भगवान सूर्य की उपासना के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान ‘नहाय-खाय’ की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
छठी मैया और भगवान सूर्यदेव का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि से आलोकित करे।
जय छठी मईया
7
278
आज निवास पर पधारे सम्माननीय क्षेत्रवासियों से आत्मीय भेंट कर जनहित एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर क्षेत्रवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं, सुझावों एवं विकास संबंधी अपेक्षाओं से अवगत कराया गया। प्रत्येक विषय को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों के माध्यम से आवश्यक एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
आज बड़े भाई स्वर्गीय श्री प्रदीप पाठक जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
उनका निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिवार के सभी सदस्यों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति
आज हमारा देश भी एक Dead Line के साथ काम कर रहा है। ये deadline है...साल 2047
देश को विकसित बनाने का सपना तो आजादी के समय से हमारे साथ रहा है। लेकिन अब इस सपने के सामने एक तारीख तय है 2047
यानी आजादी के 100 साल पूरे होने से पहले हमें मिलकर भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
182
स्वच्छता के क्षेत्र में मध्यप्रदेश की एक और गौरवपूर्ण उपलब्धि!
नई दिल्ली में आयोजित ‘स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26’ समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी एवं केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर जी द्वारा मध्यप्रदेश के 9 शहरों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया जाना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।
माननीय मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी के नेतृत्व में मिली इस उपलब्धि के लिए सभी सम्मानित शहरों के नागरिकों, स्वच्छता कर्मियों, नगरीय निकायों एवं प्रशासन को हार्दिक बधाई।
एक अकेला सब पर भारी...
हर साजिश और हर चुनौती के सामने चट्टान की तरह डटे रहना, अकेले चलने का हौसला और इतिहास रचने का जज्बा... बात जब देश की आन-बान-शान की हो, तो हर चक्रव्यूह छोटा पड़ जाता है।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi के नेतृत्व का यही अंदाज है…
भाई-बहन के अटूट स्नेह, समर्पण और विश्वास के प्रतीक, पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
यह पर्व सभी के जीवन में खुशियां लाए, भाई-बहन का स्नेह दिनों-दिन प्रगाढ़ हो, जीवन में यह प्रेम सर्वदा बना रहे तथा समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हों, ईश्वर से यही कामना है।
कटनी के होनहार युवा श्री अनुज श्रीवात्री जी ने महज 22 वर्ष की आयु में भारत के 100वें एवं मध्यप्रदेश के प्रथम शतरंज ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव प्राप्त कर पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊँचा कर दिया है।
फिलीपींस में आयोजित 7वीं आसियान प्लस इंडिविजुअल ओपन चेस चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने अपनी प्रतिभा, एकाग्रता और कठिन परिश्रम का लोहा मनवाया है।
कटनी की माटी से निकलकर अंतरराष्ट्रीय शतरंज जगत में अपनी पहचान बनाने वाले अनुज को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता, कवि एवं लेखक, मेरे अग्रज गुरुभाई श्री आशुतोष राणा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ नर्मदा की कृपा, माँ सरस्वती का आशीर्वाद एवं परमपूज्य गुरुदेव दद्दाजी का सदाशीष आप पर सदैव बना रहे। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, प्रसन्नचित्त एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
भारतीय कला, साहित्य, संस्कृति एवं आध्यात्मिकता के क्षेत्र में आपकी सारस्वत साधना और ओजस्वी विचार निरंतर नए आयाम स्थापित करते रहें।
@ranaashutosh10
जो लाल चौक कभी विरोध के नारों से गूंजता था, आज हजारों दीयों की रोशनी से जगमगा रहा है... यही है बदलते कश्मीर की नई पहचान!
श्रीनगर का ऐतिहासिक लाल चौक दीपावली पर हजारों दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा।
देखिए, आपके एक वोट की ताकत और बदलते कश्मीर की खूबसूरत तस्वीर...
