात की परवाह है कि इससे आम लोगों पर क्या असर पड़ता है?
#Italy में पानी को जहरीला बनानेवाली फैक्ट्री कैसे पहुँच गई भारत?
क्या 20 रुपये की बिसलरी आपको बीमार, बहुत बीमार कर सकती है?
इस सभी सवालों के जवाब हैं @YouTube #DibangOfficial के इस वीडियो में. देखें और शेयर करें.
youtu.be/pFEmvo5MAa8
क्या 20 रुपये की बिसलेरी आपको बीमार, बहुत बीमार कर सकती है?
क्या बिसलेरी से कैंसर हो सकता है? कैसे मिनरल वॉटर का इतना बड़ा ब्रांड FSSAI की जाँच में दो बार फेल हो गया?
क्या सिर्फ़ बिसलेरी अकेली है? क्या भारत में कोई ऐसी चीज़ बची है, जिसमें मिलावट न हो?
क्या हमारे पूरे सिस्टम को फ़र्क नहीं कि लोग क्या खा रहे हैं, क्या पी रहे हैं और कैसी हवा में साँस ले रहे हैं?
क्या भारत एक मिलावट प्रधान देश बन गया है? एक ऐसी मिलावट, जो अब हमारी रगों में मजबूरी बनकर दौड़ रही है और हम चाहकर भी उसके ख़िलाफ़ कुछ नहीं कर पा रहे हैं.
वीडियो के अंत में दुनिया की कुल गाड़ियों में भारत की हिस्सेदारी सिर्फ़ एक फ़ीसदी है, लेकिन दुनिया में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में भारत की हिस्सेदारी कितने फ़ीसदी है?
आख़िर में सबसे बड़ा सवाल: नागरिक सरकार के लिए है, या सरकार नागरिक के लिए?
क्या है आपकी राय?
youtu.be/pFEmvo5MAa8
RjUmang retweeted
Evidences of the NDA's illegal mandate is piling up.
Soon, it will be substantial enough to challenge their authority, both in the court and on the streets, with much more force!
Kudos to the brave journalists at @reporters_co.
In the Chittoor parliamentary seat, in 2024, the ECI’s internal records counted 56,067 voters polling at 6 pm. For the seven assembly seats that make up Chittoor, they counted only 24,596. the ECI never looked into the gap of more than 31,000 voters.
@TweetSumedha explains.
RjUmang retweeted
मुसाफिर हैं साहब, मवेशी नहीं! दमघोंटू डिब्बे में 48 घंटे
पटना जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए धक्के। ₹1 करोड़ के 4 एस्केलेटर 10 महीने से खा रहे जंग। ₹5 लाख का गेट भी बंद।
dainik.bhaskar.com/uTSCvtlzi…
#PatnaJunction #TrainOvercrowding #RailwaySafety
RjUmang retweeted
Vote nahi diya toh light hi uda di?
A political row has erupted in Rajasthan's Tonk after around 50 street lights were allegedly removed from a village following the defeat of Priyanka Sharma, wife of an MLA's PA, in the panchayat elections.
The lights, installed before Diwali and welcomed by villagers for bringing relief from darkness, were taken down by the electricity department. While officials claim the lights were installed illegally, angry residents are questioning the timing of the action.
#Rajasthan #Tonk #PanchayatElection
RjUmang retweeted
अमां ख़ां, कैसी फालतू की बात कर रिये हो? 🤔
अगर आपके इलाज का खर्चा सरकार उठाने लगे तो फिर ये गोदी मीडिया को हजारों करोड़ के विज्ञापन और साहब बहादुर की विदेश यात्राओं के सैकड़ों करोड़ का खर्चा कौन उठाएगा?
होश की दवा करो मियां, न्यू इंडिया में हो!
RjUmang retweeted
This is shocking.
ECI’s internal records show that for N Chandrababu’s win in 2024, the ECI recorded an impossibility after 6PM. Then did not investigate.
