
This is the official account of the Office of Shri @Raghuraj_Bhadri, National President of Jansatta Dal Loktantrika Party, MLA 246-Kunda Assembly Constituency
Kunda, Pratapgarh
Joined January 2020
- Tweets194
- Following3
- Followers13.1K
- Likes193
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज राजभवन बेंती के परेड ग्राउंड स्थित योगीराज देवरहा बाबा कथा मंडपम में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक एवं भव्य श्रीराम कथा की तैयारियों का जायजा लेने हेतु जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी के साथ कथा स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
विकास, सेवा और विश्वास...
माननीय राजा भइया जी नाम विकास, सेवा और विश्वास का...
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज विजयदशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर राजभवन बेंती (कुंडा) में आयोजित " शस्त्र पूजन कार्यक्रम " में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
कुंडा-बाबागंज परिवार के समस्त सम्मानित जनमानस के लिए समर्पित राजभवन बेंती प्रांगण स्थित " अन्नपूर्णा रसोई " में आज जनता दर्शन कार्यक्रम के उपरांत सभी समर्थकों व कार्यकर्ताओं संग भोजन करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज राजभवन बेंती (कुंडा) में आयोजित " जनता दर्शन कार्यक्रम " में कुंडा व बाबागंज विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निराकरण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
अनुपम नैतिक बल के मानवीकरण, अद्भुत संघर्ष, अप्रतिम नेतृत्वक्षमता, अविचल साहस, जय जवान-जय किसान के उद्घोषक पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती की पावन संध्या पर उन्हें कोटिशः नमन।
#LalBahadurShastriJayanti
Office Of Raja Bhaiya retweeted
अनिर्वचनीय मूल्यों सत्य और अहिंसा के शाश्वत प्रतिमान, स्वाधीनता संघर्ष के प्रेरणा पुरुष, नैतिकता के उत्कृष्टतम सोपान हेतु सामान्यजन को जागृत करने हेतु दृढ़प्रतिज्ञ नेतृत्वकर्ता, समाज के उन्नयन हेतु स्वदेशी, स्वच्छता, शिक्षा, सदाचार के मूल्यों के उन्नयन प्रतिमूर्ति राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
#GandhiJayanti
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज अपने लखनऊ कैंट स्थित आवास "रामायण" पर आये पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों व प्रशंसकों से मिलकर उनका कुशल-क्षेम जानने के उपरांत प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
बचपन में अम्मा शिवाजी महाराज की कहानियाँ सुनाया करती थीं। वह हमारा नित्य का नियम था। अम्मा कुछ और सुनातीं तो हम कहते नहीं, आज भी यही सुनेंगे, शिवाजी महाराज की कहानी सुनाए बिना हमें नींद ही नहीं आती थी।
मा. राजा भइया जी ने अपने एक संबोधन में शिवाजी महाराज के प्रति अपने इसी बचपन के जुड़ाव और श्रद्धा को साझा किया। उन्होंने बताया कि आज उनके लिए यह सौभाग्य की बात है कि शिवाजी महाराज लखनऊ स्थित उनके देवालय में भी विराजमान हैं और बेंती, कुंडा स्थित उनके गाँव में भी।
उन्होंने कहा कि वे नित्य गंगाजल से उनका अभिषेक और पुष्पार्चन करते हैं। साथ ही, आदरणीय मुकुल जी भाईसाहब की उस बात से सहमति जताई कि शायद पिछले जन्म में वे शिवाजी महाराज की सेना के एक छोटे से सैनिक रहे होंगे।
छत्रपति शिवाजी महाराज के प्रति ऐसी श्रद्धा और भाव हमारी भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देते हैं। 🚩
Office Of Raja Bhaiya retweeted
कैप्टेन स्मित मछार की बहादुरी की प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है, हम सभी भारतीयों के लिये ये बहुत गर्व और प्रसन्नता की बात है।
