अन्नदाताओं की समृद्धि, खुशहाल छत्तीसगढ़ की नींव..
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार किसानों की मेहनत का सम्मान करते हुए उन्हें उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से धान पर ₹3,100 प्रति क्विंटल का मूल्य
महतारी के सम्मान से सशक्त नारी, समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते कदम
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में सुशासन सरकार मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर संकल्पित है। महतारी वंदन योजना के तहत 67 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में 32वीं किस्त
महान स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर पत्रकार गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
#गणेश_शंकर_विद्यार्थी #GaneshShankarVidyarthi
Raigarh retweeted
कूजन्तं राम रामेति मधुरं मधुराक्षरम् ।
आरुह्य कविताशाखां वन्दे वाल्मीकिकोकिलम् ॥
रामायण महाकाव्य के रचयिता, आदिकवि महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् वंदन।
रामायण हमें सेवा, करुणा, सामाजिक समरसता और निरंतर प्रयास करते हुए जीवन में आदर्शों को आत्मसात करने की प्रेरणा देती है।
#MaharishiValmikiJayanti #AdikaviValmiki #ValmikiJayanti
105 देसी धान किस्मों को सहेजने वाले रायगढ़ के किसान का इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में हुआ सम्मान
कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने किया सम्मानित, जैविक खेती के साथ सात एकड़ में उगा रहे सुगंधित जवाफूल धान
#raigarh
पुसौर में विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता, 31 संकुलों के विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
दो वर्गों में हुई प्रतियोगिता, रोचक सवालों के जवाब देकर विद्यार्थियों ने दिखाई ज्ञान और तार्किक क्षमता
#raigarh
रायगढ़ में 38 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का हुआ मापन, जरूरत के अनुसार मिलेंगे सहायक उपकरण
व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र और कैलिपर्स सहित उपकरण उपलब्ध कराने की पहल, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक गतिविधियों में मिलेगी मदद
#raigarh
रायगढ़ की 268 ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की तैयारी, 27 नवंबर को होगी विशेष ग्राम सभा
जिले में अब तक 282 ग्राम पंचायतें बाल विवाह मुक्त घोषित
अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित, 120 अधिकारियों-कर्मचारियों ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली
#raigarh
Raigarh retweeted
विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर 0-5 वर्ष की आयु के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं और स्वस्थ व समृद्ध राष्ट्र बनाने की संकल्पना को साकार करने में अपना योगदान दें।
#WorldPolioDay #HealthyChhattisgarh #VishnuDeoSai
Raigarh retweeted
बस्तर की परंपराओं का मान, मांझी-चालकियों का बढ़ा सम्मान
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन सरकार ने मांझी-चालकी साथियों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लेकर परंपराओं के संवाहकों के योगदान को सम्मान दिया है।
#बस्तर_दशहरा_2026 #मुरिया_दरबार #BastarDussehra #ViksitChhattisgarh #VishnuDeoSai
पीएम जनमन से बदल रही पीवीटीजी बस्तियों की तस्वीर, आदिवासी परिवारों तक पहुंच रहीं बुनियादी सुविधाएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों के विकास को मिली गति
जिला प्रशासन के प्रयासों से आवास, पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का हो रहा विस्तार
Raigarh retweeted
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी आज बस्तर की आराध्य देवी माँ दंतेश्वरी की पावन भूमि में आयोजित विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में सम्मिलित हुईं। उन्होंने जनजातीय संस्कृति, प्राचीन परंपराओं और सामाजिक समरसता की सराहना करते हुए मुरिया दरबार को लोकतांत्रिक मूल्यों का जीवंत प्रतीक बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राज्यपाल श्री रमेन डेका के साथ उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि माओवाद से मुक्त बस्तर अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखते हुए अब नवनिर्माण और विकास की ओर अग्रसर है।
@rashtrapatibhvn
#बस्तर_दशहरा_2026 #DroupadiMurmu #VishnuDeoSai #RamenDeka #Bastar #TribalPride #Chhattisgarh #ViksitBastar
Raigarh retweeted