@VenkateshNSS and I report for @reporters_co.
In the third part of our election audit series, we take the audit to Andhra Pradesh -
reporters-collective.in/elec…
RjUmang retweeted
A Pakistani minister’s wife is shopping at Dilli Haat with full MEA clearance, and his Taj Mahal trip is approved too.
Remember when BJP called basic diplomacy under UPA "biryani politics"? Now, after Pahalgam and the 2025 conflict, VIP sightseeing for Islamabad is suddenly "civilisational dialogue".
Imagine the Godi Media meltdowns on TV tonight if Manmohan Singh had cleared this.
How do BJP supporters justify the exact diplomacy they spent ten years demonising?
VIDEO | Delhi: Pakistan Minister Musadik Masood Malik’s wife visits Dilli Haat, INA.
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
RjUmang retweeted
वाय मोदी रेजीम फेल्ड?
फिक्की की छत तले अनोखा वाकया हुआ। हार्डवर्क यूनिवर्सिटी के टॉपर, मोदी जी नें भारत के टॉप उद्योगपतियों से अपना दुख जाहिर किया।
मैंने आपको टैक्स कट दिए। इज ऑफ़ डूइंग बिजनेस दिया। आयकर माफ़ किया।
क्या आपने सैलरी बढ़ाई,
नौकरी दी??
- जवाब था - तालियां!!
- "आपका पेट इतना बड़ा है,
जितना खिलाओ, भरता नहीं"
- जवाब था - हंसी, और तालियां
•••
अगर वे हार्वर्ड के प्रति हिकारत न रखते, उसके 2024 नोबल विनर प्रोफेसरो की किताब पढ़ते, वे समझते उनकी नीतियां क्यों फेल होनें को अभिशप्त है।
किताब का जवाब है- इंस्टिट्यूशंस, इंक्लूजिवनेस,
और रूल ऑफ़ लॉ।
13 साल से भारत मे "वाय नेशन्स फेल " की क्लासिक परिस्थिति उत्पन्न हो चुकी है। जहाँ सत्ता का केंद्रीकरण, और जवाबदेही का अभाव बनता गया है।
•••
किताब कहती है कि जब संपत्ति का अधिकार सुरक्षित होता है, प्रतिस्पर्धा खुली रहती है, तब लोग और कंपनियाँ, लंबे समय का निवेश करते हैं।
पर जब आप संचार, पोर्ट, लॉजीस्टिक, पेट्रोलियम, पावर, माइनिंग जैसे सेक्टर, एक-दो हाथ मे देने को आमादा हैं। जिनकी जरूरत हर उद्यम को है।
तो हर उद्यम, देर सवेर उनकी ब्लेकमेलिंग को एक्सपोज्ड रहेगा। जैसे जैसे बड़ा हुआ, सफल हुवा, और आपके दोस्त की नजर गड़ी..
