Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan) header
Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan) profile picture

Editor @News_TimesToday | former Sr Correspondent- Samachar Plus | Earlier - India News, News India 24x7, Zee News, Dainik Navajyoti | Tweets are personal.

Jaipur, India
Joined February 2013
Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)Photo by Rahmtullah Khan (@RahmtullahKhan)
देश में लोकसभा और विधानसभा के परिसीमन का खाका तैयार! राजस्थान में लोकसभा की करीब 10 सीटें और विधानसभा की 66 सीटें बढ़ने की संभावना। ऐसे में राजस्थान में लोकसभा की कुल 35 सीटें और विधानसभा की कुल 266 सीटें हो जाएंगी। वहीं पूरे देश में लोकसभा की सीटें 543 से बढ़कर करीब 750 सीटें होने की संभावना। यानी पूरे देश में लोकसभा की 207 सीटें बढ़ सकती है। विश्वस्त सूत्रों के हवाले से खबर।
26
119
4
1,472
127,774
बाड़मेर में कांग्रेस के बड़े नेता चाहते हैं कि जिला प्रमुख जाट बने और जिला अध्यक्ष मुस्लिम को बना देंगे लेकिन अब मुस्लिम जिला अध्यक्ष बनकर क्या करेगा ? संघर्ष और प्रदर्शन के लिए भीड़ लाना ? ऐसा क्यों करते हैं ये नेता ? जब जिला अध्यक्ष बनाना था तब आपने बनाया नहीं चुनाव निपट गए अब जिला अध्यक्ष पद का झुनझुना क्यों देना चाहते हैं? मुस्लिम समुदाय के साथ ऐसा गेम क्यों खेल रहे हों? अगर ऐसा हुआ तो बाड़मेर में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। RLP तैयार बैठी है यह बड़ा वर्ग डायवर्ट हो जाएगा। ऐसा करते करते धीरे धीरे राजस्थान में तीसरे मोर्चे के रूप में RLP खड़ी हो जाएगी। यूपी की तरह राजस्थान में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो जाएगा। कांग्रेस को ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस तरह कांग्रेस के मूल वोटर्स के साथ गेम मत खेलो। @INCRajasthan @GovindDotasra @Barmer_Harish @UmmedaRamBaytu @ashokgehlot51 @SachinPilot @RahulGandhi
1
2
27
1,367
1700 वोटों से बाला राम मूढ़ को राजेंद्र कड़वासरा ने दी पटखनी, विधानसभा की हार के बाद जिला परिषद में भी नहीं चला बीजेपी नेता का सियासी रसूख! बाड़मेर। चुनावी राजनीति में व्यक्तिगत जनाधार और जनता के बीच पकड़ ही जीत का असली पैमाना होती है। बाड़मेर जिला परिषद के वार्ड संख्या 32 के चुनाव परिणाम ने इस बात को एक बार फिर साबित कर दिया है। कांग्रेस उम्मीदवार राजेंद्र कड़वासरा ने बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ को 1700 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त देकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ कड़वासरा ने न केवल कांग्रेस का परचम लहराया, बल्कि अपने राजनीतिक जनाधार और क्षेत्र में मजबूत पकड़ का भी परिचय दिया। राजेंद्र कड़वासरा ने साबित की अपनी मजबूत पकड़ वार्ड संख्या 32 के चुनाव में राजेंद्र कड़वासरा की जीत को कांग्रेस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव में जिस तरह मतदाताओं का भरोसा हासिल किया, उससे साफ है कि क्षेत्र में उनकी व्यक्तिगत स्वीकार्यता और राजनीतिक सक्रियता का फायदा उन्हें मिला। 1700 से अधिक वोटों का अंतर उनकी जीत को और भी खास बनाता है। बाला राम मूढ़ के लिए लगातार दूसरा चुनावी झटका दूसरी तरफ बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ के लिए यह चुनाव परिणाम बड़ा राजनीतिक झटका है। 