Dipali retweeted
।। श्री कृष्ण जन्माष्टमी_व्रत ।।
#Thread
सामन्य गृहस्थ/ स्मार्त का व्रत तारीख ६ बुधवार को है।
वैष्णवो का व्रत तारीख ७ गुरुवार को है।
जन्माष्टमी के ऊपर दो मत है
#स्मार्त संप्रदाय के अनुसार
और
#वैष्णव संप्रदाय के अनुसार।
सरलतम भाषा मे कहे तो जो दो मत के नाम पढकर स्वयं कौन से संप्रदाय के है यह खोज रहे है वह सभी स्मार्त है।
स्मार्त और वैष्णव की परिभाषा धर्म शास्त्रीय ग्रंथों के आधार पर हमें ग्रहण करनी होगी स्मार्त का अर्थ है जो स्मृति ग्रंथो के अनुसार आचरण करें अर्थात गृहस्थी लोग।
और वैष्णव का अर्थ है जो वैखानस,पंचरात्रादी शास्त्रों के आधार पर आचरण करे वैष्णव दिक्षा प्राप्त अथवा जो संन्यास ग्रहण चुके हैं।
वैष्णव का अर्थ भगवान विष्णु की पूजा करने वाले कदापि नहीं है। बल्कि जो संन्यस्त हैं, सन्यास में ‘दीक्षित’ हैं / वैष्णव परंपरा मे ‘दीक्षित’ वही धर्म शास्त्रीय मतानुसार वैष्णव कहे गये हैं ।
यह दोनों व्याख्याएं बहुत प्राचीन है।
अब प्रश्न यह उत्पन्न होता है की जन्माष्टमी व्रत कौन किस दिन करें।
इसमें निम्न स्थितियां स्मार्त संप्रदाय के अनुसार है:--
१.यदि अष्टमी पहले दिन अर्ध रात्रि काल में चंद्रोदय के समय हो तो जन्माष्टमी व्रत पहले दिन करें।
२. यदि अष्टमी केवल दूसरे दिन ही चंद्रोदय के समय हो तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन करें।
३. यदि अष्टमी तिथि दोनों दिन अर्ध रात्रि में चंद्रोदय के समय हो और रोहिणी का योग एक भी दिन ना हो तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन करें।
४. यदि अष्टमी तिथि दोनों दिन अर्ध रात्रि में चंद्रोदय के समय हो और रोहिणी का योग एक ही दिन अर्धरात्रि में हो तो जन्माष्टमी व्रत रोहिणी योग वाले दिन करें।
५. यदि दोनों दिन अर्धरात्रि में चंद्रोदय के समय अष्टमी हो और दोनों दिन अर्धरात्रि में रोहिणी का योग भी हो तो जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन करें।
६. यदि दोनों दिन अष्टमी अर्धरात्रि में चंद्रोदय के समय न हो तो इस स्थिति में जन्माष्टमी व्रत दूसरे दिन ही होगा।
कुछ लोग कहीं-कहीं के संस्कृत वाक्य उठा उठा कर के लिख रहे हैं।
उन्हें उन वाक्यों के प्रसंग का बिल्कुल ख्याल नहीं है वह वाक्य या तो संन्यासियों के विषय में कहे गए हैं या उन्होंने पूरे प्रकरण को ध्यान से नहीं पढ़ा है।
पहले अज्ञानता के कारण अष्टमी का व्रत करके अगले दिन गोगा नवमी का पूजन किया जाता था।
जबकि हकीकत यह है कि गोगा नवमी का पूजन सूर्योदय कालीन नवमी के दिन ही किया जाता है और जन्माष्टमी का व्रत अर्धरात्रि में अष्टमी हो और चंद्रोदय हो उस दिन किया जाता है।
यह दोनों पर अलग-अलग है। इनका मुहूर्त भी अलग-अलग दिन हो सकता है।
व्रतों के निर्णय में पुराणों के छिटपुट वाक्य प्रमाण नहीं माने जा सकते।
इस विषय पर #धर्मसिंधु, #निर्णयसिंधु ,#कालमाधव, #पुरुषार्थचिंतामणि, #तिथिनिर्णय आदि विशेष ग्रंथों में हमारे पूर्वजों ने बहुत खोजबीन कर ही निर्णय दिया गया है इसका सारांश मैंने जन्माष्टमी व्रत के विषय में ऊपर लिख दिया।
#प्रमाण---
मासे भाद्रपदेऽष्टम्यां निशीथे कृष्णपक्षगे।
--- भागवत पुराण
उपोष्य जन्मचिन्हानि कुर्याज्जागरणं तु य:।अर्धरात्रयुताष्टम्यां सोऽश्वमेधफलं लभेद्।
---नारद पुराण
वर्जनीया प्रयत्नेन सप्तमीयुताष्टमी....
