#HappyFathersDay🙏
बाबा की याद रोज़ आती है।
दुःख में भी और सुख में भी! सबसे पहले उन्हीं का सुमिरन करता हूँ!
बाबा 🙏
#कोशलीपट्टी
4
358
Jackson Halt 2 wraps!
Grateful for the journey, the people, and the magic. ❤️🎥
#jacksonhalt2 #maithilifilm
#SanjaiMishra
#NitinChandra #NituChandra #PushpaYadav #VibhaRani #BhaskarJha #RishiRaj #SagarJha #SidhantSetu
#koshalipattyboy
Darbhanga/ Oct, 2026
जब घनघोर अशांति थी तब @TejYadav14 तेजू भैया ने बाँसुरी ऐसी बजाई कि चहुओर शीतलता बरसने लगी।गोरियाँ दौड़ी आई।सब शांत।धैर्यवान हैं और सरल मन के मालिक भी।इनमें कोई व्याकुलता नहीं।जय हो तेजू भैया।आज देखा, मज़ा आ गया।👌
#riseandfall #season2 #altimateruller #primevideo
#JJD – at Mumbai, India
आय कृष्णाष्टमी केए दिन इ पोस्ट क रहल छी हम।हूँकरो दया,कृपा आ आशीर्वाद रहबाक चाहीं।#Jackson_halt के प्रथम भाग #waves or #bejod पर देख लिय'अ,तब नेए JH2 देखै मे मजा आएत अहाँ सबके!हमसब बहुत जल्दी आएब रहल छी jh2 (#JACKSON_HALT part 2) ल केए!अहाँ सभक स्नेह बनल रहे'ए!🙏
@nitinchandra25
1
42
ram bahadur rennu (koshalipatty Boy) retweeted
बिहार में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय की स्थापना की जाएगी।
बिहार में एक फिल्म संस्थान बनाया जाएगा।
बिहार में एक फिल्म सिटी बनाई जाएगी।
बिहार में सेंसर बोर्ड की स्थापना की जाएगी।
यह सब बिहार में होगा। लेकिन अगर बिहार अपनी ही भाषाओं को खत्म करता चला गया, जैसा कि आज धीरे-धीरे हो रहा है, तो क्या बिहार को इन सब का वास्तविक लाभ मिलेगा?
क्या बिहार ने यह महसूस किया है कि वह केवल नीतियों के स्तर पर ही नहीं, बल्कि मानसिकता के स्तर पर भी हिंदी के वर्चस्व और ज्यादा प्रभाव की प्रक्रिया से गुजर रहा है और बिहार की खुद की भाषाओं को बड़े ही ढंग से प्लानिंग के तहत दरकिनार किया जा रहा है ? क्या ये बिहार के लोग जान पा रहे हैं ?
नहीं।
अगर बिहार में इतना बड़ा फिल्म और रंगमंच का बुनियादी ढांचा तैयार होता है, लेकिन उसका मुख्य उपयोग केवल हिंदी के लिए होता है, तो बिहार को मिलने वाला वास्तविक लाभ बहुत सीमित रहेगा। इसका सबसे बड़ा फायदा इतना ही होगा कि मुंबई जाने वाले कलाकारों को प्रशिक्षण बिहार में मिल जाएगा और उसके बाद वे मुंबई चले जाएंगे।
यह बिहार की वास्तविक सांस्कृतिक क्षमता की तुलना में बहुत छोटा लाभ होगा।
असल सवाल यह नहीं है कि हिंदी बनाम मैथिली, भोजपुरी या मगही।
असल सवाल यह है कि बिहार में जो सांस्कृतिक और फिल्मी बुनियादी ढांचा बनाया जा रहा है, उसमें बिहार की अपनी भाषाओं को आर्थिक व्यवस्था में वास्तविक जगह मिलेगी या नहीं।
एक महत्वपूर्ण तथ्य पहले समझना जरूरी है। बिहार की मौजूदा फिल्म नीति में स्वयं क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने की बात कही गई है। फिल्म निर्माण, फिल्म सिटी और स्टूडियो, वीएफएक्स, एनीमेशन, डबिंग आदि के लिए प्रोत्साहन की व्यवस्था की बात नीति में मौजूद है। फरवरी 2026 में केंद्र सरकार की ओर से भी फिल्म उद्योग को रोजगार, पर्यटन, सांस्कृतिक अभिव्यक्ति और सामाजिक-आर्थिक विकास से जोड़ा गया है।
लेकिन समस्या यहीं से शुरू होती है।
मान लीजिए बिहार में एक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय जैसा संस्थान बनता है, एक फिल्म संस्थान बनता है, फिल्म सिटी बनती है और बड़े स्टूडियो, साउंड स्टेज तथा पोस्ट-प्रोडक्शन की सुविधाएं विकसित होती हैं और दूसरी तरह आपकी खुद की भाषाएं मारी जा चुकी हों और इन संस्थानों में मुख्य रूप से हिंदी/अंग्रेजी में ही पढ़ाया, बनाया और प्रदर्शित किया जाता है।
तो क्या होगा?