2023 के विधानसभा चुनाव में बायतु सीट से कांग्रेस के हरीश चौधरी के सामने बीजेपी प्रत्याशी रहे मूढ़ तीसरे स्थान पर रहे थे। अब जिला परिषद वार्ड 32 में भी उन्हें 1700 से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। खास बात यह है कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार होने के बावजूद बाला राम मूढ़ अपने गृह क्षेत्र में जीत का माहौल नहीं बना पाए। पार्टी का चुनाव चिह्न, सत्ता का समर्थन और राजनीतिक पहचान भी उनके काम नहीं आई। लगातार दो चुनावों में मिली हार ने उनके सियासी जनाधार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। सत्ता का साथ भी नहीं आया काम! राजनीति में अक्सर माना जाता है कि सत्ताधारी दल के उम्मीदवार को संगठन और सरकार की ताकत का फायदा मिलता है, लेकिन वार्ड 32 का परिणाम इससे अलग कहानी बयां कर रहा है। बीजेपी नेता बाला राम मूढ़ को अपने ही क्षेत्र में मतदाताओं का अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र कड़वासरा ने बड़ी जीत हासिल कर अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराया। राजेंद्र कड़वासरा की जीत, मूढ़ के लिए आत्ममंथन का समय इस चुनाव परिणाम ने राजेंद्र कड़वासरा का राजनीतिक कद बढ़ाया है। वहीं बाला राम मूढ़ के सामने अब अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की चुनौती खड़ी हो गई है। सियासी तंज: 2023 में विधानसभा चुनाव में हरीश चौधरी के सामने तीसरे नंबर पर रहे बाला राम मूढ़ को जिला परिषद चुनाव में भी हार का सामना करना पड़ा। दूसरी तरफ राजेंद्र कड़वासरा ने 1700 से अधिक वोटों की जीत से बता दिया कि चुनाव में सिर्फ राजनीतिक रसूख नहीं, जनता का भरोसा भी जरूरी होता है। अब मूढ़ को अपनी हार पर मंथन करना होगा, जबकि कड़वासरा की इस जीत ने कांग्रेस के खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है। @rajendra_barmer
1
2
17
1,119
अपने पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए दो बड़े नेता! उम्मेदाराम बेनीवाल के गिड़ा में RLP का दबदबा, हरीश चौधरी के बायतु में भाजपा जीती, पाटौदी में कांग्रेस ने साख बचाई। चर्चा है कि सांसद अपना बूथ भी नहीं बचा पाए। बाड़मेर। पंचायत राज चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस के दो राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के राजनीतिक प्रभाव को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। बाड़मेर जिले में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और बायतु विधायक हरीश चौधरी अपने-अपने पंचायत समिति क्षेत्रों में कांग्रेस को जीत नहीं दिला पाए। हालांकि दोनों नेताओं के क्षेत्रों में चुनावी नतीजों की तस्वीर अलग-अलग रही है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पंचायत समिति गिड़ा के परिणामों को लेकर हो रही है। गिड़ा में सांसद बेनीवाल को बड़ा झटका, RLP का बोर्ड बनना तय सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल की पंचायत समिति गिड़ा में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस महज 5 सीटों पर सिमट गई, जबकि भाजपा को 4 सीटें मिली हैं। इन नतीजों के बाद गिड़ा पंचायत समिति में RLP का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस क्षेत्र से सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल आते हैं, वहां कांग्रेस को जीत दिलाना तो दूर, पार्टी बहुमत से काफी दूर रह गई। राजनीतिक गलियारों में चर्चा तो यह भी है कि सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल अपना खुद का बूथ भी नहीं बचा पाए। यदि यह चर्चा सही है तो यह उनके लिए निश्चित तौर पर आत्ममंथन का विषय है। सवाल उठना लाजिमी है कि जब सांसद अपने ही पंचायत समिति क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में माहौल नहीं बना पाए तो इसका