राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के ED डॉ. नवल किशोर चौधरी व WHO के भारत प्रमुख डॉ. इवान जे.एफ. हुटिन ने अहम समीक्षा बैठक की। डॉ. अवाग्यान तिग्रान व डॉ. आशीष सतपथी सहित WHO टीम संग NPSP ट्रांजिशन, NCD, TB तथा कालाजार, डेंगू, मलेरिया व फाइलेरिया उन्मूलन पर चर्चा हुई।
#WHOIndia
1
31
सीवान के महाराजगंज प्रखंड में 30 बेड के नए स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन!
अब 6 की जगह 30 बेड और आधुनिक जांच की सुविधा के साथ करीब 3 लाख आबादी को मिलेगा बेहतर इलाज।
सुलभ स्वास्थ्य - सुरक्षित जीवन।
#Siwan #Maharajganj #BiharHealth #स्वास्थ्य_विभाग
1
47
मोतिहारी में स्वास्थ्य सेवाओं का नया विस्तार!
सदर अस्पताल मोतिहारी में 50 बेड के आधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास। अब गंभीर मरीजों को अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और सीटी स्कैन जैसी सभी जांच की सुविधा एक ही छत के नीचे मिलेगी।
#SwasthBihar #BiharHealthDept #Motihari
🤖 Made with AI
1
25
एक भी बच्चा छूटे नहीं, सुरक्षा का यह चक्र टूटे नहीं!
नदी की लहरों और दियारा क्षेत्रों को पार कर हमारी स्वास्थ्य टीम हर बच्चे तक 'दो बूंद ज़िंदगी की' पहुँचा रही है। 22 से 26 नवंबर तक चल रहे पल्स पोलियो अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चों को दवा ज़रूर पिलवाएँ।
#PulsePolio #SwasthBihar
24
बाहर का खाना खाते समय स्वाद के साथ स्वच्छता पर भी ध्यान दें!
सुनिश्चित करें कि विक्रेता के पास FSSAI रजिस्ट्रेशन हो, खाना ढका हुआ हो और साफ पानी का उपयोग किया जा रहा हो। कहीं भी मिलावट या गंदगी दिखे तो चुप न रहें, 1800-345-6065 पर कॉल कर अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
#FoodSafety
35
धौंस जमाना (बुलिंग) गलत है! अगर कोई आपके या आपके दोस्त के साथ गलत व्यवहार करे, तो डरें नहीं—आवाज़ उठाएं और कहें "Stop Right Now!"
तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या चाइल्डलाइन (1098) को बताएं।
#StopBullying #ChildSafety #SwasthBihar #BiharHealthDept
22
सिगरेट का हर पैकेट आपकी जेब खाली करता है और हर कश आपकी ज़िंदगी कम करता है। ज़हर में निवेश बंद करें और एक स्वस्थ भविष्य चुनें।
सहायता के लिए कॉल करें: 1800-11-2356 (टॉल फ्री)
#TobaccoFreeBihar #SayNoToTobacco #HealthyLife #BiharHealthDept
27
स्वस्थ शरीर, उज्ज्वल भविष्य!
अनीमिया (खून की कमी) को हराने के लिए आज ही जागरूक बनें। अनीमिया मुक्त बिहार विशेष अभियान (25 अगस्त से 30 नवंबर 2026) के तहत अपनी नियमित जांच कराएं और आहार में पौष्टिक भोजन शामिल करें।
बढ़ायें कदम, अनीमिया को करें खत्म!
#AnemiaMuktBihar #BiharHealth
परिवार नियोजन के अनेक उपाय, जो मन भाए वो अपनाएं!
प्रसव पश्चात् बंध्याकरण अपनाएं और अनचाहे गर्भ से स्थायी सुरक्षा पाएं। सरकार द्वारा लाभार्थी को ₹3000 की कार्य क्षतिपूर्ति एवं उत्प्रेरक को ₹400 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है।
#FamilyPlanning #BiharHealth #SwasthBihar
🤖 Made with AI
30
निमोनिया से बचाव, सुरक्षित बचपन!
5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में तेज सांस, पसली चलना या बुखार जैसे लक्षण दिखें तो बिल्कुल लापरवाही न करें। घरेलू उपचार में समय न गंवाएं और बच्चे को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाएं।
समय पर इलाज, सुरक्षित भविष्य!
