Ranchi Police (@ranchipolice) header
Ranchi Police (@ranchipolice) profile picture

Official account of Ranchi Police

Ranchi, India
Joined June 2017
Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)Photo by Ranchi Police (@ranchipolice)
आज दिनांक 19.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अफीम अवैध खेती के विनष्टीकरण के विन्दु पर पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राँची के उपस्थिति में बैठक की गयी। बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बुण्डू, पुलिस निरीक्षक, सदर पश्चिमी अंचल, थाना प्रभारी, बुण्डू, तमाड़, दशमफॉल, राहे, सोनाहातू, पिठौरिया उपस्थित थे। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा अफीम की अवैध खेती के विनष्टीकरण के लिए कतिपय निर्देश दिये गये। पूर्व में एन.डी.पी.एस. एक्ट के चार्जशिटेड/जेल से बाहर आये अभियुक्तों के वर्तमान गतिविधि का सत्यापन करने का निर्देश दिया गया साथ ही ऐसे पृष्ठभूमि वाले अपराधकर्मियों का वर्तमान में भी संलिप्तता पाये जाने के स्थिति में इनके विरूद्ध PITNDPS Act के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया। वैसे क्षेत्र जहाँ पूर्व में अफीम की खेती की विनष्टीकरण की गयी है, का जी.आर. लोकेशन का सत्यापन फोटोग्राफी के साथ करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही ग्रामीणों में वृहत पैमाने पर जागरूकता फैलाने एवं हेतु अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
254
Ranchi Police retweeted
प्रकाश पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन, रांची द्वारा तैयारियां शुरु कर दी गयी हैं। इसी क्रम में आज सिख समुदाय के प्रबुद्ध जनों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में अल्पसंख्यक आयोग के निवर्तमान उपाध्यक्ष श्री ज्योति सिंह मथारु, पुलिस अधीक्षक, यातायात श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक, नगर श्री पारस राणा, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार रजत, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) श्री धनंजय, प्रशिक्षु आईएएस सुश्री आस्था शरण, वार्ड पार्षद श्री परमजीत सिंह सहित सिख समुदाय के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे। बैठक में प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाली प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के दौरान आवश्यक प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। जिला प्रशासन द्वारा प्रकाश पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभात फेरी एवं शोभायात्रा के निर्धारित मार्गों पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस बल की तैनाती, यातायात का सुचारु संचालन एवं आवश्यकतानुसार ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था का निर्देश उपायुक्त द्वारा संबंधित पदाधिकारी को दिया गया। प्रकाश पर्व आस्था, सेवा, भाईचारे एवं सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि पर्व का आयोजन सभी के सहयोग एवं समन्वय से शांतिपूर्ण एवं हर्षाेल्लास के वातावरण में संपन्न हो। सिख समुदाय के प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि प्रकाश पर्व के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा यथासंभव सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
1
2
4
970
दिनांक-17.11.2026 को समय 21:40 बजे रात्रि में सूचना प्राप्त हुई कि जे०पी० मार्केट धुर्वा स्थित टेस्टी अंदाज रेस्टुरेन्ट के स्टाफ को एक ग्राहक द्वारा गला में चाकु मारकर जख्मी कर दिया गया है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए धुर्वा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल को संरक्षित किया तथा जख्मी व्यक्ति को ईलाज हेतु पारस अस्पताल भेजा। ईलाज के क्रम में जख्मी व्यक्ति की मृत्यु हो गयी l पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०वी० फुटेज का अवलोकन कर हत्या करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। घटनस्थल से घटना में प्रयुक्त खुन लगे चाकु को भी बरामद किया गया है। कांड के अनुसंधान में अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। जप्त सामान की विवरणी - 1. हत्या करने में प्रयुक्त एक चाकु खुन लगा हुआ। 2. अभियुक्त का एक मोबाईल 3. घटना के समय अभियुक्त का पहना हुआ शर्ट (खुन लगा हुआ ) @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
1
5
6,637
*आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर प्रमुख छठ घाटों का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 14.11.2026 को आगामी छठ महापर्व के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची, पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं पुलिस अधीक्षक यातायात महोदय द्वारा राँची शहर के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कांके डैम, जतरा तालाब, राजभवन तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम एवं डोरंडा स्थित बटन तालाब के छठ घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान घाटों पर पानी की गहराई, खतरनाक स्थानों की पहचान, छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित बचाव की व्यवस्था की समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, श्रद्धालुओं के आवागमन हेतु रूट एवं यातायात व्यवस्था तथा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था का भी अवलोकन किया गया। छठ घाटों के आसपास नशेबाजी एवं अड्डेबाजी करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित घाटों के आसपास रहने वाले स्थानीय नागरिकों, पूजा समितियों एवं गणमान्य लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया तथा आवश्यक बिंदुओं पर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उक्त निरीक्षण के अवसर पर संबंधित पुलिस उपाधीक्षक, स्थानीय थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। आज जतरा ग्राउंड के समीप आयोजित होने वाले आदिवासी समाज के पड़हा जतरा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने तथा इस दौरान विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने हेतु संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राँची पुलिस आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @TrafficRanchi @sptrafficranchi
1
1
1
7
1,861
दिनांक–09.11.2026 को सूचना प्राप्त हुई कि तमाड़ थाना क्षेत्र के जंगल में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। तत्पश्चात नाबालिग लड़की की माँ द्वारा इस संबंध में तमाड़ थाना में लिखित आवेदन दिया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर कांड के प्राथमिक अभियुक्त को विधिवत गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त पूछताछ के क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किए और बताया कि बच्ची को वो पूर्व से जानते एवं पहचानते थे। घटना के दिन अभियुक्त के द्वारा बच्ची को मिठाई बनाने हेतु चावल का आटा मील से लाने का बहाना बनाकर बच्ची को मील नहीं ले जाकर सुनसान जंगल में बलपूर्वक ले जाकर बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। जप्त सामानों की विवरणी:- (1.) मिट्टी लगा शर्ट एवं अन्य कपड़ा। @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
1
10
1,883
दिनांक 07.11.2026 को रातू थाना क्षेत्र के चटकपुर में पीड़िता के साथ घटित घटना के आलोक में पीड़िता के आवेदन पर रातू थाना में अज्ञात के विरुद्ध दर्ज किया गया। कांड की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष अनुसंधान दल का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में घटनास्थल पर पहुँचने के पूर्व पीड़िता को पीछा करता हुआ एक युवक का वीडियो प्राप्त हुआ, जिसे चिन्हित किया गया तथा सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य प्राप्त तकनीकी साक्ष्य तथा पीड़िता के बयान के आधार पर इनसे पूछताछ करने पर इस किशोर के द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की गई तथा इनके दो दोस्त की घटना में शामिल रहने की बात बताई गई। तकनीकी एवं अन्य साक्ष्य के आधार पर पुष्टि होने पर उन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया, जिन्होंने अपराध में संलिप्तता स्वीकार किया है। सभी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। जब्त सामानों का विवरण:– 1. सीसीटीवी फुटेज। 2. अभियुक्त के द्वारा पहना कपड़ा। 3. अभियुक्त का मोबाइल। @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
7
2,709
Ranchi Police retweeted
🏃‍♂️ RUN FOR CLEANLINESS 🏃‍♂️ झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संकल्प लें! दिनांक: 15 नवंबर 2026 समय: सुबह 7:00 बजे मार्ग: बापू वाटिका, मोरहाबादी से अल्बर्ट एक्का चौक, रांची आइए, झारखण्ड की मिट्टी से जुड़े, दौड़ें और स्वच्छता का संदेश फैलाएँ। यह सिर्फ दौड़ नहीं, बल्कि हमारे राज्य के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का प्रतीक है। सभी को आमंत्रित हैं — युवा, परिवार, अधिकारी, सभी! एक साथ दौड़ें, एक साथ स्वच्छ बनाएँ। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
3
1
9
1,295
