Ravi Chandravanshi (@RaviCGINC) header
Ravi Chandravanshi (@RaviCGINC) profile picture

छत्तीसगढ़ियाँ,Advocate, अध्यक्ष- ज़िला किसान कांग्रेस कमेटी कवर्धा, X- President Gov. Coll. Pandriya

kabeerdham
Joined May 2018
Ravi Chandravanshi retweeted
किसानों की समस्याओं के समाधान और धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी के लिए आज राजीव भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा स्थापित प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी ने विधिवत उद्घाटन किया। प्रदेश के सभी 3100 धान उपार्जन केंद्रों पर कांग्रेस कमेटी के 5 एवं किसान कांग्रेस के 5 सदस्यों को मिलाकर 10 सदस्यीय ‘धान खरीदी निगरानी एवं किसान सहयोग समिति’ का गठन किया जा रहा है। किसान धान खरीदी, रकबा सत्यापन, टोकन एवं अन्य समस्याओं से संबंधित शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 0771-4500780 पर दर्ज करा सकते हैं। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री श्री मलकीत सिंह गैदु जी, पूर्व मंत्री श्री धनेंद्र साहू जी,संचार विभाग प्रमुख श्री सुशील आनंद शुक्ला जी, किसान कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी श्री राम मोहन बरुआ जी, प्रदेश किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
6
14
652
Ravi Chandravanshi retweeted
किसानों की समस्याओं के समाधान और धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी के लिए आज राजीव भवन, रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश किसान कांग्रेस द्वारा स्थापित प्रदेश स्तरीय कंट्रोल रूम का विधिवत उद्घाटन किया।
4
19
520
Ravi Chandravanshi retweeted
माननीय मंत्री ओपी चौधरी जी, भगवान बिरसा मुंडा जी का नाम ग़लत लेकर अपमान आपने किया और बुरा भी आप ही मान गए. कमाल है. यह एक फ़ोटो देखिए. भगवान बिरसा मुंडा की यह जीवंत प्रतिमा बस्तर के चारामा में लगी है. विधानसभा के तत्कालीन उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर के विधायक स्व. मनोज मंडावी जी ने यह प्रतिमा लगवाई थी. तारीख़ थी, 13-08-2022. हज़ारों लोगों की उपस्थिति में एक गरिमामय कार्यक्रम में इस मूर्ति का अनावरण हुआ था. और यह सिर्फ़ एक उदाहरण है उस समय का जब आरएसएस-भाजपा के मन में भगवान बिरसा मुंडा को लेकर प्रेम उपजना शुरु नहीं हुआ था. हमने क्या क्या किया और क्या क्या नहीं किया इसके विवरण में कुछ नहीं धरा है. असल सवाल आदिवासियों के सम्मान का है. आदिवासियों का सम्मान ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाने भर से नहीं होता. उनका सम्मान उनके लिए जल, जंगल और ज़मीन बचाने से होता है. उनके लिए क़ानून बनाकर उसे लागू करने में होता है. 2003 से 2018 तक जब भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में थी तो आपने न वनाधिकार क़ानून ढंग से लागू किया और न पेसा क़ानून बनाया. कभी सोचा आपने कि भाजपा की सरकार के रहते क्यों प्रदेश में चार लाख से भी अधिक वनाधिकार के आवेदन रद्द क्यों किए गए? क्यों एक भी सामूहिक वनाधिकार का पट्टा नहीं दिया? उल्टे सलवा जुड़ुम के नाम पर बस्तर में ख़ून की नदियां बहा दीं और सात सौ गांव खाली करवा दिए. फ़र्ज़ी एनकाउंटर, आदिवासी