#PneumoniaPrevention #Bihar
1
37
गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज के लिए जिलों के विभिन्न गांवों में निःशुल्क स्क्रीनिंग की जा रही है। समय पर जांच कराकर बीमारी को गंभीर होने से रोकें—अपनी सेहत के प्रति जागरूक बनें और आज ही अपनी जांच कराएं।
#BiharHealth #NCDSpecialDrive #HealthForAll #स्वस्थबिहार
26
बुलिंग और अफ़वाहों के खिलाफ चुप्पी तोड़ें!
किसी को परेशान होते देखें तो कहें— "Stop Right Now!" और माता-पिता या शिक्षक को बताएं।
चाइल्डलाइन: 1098 | साइबर क्राइम: 1930
#ChildSafetyWeek #StopBullying #RKSK #BiharHealthDept
42
चबाने वाला तम्बाकू = कैंसर को दावत!
पल भर के स्वाद के लिए अपने अनमोल जीवन को खतरे में न डालें। आज ही गुटखा और तम्बाकू छोड़ने का संकल्प लें।
सहायता हेतु राष्ट्रीय टॉल-फ्री नंबर 1800-11-2356 पर कॉल करें।
#SayNoToTobacco #TFYC4 #BiharHealthDept #QuitTobacco #SwasthBihar
40
दो बूंद हर बार, पोलियो पर जीत बरकरार!
बिहार में 22 से 26 नवंबर 2026 तक पल्स पोलियो अभियान चलाया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अपील है कि 0-5 साल के हर बच्चे को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएँ। कोई भी बच्चा छूटने न पाए!
#DoBoondZindagiKi #PolioMuktBihar #BiharHealthDepartment
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की 18वीं कॉमन रिव्यू मिशन (CRM) टीम का 21–28 नवम्बर तक बिहार दौरा शुरू।
आज राज्य स्वास्थ्य समिति में ED डॉ. नवल किशोर चौधरी एवं AED डॉ. अनुपमा सिंह ने निदेशक श्री निखिल कुमार अग्रवाल और टीम का स्वागत कर स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति साझा की।
#CRM18
63
चलो बनाएं टीबी मुक्त बिहार!
जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक सभी सरकारी अस्पतालों में टीबी की निःशुल्क जांच (CBNAAT/TrueNAT) एवं इलाज उपलब्ध है। साथ ही 'नि-क्षय पोषण योजना' का लाभ भी मिलता है।
हेल्पलाइन: 1800-11-6666 या 104
#TBMuktBihar #SwasthBihar #EndTB
सुरक्षित मातृत्व, स्वस्थ भविष्य!
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत हर महीने की 9, 15 और 21 तारीख को सरकारी अस्पतालों में गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाती है।
अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर 104 पर कॉल करें।
#PMSMA #SwasthBihar
32
सरकारी अस्पताल में उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा की एक और मिसाल!
GMCH पूर्णिया के डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर 5 साल की कुपोषित बच्ची खुशी कुमारी की जीभ का ट्यूमर सफलतापूर्वक निकाला। बेहतर इलाज से अब वह सामान्य रूप से खाना खा सकेगी।
#SwasthBihar #GMCHPurnea #BiharHealthDept
45
अगर कोई आपके दोस्त को मारे, धक्का दे या अनुचित तरीके से छुए, तो चुप न रहें—आवाज़ उठाएं और कहें: "Stop Right Now!"
धौंस जमाने (बुलिंग) के खिलाफ माता-पिता, शिक्षक या काउंसलर से मदद लें।
चाइल्डलाइन: 1098 | साइबर क्राइम: 1930
#ChildSafetyWeek #StopBullying #RKSK #SwasthBihar
51
कुछ पलों के स्वाद के लिए अपने फेफड़ों और भविष्य से खिलवाड़ न करें!
ई-सिगरेट का हर एक कश आपके स्वास्थ्य की कीमत पर आता है। आज ही तम्बाकू और वेपिंग को 'ना' कहें।
मदद के लिए डायल करें: 1800-11-2356
#SayNoToTobacco #TFYC4 #HealthyBihar
36



