कितना अच्छा होगा यदि इन्हें ससम्मान भारतीय सेना में पायलट के पद पर नियुक्त किया जाये, कृपया केन्द्रीय नेतृत्व विचार करना चाहे।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज " हनुमान अंश " फिल्म की पूरी टीम ने जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी से उनके लखनऊ स्थित आवास " रामायण " पर शिष्टाचार भेंट की।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
पूज्य नींब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ की अद्भुत सफ़लता से फ़िल्म जगत स्तब्ध है।आस्थावानों का विश्वास है कि ये श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से ही सम्भव हुआ है।आज इस फ़िल्म के पात्रों का ‘रामायण’ में पधारना मेरे लिये हर्ष और उल्लास का विषय है।निवेदन है कि आप लोग इसे अवश्य देखें। हॉल में देखेंगे तो पात्रों/निर्माता का उत्साहवर्धन होगा। जय जय सियाराम।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
माँ काली के अनन्य भक्त, स्वामी विवेकान्द के अध्यात्मिक गुरू, मानवीय मूल्यों के पोषक, उत्कृष्ट विचारक, महान संत एवं आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन।
#Ramkrishnaparamhansh
Office Of Raja Bhaiya retweeted
समस्त देशवासियों को पावन पर्व " नागपंचमी " की अनंत मंगलकामनाएँ।
#नागपंचमी #NagPanchami
Office Of Raja Bhaiya retweeted
क्षेत्र में जनसामान्य को सदैव बराबर समय देना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना ही हमेशा मेरी पहली प्राथमिकता रहती है।
ज्यादा दिन अपने क्षेत्र की जनता से दूर रहने पर मन व्याकुल हो जाता है, इसीलिए पूरा प्रयास रहता है कि अपनों के बीच अधिक से अधिक समय व्यतीत किया जाए।
- माननीय श्री राजा भइया जी
( राष्ट्रीय अध्यक्ष - जनसत्ता दल )
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज राजभवन बेंती में भगवान बजरंग बली जी का शुभ आशीर्वाद प्राप्त करते हुए जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया जी।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
जनसेवा की मिसाल, संवेदनशील नेतृत्व की पहचान…
गरीब एवं असहाय दिव्यांगजनों के जीवन को आसान और सम्मानजनक बनाने के दृढ़ संकल्प के साथ जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कुण्डा विधायक माननीय श्री राजा भइया जी द्वारा लगातार 33 वर्षों से जनकल्याणकारी कार्य किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में राजभवन बेंती में इस सप्ताह निम्नलिखित दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ट्राई-मोपेड (दिव्यांग मोटरसाइकिल) को जनसत्ता दल के प्रदेश अध्यक्ष व बाबागंज विधायक श्री विनोद सरोज जी, माननीय राजा भइया जी के प्रतिनिधि हरिओम श्रीवास्तव जी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल जी एवं सम्मानित ब्लॉक प्रमुखगण व जिला पंचायत सदस्यगण की गरिमामयी उपस्थिति में प्रदान की गई...
इस अवसर पर लाभान्वित होने वाले दिव्यांगजनों के नाम इस प्रकार हैं...
1. श्री हरिकेश सरोज पुत्र बन्देलाल सरोज निवासी - ग्राम पनाहनगर, गिस्था (बाबागंज विधानसभा)
2. श्री जागेश्वर पटेल पुत्र छोटे लाल पटेल निवासी – ग्राम छोटकी इब्राहिमपुर, कुढ़ा, बिहार (कुण्डा विधानसभा)
3. श्रीमती डबला देवी पत्नी श्री रामचंद्र तिवारी निवासी - ग्राम उदई मिश्र का पुरवा, बिसहिया ( कुण्डा विधानसभा)
4. श्री सजन लाल पाल, निवासी लखपेड़ा, कोटा भवानीगंज (बाबागंज विधानसभा)
माननीय राजा भइया जी द्वारा अब तक सैकड़ों से अधिक दिव्यांगजनों को निःशुल्क ट्राई-मोपेड प्रदान की जा चुकी हैं। यही नहीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों की सहायता, सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े अनेक सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सम्मान पहुँचाना है।
जनसेवा, संवेदनशीलता और समाज के प्रति समर्पण यही माननीय राजा भइया जी की कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।