राजनीतिक संदेश क्या है? क्या स्थानीय स्तर पर पकड़ कमजोर हुई है या फिर संगठन और चुनावी मैनेजमेंट में कहीं बड़ी चूक हुई? बायतु में हरीश चौधरी के सामने भाजपा की चुनौती दूसरी तरफ बायतु विधायक और कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता हरीश चौधरी की पंचायत समिति बायतु में भाजपा ने 8 सीटें जीतकर बढ़त बनाई है। कांग्रेस को 5 और RLP को 2 सीटें मिली हैं। संख्याबल के लिहाज से भाजपा यहां मजबूत स्थिति में है। हालांकि राजनीतिक चर्चाओं में कांग्रेस की ओर से बोर्ड बनाने की संभावनाओं पर भी बात हो रही है। इसके लिए क्रॉस वोटिंग और राजनीतिक समीकरणों को अहम माना जा रहा है। लेकिन मौजूदा सीटों के गणित में भाजपा बहुमत की स्थिति में है। ऐसे में कांग्रेस के लिए बोर्ड बनाना आसान नहीं होगा। बाटाडू में RLP का एकतरफा प्रदर्शन हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति बाटाडू में RLP ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 12 सीटों पर जीत दर्ज की है। यहां कांग्रेस महज 3 सीटों पर सिमट गई। बाटाडू का परिणाम कांग्रेस के लिए बड़ा झटका है। विधानसभा क्षेत्र में आने वाली इस पंचायत समिति में RLP का स्पष्ट बहुमत यह बताता है कि स्थानीय स्तर पर पार्टी ने मजबूत चुनावी पकड़ बनाई है। पाटौदी में कांग्रेस ने बचाई अपनी साख वहीं हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र की पंचायत समिति पाटौदी में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेस को 10 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 3 सीटों पर सिमट गई और अन्य के खाते में 2 सीटें गईं। पाटौदी में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर अपना बोर्ड बनाने का रास्ता साफ कर लिया है। बेनीवाल के लिए ज्यादा सवाल, हरीश चौधरी के नतीजे मिले-जुले इन चार पंचायत समितियों के नतीजे कई राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल के अपने पंचायत समिति क्षेत्र गिड़ा में RLP का बहुमत और कांग्रेस का पांच सीटों पर सिमटना सबसे ज्यादा चर्चा का विषय है। खास बात यह है कि सांसद का गृह क्षेत्र होने के बावजूद कांग्रेस यहां मुकाबले में काफी पीछे रह गई। वहीं हरीश चौधरी के विधानसभा क्षेत्र में बाटाडू में RLP का दबदबा, बायतु में भाजपा की बढ़त और पाटौदी में कांग्रेस का स्पष्ट बहुमत मिला-जुला जनादेश है। हालांकि हरीश चौधरी के लिए भी ये नतीजे आत्ममंथन का विषय हैं, लेकिन पाटौदी में कांग्रेस की बड़ी जीत पार्टी के लिए राहत लेकर आई है। सबसे बड़ा राजनीतिक सवाल उम्मेदाराम बेनीवाल को लेकर है कि आखिर अपने ही पंचायत समिति क्षेत्र में कांग्रेस की इतनी कमजोर स्थिति क्यों रही? क्या सांसद का स्थानीय प्रभाव कमजोर पड़ रहा है या फिर चुनावी रणनीति में कोई बड़ी चूक हुई? गिड़ा के नतीजों ने इन सवालों को और तेज कर दिया है। हालांकि यह पूरा बायतु क्षेत्र सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल का लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है यहां उम्मेदाराम की जिम्मेदारी ज्यादा बनती है।
1
1
14
1,973
बाड़मेर कांग्रेस में जिला प्रमुख को लेकर कैसी सियासी पंचायती! चर्चा है कि जिले के एक बड़े कांग्रेस नेता ने प्रदेश के वरिष्ठ नेता के सामने दलील रखी कि बाड़मेर में मुस्लिम समाज से कोई जिला प्रमुख बनने को तैयार ही नहीं है। आखिर नेताजी ने ऐसा क्यों कहा? क्या किसी खास चेहरे के लिए रास्ता बनाया जा रहा है या इसके पीछे कोई दूसरा सियासी गणित है? नेताजी की इस दलील के पीछे की कहानी क्या है? बाड़मेर से जयपुर तक सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हैं!