आपको वह उद्योग, कौड़ी के मोल बेचकर निकलना पड़ेगा। अन्यथा आपका व्यापार, हर हमेशा, किसी छापे, जाँच के घेरे मे रहेगा।
•••
किताब कहती है कि जब सफलता, उत्पादों की गुणवत्ता से नहीं, सरकार की नजदीकी से तय होती है। जहाँ कानून पालक संस्थाओ की स्वायतत्ता गिरती है, जहाँ नियम कुछ लोगों के पक्ष में झुकते हैं। और कानून चुनिंदा तरीके से लागू होता है।
तब अन्य सभी कंपनियाँ पीछे हट जाती हैं। नया काम, विस्तार और उत्पादन बढ़ाने की, उनकी इच्छा घटती है। सिस्टम से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं। पुलिस, कोर्ट, सेबी, ईडी, सीबीआई से आने वाला नतीजा पता है।
फिर क्यों काम का विस्तार करें?? मालिकान अपना मुनाफा- सोना, जमीन, विदेशी बाजारों मे लगाते हैं। सो, रोजगार देने की उनकी क्षमता, थम जाती है।
••••
उद्योग किसी अलग दुनिया मे नहीं,
इसी समाज मे रहते हैं।
जब घृणा की भाषा, शासन की शैली बन बन जाये। एक तनाव हर वक़्त बना रहे। विजलेंट ग्रुप्स, गुंडा सेनाएँ - सिनेमा, व्यापारिक शो रूम, या उनके प्रोडक्ट का बात बेबात बहिष्कार करते रहे - और उन पर सत्ता का संरक्षण हो।
चुनाव व्यवस्था शक के दायरे मे हो, याने पक्ष विपक्ष वाला संतुलन और करेक्शन- देर सवेर होने की उम्मीद न रहे, तो सांस्कृतिक और व्यावसायिक क्षमता पर दबाव पड़ता है। लोग बस वक़्त काटते हैं।
उनकी रचनात्मकता, इनोवेशन और निवेश की भूख मरती है। और यह भूख कारपोरेट टैक्स मे कटौती से नहीं बढ़ती।
•••
किताब कहती है कि किसी देश की सफलता, उसके प्राकृतिक संसाधन, जियोग्राफी या स्ट्रेटजिक लोकेशन, बरियारी, मिसाइल्स, सैनिक ताकत से तय नहीं होती..
उस देश के इंस्टिट्यूशन से तय होती है।और 13 सालों मे भारत मे अगर किसी चीज पर सबसे ज्यादा चोट हुई है - तो वह है इंस्टिट्यूशनस पर कब्जा
और उन पर मिट चुका भरोसा।
और तब, इस सरकार और उसके नियंत्रको को बबूल के बीज बोकर, अंगूरों की आशा नहीं की जानी चाहिए।
RjUmang retweeted
Bridges collapse.. People die. Inquiries follow. And the next bridge is built with cheaper steel!
₹6,000 crore worth of projects. Same old story... investigation by my colleague @SunilBagheljrn @Indianinfoguide @nitin_gadkari @NHAI_Official @satishkrsinghdb @ravish_journo @ajitanjum
Lives lost as bridges collapse! Still no lessons learned... A Bhaskar investigation has found cheaper secondary steel being used in bridge projects worth Rs. 6000 crore across MP despite Government ban. MP Government made use of primary steel mandatory.
Yet, rampant use of secondary steel makes these projects vulnerable to collapse, potentially endangering lives!
dainik.bhaskar.com/Lg65WSdef…
#BridgeSafety #Infrastructure #Investigation | @SunilBagheljrn
RjUmang retweeted
Exclusive interview from ground zero of Shivsena UBT leader and former environment minister Aaditya Thackeray on the Torrent power project, cutting of 48,000 trees and it's impact on environment.. Full video will be released at 7 PM, only on The Telescope YouTube Channel @AUThackeray
RjUmang retweeted
मतलब ऑपरेशन सिंदूर में हमारे चार राफेल जहाज पाकिस्तान ने गिराए थे और सरकार ने यह बात छिपाई!