Office Of Raja Bhaiya retweeted
आज शाहपुर, कुंडा में पतित पावनी, पुण्यसलिला एवं मोक्षदायिनी माँ गंगा जी के पावन तट पर विराजमान बाबा हौदेश्वरनाथ जी के श्रीचरणों में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत माननीय श्री राजा भइया जी ने विधिवत दर्शन-पूजन कर सभी देशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगल की कामना की।
हर-हर महादेव! 🚩🙏
जय माँ गंगे! 🌊
Office Of Raja Bhaiya retweeted
पत्थर की लकीर, पहाड़ जैसा सीना, पत्थर जैसा कलेजा, पर्वत जैसा अडिग और चट्टान जैसे अटल इरादे ऐसे असंख्य मुहावरे हम सदियों से सुनते आए हैं। लेकिन प्रकृति ने समय-समय पर अपने रौद्र रूप से यह भी दिखाया है कि यदि उसके धैर्य की सीमा लांघी जाए, तो वही पहाड़, वही चट्टानें और वही पत्थर भी इतिहास बन जाते हैं।
हर बार जब कोई भीषण आपदा आती है, तो हम उसे दैवीय आपदा, प्राकृतिक प्रकोप या ईश्वर की इच्छा कहकर अपने कर्तव्यों और गलतियों से बच निकलने का प्रयास करते हैं। जबकि हमारा अंतर्मन भलीभांति जानता है कि इन आपदाओं के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार स्वयं मनुष्य है। प्रकृति का अंधाधुंध दोहन, वनों की कटाई, पहाड़ों का असीम दोहन, नदियों के प्राकृतिक प्रवाह से छेड़छाड़ और विकास के नाम पर पर्यावरण के साथ निरंतर हो रहा खिलवाड़ आज हमारे सामने गंभीर संकट बनकर खड़ा है।
जिस संस्कृति में वृक्षों को देवतुल्य माना गया, उसी संस्कृति के लोग आज अंधाधुंध वृक्षों की कटाई कर रहे हैं, घरों में लकड़ी का अत्यधिक उपयोग आधुनिकता और प्रतिष्ठा का प्रतीक बन गया है। दुर्गम पर्वतों को काटकर चौड़ी सड़कें बनाई जा रही हैं, तीर्थस्थलों को विलासिता के केंद्रों में बदल दिया गया है। किंतु यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रकृति की भी सहनशीलता की एक सीमा होती है। जब वह सीमा टूटती है, तब उसका परिणाम सम्पूर्ण मानव समाज को भुगतना पड़ता है।
यदि आज भी कोई प्रकृति संरक्षण और उसके वास्तविक संवर्धन का जीवंत उदाहरण देखना चाहता है, तो उसे प्रतापगढ़ जनपद के कुण्डा स्थित भदरी महल और राजभवन बेंती अवश्य देखने जाना चाहिए। वहाँ यह अनुभव होता है कि यदि प्रकृति को माँ माना जाए, तो उसकी सेवा और संरक्षण किस प्रकार किया जाता है।
प्रकृति प्रेम भदरी रियासत की विरासत रहा है। भदरी रियासत के राजा एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राजा बजरंग बहादुर सिंह जी से लेकर आज तक पर्यावरण संरक्षण की यह परंपरा निरंतर आगे बढ़ती रही है। माननीय राजा भइया जी के पूज्य पिताजी राजा उदय प्रताप सिंह जी भी एक प्रख्यात पर्यावरणविद् एवं प्रकृति संरक्षक के रूप में जाने जाते हैं। उत्तर प्रदेश में प्लास्टिक पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने की पहल का श्रेय भी उन्हें दिया जाता है।
इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए उनके सुपुत्र, भदरी रियासत के राजकुमार एवं उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय जननेता माननीय राजा भइया जी प्रकृति संरक्षण के प्रति विशेष रूप से समर्पित हैं। वे प्रतिवर्ष हजारों पौधों का रोपण करवाते हैं, पर्यावरण जागरूकता के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कराते हैं तथा स्वयं भी अनेक एकड़ भूमि पर जैविक (ऑर्गेनिक) खेती करवाने के साथ किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित एवं सहयोग प्रदान करते हैं।
विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस हमें यही संदेश देता है कि प्रकृति केवल संसाधन नहीं, बल्कि हमारा अस्तित्व है। यदि हम आज प्रकृति की रक्षा करेंगे, तभी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित रहेगा।
#WorldNatureConservationDay2026











