5
2
1
65
3,833
बाड़मेर जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम चेहरे को मौका दे कांग्रेस नेतृत्व, सामाजिक संतुलन साधने का बड़ा अवसर बाड़मेर। राजस्थान में पंचायत राज चुनाव के परिणामों के बाद अब जिला प्रमुख के चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बाड़मेर में जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस के सामने सामाजिक और राजनीतिक संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है। इस बीच पार्टी नेतृत्व के सामने एक अहम सवाल है कि क्या जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा या एक बार फिर जाट कार्ड खेला जाएगा? बाड़मेर जिले में कांग्रेस की राजनीति में लंबे समय से सामाजिक समीकरणों का विशेष महत्व रहा है। वर्तमान में यहां जिला अध्यक्ष पद पर जाट समाज का प्रतिनिधित्व है। ऐसे में जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज के किसी योग्य चेहरे को मौका देना राजनीतिक और सामाजिक दृष्टि से एक संतुलित निर्णय हो सकता है। मुस्लिम समाज को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी बाड़मेर में मुस्लिम समाज कांग्रेस का एक महत्वपूर्ण राजनीतिक आधार रहा है। पार्टी के प्रति इस वर्ग का समर्थन और राजनीतिक भागीदारी लंबे समय से देखने को मिलती रही है। ऐसे में जिला प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से समाज में राजनीतिक उपेक्षा का संदेश जा सकता है। यदि कांग्रेस नेतृत्व इस बार भी जिला प्रमुख पद पर जाट समाज को ही प्राथमिकता देता है तो भले ही पार्टी अपना जिला प्रमुख बनाने में सफल हो जाए, लेकिन इसका दूरगामी राजनीतिक बुरा असर पड़ सकता है। आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मुस्लिम समाज सहित अन्य वर्गों के एक हिस्से में नाराजगी पैदा होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। जिला अध्यक्ष जाट तो जिला प्रमुख मुस्लिम क्यों नहीं? राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी कांग्रेस के सामने यह बेहतर अवसर है। जब जिले में पार्टी संगठन की कमान जाट समाज के पास है तो जिला प्रमुख पद पर मुस्लिम समाज को प्रतिनिधित्व देकर सामाजिक संतुलन बनाया जा सकता है। इससे पार्टी के भीतर अलग-अलग वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित होगी और कांग्रेस के सामाजिक आधार को मजबूती मिलेगी। कांग्रेस नेतृत्व को यह समझना होगा कि राजनीति केवल चुनाव जीतने और पद हासिल करने तक सीमित नहीं होती, बल्कि पार्टी के साथ खड़े रहने वाले समाजों को उचित राजनीतिक भागीदारी देना भी उतना ही जरूरी है। हाईकमान के लिए राजनीतिक संदेश बाड़मेर जिला प्रमुख का चुनाव कांग्रेस नेतृत्व के लिए केवल एक पद का चयन नहीं, बल्कि आगामी राजनीति की दिशा तय करने का अवसर है। पार्टी को ऐसा निर्णय लेना चाहिए जिससे सभी वर्गों में सकारात्मक संदेश जाए। मुस्लिम समाज से किसी योग्य, अनुभवी और सर्वमान्य चेहरे को जिला प्रमुख बनाने से कांग्रेस अपनी सामाजिक समावेशिता का संदेश भी दे सकती है। अब देखना होगा कि कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व और हाईकमान बाड़मेर के सामाजिक समीकरणों को कितनी गंभीरता से समझते हैं। क्या पार्टी इस बार सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता देकर मुस्लिम समाज को जिला प्रमुख पद पर अवसर देगी या फिर परंपरागत राजनीतिक समीकरणों के आधार पर ही फैसला होगा? बाड़मेर में कांग्रेस के लिए यह समय सिर्फ जिला प्रमुख चुनने का नहीं, बल्कि अपने हर उस वर्ग को राजनीतिक भागीदारी का भरोसा दिलाने का है, जिसने पार्टी का साथ दिया है। @GovindDotasra @INCRajasthan @ashokgehlot51 @RahulGandhi @INCIndia @SachinPilot
3
1
12
715