दिनांक-14.11.2026 को मिसिर गोन्दा, कांके रोड जतरा टांड़ में पारंपरिक बारह पहड़ा जतरा पूजा महोत्सव के मद्देनजर राँची शहर की यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार होगी :- @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @TrafficRanchi @sptrafficranchi
4
2
9,085
आज दिनांक 11.11.2026 को पुलिस अधीक्षक नगर, राँची, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, राँची एवं पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची की संयुक्त अध्यक्षता में अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में राँची जिला के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण, लंबित कांडों की समीक्षा एवं आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 1. अपराध नियंत्रण एवं कांडों की समीक्षा: सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण हेतु नियमित एवं प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने, वांछित एवं फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाने, लंबित कांडों का त्वरित निष्पादन करने तथा अपराधियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। साथ ही, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं सुदृढ़ आसूचना संकलन के माध्यम से अपराध की रोकथाम सुनिश्चित करने को कहा गया। 2. संदिग्ध अपराधकर्मियों का सत्यापन: पूर्व में दिए गए निर्देशों के आलोक में सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संदिग्ध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों का सत्यापन अभियान चलाकर करने का निर्देश दिया गया। विशेष रूप से एनडीपीएस एक्ट, चोरी, शस्त्र अधिनियम, जुआ, शराब एवं अन्य आपराधिक मामलों में संलिप्त रहे तथा वर्तमान में जेल से जमानत पर मुक्त हुए अपराधकर्मियों की गतिविधियों एवं वर्तमान कार्यकलापों का सत्यापन कर उन पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया गया। 3. बैड कैरेक्टर रजिस्टर का संधारण: आपराधिक गतिविधियों में लगातार संलिप्त रहने वाले एवं आदतन अपराधकर्मियों को चिह्नित कर उनका बैड कैरेक्टर रजिस्टर संधारित एवं अद्यतन रखने का निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया, ताकि ऐसे व्यक्तियों की गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा सके तथा किसी भी आपराधिक घटना में उनकी संलिप्तता की संभावना को समय रहते रोका जा सके। 4. निगरानी प्रस्ताव एवं निरोधात्मक कार्रवाई: चिह्नित अपराधकर्मियों के आपराधिक इतिहास एवं वर्तमान गतिविधियों के आधार पर उनके विरुद्ध नियमानुसार निगरानी प्रस्ताव तैयार कर अग्रेतर कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, आदतन एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए अपराध नियंत्रण की दिशा में प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। 5. आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विधि-व्यवस्था: आगामी छठ पूजा, जतरा एवं काली पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण हेतु आवश्यक तैयारियाँ समय से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। इसके तहत पूजा स्थलों, छठ घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था एवं असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। 6. यातायात व्यवस्था: पुलिस अधीक्षक यातायात, राँची द्वारा आगामी पर्व-त्योहारों एवं मूर्ति विसर्जन के दौरान सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रमुख मार्गों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों एवं पूजा स्थलों के आसपास यातायात विनियमन, आवश्यकतानुसार रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था एवं यातायात बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने तथा आम नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखने का निर्देश दिया गया। @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
3
791
Ranchi Police retweeted
छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
2
8
28
1,730
Ranchi Police retweeted
छठ महापर्व का आयोजन सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान पूजा समितियों के सदस्यों से बातचीत कर घाटों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली। स्पष्ट निर्देश दिया कि छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय समय से सुनिश्चित किए जाएं। @prdjharkhand @JharkhandCMO @HemantSorenJMM @ranchipolice @rmccommissioner @mbhajantri
6
24
1,074