यह पूर्वविद्धा परविद्धा का मत का ग्रहण तभी किया जाता है जब तिथि दोनों दिन कर्मकाल में व्याप्त या अव्याप्त हो--उभयत्र कर्मकालव्याप्तौ अव्याप्तौ वा युग्मवाक्यादिना पूर्वविद्धाया: परविद्धाया: वा तिथे: गृराह्यत्वम्
-- धर्मसिंधु:
उदये चाष्टमी किंचित्सकला नवमी यदि....
यहां उदये का अर्थ चंद्रोदय से ही है---
उदये= चन्द्रोदये इति व्याख्येयम् ,"अर्धरात्रे तु योगोऽयं तारापत्युदये सति"
--इति विष्णुधर्मोक्ते-- भट्टोजिदीक्षित (तिथिनिर्णय ग्रंथे )
और भी--
सामान्यत जन्माष्टमी,जयन्ती और शिवरात्रि सप्तमीविद्धा ही प्रशस्त है
जन्माष्टमी जयन्ती च शिवरात्रिस्तथैव च।
पूर्वविद्धैव कर्त्तव्या तिथिभान्ते च पारणम्।।
--- भृगु।
और भी--
सप्तमीविद्धा अष्टमी में ही उपवास करें-
जयन्त्यां पूर्वविद्धायां
उपवासं समाचरेत्- पद्मपुराण
रोहिणी नक्षत्र--
रोहिणी नक्षत्र का योग न होने पर रात्रि में चन्द्रोदयअष्टमी में ही है व्रत करना चाहिए , अगले दिन रोहिणी नक्षत्र हो लेकिन रात में चन्द्रोदय में अष्टमी न हो तो अर्थहीन है--
रोहिणीयोगाऽभावेऽपि अर्द्धरात्रि व्यापिनी अष्टमी ग्राह्या। परदिने नक्षत्रयोग: अकिंचित्कर:-- मीमांसक भट्टोजिदीक्षित।
अतः सामान्य गृहस्थि स्मार्त का व्रत तारीख ६ बुधवार को निर्विवाद रूप से है।
(यह लेख समस्त व्रत विषयक ग्रंथों का सार है जो आजीवन काम आएगा। विज्ञ इसे सुरक्षित रखें)
#KrishnaJanmashtami
हर हर महादेव 🙏🚩
Dipali retweeted
जिनकी संगत में..... ख़ामोश संवाद होते हैं...
❣️❣️
अक्सर वो रिश्ते बहुत ही ख़ास होते हैं.
❣️❣️❣️❣️
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा
#जय_श्री_राधे_कृष्णा
#रक्षाबंधन_की_शुभकामनाएं
Dipali retweeted
कई रिश्तों की उम्र पत्तों सी होती है
आज हरे.........कल सूखे .........
फिर पतझड़ से बिखरे-बिखरे।
#सुप्रभात_जिंदगी
#सुगंधा
#जय_श्री_राम
Dipali retweeted
श्री गुरु पद हिय राम सिय, महाबली हनुमान।
दो सद्बुद्धि विवेक बल, भक्ति ज्ञान उत्थान।।
ॐ हं हनुमते नमः
🙏
जय श्री राम
जय हनुमान
#सनातन_धर्म_सर्वश्रेष्ठ_है 🚩
आसिन्धुसिन्धुपर्यन्ता यस्य भारतभूमिकाः।
पितृभूपुण्यभूश्चैव स वै हिन्दुरितिस्मृतः ॥
Dipali retweeted
🙏🌹सुप्रभात दोस्तो 🌹🙏
🙏🌹जय उमिया मात की🌹🙏
🙏🌹आज के दर्शन गठिला मंदिर🌹🙏
🌹जय हो महाकाल भोले नाथ की🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
गुरु ते मैं गुरु मंतर जाना.!