जैसलमेर में जिला अध्यक्ष अमरदीन फकीर के नेतृत्व कांग्रेस ने परचम लहराया। जैसलमेर जिला परिषद के 21 वार्ड में से 20 वार्ड कांग्रेस जीती, भाजपा सिर्फ 1 सीट पर सिमट गई। वहीं जिले की सभी 10 पंचायत समितियों में कांग्रेस का बोर्ड बना है। इस जीत का श्रेय पूरे तरीके से फकीर परिवार को जाता है। सालेह मोहम्मद, अब्दुल्ला फकीर और अमरदीन फकीर की रणनीति कामयाब रही।
1
17
726
कांग्रेस के सभी राष्ट्रीय सचिवों की जयपुर के बाड़ा पदमपुरा में 10 दिवसीय ट्रेनिंग होगी। 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक होगी ट्रेनिंग। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ट्रेनिंग कार्यक्रम का कर सकते हैं उद्घाटन। ट्रेनिंग के दौरान 9 दिसंबर तक राहुल गांधी भी आ सकते हैं। सभी राष्ट्रीय सचिव 29 नवंबर को बाड़ा पदमपुरा पहुंचकर करेंगे रिपोर्ट। सूत्रों के हवाले से खबर।
4
40
1,990
बाड़मेर से जिला परिषद सदस्य जीते पूर्व राज्य मंत्री गफूर अहमद ने बिल्कुल सही और स्पष्ट कहा है कि जिला प्रमुख और प्रधान का फैसला पार्टी तय करेगी। पार्टी का कोई भी वर्कर होता है स्वाभाविक रूप से पद की इच्छा होती है। पद देना ना देना पार्टी का नेतृत्व तय करता हैं। बता दें अब्दुल हादी परिवार 90 साल से पार्टी को सेवाएं दे रहे हैं, पार्टी में सच्ची निष्ठा के साथ कार्य कर रहे है। सोशल मीडिया पर बात का बतंगड़ नहीं बनाना चाहिए। @INCRajasthan @ShamaBanoINC @GovindDotasra
2
46
2,374
जीत की बधाई। @GovindDotasra Ji @TikaRamJullyINC ji
1
2
15
314
कांग्रेस सरकार में जब 50 जिले बने थे तब हरीश चौधरी ने यह टिप्पणी की थी। अब वीडियो फिर से वायरल हो रहा है इसे पंचायत चुनाव रिजल्ट से जोड़ा जा रहा है।
8
81
7,189
हनुमानगढ़ में कांग्रेस की शानदार जीत से एमडी चोपदार का बढ़ा सियासी कद, प्रभारी के रूप में मिली बड़ी सफलता राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एमडी चोपदार की राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक क्षमता को मिली नई पहचान। हनुमानगढ़ पंचायतराज चुनाव में प्रभारी की जिम्मेदारी संभाली, कांग्रेस ने जिला परिषद में 37 में से 26 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया। राजस्थान के पंचायतराज चुनावों में हनुमानगढ़ जिले में कांग्रेस की शानदार जीत ने झुंझुनूं के कांग्रेस नेता एमडी चोपदार का राजनीतिक कद बढ़ा दिया है। चोपदार को हनुमानगढ़ जिले में पंचायतराज चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। उन्होंने प्रभारी के रूप में लगातार क्षेत्र में रहकर चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन के बीच समन्वय बनाने का काम किया। उनकी दिन-रात की मेहनत और चुनावी प्रबंधन का परिणाम जिला परिषद के चुनाव नतीजों में देखने को मिला। हनुमानगढ़ जिला परिषद की कुल 37 सीटों में से कांग्रेस ने 26 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया। यह जीत कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता मानी जा रही है। एमडी चोपदार राजस्थान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। ऐसे में हनुमानगढ़ में मिली इस सफलता को उनके संगठनात्मक अनुभव और राजनीतिक सक्रियता के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खास बात यह है कि चोपदार ने केवल प्रदेश स्तर पर जिम्मेदारी निभाने तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि जमीनी स्तर पर चुनावी मोर्चे पर सक्रिय रहकर पार्टी के लिए मेहनत की। हनुमानगढ़ में कांग्रेस को मिले पूर्ण बहुमत ने उनके नेतृत्व और चुनावी प्रबंधन को चर्चा में ला दिया है। हनुमानगढ़ की जीत के साथ ही एमडी चोपदार ने कांग्रेस संगठन में अपनी उपयोगिता साबित की है। अब राजनीतिक गलियारों में उनके बढ़ते सियासी कद और भविष्य की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज होना स्वाभाविक है।
1
3
295