राजधानी रांची में चोरी की बढ़ती घटनाओं को मद्देनजर एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर रातू थाना क्षेत्र से चोरी घटनाओं में शामिल एवं खरीद-बिक्री करने के आरोप में 05 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सामानों का विवरणः- 1. चाँदी का पायल-02 जोडा। 2. चाँदी का चैन-01 पीस। 3. सोने का मंगल सूत्र 01 पीस। 4. सोने का नोजपीन- 05 पीस 5.चॉदी का पायल- 03 जोड़ा। 6. चॉदी का कमरधनी 01 पीस। 7. चाँदी का पंजा- 01 पीस। 8. चॉदी का ब्रासलेट-01 पीस। 9. चॉदी का चैन 07 पीस। 10. चाँदी का बिछिया 11 पीस । 11.चॉदी का ब्लू स्टोन लगा अंगूठी-01 पीस। 12. चाँदी का कछुआ बना अंगूठी 01 पीस। 13. कान का टॉप्स - 01 जोड़ा। 14. सोना का चैन-01 पीस। 15. सोना का कान का रिंग-03 पीस । 16. सोना का नोजपीन- 02 पीस @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
1
6
2,047
दिनांक-06.11.2026 को सुबह में धुर्वा थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम सिठियो में डेम साईड एक अज्ञात शव झाड़ी में पाया गया, शव के समीक्षा से प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुऐ एक टीम का गठत किया गया।गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सी०सी०टी०भी० फुटेज, मोबाईल के तकनिकी विश्लेषण एवं गुप्तचर के मद्द से कांड का उदभेदन करते हुए हत्या में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया l अनुसंधान के क्रम में यह बात भी प्रकाश में आयी है कि अपराधियों एवं मृतक के बीच शराब पीने के बाद, आपस में लड़ाई-झगडा हुआ था, इसी कारण दोनों अपराधियों के द्वारा मृतक को गाड़ी में रखे लकड़ी के बेंत से मारपीट किया गया था, जिससे वह बेहोश हो गया, जिसके उपरांत दोनों अभियुक्तों द्वारा रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। जप्त सामान की विवरणी - 1. हत्या करने मे प्रयुक्त एक लकड़ी का बेंत । 2. अभियुक्त का दो मोबाईल । 3. घटना में प्रयुक्त एक कार @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
4
999
आवश्यक सूचना दिनांक-06.11.2026 से 08.11.2026 तक को राँची शहर में यातायात व्यवस्था निम्न प्रकार होगी :-(आकस्मिक सेवा के वाहनों को छोड़कर) @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @TrafficRanchi @sptrafficranchi
6
15
27,991
दिनांक 04.10.26 को वरीय पुलिस अधीक्षक, रॉची के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि माण्डर थाना क्षेत्र ग्राम-मलटोटी में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब का निर्माण एवं बिक्री किया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए माण्डर थाना क्षेत्र ग्राम-मलटोटी पहुँच कर एक निर्माणाधीन घर में छापामारी करना शुरू किया गया। छापामारी के दौरान घर के हॉल में शराब निमार्ण का कार्य करते हुए पॉच लोगों को उपस्थित पाया गया। इस संबंध में उपस्थित व्यक्तियों से वैध कागजात मांगने पर उनलोगों के द्वारा कोई वैध कागजात उपलब्ध नहीं कराया गया । निर्माण स्थल से विभिन्न कम्पनी के अंगेजी शराब के बोतल, तैयार अवैध अंग्रेजी शराब,पैकेजिंग समान, स्टीकर, क्यू०आर० कोड, मोटर, गाड़ी, एवं अन्य समान बरामद किया गया। आगे पूछताछ के क्रम में इनलोगों के द्वारा बतााय गया कि विगत एक माह से अवैध शराब का निर्माण कर बिहार, यू०पी० एवं झारखंड के अन्य जिलों में मांग के अनुसार बेचते है। सभी पांच अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है , अन्य के बारे में खोजबीन जारी है l @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
1,841
दिनांक-04.11.2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक, राँची को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि एयरपोर्ट थाना अन्तर्गत पोखरटोली मैदान में दो लड़का अवैध हथियार के साथ बैठा हुआ है, जो किसी बड़ी घटना का अंजाम देने के फिराक में है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरीत कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट के सामने पोखरटोली मैदान से दो संदिग्ध लड़को को हिरासत में लिया गया। हिरासत में लिये गए अपराधकर्मी के पास से एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन, तीन जिंदा गोली एवं मोबाइल बरामद किया गया है। जिस संदर्भ में एयरपोर्ट थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज करते हुए 03 (तीन) अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गयी है। जप्त सामान की विवरणी - 1. देशी पिस्टल-01, 2. मैगजीन - 02, 3. जिंदा गोली-03, 4. मोबाइल-02, @JharkhandPolice @IGRanchi @digranchi @JharkhandCMO @DC_Ranchi @prdjharkhand @hemantsorenjmm @deepakbiruajmm @sptrafficranchi
1
6
3,133