RjUmang retweeted
इंदिरा गांधी की शादी के पहले पंडित जवाहरलाल नेहरू ने एक सार्वजनिक बयान जारी किया।
यह बयान सिर्फ़ एक बाप का बयान नहीं है जो उसने अपनी बेटी की शादी के पहले जारी किया, बल्कि भारत में स्त्री की आज़ादी और आधुनिकता के स्वागत में खड़े राष्ट्र नेता का बयान भी है।
नेहरू जी ने स्पष्ट कहा कि इस बात का सवाल ही नहीं उठता कि कोई माँ बाप, दो बालिग बच्चों की शादी पर किसी तरह का सवाल उठाएं। ऐसे में यह कहना कि मैं इस शादी के ख़िलाफ़ हूं सरासर ग़लत है।
अगर मैं ऐसा करता तो मैं उन सारे सिद्धांतों से पीछे हट जाता, जिनका मैं आजीवन पक्षधर रहा हूँ।
दूसरी बात यह कि मैं, मेरा परिवार और मेरी पत्नी का परिवार भी इस विवाह से पूरी तरह संतुष्ट है।
फ़िरोज़ गांधी एक पारसी युवक है। हमारे परिवार के परिचित हैं और आज़ादी की लड़ाई के सिपाही हैं। वे इंदिरा के लिए बहुत अच्छे वर हैं। अगर उसमें यह सब अच्छाई नहीं भी होती, तब भी लड़की जिससे शादी करना चाहे, यह उसका अधिकार है। उसे माता पिता रोक नहीं सकते।
एक दूसरे पत्र में नेहरू ने लिखा कि यह शादी दो अलग धर्म के वर और वधू के बीच हो रही है लेकिन इसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि दोनों के बीच धर्मांतरण न हो।
मैं चाहता हूँ कि यह शादी भविष्य में भारत में होने वाले अंतर्धार्मिक शादियों के लिए एक नज़ीर बने और आज़ाद भारत में विवाह के लिए इसी तरह के क़ानून बनाए जाएं।
हमारा दुर्भाग्य है कि जहाँ नेहरू 1942 में इतने आगे की सोचते थे, वहीं 2026 में सरकारें लव जिहाद जैसे क़ानून बनाती हैं और समाज खाप पंचायत के फ़ैसले थोपता है। अपनी मर्ज़ी से शादी करने वाले लड़का लड़की को अदालत में गुंडे पीठ देते हैं। हम वापस मध्य युग की तरफ़ जा रहे हैं।
RjUmang retweeted
“ये दुर्भाग्य है देश का, कि कैंसर की बेसिक दवा कार्बोप्लेटिन जो 700 रुपये की आती थी, 6 महीने से सरकार उसे 4200 में ब्लैक में बिचवा रही है।”
- डॉ नवल किशोर शाक्य (कैंसर सर्जन)
RjUmang retweeted
This is heartbreaking. BJP doesnt care for environmental norms-for trees- whether Maharashtra- Uttarakhand or Nicobar Islands. What a nightmare .
Tree cutting at night going on now at Nana Nani park Versova.! So much in tune with Hindu beleofs and tradition. Thank you @Dev_Fadnavis well done! Aarey part 2 👌🏽👌🏽
RjUmang retweeted
मैं भी बिक जाऊँ अगर
रस्म ये डाली जाए
सर तो नीलाम हो
पगड़ी ना उछाली जाए
काट दे पाँव अगर
भीख नहीं दे सकता
तेरी दहलीज़ से आगे
ना सवाली जाए
मेरी नस नस में जो ख़ूँ है
तेरे दामन पे सही
हाथ उठा है तो
अब वार ना खाली जाए
होंठ सी कर मेरे,
फ़रमान किया है जारी
इस सुखनवर की कोई
बात न टाली जाए
-मुज़फ़्फ़र वारसी
चित्र - Pankaj Dixit
ग़ज़ल - youtu.be/uUaiPzIzan0?si=07hr…
RjUmang retweeted
बधाई मीरा जी को
'खबर लहरिया' की मीरा जी भी TIME 100 की लिस्ट में हैं।
बहुत बधाई 🤩 @KhabarLahariya
RjUmang retweeted
औरंगजेब बुरा था तो उसको साथ देने वाले हिन्दू लोगों को आप महत्व क्यों दे रहे हैं...!!
RjUmang retweeted
Why are these creeps making fool of themselves? Savarkar’s family has accepted all the charges in the court already.
Maharashtra DCM Eknath Shinde led Shiv Sena spokespersons tore the copies of Congress leader Sonia Gandhi’s memoir #Belonging over its alleged reference to VD Savarkar as a Mafiveer -mercy seeker. Sena alleged Congress insulted Savarkar & demanded an apology. @NewIndianXpress






