पंचायत चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत के पीछे आखिर क्या रहे बड़े कारण? कांग्रेस की इस शानदार जीत का सबसे बड़ा कारण भाजपा सरकार के खिलाफ ग्रामीण क्षेत्रों में दिखाई दे रही एंटी-इंकम्बेंसी (सत्ता विरोधी लहर) है। ग्रामीण जनता का सरकार के प्रति असंतोष चुनाव परिणामों में साफ नजर आया है। दूसरा बड़ा कारण पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोग गहलोत सरकार के कार्यकाल को याद करते हैं। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित कई योजनाओं का लाभ आम जनता ने महसूस किया था। यही वजह है कि ग्रामीण मतदाताओं के बीच गहलोत सरकार की योजनाओं की चर्चा आज भी बनी हुई है। तीसरा महत्वपूर्ण कारण कांग्रेस का इस बार बेहतर टिकट वितरण रहा। पार्टी ने निकाय चुनावों की गलतियों से सबक लेते हुए पंचायत चुनाव में जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी। इसके साथ ही चुनावी मैनेजमेंट में भी पहले के मुकाबले बेहतर तालमेल दिखाई दिया। हालांकि, इस जीत से कांग्रेस को आत्ममुग्ध होने के बजाय भविष्य की चुनौतियों को समझना चाहिए। कांग्रेस के सामने सबसे बड़ी जरूरत अपने संगठन को मजबूत करने की है। बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक और जिला स्तर तक संगठन को सक्रिय करना होगा। कार्यकर्ताओं को सम्मान, जिम्मेदारी और राजनीतिक भागीदारी देनी होगी। चुनाव परिणामों ने एक राजनीतिक संदेश जरूर दिया है कि ग्रामीण राजस्थान में कांग्रेस के लिए संभावनाएं मजबूत हैं। लेकिन इस जनसमर्थन को स्थायी राजनीतिक ताकत में बदलने के लिए मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनता के बीच लगातार मौजूदगी जरूरी है। कांग्रेस को यह जीत एक नई शुरुआत के रूप में लेनी चाहिए, न कि केवल चुनावी सफलता के रूप में। @INCRajasthan @GovindDotasra @ashokgehlot51 @RahulGandhi
3
22
1,180
राजस्थान जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, कई जिलों में भाजपा का सूपड़ा साफ! जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भाजपा को करारी शिकस्त दी है। कई जिलों में कांग्रेस ने एकतरफा जीत दर्ज की है। जैसलमेर और दौसा में तो कांग्रेस ने लगभग क्लीन स्वीप कर दिया। जिलावार नतीजों पर एक नजर डालिए— 🔹 जैसलमेर: कुल 21 वार्ड, कांग्रेस 20, भाजपा 1 🔹 दौसा: कुल 37 वार्ड, कांग्रेस 35, भाजपा 2 🔹 कोटपूतली-बहरोड़: कुल 27 वार्ड, कांग्रेस 20, भाजपा 5, अन्य 1 🔹 टोंक: कुल 31 वार्ड, कांग्रेस 25, भाजपा 5, अन्य 1 🔹 सवाई माधोपुर: कुल 31 वार्ड, कांग्रेस 26, भाजपा 4, अन्य 1 🔹 सिरोही: कुल 27 वार्ड, कांग्रेस 21, भाजपा 5, अन्य 1 🔹 हनुमानगढ़: कुल 37 वार्ड, कांग्रेस 26, भाजपा 7, अन्य 4 🔹 जोधपुर: कुल 43 वार्ड, कांग्रेस 31, भाजपा 9, अन्य 3 इन आठ जिलों में कुल 254 वार्डों में कांग्रेस ने 204 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा महज 38 सीटों पर सिमट गई। जिला परिषद चुनाव के ये नतीजे कांग्रेस के मजबूत प्रदर्शन और भाजपा के लिए बड़े राजनीतिक झटके का संकेत दे रहे हैं। #Rajasthan #Congress #PanchayatElection
2
8
502
जीती कांग्रेस
2
1
13
365
पंचायत चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत, निकाय चुनाव की गलतियों से सबक लेकर कांग्रेस ने बनाई जीत की रणनीति निकाय चुनावों में टिकट वितरण और चुनावी मैनेजमेंट में हुई चूकों से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के चयन से लेकर चुनावी रणनीति तक हर स्तर पर विशेष सतर्कता बरती। पार्टी ने जीतने की क्षमता रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी और चुनावी मैनेजमेंट में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसका परिणाम कांग्रेस के पक्ष में प्रचंड बहुमत के रूप में सामने आया, वहीं भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व और संगठनात्मक रणनीति की वजह से कांग्रेस सफल हुई। निकाय चुनावों के अनुभव से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में बेहतर तालमेल, मजबूत उम्मीदवारों और प्रभावी चुनावी मैनेजमेंट पर फोकस किया। खास बात यह रही कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी आपसी समन्वय के साथ चुनावी रणनीति तैयार की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, डॉ. सीपी जोशी, डॉ. रघु शर्मा, हरीश चौधरी सहित पार्टी के प्रमुख नेताओं ने एकजुट होकर कांग्रेस की जीत के लिए रणनीति बनाते हुए प्रयास किए इस चुनाव परिणाम ने यह भी संदेश दिया है कि संगठन में आपसी तालमेल, सही टिकट वितरण और मजबूत चुनावी मैनेजमेंट किसी भी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कांग्रेस की इस प्रचंड जीत का श्रेय प्रदेश नेतृत्व से लेकर वरिष्ठ नेताओं, स्थानीय पदाधिकारियों और जमीनी स्तर पर मेहनत करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को जाता है। निकाय चुनाव की गलतियों से सबक लेकर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने अपनी रणनीति में जो बदलाव किया, वह पार्टी के लिए परिणामों में दिखाई दिया। @INCRajasthan @GovindDotasra @TikaRamJullyINC @drcpjoshi @Barmer_Harish @ashokgehlot51 @RaghusharmaINC
1
13
790
जयपुर जिला परिषद वार्ड संख्या 28 से यशवीर सूरा जीते, जिला प्रमुख बन सकते हैं सूरा। @yashveershoora
2
58
665
राजस्थान के भरतपुर जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने प्रचंड जीत दर्ज करते हुए भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया है। कुल 31 वार्डों में से कांग्रेस ने 20 सीटों पर कब्जा जमाकर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, भाजपा महज 9 सीटों पर सिमट गई है, जबकि एक सीट आरएलपी के खाते में गई है। #BharatpurElectionResults #Rajasthan
7
348
मुकुल वासनिक के नाम पर चर्चा हो रही है और टीकाराम जूली का नाम भी चर्चा में......
3
8
275
17,287
कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिवों की नई सूची में संगठन के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे और जमीनी स्तर पर सक्रिय नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी हैं। इस सूची में राजस्थान से जुड़े कई चेहरों को जगह मिली है। डूंगाराम गेदर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। गेदर ने बसपा में रहते हुए राजनीतिक संघर्ष किया और बाद में कांग्रेस में शामिल हुए। मूल ओबीसी वर्ग से आने वाले गेदर को राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में जिम्मेदारी देना सामाजिक समीकरणों और जमीनी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है। वहीं, हेम सिंह शेखावत को भी राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शेखावत सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके बाद से वे सेवादल में प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे है। संगठन में उनके अनुभव और सक्रियता को देखते हुए अब उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। राजस्थान महिला कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष रह चुकी रेहाना रियाज को एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव के रूप में रिपीट किया गया है। संघर्षशील व्यक्तित्व और संगठनात्मक कार्यों के प्रति समर्पण के चलते पार्टी ने उन पर दोबारा भरोसा जताया है। इसके अलावा दानिश अबरार और धीरज गुर्जर को भी राष्ट्रीय सचिव के पद पर रिपीट किया गया है। कुल मिलाकर कांग्रेस की इस सूची में नए चेहरों को मौका देने के साथ-साथ अनुभवी और संगठन के प्रति समर्पित नेताओं पर भी भरोसा कायम रखा गया है। राजस्थान के इन नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में मिली जिम्मेदारी को प्रदेश की राजनीति और कांग्रेस के संगठनात्मक विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
13
1,327
डांगी जी आपने सही कहा - कांग्रेस पार्टी अब सिर्फ कार्य करने वालों को ही तव्वजो दे रही है, एटिट्यूड, नॉन परफोर्मेंस वालों को कोई जगह नहीं ।
This quoted post is unavailable.
1
1
13
1,265