𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
गोरखपुर में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह, सम्मान एवं अपार प्रेम के लिए हृदय से आभार। कार्यकर्ताओं का यह अपनत्व, समर्पण और उत्साह ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति है। आप सभी का स्नेह सदैव प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। 🙏❤️
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी की पूज्य माता श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।
ॐ शांति:
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
सुपोषित बचपन, स्वस्थ मातृत्व और सशक्त समाज के निर्माण से ही विकसित राजस्थान का संकल्प साकार होगा। इसी लक्ष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए हमारी डबल इंजन सरकार पोषण सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने और हर बच्चे के बेहतर भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ कार्य कर रही है।
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
गोरखपुर में आयोजित ‘Social Media Influencers Meet – लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ कार्यक्रम में सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय प्रभावशाली साथियों के साथ संवाद कर लोकतंत्र, जनजागरण और राष्ट्रहित के विषयों पर विचार साझा किए।
आज सोशल मीडिया जनमत निर्माण, विचारों के प्रसार और समाज को जागरूक करने का एक प्रभावशाली माध्यम बन चुका है। ऐसे में डिजिटल मंचों से जुड़े साथियों की जिम्मेदारी केवल जानकारी साझा करने तक सीमित नहीं, बल्कि सत्य, विवेक, सकारात्मक विमर्श और लोकतांत्रिक चेतना को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण है।
संवाद के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता, समाज में जिम्मेदार अभिव्यक्ति तथा राष्ट्र और जनहित से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने में डिजिटल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की।
नवलगढ़ विधायक श्री विक्रम सिंह जाखल जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@VikramJakhalMLA
जन-जन की आस्था के केंद्र, शीश के दानी बाबा श्री खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🚩
बाबा श्याम की कृपा एवं आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे।
जय श्री श्याम! 🙏
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
आज बस्सी प्रवास के दौरान विभिन्न स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया।
आप सभी के स्नेह, सम्मान एवं अपनत्व के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
.
@BJP4India @BJP4Rajasthan – at Jaipur, India
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
GTA 6 took 13 years to unlock…
Rajasthan unlocked NEXT-GEN DEVELOPMENT in just 3!
भारतीय जनता युवा मोर्चा धौलपुर जिला महामंत्री श्री पुष्पेंद्र सिंह राजावत जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
@Pushpendrabjp11
15
357
यह पुरानी सरकार नहीं, दोस्त सरकार है। इसलिए मुझे खुलकर लिखकर भेजिए कि अभी भी क्या सुधार जरूरी हैं।
— आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
आत्मनिर्भर भारत के निर्माण और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए हमें आज से ही भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी क्षमताओं और सामर्थ्य को विकसित करना होगा। उद्योगों में नवाचार, संसाधनों के बेहतर उपयोग और दूरदर्शी सोच से ही भारत वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों को छूएगा।
- आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के निमित्त प्रवास पर जा रही महिला नेत्रियों से संवाद किया एवं उन्हें शुभकामनाओं के साथ उत्तर प्रदेश के लिए रवाना किया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारी महिला शक्ति संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
.
@BJP4India @BJP4Rajasthan – at Basi, India
भारतीय जनता युवा मोर्चा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता श्री योगेश यादव जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
‘हम भारत के लोग’ की प्रेरक थीम पर आगामी 4 से 6 दिसंबर तक जयपुर में आयोजित होने जा रहे लोकमंथन-2026 के सफल आयोजन की मंगलकामना के साथ आज जवाहर कला केंद्र में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन कर हवन में पूर्णाहुति अर्पित की।
लोकमंथन एक सांस्कृतिक आयोजन के साथ-साथ भारत की सनातन सांस्कृतिक चेतना, समृद्ध लोकजीवन, गौरवशाली परंपराओं और राष्ट्रीय अस्मिता का महोत्सव है।
यह आयोजन देशभर की लोक कलाओं, साहित्य, संस्कृति, परंपराओं एवं विविध वैचारिक धाराओं को एक सूत्र में पिरोते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। आइए, भारत की सांस्कृतिक आत्मा, लोक विरासत और राष्ट्रीय चेतना के इस महाकुंभ के साक्षी बनें।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्रीमती @KumariDiya जी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
माननीय केंद्रीय संसदीय कार्य एवं अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
प्रभु श्रीनाथ जी से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन प्रदान करें।
@KirenRijiju
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
डबल इंजन सरकार प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं को सुदृढ़ और सुलभ बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। हमारा संकल्प है कि प्रत्येक नागरिक को अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण उपचार और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजन से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा की।
.
@BJP4India @BJP4Rajasthan – at Jaipur, India
𝗦𝗵𝗮𝗻𝗸𝗮𝗿 𝗚𝗼𝗿𝗮 retweeted
आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री @CRPaatil जी से भेंट की।
इस अवसर पर राजस्थान की जल आत्मनिर्भरता के लिए प्रदेश में प्रगतिरत विभिन्न जल परियोजनाओं, पेयजल उपलब्धता एवं सिंचाई सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा हुई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से इन परियोजनाओं को गति देते हुए हमारी सरकार राजस्थान में जल उपलब्धता बढ़ाने और प्रदेश को जल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।








































