बिहार में बुनियादी ढांचा तो होगा, लेकिन जरूरी नहीं कि बिहार की अपनी रचनात्मक अर्थव्यवस्था भी बने। वो कलाकार कभी बिहार में रहेंगे नहीं जैसा की अभी नहीं रहते या रहना नहीं चाहते।
क्योंकि भाषा सिर्फ संवाद बोलने का माध्यम नहीं है। एक भाषा के साथ पूरा आर्थिक और सांस्कृतिक तंत्र विकसित होता है:
लेखक → अभिनेता → निर्देशक → संगीतकार → लोक कलाकार → तकनीशियन → निर्माता → दर्शक → थिएटर → ओटीटी → अभिलेखागार → पर्यटन → रोजगार
अगर मैथिली, भोजपुरी, मगही और बिहार की दूसरी भाषाएं इस पूरी व्यवस्था का हिस्सा नहीं बनती हैं, तो इन संस्थानों पर बिहार के लोगों का सांस्कृतिक स्वामित्व कभी पूरी तरह स्थापित नहीं होगा।
सिर्फ पलायन बढ़ेगा।और पलायन तो पहले से ही जारी है। सबसे बड़ा खतरा यह है कि बिहार केवल एक “शूटिंग लोकेशन” बनकर रह जाए।
यह बात बहुत महत्वपूर्ण है।
अगर हिंदी फिल्मों की शूटिंग बिहार की फिल्म सिटी में होती है, तो निर्माता मुंबई से आएगा।
निर्देशक मुंबई से आएगा। मुख्य अभिनेता मुंबई से आएंगे।लेखक मुंबई से आएगा। बिहार लोकेशन उपलब्ध कराएगा।कुछ बिहारी जूनियर आर्टिस्ट और तकनीशियन काम करेंगे फिल्म बनकर वापस मुंबई चली जाएगी। बिहार को शूटिंग से होने वाला खर्च और कुछ स्थानीय रोजगार तो मिलेगा।लेकिन अगर उसी बुनियादी ढांचे में मैथिली, भोजपुरी और मगही फिल्में भी बनती हैं, तो पूरी कहानी बदल जाती है।यहीं का मैथिली भोजपुरी मगही के लेखक गीतकार निर्देशक अभिनेता इत्यादि उभरता है।
स्थानीय सिनेमैटोग्राफर, एडिटर और साउंड डिजाइनर यहीं काम करते हैं।
स्थानीय निर्माता पैसा लगाते हैं। फिल्म बिहार के अपने दर्शकों तक पहुंचती है। फिर ओटीटी तक जाती है। फिर बिहार के बाहर के दर्शकों तक पहुंचती है। तभी पूरी आर्थिक मूल्य-श्रृंखला बिहार में बनती और टिकती है।इसलिए मेरा असली सवाल है “फिल्म सिटी किसके लिए?”
फिल्म सिटी बनाना अपने आप में कोई उपलब्धि नहीं है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उस फिल्म सिटी के भीतर बनाया क्या जाता है।
अगर वहां केवल हिंदी का व्यावसायिक सिनेमा बनता है, तो वह सिर्फ बिहार में स्थित एक फिल्मी बुनियादी ढांचा होगा, और वैसे भी बॉलीवुड की बड़ी फिल्मे बिहार नहीं आएंगी 4 करोड़ के सब्सिडी के लिए ।
लेकिन अगर यहां हिंदी के साथ मैथिली, भोजपुरी, मगही और अन्य भाषाओं की फिल्में भी बन सकती हैं, तो वह वास्तव में बिहार का सांस्कृतिक बुनियादी ढांचा बनेगा।
और इन दोनों के बीच बहुत बड़ा अंतर है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के मामले में यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है।
अगर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय जैसा संस्थान बिहार आता है, तो वह केवल हिंदी रंगमंच का विस्तार बनकर नहीं रहना चाहिए।
उसे बिहार की अपनी प्रदर्शनकारी परंपराओं का राष्ट्रीय केंद्र बनना चाहिए।
उदाहरण के लिए:
मैथिली रंगमंच
भिखारी ठाकुर की नाट्य परंपरा
लोकगीत
लोकनाट्य
विदापत नाच
जट-जटिन
सामा-चकेवा की प्रदर्शनकारी परंपराएं
भोजपुरी रंगमंच
मगही और अंगिका की लोक परंपराएं
इन परंपराओं को आधुनिक और अकादमिक रंगमंच के साथ जोड़ा जा सकता है।
तब बिहार से निकलने वाला कलाकार केवल हिंदी रंगमंच का प्रशिक्षित अभिनेता नहीं होगा, बल्कि बिहार की अपनी प्रदर्शनकारी संस्कृति का प्रशिक्षित कलाकार भी होगा। हिंदी बढे लेकिन बिहार की मातृभाषा भी उतनी ही ज़िंदा रहें । हिंदी से कोई बैर नहीं है ।