लड़कियों से दुराचार और नक्सली बताकर मासूम आदिवासियों की हत्या को भाजपा सरकार में मामूली बातें थीं. आदिवासियों पर क्या गुज़री यह बखूबी जानते होंगे क्योंकि आप उस समय IAS रहते हुए भाजपा की सेवा कर रहे थे और बस्तर में भी गुल खिला रहे थे. सरकारी आदेश से गौरव दिवस मनाने से कुछ नहीं होता. अच्छी नीयत से होता है. हमने 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाने का जो सिलसिला शुरु किया था उसकी चर्चा और सराहना दुनिया भर में हुई. दुनिया भर से आदिवासी समूह छत्तीसगढ़ आए. वह आदिवासियों का उत्सव था. आदिवासियों ने ही मनाया. आप लोग किस मुंह से आदिवासियों की बात करेंगे? आपकी आत्मा तो अडानी के पास गिरवी है और आप एक एक करके छत्तीसगढ़ का सारा जंगल अडानी के नाम करने पर तुले हुए हैं. आप जिस इलाक़े से आते हैं चौधरी जी, वहां दुनिया के सबसे अच्छे जंगलों में से एक है. न जानते हों, न पढ़े हों तो किसी से पूछ लीजिएगा कि हसदेव के जंगलों का क्या महत्व है. आप लोग वो सारा जंगल काटने जा रहे हैं. पहले भाजपा ने हसदेव के खदान राज्य सरकारों को आवंटित किए फिर सारे खदानों को अडानी के नाम लिख दिया. याद है कि 2023 में छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री नियुक्त होने से पहले अडानी को जंगल देने के आदेश जारी करने लगे थे आप लोग? अब तो पानी सर से गुज़रने लगा है. तमनार से लेकर तारा तक आपने सारे जंगल अडानी के नाम कर दिए. जंगलों के उजड़ने से कौन सबसे ज़्यादा प्रभावित होगा, आदिवासी ही ना? वही उजड़ेगा वही बेघरबार होगा और वही सबसे अधिक पीड़ा भोगेगा. आप लोग ‘एक पेड़ मां के नाम’ लगाने का नाटक करते हैं और लाखों पेड़ों वाले जंगल कटवाने का आदेश जारी करते हैं. अभी सरगुजा तबाही देख रहा है और आने वाले दिनों में बस्तर भी ऐसी ही तबाही देखेगा. जहां आप लोगों ने लैंड बैंक बनाना शुरु कर दिया है. मेरी राजनीति को आप लाख बार ‘घटिया’ कहें, लेकिन फिर भी मुझे संतोष है कि मेरी राजनीति पर आदिवासियों के जंगल उजाड़ने और आदिवासी ख़ून की नदियां बहाने के दाग़ नहीं हैं. जिस राजनीति को आप ‘घटिया’ समझते हैं उस राजनीति से छत्तीसगढ़ में किसानों के दिन बहुर गए. खेतिहर मज़दूरों को सम्मान मिला और युवाओं को बेरोज़गारी भत्ता भी. आप जब IAS बने थे तो हम सबको गर्व हुआ था. हर एक छत्तीसगढ़िया बच्चे का आगे बढ़ना स्वाभाविक ख़ुशी देता है. लेकिन आपके घपलों और कारनामों से दुख भी बहुत हुआ. और जब आप भाजपा की गोद में जा बैठे तो लगा कि सारी पढ़ाई लिखाई और समझदारी डूब गई. आप राजनीति में अपेक्षाकृत नए हैं. अभी आपको बहुत दूर तक जाना है. आज एक सुझाव देता हूं कि राजनीति को समझने के लिए आरएसएस का चश्मा पर्याप्त नहीं होगा. यह देश आरएसएस और भाजपा की परिभाषा से बहुत बड़ा है. और आरएसएस हिंदुओं का ठेकेदार नहीं है. रहना है तो वहीं रहिए पर अपने पढ़े लिखे होने को बर्बाद मत कीजिए. और जहां तक सीबीआई की बात है तो मुझे इस पर बात करने में कोई संकोच नहीं है. जब कहें सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लेंगे. मैं जानता हूं कि मुझे बदनाम करने के लिए आपके दोनों आकाओं ने एक षडयंत्र रचा है. मैं लड़ना जानता हूं और लड़कर दुश्चक्रों से बाहर निकलना भी. आपको बहुत स्नेहाशीष.