❣️✨~राम भजो पाओ हनुमाना.!!
#जय_श्री_हनुमान 🙏
Dipali retweeted
#BhagavadGita
अध्याय: १३, श्र्लोक: ०४
तत्क्षेत्रं यच्च यादृक्च यद्विकारि यतश्च यत्।
स च यो यत्प्रभावश्च तत्समासेन मे शृणु ॥
Replying to @RanuC6
Dipali retweeted
#BhagavadGita
अध्याय: १३, श्र्लोक: ०१
अर्जुन उवाच।
प्रकृतिं पुरुषं चैव क्षेत्रं क्षेत्रज्ञमेव च ।
एतद्वेदितुमिच्छामि ज्ञानं ज्ञेयं च केशव ॥
Dipali retweeted
☀️ सूर्य देव ☀️
Thread
#Aditya_L1 लॉन्चिंग के इस शुभ समय पर पढ़िए हमारे सूर्यदेव भगवान
सूर्य के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। सूर्य की पूजा वैदिक काल से हो रही है। वेदों और ऋचाओं में सूर्य देव की स्तुति की गई है, लेकिन मन में हमेशा ये बात उठती है कि सूर्य की उत्पत्ति आखिर हुई कब? क्या हैं उनकी उत्पत्ति का रहस्य। शास्त्रों में वर्णित है कि सृष्टि के प्रारंभ में ब्रह्मा जी के मुख से 'ऊँ' शब्द का उच्चारण हुआ था और यही सूर्य के प्रारंभिक सूक्ष्म स्वरूप था। इसके बाद भूः भुव तथा स्व शब्द उत्पन्न हुए। ये तीनों शब्द पिंड रूप में 'ऊँ' में विलीन हए तो सूर्य को स्थूल रूप मिला। सृष्टि के प्रारम्भ में उत्पन्न होने से इसका नाम आदित्य पड़ा। तो आइए जानें भगवान सूर्य देव को जिनके चरण कदमों के सम्मुख हमारा #Aditya_L1 स्थापित होगा ।
ब्रह्मा जी के पुत्र मरिचि और मरिचि के पुत्र महर्षि कश्यप का विवाह प्रजापति दक्ष की कन्या दीति और अदिति से हुआ था। दीति से दैत्य पैदा हुए और अदिति ने देवताओं को जन्म हुआ था। तभी से दैत्य और देवताओं के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। इस लड़ाई को देखकर देवमाता अदिति बहुत दुखी रहने लगी और वह सूर्य की उपासना करने लगीं। उनकी आराधाना से सूर्य देव प्रसन्न हुए और उन्हें पुत्र के रूप में जन्म लेने का वरदान दे दिया। कुछ समय पश्चात उनके गर्भ से तेजस्वी बालक यानी भगवान सूर्य ने जन्म लिया। बाद में उन्होंने असुरों का नाश किया। अदिति के गर्भ से जन्म के कारण उनका नाम आदित्य पड़ा था।
सूर्य की जन्मस्थली कलिंग देश मानी जाती है। शास्त्रों में वर्णित है कि उनका गोत्र कश्यप और जाति ब्राह्मण है। सूर्य को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजें बहुत मायने रखते हैं। जैसे गुड़, गुग्गल की धूप, लाल चन्दन, अर्क की समिधा और कमल के फूल।
सूर्य के रथ में केवल एक पहिया है और ये संवत्सर कहलाता है। इस रथ को सात अलग-अलग रंग के घोड़े इसे खींच रहे होते हैं। खास बात ये है कि इस रथ का सारथी लंगड़ा, मार्ग निरालम्ब है, घोड़े की लगाम की जगह सांपों की रस्सी है।
