समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) (@SamarSaleel) header
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) (@SamarSaleel) profile picture

रूबरू सच से!! जो सच है वो लिखते हैं,ना कि खुद बिकते हैं.....सच्चाई, साहस और सम्मान। 📹📸✒️ E-mail- [email protected] https://teapaw.org/t.co/GpotnvJQEH

Lucknow
Joined January 2014
महाराणा प्रताप ⚔️🚩 अरावली की चोटियों पर आज भी तूफ़ान है, मेवाड़ की हर श्वास में महाराणा का सम्मान है। झुक गईं सल्तनत कई, वक्त भी थकने लगा, पर न झुका जो मौत से, वो हिंद का अभिमान है।। घास की रोटी खा लिया, पर दासता न स्वीकार की, मातृभूमि की आन पर जिसने लुटा दी जान भी। चेतक की टापों में अब भी गूंजती हुंकार है, हल्दीघाटी की धरा पर वीरता का गान है।। सामने था ताज पूरा, सोने-चांदी का जहां, किन्तु प्रताप के लिए बस मातृभूमि वरदान थी। रण में जब तलवार उठी, बिजली भी सहम गई, शेर-सी उस गर्जना से कांपता मैदान है।। मुग़लों के वैभव तले बिक गए कितने ही लोग, पर प्रताप का स्वाभिमान आज भी चट्टान है। त्याग, साहस, धर्म, मर्यादा का अद्भुत संगम, हर युवा के रक्त में महाराणा का अभियान है।। ©️®️ Anupam Chauhan 🖋️ #maharanapratap #warrior #महाराणाप्रताप #योद्धा
6
11
17
510
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
जय सियाराम 🙏
1
1
2
9
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
जय श्री राम 🙏🙏
2
1
3
15
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
बहुत बहुत बधाई 💐💐
1
2
2
9
मन बन व्यापारी राम नाम के..... यह पंक्ति भक्ति और आध्यात्मिक जीवन का सुंदर भाव व्यक्त करती है। इसका आशय है कि मनुष्य को सांसारिक मोह-माया के बजाय प्रभु श्रीराम के नाम का संचय करना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के आदर्शों और उनकी असीम कृपा का स्मरण करने का सौभाग्य #सनातन_एकता_मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाई श्री दुर्गेश कुमार मिश्रा जी एवं यूपी एसटीएफ के टाइगर, प्रिय अनुज भाई श्री Alok Kumar Pandey की टीम द्वारा आयोजित पावन रामकथा में प्राप्त हुआ। इस दिव्य आयोजन में पूज्य गुरु श्री #प्रशांत_जी_महाराज के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम की महिमा उनके आदर्शों, त्याग, मर्यादा और भक्तों के प्रति उनकी असीम कृपा का रसपान कर मन भावविभोर हो उठा। प्रभु श्रीराम का नाम केवल एक मंत्र नहीं, बल्कि जीवन का आधार, आत्मा का विश्वास और मानवता को सही मार्ग दिखाने वाला प्रकाश है। रामकथा का प्रत्येक प्रसंग हमें सिखाता है कि विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म, सत्य, धैर्य और मर्यादा का मार्ग कभी नहीं छोड़ना चाहिए। प्रभु श्रीराम का चरित्र हमें परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराता है। इस अवसर पर पूज्य गुरु श्री प्रशांत जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय रहा.....जय श्री राम 🚩 #SamarSaleel #yehailucknow #CoffeeAdda #ramkatha #shriram #ShriRamKatha
2
4
9
235
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
हर हर महादेव भाई जी🙏
1
1
9
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
बहुत बहुत बधाई भाई जी🙏
1
1
1
15
संगठित रहने में ही शक्ति है, और एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है.....किसी भी संगठन की मजबूती उसके पदों से नहीं, बल्कि साथियों के आपसी विश्वास, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से तय होती है। इसी उद्देश्य के साथ कल संगठन के पदाधिकारियों एवं साथियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को गति देने, उसकी एकजुटता और मजबूती को और प्रभावी बनाने तथा भविष्य की कार्ययोजनाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित सभी साथियों ने संकल्प लिया कि हम एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।......क्योंकि जब हम संगठित रहते हैं, तभी हमारी आवाज में ताकत और हमारी जायज मांग के पूरी होने की संभावना बढ़ती है। सभी सम्मानित पत्रकार साथियों को राष्ट्रीय प्रेस डे की हार्दिक बधाई 😊🙏 #journalism #journalists #coffeeadda #samarsalil #yehailucknow #NationalPressDay – at Lucknow, India
2
7
11
203
समर सलिल سمر سلل✒️ (अनुपम चौहान) retweeted
Replying to @SamarSaleel
राम राम भाई जी 🙏
1
2
2
17