39
31
1
109
11,484
Ravi Chandravanshi retweeted
छत्तीसगढ़ के एक छोटे से कस्बे से निकलकर, करीब दो दशकों तक कांग्रेस संगठन में काम करने वाले एक सामान्य कार्यकर्ता को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलना मेरे लिए गर्व और भावुकता का क्षण है। मेरा यह सफर इस विश्वास का प्रतीक है कि कांग्रेस में पहचान किसी राजनीतिक परिवार से नहीं, बल्कि मेहनत, संघर्ष और संगठन के प्रति समर्पण से बनती है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge जी, श्रीमती @SoniaGandhi जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी, श्रीमती @priyankagandhi जी एवं संगठन महासचिव श्री @kcvenugopalmp जी का हृदय से आभार। यह सम्मान मेरा अकेले का नहीं, बल्कि उन सभी साथियों और जमीनी कार्यकर्ताओं का है, जिन्होंने इस सफर में मेरा साथ दिया। नई जिम्मेदारी के साथ संविधान, लोकतंत्र और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई को पूरी निष्ठा से आगे बढ़ाने का संकल्प लेता हूँ। जिम्मेदारी राष्ट्रीय स्तर की मिली है, लेकिन मेरी पहचान आज भी छत्तीसगढ़ की मिट्टी से जुड़े एक साधारण कांग्रेस कार्यकर्ता की है। आप सभी के स्नेह, विश्वास और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। ❤️🙏
21
40
3
161
2,843
📍 पंडरिया विधानसभा स्तरीय बैठक हमारे नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर भाई की उपस्थिति में वोट रक्षक अभियान के तहत पंडरिया विधानसभा के पदाधिकारियों की बैठक रखी गई । बैठक में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) के माध्यम से मतदाता सूची से हटाए गए वैध मतदाताओं के नामों, उनके पुनः पंजीयन तथा बूथ स्तर पर जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नवीन जायसवाल जी सहित वरिष्ठ कांग्रेसी ब्लॉक अध्यक्ष मण्डल सेक्टर के अध्यक्ष व पदाधिकारी के साथ शामिल हुआ रवि चन्द्रवंशी @RahulGandhi @bhupeshbaghel @sukhdeobhagat @AkbarBhaiINC @Cocopadhi @girish_dewangan @INCChhattisgarh
1
23
मुझे @INCIndia (AICC) का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त करने तथा @INCChhattisgarh की जिम्मेदारी सौंपने के लिए आदरणीय @kharge , जननायक @RahulGandhi जी, महासचिव संगठन @kcvenugopalmp जी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एवम सांसद @ajaymaken जी और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार। इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाते हुए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्य करूँगा। #Congress #AICC
20
11
6
68
1,515
Ravi Chandravanshi retweeted
माँ महामाया देवी जी की पावन नगरी रतनपुर में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री एवं AICC महासचिव आदरणीय श्री भूपेश बघेल जी का कांग्रेस के साथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। #भूपेशबघेल #रतनपुर #बिलासपुर #कांग्रेस – at Ratanpur, India
2
4
63
Ravi Chandravanshi retweeted
भगवान बिरसा मुंडा तक का नाम तो ठीक से ले नहीं पा रहे हैं और मनाने चले हैं जनजातीय गौरव दिवस. जब मन में पाप हो तो ज़ुबान फिसल ही जाती है.