फिल्म संस्थान में भी यही दृष्टिकोण होना चाहिए।
फिल्म संस्थान का पाठ्यक्रम केवल हिंदी पटकथा लेखन, हिंदी अभिनय और हिंदी सिनेमा के इतिहास तक सीमित नहीं होना चाहिए।
वहां “भारतीय क्षेत्रीय सिनेमा अध्ययन” का एक मजबूत विभाग होना चाहिए, जिसमें बिहार की भाषाओं को केवल शोध का विषय न बनाया जाए, बल्कि उन्हें वास्तविक फिल्म निर्माण की भाषाएं बनाया जाए।
उदाहरण के लिए, हर वर्ष विद्यार्थियों से मैथिली, भोजपुरी और मगही में लघु फिल्में बनवाई जा सकती हैं।
बिहार की मौखिक परंपराओं, लोककथाओं और लोककलाओं पर डॉक्यूमेंट्री बनाई जा सकती हैं।
तभी फिल्म संस्थान बिहार के लिए एक वास्तविक प्रतिभा निर्माण केंद्र बन सकेगा।
इस नीति का उद्देश्य हिंदी को हटाकर किसी दूसरी भाषा को ऊपर बैठाना नहीं होना चाहिए।
उद्देश्य यह होना चाहिए कि हिंदी को बिहार में संपर्क और व्यापक बाजार की भाषा के रूप में अपनी जगह मिले, लेकिन बिहार की अपनी भाषाओं को रचनात्मक उत्पादन की भाषाएं बनाया जाए।
सभी भाषाओं को बराबर सम्मान और अवसर मिले।
हिंदी को बिहार की व्यापक संपर्क और बाजार की भाषा रहने दीजिए।
लेकिन मैथिली, भोजपुरी, मगही, और बिहार की अन्य भाषाओं को बिहार की रचनात्मक अर्थव्यवस्था की भाषाएं बनाइए।
लोगों को अपनी मातृभाषा घर में बोलने दीजिए और जो लोग आज अपनी भाषा बोलना छोड़ चुके हैं, उनके लिए भी उसे वापस सीखने और इस्तेमाल करने की सामाजिक जगह बनाइए।
तभी यह बुनियादी ढांचा वास्तव में बिहार का होगा।
वरना इमारतें बिहार में होंगी, लेकिन रचनात्मक स्वामित्व कहीं और रहेगा।
और सबसे दिलचस्प बात यह है कि बिहार की मौजूदा फिल्म नीति में क्षेत्रीय सिनेमा को बढ़ावा देने की बात पहले से मौजूद है।
इसलिए यह कोई असंभव या अतिरिक्त मांग नहीं है।
मांग सिर्फ इतनी है कि “क्षेत्रीय सिनेमा” शब्द को नीति दस्तावेज की एक पंक्ति बनाकर न छोड़ दिया जाए।
इसे पूरे इकोसिस्टम में लागू किया जाए:
फिल्म सिटी में
फिल्म संस्थान में
प्रशिक्षण में
फिल्म फंडिंग में
निर्माण में
वितरण में
ओटीटी में
और दर्शकों तक पहुंच में।
यही बिहार के लिए सांस्कृतिक और आर्थिक विकास का वास्तविक मॉडल हो सकता है।
बिहार को केवल फिल्म सिटी नहीं चाहिए।
बिहार को अपनी फिल्मी अर्थव्यवस्था चाहिए।
बिहार को केवल कलाकारों को प्रशिक्षित करने वाले संस्थान नहीं चाहिए।
बिहार को ऐसे संस्थान चाहिए जो कलाकारों को बिहार में ही काम करने, अपनी भाषा में सृजन करने और अपनी संस्कृति से आर्थिक मूल्य पैदा करने का अवसर दें।
क्योंकि अंततः सवाल यह नहीं है कि बिहार में कितनी बड़ी इमारतें बनती हैं।
सवाल यह है कि उन इमारतों के भीतर से बिहार की अपनी आवाज कितनी दूर तक सुनाई देती है।
आदरणीय रंग-निर्देशक #सतीश_आनंद का आज देहांत हो गया!बहुत स्तब्ध हूँ मैं!बिहार-रंगमच को आधुनिक बोध देने और दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही #कला_संगम,पटना के संस्थापक थे।बड़े भाई तुल्य सतीश जी कई वर्षों से दिल्ली में रह रहे थे!भाईजी,आप सदा याद आयेंगे। भावभीनी श्रद्धांजलि! 🙏
1
2
67
#मैथिली_फिल्म_इंडस्ट्री केए स्पोर्ट और स्नेह दीयो अहाँ सब! बहुत सुंदर आओर उज्ज्वल भविष्य छै #maithli_film_industry केए!