श्रीमद्भागवत् पुराण में सूर्य के रथ का एक चक्र(पहिया) संवत्सर हेाता है और इसमें मास रूपी बारह आरे होते हैं, ऋतु रूप में छह नेमिषा है, तीन चौमासे रूप नाभि है। रस रथ की धुरी का एक सिरा मेरूपर्वत की चोटी पर है और दूसरा मानसरोवर पर्वत पर, इस रथ में अरुण नामक सारथी भगवान सूर्य की ओर रहता है।
भगवान् सूर्य की दो पत्नियां हैं संज्ञा और निक्षुभा। संज्ञा के सुरेणु, राज्ञी, द्यौ, त्वाष्ट्री एवं प्रभा आदि अनेक नाम हैं तथा छाया का ही दूसरा नाम निक्षुभा है। संज्ञा विश्वकर्मा त्वष्टा की पुत्री है। भगवान् सूर्य को संज्ञा से वैवस्वतमनु, यम, यमुना, अश्विनी कुमार द्वय और रैवन्त तथा छाया से शनि, तपती, विष्टि और सावर्णिमनु ये दस संतानें हुई।
सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। इनकी महादशा 6 वर्ष की होती है। प्रिय रत्न माणिक्य है। सूर्य की प्रिय वस्तुएं सवत्सा गाय, गुड़, तांबा, सोना एवं लाल वस्त्र आदि हैं। सूर्य की धातु सोना और तांबा है। सूर्य की जप संख्या 7000 है।
सूर्य भगवान का बीज मंत्र
'ऊँ ह्रां ह्रीं ह्रौं सः सूर्याय नमः' है। वहीं, सामान्य मंत्र- 'ऊँ घृणि सूर्याय नमः' है। यदि सूर्य निर्बल हो तो नित्य सूर्य उपासना, सूर्य को अर्ध्य देने से, रविवार का व्रत करने से और सूर्यदेव के नित्य दर्शन करने से सूर्यदेवता प्रसन्न और बली होते हैं।
★ सूर्यदेव से जुड़ी विशेष बातें
1. धर्म ग्रंथों के अनुसार, सूर्यदेव की माता अदिति व पिता महर्षि कश्यप हैं। अदिति का पुत्र होने से इन्हें आदित्य भी कहते हैं।
2. सूर्यदेव का विवाह देवशिल्पी विश्वकर्मा की पुत्री संज्ञा से हुआ है। यजुर्वेद ने सूर्य को भगवान का नेत्र कहा गया है।
3. धर्म ग्रंथों में सूर्यदेव व संज्ञा के दो पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं, ये हैं वैवस्वत मनु व यमराज तथा यमुना।
4. सूर्य का तेज सहन न कर पाने के कारण संज्ञा ने अपनी छाया उनके पास छोड़ दी और स्वयं तप करने लगीं।
5. सूर्यदेव व संज्ञा की छाया से शनिदेव, सावर्णि मनु और तपती नामक कन्या हुई। सूर्य व शनि शत्रु माने जाते हैं।
6. त्रेतायुग में कपिराज सुग्रीव और द्वापर युग में महारथी कर्ण भगवान सूर्य के अंश से ही उत्पन्न हुए थे।
7. पक्षीराज गरुड़ के भाई अरुण सूर्यदेव का रथ चलाते हैं। इस रथ में 7 घोड़े हैं जो 7 दिनों का प्रतीक हैं।
8. सूर्यदेव की पूजा 12 महीनों में अलग-अलग नामों से की जाती है। गायत्री मंत्र में भी सूर्य की उपासना ही की गई है।
9. सूर्यदेव को पता चला कि संज्ञा घोड़ी के रूप में तप कर रही है तो वे भी उसी रूप में उनके पास पहुंचे। इसी से अश्विनकुमारों का जन्म हुआ।
Dipali retweeted
🙏🥀 जय श्री राम 🥀🙏 शनि देव नमस्तुभ्यं
#ॐ_हं_हनुमंते_नमः ❣️ || श्री हनुमान ||
🙏🥀🚩 #ॐ_शं_शनैश्चराय_नमः 🚩🥀🙏





























