
Official X Handle for RLDs IT Team, Social Media Cell of @RLDparty.
India
Joined July 2017
- Tweets11.2K
- Following191
- Followers14.3K
- Likes17.4K
RLD ITCell retweeted
31 अक्टूबर को लौह पुरुष, भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर राष्ट्रीय लोकदल द्वारा प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता का आह्वान।
@RLDparty
#RLD #SardarPatel
RLD ITCell retweeted
वीर गोकुला जी का जीवन किसान स्वाभिमान, साहस और अन्याय के विरुद्ध अडिग संघर्ष की ऐसी गाथा है, जो सदियों बाद भी हमें अपने अधिकारों और सम्मान के लिए खड़े होने की प्रेरणा देती है। उन्होंने किसानों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष किया और अपने अदम्य साहस से इतिहास में अमिट छाप छोड़ी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने वीर गोकुला जी की इस गौरवशाली विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए उनकी वीर गाथा को एनसीईआरटी के 9वीं कक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करवाया है। यह केवल एक वीर योद्धा को सम्मान देने का प्रयास नहीं, बल्कि उस गौरवमयी इतिहास को उसका उचित स्थान दिलाने की पहल है, जिसमें किसान स्वाभिमान, संघर्ष और बलिदान की प्रेरणादायी कहानी समाई है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार पूर्वांचल के 13 जनपदों में जिला प्रभारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
सभी नवनियुक्त प्रभारियों को हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाएं।
#RLD #RLDITCell
हंसते-हंसते देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर स्वाभिमान से जीना सिखाने वाले महानायक अमर क्रांतिकारी शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की पावन जयंती पर सादर श्रद्धांजलि।
#ShaheedBhagatSingh
#RLDITCell
अपनी जादुई आवाज़ से सुरों को अमर कर देने वाली स्वर कोकिला, 'भारत रत्न' लता मंगेशकर जी की पावन जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।
#RLDITCell
RLD ITCell retweeted
उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री राम गोविंद चौधरी जी के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि।
दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना और शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं।
RLD ITCell retweeted
जनता वैदिक कॉलेज, बड़ौत के शताब्दी एवं हीरक जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं किसान मसीहा भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह जी विचार गोष्ठी में राष्ट्रीय लोकदल संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी जी ने सहभागिता की।
श्री केसी त्यागी जी ने कहा कि चौधरी साहब का सम्पूर्ण जीवन गाँव, किसान, मजदूर, नौजवान और वंचित वर्ग के हक और सम्मान के लिए समर्पित रहा। उनकी विचारधारा आज भी देश के सामाजिक और आर्थिक विकास का मार्ग प्रशस्त करती है। ऐसी महान विभूति के विचारों पर आयोजित ये गोष्ठी नई पीढ़ी को उनके संघर्ष, सिद्धांत और किसान-हितैषी दृष्टिकोण से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।
आयोजन में छपरौली विधायक श्री अजय कुमार जी, पूर्व विधायक श्री वीरपाल राठी जी, पूर्व विधायक श्री राजेन्द्र शर्मा जी, प्रबन्धक वीरेन्द्र पाल सिंह जी, अध्यक्ष योगेंद्र सौलंकी जी एवं प्राचार्य प्रो. गजेन्द्र प्रताप सिंह जी सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।
शानदार आयोजन के लिए प्रबंध समिति को बधाई।
RLD ITCell retweeted
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष, शिक्षा और तर्कशील विचारों के माध्यम से भारतीय समाज में नवजागरण की अलख जगाने वाले महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनका जीवन सामाजिक न्याय, महिला सम्मान और प्रगतिशील सोच के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उनके विचार सदैव समाज को नई दिशा देने की प्रेरणा देते रहेंगे।
🤖 Made with AI
.@RLDparty के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री आदरणीय चौधरी जयंत सिंह जी के निर्देशानुसार श्री रमेश सिंह सैंथवार जी को राष्ट्रीय लोकदल संतकबीर क्षेत्र का क्षेत्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है -@RajSinghBastiUP
#RLD #RashtriyaLokDal #SantKabirNagar #UttarPradesh
लीलण घोड़ी सोवणी रे मोतियाँ जड़ी लगाम।
खरनाला रा तेजाजी नै झुक झुक करूँ प्रणाम।।
तेजा दशमी पर लोक देवता वीर तेजाजी महाराज को कोटिशः नमन।
RLD ITCell retweeted
मुज़फ्फरनगर के जनता इण्टर कॉलेज मुस्तफ़ाबाद पचैण्डा में आयोजित सामाजिक समरसता सम्मेलन में उमड़ी जनभागीदारी ने सामाजिक बराबरी और साझी प्रगति के संकल्प को मजबूती दी।
राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी को नमन करते हुए सामाजिक न्याय, समान अवसर और सम्मान के मूल्यों को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के सभी रंग एवं प्रकृति के रंग बाबा साहेब के विचारों में समाहित है।
चौधरी चरण सिंह जी हमारे साहस हैं। उनका स्पष्ट मानना था कि शिक्षा सबके लिए बराबर होनी चाहिए, उसमें किसी तरह का जातीय भेदभाव नहीं होना चाहिए।
समरसता का अर्थ है—हर व्यक्ति को अवसर, हर वर्ग को सम्मान और विकास में सबकी भागीदारी।
मुज़फ्फरनगर से संदेश साफ है—समाज तभी आगे बढ़ेगा, जब कोई पीछे न छूटे; और विकास तभी सार्थक होगा, जब उसका लाभ हर वर्ग तक पहुँचे।
#सामाजिक_समरसता_सम्मेलन #Muzaffarnagar #JayantChaudhary
RLD ITCell retweeted
साथ रहेंगे, साथ चलेंगे, साथ ही आगे बढ़ेंगे।
यही थी चौधरी अजित सिंह जी की सोच, यही है साझी तरक्की का मंत्र।
#सामाजिक_समरसता_सम्मेलन #Muzaffarnagar #JayantChaudhary
RLD ITCell retweeted
रंग अलग, खुशबू अलग, फिर भी एक माला—यही विविधता में एकता, यही समरसता है।
यही भारत की पहचान है।
#सामाजिक_समरसता_सम्मेलन #Muzaffarnagar #JayantChaudhary
RLD ITCell retweeted
ये बाबासाहेब अम्बेडकर, देवी अहिल्याबाई होल्कर और चौधरी चरण सिंह के आदर्शों पर चलने वाला समाज है, इसे गिरा हुआ बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा।
#सामाजिक_समरसता_सम्मेलन #Muzaffarnagar #JayantChaudhary
RLD ITCell retweeted
यही होते हैं नेता... हर समाज को सम्मान और इज्जत देने वाले नेता!
ABCD सिखाने वाले किसी भी नेता में अगर ये गुण, ये मर्यादा और ये साहस है, तो सामने आए और वही बात कहे, जो हमारे नेता माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी ने कही है।
#JayantChaudhary #RLD
RLD ITCell retweeted
ये आंकड़े नहीं किसानों के हक़ की रसीद है। लखनऊ में AC में बैठकर PC करने वालों को यह बात समझ में नहीं आएगी।
#सामाजिक_समरसता_सम्मेलन #Muzaffarnagar #JayantChaudhary
#मुजफ्फरनगर
📍जनता इंटर कॉलेज, मुस्तफाबाद पचैण्डा, 🗓️ 20 सितंबर | प्रातः 10:30 बजे ।
@RLDparty राष्ट्रीय अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री माननीय चौधरी जयन्त सिंह जी की गरिमामयी उपस्थिति में 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर की धरती पर सामाजिक समरसता सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है।
#RLDITCell

