45
49
6
202
12,667
Ravi Chandravanshi retweeted
मोदी जी कल उद्योगपतियों को ताना मार रहे थे - "टैक्स घटाया, फिर भी न तनख्वाह बढ़ाई, न नौकरियाँ दीं।" मोदी जी, ये उन पर आरोप नहीं - आपका कबूलनामा है। आप कहते हैं - "भूख इतनी है कि पेट भरता ही नहीं।" सही कहा। ये भूख किसकी है, पूरा देश जानता है। एयरपोर्ट, बंदरगाह, खदानें, जंगल, बिजली, कोयला, सड़कें - सब जिनके नाम कर दिए, उन्होंने कितनी नौकरियाँ बनाईं? नौकरियाँ देने वाले छोटे व्यापारी और MSME - उन्हें तो आपने नोटबंदी और गलत GST से तबाह कर दिया। और जो बड़ी कंपनियाँ ईमानदारी से मुक़ाबला करती थीं, उनके लिए मैदान ही ख़त्म कर दिया। Monopoly नौकरी नहीं देती। महंगाई बढ़ाती है, और मुक़ाबला ख़त्म करती है। "आप करो, हम देख लेंगे"? मोदी जी, लूट आपने और आपके मित्रों ने की - देश ने देखा, और देख रहा है। तालियाँ नहीं बजीं तो बुरा मान गए? आपकी नीतियों ने उद्योगपति, छोटे व्यापारी, महंगाई से त्रस्त गरीब और मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवा - किसी को ताली बजाने लायक छोड़ा ही नहीं। तालियाँ और थालियाँ अपने बचे-खुचे भक्तों से ही बजवा लीजिए।
1,199
9,313
286
30,621
936,394
Ravi Chandravanshi retweeted
AICC द्वारा नियुक्त सचिवों एवं विभिन्न राज्यों में कांग्रेस कमिटियों की जिम्मेदारी प्राप्ति की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. छत्तीसगढ़ के प्रभारी सचिव के रूप में श्री जितेंद्र बघेल जी एवं श्री हरनाम सिंह जी का हम सब स्वागत और अभिनंदन करते हैं. @harnamsingh5968 @JitendraBaghel_
Hon'ble Congress President has appointed/ reassigned the following party functionaries as AICC Secretaries, attached to their respective States, Union Territories, and functional responsibilities, as enclosed, with immediate effect.
1
2
6
180
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बड़े भइया @Cocopadhi जी को AICC सचिव सहित उड़ीसा सहप्रभारी नियुक्त होने पर ढेर सारी बधाई शुभकामनाएँ🎉🎉 ईस्वर की कृपा से आप सदैव आगे बढ़ते रहे भैया🙏 @INCIndia
1
27
नवनियुक्त AICC सचिव एवं छत्तीसगढ़ सहप्रभारी सचिव श्री जितेंद्र बघेल जी एवं श्री हरनाम सिंह जी को नवीन संगठनात्मक दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं मंगलकामनाएँ। छत्तीसगढ़ कांग्रेस परिवार में आप दोनों का स्वागत है🙏 जय कांग्रेस @JitendraBaghel_ @harnamsingh5968
2
30
Ravi Chandravanshi retweeted
If Congress were in power, India's Prime Minister would be sitting at this table. A compromised PM can never sit at this table.
