राजस्थान के सभी परिवारजनों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सुनिश्चित करना, मेरी शीर्ष प्राथमिकता है!
इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री कार्यालय में वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ प्रदेश की मौजूदा स्वास्थ्य व्यवस्था व कोरोना के मामलों में आई वृद्धि को लेकर बचाव के कार्यों की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
'स्वस्थ - समृद्ध राजस्थान' की संकल्पना को साकार करने हेतु हमारी सरकार सतत क्रियाशील है।