बरही निवासी श्री रामसेवक राय जी के सुपुत्र एवं मेरे कार्यालयीन सहयोगी श्री मनोज राय जी के बड़े भाई स्वर्गीय श्री राकेश राय जी का बीमारी के चलते असामयिक निधन अत्यंत दुःखद है।
आज बरही प्रवास के दौरान राय परिवार के बीच पहुँचकर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और दिवंगत राकेश राय जी को श्रद्धासुमन अर्पित कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
ॐ शांति
बरही नगर में हुए दुखद अग्निकांड के घटनास्थल पर आज माननीय प्रभारी मंत्री श्री @udaypratapmp जी को घटना की परिस्थितियों से अवगत कराया तथा शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों से बात की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री @DeepakTandanbjp जी, जिला कलेक्टर श्री आशीष तिवारी जी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव विश्वकर्मा जी, नगर परिषद अध्यक्ष श्री पीयूष अग्रवाल जी, वरिष्ठ नेता श्री सतीश तिवारी जी, मंडल अध्यक्ष श्री जगदीश गुप्ता जी एवं श्री मनोज तिवारी जी उपस्थित रहे।
बरही नगर में हुए हृदयविदारक अग्निकांड में घायल श्री पूरन अग्रवाल जी के सुपुत्र श्री रितेश अग्रवाल जी से आज अस्पताल पहुँचकर भेंट की तथा चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। ईश्वर से श्री रितेश अग्रवाल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।
बरही नगर में हुए हृदयविदारक अग्निकांड के बाद आज शोकाकुल अग्रवाल परिवार के बीच पहुँचकर परिजनों से मुलाकात की और इस असहनीय दुःख की घड़ी में उन्हें ढांढस बंधाया।
श्री पूरन अग्रवाल जी सहित परिवार के सदस्यों का इस तरह असमय बिछड़ जाना अत्यंत पीड़ादायक है। अपनों को खोने का यह दर्द शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। परिवार के हर संभव सहायता के लिए मैं तत्पर हूं। इस अपार क्षति की भरपाई संभव नहीं है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
बरही नगर में हुए भीषण अग्निकांड के घटनास्थल पर पहुँचकर स्थिति का निरीक्षण किया। इस हृदयविदारक हादसे में प्रमुख व्यवसायी श्री पूरन अग्रवाल जी सहित परिवार के छह सदस्यों के असामयिक निधन से मन अत्यंत व्यथित है।
इसके पश्चात शोकाकुल अग्रवाल परिवार के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूँ और शासन-प्रशासन के माध्यम से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए तत्पर हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
बरही नगर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में प्रमुख व्यवसायी श्री पूरन अग्रवाल जी सहित परिवार के छह सदस्यों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक एवं पीड़ादायक है, इस दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण घटना से मन व्यथित है।
शोकाकुल अग्रवाल परिवार के परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त करने बरही पहुँच रहा हूँ। इस कठिन समय में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूँ और शासन-प्रशासन के माध्यम से हरसंभव सहायता सुनिश्चित कराने के लिए तत्पर हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें एवं परिजनों को यह असहनीय दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति!
बरही नगर में हुई भीषण अग्नि दुर्घटना में प्रमुख व्यवसायी श्री पूरन अग्रवाल जी सहित परिवार के 6 सदस्यों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
ॐ शांति
गौवंश व प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के प्रतीक पर्व 'गोवर्धन पूजा' की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
लोक-आस्था का यह पर्व सभी के जीवन में नव ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो, प्रभु श्रीकृष्ण जी से यही कामना करता हूं।
नक्सली हिंसा में जवानों और नागरिकों के मारे जाने पर महलों में बैठे नामदारों की आँखों से एक बूँद आँसू तक नहीं निकलता था...
- माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
Sanjay Satyendra Pathak retweeted
A very special Diwali with our brave security forces in Bastar, Chhattisgarh. teapaw.org/i/broadcasts/2AMWbvLWX…
