10,378
12,754
2,204
67,494
5,356,849
प्रिय छत्तीसगढ़, स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए मैं हृदय की गहराइयों से कृतज्ञ हूँ। इस धरती से मैं केवल कुछ स्मृतियाँ लेकर नहीं, बल्कि अनगिनत अनुभवों, अनकही कहानियों और जीवन भर संजोकर रखने वाली भावनाओं के साथ विदा ले रही हूँ। यहाँ बिताया प्रत्येक क्षण मेरी जीवन-यात्रा का एक अविस्मरणीय अध्याय बनकर सदैव मेरे साथ रहेगा। अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, विश्वास और आत्मीयता के लिए मैं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रत्येक साथी के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती हूँ। साथ ही, शीर्ष नेतृत्व का उनके निरंतर स्नेह, मार्गदर्शन, सहयोग और विश्वास के लिए विशेष धन्यवाद। यह विदाई किसी संबंध का अंत नहीं, बल्कि एक ऐसे आत्मीय रिश्ते की निरंतरता है, जो पद और दायित्वों की सीमाओं से कहीं परे है। मैं यहाँ से एक परिवार छोड़कर जा रही हूँ। संभव है कि जीवन मुझे दुनिया के किसी भी कोने में ले जाए, लेकिन मेरा एक हिस्सा, मेरी भावनाएँ और मेरा हृदय सदैव छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। छत्तीसगढ़, मेरे लिए केवल एक प्रदेश नहीं है , एक भावना बनकर मेरे भीतर बस गयी है। यहाँ से विदा अवश्य ले रही हूँ, लेकिन छत्तीसगढ़ को पीछे छोड़कर नहीं जा रही। इस धरती की परंपराएँ, यहाँ की संस्कृति, जीवन जीने का सलीका, लोगों की आत्मीयता और यहाँ से मिले अनगिनत अनुभवों को अपने भीतर समेटकर ले जा रही हूँ। स्नेह, स्मृतियों और असीम कृतज्ञता के साथ… अलविदा नहीं, फिर मिलेंगे! @INCChhattisgarh
22
27
245
5,500
Ravi Chandravanshi retweeted
India’s foreign policy must be guided by what is good for India. I support a strong relationship with Israel. We have strategic interests, including buying the best weapons for our armed forces. But that cannot mean silence on Gaza. I condemn the October 7th attacks and the killing of innocent people. I also condemn what Israel has done in Gaza. One wrong cannot justify another. We are a nation of 1.5 billion people. No country - Israel, USA, Russia or China - should hold us back from playing our rightful role on the global stage. India must stand for what it believes in.
1,325
4,919
1,001
22,015
1,552,847
Ravi Chandravanshi retweeted
बार-बार ये सवाल आता है - BJP-EC की वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देता? जवाब साफ़ है: हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा - और BJP यही चाहती है। हम ये भरोसा टूटने नहीं देंगे। हम हर चोट सहेंगे, हर वोट के लिए लड़ेंगे, हर सच देश के सामने रखेंगे। ये लड़ाई सत्ता की नहीं, संविधान की है - इसकी रक्षा में हम मैदान में थे, हैं और रहेंगे।
732
5,344
128
15,134
299,267
Ravi Chandravanshi retweeted
उफ्फ!! शर्मनाक साय जी!!! विष्णुदेव साय के संरक्षण में कैसे छत्तीसगढ़ का तिनका-तिनका अडानी को सौंपा जा रहा है, यह सबूत देखिए. रायपुर जिले के रायखेड़ा में अडानी पावर प्लांट की तीसरी यूनिट लगनी है. दो यूनिट पहले से ही संचालित हैं. फर्जी जनसुनवाई और बाहुबल से छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर शासन-प्रशासन के संरक्षण में कब्जा किया जा रहा है. 🔺ताराशिव में आयोजित इस जनसुनवाई में प्रभावित होने वाले गांव रायखेड़ा, चिचोली, गैतरा और सोनतरा से लोगों को न बुलाकर बाहर से भाड़े पर लोगों को बुलाया गया है। 🔺 पुलिस को औपचारिकता के लिए खड़ा करके अडानी के बाउंसर इस फर्जी जनसुनवाई की सुरक्षा कर रहे हैं। भाजपा छत्तीसगढ़ को अडानी के चरणों में समर्पित कर चुकी है. भाजपा और अडानी भगाओ छत्तीसगढ़ बचाओ
10
82
242
14,974
Ravi Chandravanshi retweeted
मनेंद्रगढ़ पहुंचने पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता साथियों ने भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। आप सभी के स्नेह, सम्मान और उत्साहपूर्ण स्वागत के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
6
8
285
Ravi Chandravanshi retweeted
Watch: The Iran War & India's Role In The World | University Of Chicago | Rahul Gandhi teapaw.org/i/broadcasts/2POeqapjL…
229
2,429
51
6,497
190,431
Ravi Chandravanshi retweeted
आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन रायपुर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमति इन्दिरा गांधी जी की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि श्रद्धा सुमन अर्पित किए। @INCIndia @AICCMedia #indiragandhijayanthi
3
12
206