Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner) header
Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner) profile picture

रांची शहर के स्वच्छता, विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित। नागरिकों की सुविधा और शहर के समग्र विकास के लिए हम आपके साथ हैं। संपर्क: 1800-570-1235

Ranchi, India
Joined July 2017
Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)Photo by Ranchi Municipal Corporation (@rmccommissioner)
भगवान बिरसा मुंडा बस टर्मिनल को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं यात्री-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री सुशांत गौरव द्वारा अधिकारियों के साथ परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, बसों के सुव्यवस्थित पड़ाव, प्रकाश व्यवस्था एवं
1
410
अतिक्रमण मुक्त परिसर सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने बस टर्मिनल के बेहतर संचालन एवं यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक आवागमन उपलब्ध कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त करने का निर्देश दिया। #RMC
26
स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर आयोजित चार दिवसीय प्रशिक्षण एवं क्षमता संवर्धन कार्यशाला का आज दिनांक 18.11.2026 को शुभारंभ हुआ। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की इम्पैनल्ड एजेंसी M/s Feedback Foundation Charitable Trust द्वारा आयोजित
1
1
289
वैज्ञानिक प्रसंस्करण, रिसोर्स रिकवरी, लेगेसी वेस्ट मैनेजमेंट, फीकल स्लज मैनेजमेंट एवं वार्ड स्तरीय स्वच्छता प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी साझा की गई। माननीया महापौर महोदया ने प्रत्येक वार्ड को शून्य अपशिष्ट एवं आत्मनिर्भर वार्ड बनाने का आह्वान किया,
1
18
वहीं नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि स्वच्छता एक सतत प्रक्रिया है और जनप्रतिनिधियों, प्रशासन एवं नागरिकों के सामूहिक प्रयासों से ही रांची को स्वच्छ एवं कचरा मुक्त शहर बनाया जा सकता है।कार्यशाला में जनजागरूकता, जनभागीदारी एवं नियमों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष जोर दिया गया। #SWM2026
16
Ranchi Municipal Corporation retweeted
चार दिवसीय छठ महापर्व के समापन के बाद राँची नगर निगम ने शहर के तालाबों और छठ घाटों की सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों और सफाई टीमों को अगले 24 घंटे के भीतर सभी छठ घाटों और तालाबों की सफाई पूरी करने का निर्देश दिया है। इसके लिए जोनल और वार्ड सुपरवाइजरों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व संपन्न हुआ। इसके बाद घाटों पर जमा पूजन सामग्री, फूल-माला, पॉलिथीन और अन्य कचरे को हटाया जा रहा है। सफाई टीमें घाटों के साथ-साथ तालाबों के आसपास के क्षेत्रों की भी सफाई कर रही हैं। नगर निगम ने अधिकारियों को अभियान की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय में कार्य पूरा कराने को कहा है। नगर निगम ने शहरवासियों से अपील की है कि वे तालाबों और जलाशयों में कचरा न डालें तथा पूजन सामग्री को निर्धारित जलकुंडों में ही विसर्जित करें। #RanchiBlogger #Ranchi #Jharkhand #RanchiUpdates #RanchiNews #JharkhandNews #ranchi_the_heart_of_jharkhand – at Kanke, India
1
3
176
रांची नगर निगम शहरवासियों से अपील करता है कि छठ महापर्व के बाद भी जलाशयों की स्वच्छता बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। तालाबों एवं जलाशयों में किसी भी प्रकार का ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रवाहित न करें। जलाशयों की स्वच्छता एवं संरक्षण में अपनी अहम भूमिका निभाए। #SwachhRanchi
253
आज रांची नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम द्वारा शहीद चौक से बीएसएनएल कार्यालय, अपर बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क एवं आवागमन में अवरोध उत्पन्न कर रहे ठेला-गुमटी एवं दुकानों को हटाया गया तथा अतिक्रमण में प्रयुक्त सामग्रियों को जब्त किया गया।
1
1
588
साथ ही संबंधित दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। नगर निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि शहर में सुगम यातायात एवं सार्वजनिक मार्गों को अतिक्रमण मुक्त बनाए रखने हेतु इस प्रकार के अभियान निरंतर जारी रहेंगे। #SwachhRanchi
28
छठ महापर्व के सफल समापन के पश्चात रांची नगर निगम द्वारा शहर के सभी छठ घाटों, तालाबों एवं जलाशयों की स्वच्छता सुनिश्चित करने हेतु विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। नगर आयुक्त महोदय ने सभी जोनल एवं वार्ड सुपरवाइजरों को अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्रों के जलाशयों एव
1
1
264
घाटों की सफाई पूर्ण कराने तथा कार्य की नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया है। निगम का प्रयास है कि पर्व के बाद भी शहर के सभी जलाशय स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बने रहें।रांची नगर निगम शहरवासियों से अपील करता है कि जलाशयों में किसी भी प्रकार का ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रवाहित न करें।
28
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की पहल पर आयोजित ‘रन फॉर क्लीनलीनेस’ के माध्यम से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से शुरू हुई दौड़ एसएसपी आवास, कचहरी चौक एवं शहीद चौक होते हुए परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक तक पहुँची।
1
183
इसके पश्चात प्रतिभागियों ने लाइन टैंक स्थित चडरी तालाब के आसपास सांकेतिक सफाई कर स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ स्वच्छ एवं सुंदर झारखंड के निर्माण में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा।
1
26
छठ व्रतियों के स्वागत को "आस्था के घाट" सज-धज कर तैयार🙏🏻 #SwachhRanchi #Chhath2026 @prdjharkhand @SwachhBharatGov @smartcityranchi @DC_Ranchi
3
253
आस्था की रोशनी से जगमगाते छठ घाट, स्वच्छता और सुरक्षा के साथ श्रद्धालुओं के स्वागत को तैयार हैं। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप रांची नगर निगम की यह पहल रांचीवासियों की आस्था को समर्पित है।
1
1
3
261
सूर्यदेव की दिव्य आभा और छठी मैया का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति एवं समृद्धि से आलोकित करे। प्रथम अर्घ्य एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏 #Chhath2026 #SwachhRanchi @prdjharkhand
1
29
छठ महापर्व की तैयारियों के मद्देनजर अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार ने आज जेल तालाब एवं चडरी तालाब छठ घाटों का निरीक्षण कर स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं चेंजिंग रूम सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संपर्क पथों पर विशेष सफाई, जल की शुद्धता बनाए रखने,
1
353
खुले नालों पर स्लैब लगाने तथा छठ पूजा समितियों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया। दोनों छठ पूजा समितियों ने निगम की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना की। #SwachhRanchi #Chhath2026
36
राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 15 नवंबर को रांची नगर निगम द्वारा प्रातः 07:00 बजे मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से ‘स्वच्छता मैराथन – Run for Cleanliness’ का आयोजन किया जाएगा। मैराथन परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए चडरी तालाब तक पहुंचेगी, जहां सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
1
289
इसी क्रम में आज अपर नगर आयुक्त श्री संजय कुमार की अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा की गई एवं प्रस्तावित रूट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने पूरे मार्ग की विशेष साफ-सफाई, वाटर स्प्रिंकलर एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, बापू वाटिका की सफाई, पेड़ों की छंटाई तथा
1
40
महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रांची नगर निगम सभी शहरवासियों से इस स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करता है। आइए, जनभागीदारी से स्वच्छ एवं सुंदर रांची का संकल्प साकार करें। #SwachhRanchi #RunForCleanliness
22