🙏 – at Mumbai, India
2
36
मेरे भैया, चरण-स्पर्श!🙏
जन्मदिन की बहुत बधाई! आप स्वस्थ रहें और भगैत के लोकदेवताओं की जीवन-यात्रा लिखने का सद्कार्य जल्द पूर्ण हो; मंगलकामनाएं! वैसे मेरे सहोदर बड़े भाई श्री #लालबहादुर_यादव की जन्मतिथि 4 जुलाई है! देरी से ही सही,मेरी शुभकामना उन तक पहुंचे! 🙏🎂 – at Mumbai, India
3
230
#मदन आ हिन्कर पुत्र #सूरज, गौरवगढ़,सुपौल(बिहार) निवासी हमरा सपना केए साकार काए रहल छै।बहुत नीक कुशल कारपेंटर दुनु पिता-पुत्र ऐह एरिया केए नामी सुतिहार छीये। 21 दिन सं हमरा गामक घर के सजबै में लागल छै।हिनकर काज हमरा सद्दिखन याद रहत!💚 #saraswati_muneshwar_bhawan #koshalipattyboy
2
54
May का महिना है, पर मौसम अभी सर्द ऐसा जैसा शिमला मनाली में होता है।
#koshalipatty #bihar #koshalipattyboy
2
34
आप मुंबई में हैं और डांस सीखना चाहते हैं तो यहाँ 👇आईये। नृत्य संतोष, शांति के साथ-साथ आपको आत्मविश्वास भी देगा। नृत्य करते हुए आपको लगेगा कि आप अपने आप का सौंदर्य,आईना में निहार रही हैं! कथक केंद्र,दिल्ली से प्रशिक्षित MahuaSen Bahadur(कथक गुरु) प्रशिक्षुओं को कथक सिखाती हैं।
1
34
आदरणीय #बिजेंद्र_बाबू को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं-#बिहार के #उपमुख्यमंत्री पद की गरिमा बढ़ाएं!आप हमारे रिलेटिव हैं,सो हम बहुत गर्व महसूस कर रहे हैं!#लालू_यादव जी से #घृणा करने में समय बर्बाद ना करें,वही मानसिक-शक्ति लोक-कल्याण में लगाएं!स्वास्थ्य पर ध्यान दें!🙏
#bijendrayadav
1
33
#मैथिली_लिटरेचर_फेस्टिवल_2026 केए आयोजकगण कें आमंत्रण लेल बहुत शुक्रिया। आयोजन हेतु अनंत शुभकामना।
अहाँ सब मुंबई मे छी त आबू, कार्यक्रम केए सफल बनाबू।
जय मिथिला; जय मैथिली!
@KislayKrishna6 💚
4
36
ram bahadur rennu (koshalipatty Boy) retweeted
Replying to @RamRennu
बीती रात (30 जन.) हमारे अनन्य सहयोगी,बड़ेभाई तुल्य जगदीश भैया (#जगदीश_नंदेल_यादव #कोशलीपट्टी #बिहार)#बैकुंठधाम सिधार गए!😥
वे गाँव में मुझे वैसा ही प्यार-दुलार दिया करते जैसा माता-पिता करते हैं!गाँव में मुझे कभी अकेला नहीं छोड़ते! बहुत दुखी हूँ।भावभीनी श्रद्धांजलि!शत-शत नमन! 🙏
1
28
प्यार किया तो डरना क्या...! ❤
After the last show of season 24 of #mughaleazamplay at #nmacc, #Mumbai on 26.01.2026.
🤗
#ferozabbaskhan #deepeshsalgia @anupjalota
#mughaleazamteam
🤗🌺
1
48
Ghungharoo dance class Mumbai's #meghdootam_kathak_festiva2026
Jan. 2026/2026
Festival choreography by Kathak Guru #mahuasen_bahadur
Festival dir. - #rambahadurrennu
#koshalipattyboy
1
37




