पंडवानी छत्तीसगढ़ की प्राचीन एवं समृद्ध लोककला है, जिसके माध्यम से महाभारत की कथा का सजीव वर्णन किया जाता है। इस अनूठी विधा में एक ही कलाकार विभिन्न पात्रों की भूमिकाओं को प्रस्तुत करता है। लोककला और संस्कृति की इस गौरवशाली परंपरा को जीवंत बनाए रखने में कला मंच का योगदान सराहनीय है।
श्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री, छ्त्तीसगढ़ शासन
📍पंडवानी महासम्मेलन, विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास, अहिवारा (दुर्ग)
#Pandavani #ChhattisgarhiFolkArt #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #Sushasansarkar
Raigarh retweeted
दधिशंखतुषाराभं क्षीरोदार्णवसंभवम् ।
नमामि शशिनं सोमं शम्भोर्मुकुटभूषणम्।।
पावन अमृत पर्व शरद पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
पूर्णिमा की दिव्य चांदनी सभी के जीवन में उल्लास, आरोग्यता और उन्नति की अमृत वर्षा करे। मां लक्ष्मी जी की कृपा से प्रत्येक घर में सुख, समृद्धि का वास हो।
#SharadPoornima #SharadPoornima2026
Raigarh retweeted
पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई जी की कला-साधना को मिलेगा चिरस्थायी सम्मान
सुशासन सरकार द्वारा उनके नाम पर इसी वर्ष से लोककला अलंकरण प्रदान करने तथा उनके गृह ग्राम गनियारी को कला ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला परंपरा को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
#TeejanBai #Pandavani #FolkArt #FolkCulture #ChhattisgarhCulture #CulturalHeritage #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #PreservingTraditions #IndianFolkArts
पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई जी की कला-साधना को मिलेगा चिरस्थायी सम्मान
सुशासन सरकार द्वारा उनके नाम पर इसी वर्ष से लोककला अलंकरण प्रदान करने तथा उनके गृह ग्राम गनियारी को कला ग्राम के रूप में विकसित करने की पहल छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोककला परंपरा को सहेजने और आने वाली पीढ़ियों
Raigarh retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी के साथ आज रायपुर जिले के अभनपुर स्थित श्री आशुतोष अलका अग्रवाल मंगल भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 139वें एपिसोड का श्रवण किया।
यह कार्यक्रम देशभर में हो रहे नवाचारों, जनशक्ति के सामर्थ्य और सकारात्मक बदलावों की प्रेरक कहानियों को साझा कर राष्ट्रसेवा एवं विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है।।
#MannKiBaat #NarendraModi #VishnuDeoSai #Chhattisgarh #JanBhagidari
Raigarh retweeted
सुशासन सरकार डिजिटल व्यवस्था के माध्यम से प्रशासन को अधिक पारदर्शी और जनसुलभ बना रही है। सीएम हेल्पलाइन के जरिए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के निराकरण की दिशा में कार्य किया जा रहा है, ताकि जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से हो और आम जनता को राहत मिले।
श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
📍रामचंडी दिवस कार्यक्रम
गढ़फुलझर, महासमुंद
#CMHelpline1076 #Sushasansarkar #VishnuDeoSai #Chhattisgarh
Raigarh retweeted
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय महासमुंद जिले के गढ़फुलझर में आयोजित ‘रामचंडी दिवस-2026’ में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रामचंडी मंदिर परिसर में ₹50 लाख की लागत से डोम निर्माण की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद श्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं और सुशासन सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को निरंतर बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने गढ़फुलझर में ₹50 लाख की लागत से निर्मित सर्वमंगल भवन का लोकार्पण किया। यह भवन सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देने के साथ ही सामुदायिक आयोजनों के लिए उपयोगी केंद्र बनेगा।
#VishnuDeoSai #Chhattisgarh #RamchandiDiwas2026 #Tourism #Sushasansarkar
Raigarh retweeted
बस्तर की पावन धरती का संबंध प्रभु श्रीराम के वनवास काल की स्मृतियों से जुड़ा है। मान्यता है कि प्रभु श्रीराम के चरण इस अंचल में पड़े, जिससे इसकी पवित्रता और सांस्कृतिक महिमा और भी विशेष हो गई। इस गौरवशाली विरासत, प्राकृतिक संपदा और समृद्ध परंपराओं को सहेजना हम सभी का सामूहिक दायित्व है, ताकि बस्तर की यह पावन पहचान आने वाली पीढ़ियों तक अक्षुण्ण बनी रहे।
- माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी
बस्तर दशहरा कार्यक्रम
📍लालबाग मैदान, जगदलपुर
@rashtrapatibhvn
#बस्तर_दशहरा_2026 #Bastar #TribalPride #TribalHeritage #JanJatiyaGaurav #Chhattisgarh #ViksitChhattisgarh #BastarDussehra #DroupadiMurmu































