SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror) header
SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror) profile picture

Official "X" account of Kotputli- Behror Police. plz do not report crime here . In case of emergency #Dial 100 . # सेवार्थ_कटिबद्धता #

Kotputli
Joined September 2023
Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)Photo by SP Kotputli-Behror (@SpktpBehror)
SP Kotputli-Behror retweeted
महिला सुरक्षा को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में जयपुर पुलिस की अभिनव पहल! महानिदेशक पुलिस राजस्थान श्री @Rajeev_ips ने पत्रिका गेट, जवाहर सर्किल स्थित महिला सुरक्षा एवं सहायता बूथ (पिंक बूथ) का उद्घाटन किया। साथ ही अशोक नगर टी-पॉइंट, गौरव टावर एवं सिटी पार्क, मानसरोवर स्थित तीन अन्य पिंक बूथों का वर्चुअल शुभारंभ किया। जयपुर के चार प्रमुख स्थानों पर शुरू हुए इन पिंक बूथों के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सार्वजनिक स्थानों पर त्वरित पुलिस सहायता, शिकायत संबंधी मार्गदर्शन और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध होगा। पिंक बूथ की प्रमुख सुविधाएं: 🔹 सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती। 🔹 छेड़छाड़, पीछा करने, अभद्र व्यवहार एवं घरेलू हिंसा के मामलों में पुलिस सहायता। 🔹 CCTV, राजकॉप सिटीजन ऐप एवं QR कोड आधारित सुविधाएं। 🔹 सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल, प्राथमिक उपचार एवं सैनिटरी पैड की सुविधा। 🔹 महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 एवं आपातकालीन हेल्पलाइन 112 से संपर्क। 🔹 महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता और आत्मरक्षा प्रशिक्षण। सुरक्षा का भरोसा, सहायता का संबल – जयपुर पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध। #JaipurPolice #PinkBooth #WomenSafety #RajasthanPolice #WomenEmpowerment #SafeJaipur #महिलासुरक्षा
10
18
1,411
SP Kotputli-Behror retweeted
Digital राजस्थान को और अधिक सुरक्षित बनाने के लिए राजस्थान पुलिस और Rajasthan Cyber Crime Control Centre (R4C) लेकर आई है Cyber Security Hackathon 2026! यह Hackathon Cyber Safety, Digital Forensics और उभरती तकनीकों में नए समाधान विकसित करने का शानदार अवसर है। कुल ₹5,00,000 के Prize Pool के साथ, प्रत्येक Problem Statement में विजेता टीम को ₹50,000 का प्रथम पुरस्कार (तथा दूसरा ₹35,000 और तीसरा ₹15,000) जीतने का अवसर मिलेगा। मुख्य विवरण: 1. फ़ाइनल तिथि व स्थान: 28–29 नवंबर 2026 | राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर (24 घंटे का Invite-Only Final ) 2. पात्रता: सभी कॉलेज विद्यार्थियों के लिए खुला (अधिकतम 4 सदस्यों की टीम)। 3. Registration की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2026 4. Action Plan सबमिशन: 24 नवंबर 2026 तक Startups भी Exhibitors के रूप में भाग ले सकते हैं। इसके लिए Registrations जल्द ही शुरू होंगे। ज़्यादा जानकारी और Registration के लिए rajasthanpolicehackathon.in पर जायें। #RajasthanPoliceHackathon2026 #CyberSecurity #Hackathon2026 #DigitalRajasthan #RajasthanPolice
1
9
20
2,846
SP Kotputli-Behror retweeted
2 DAYS LEFT. Have you registered yet? साइबर सुरक्षा के लिए अगर आपके पास कोई आइडिया है, तो उसे हकीकत में बदलने का मौका अब आपके पास है। अपने आइडिया को सिर्फ सोच तक सीमित मत रखिए। आगे आइए, इनोवेशन कीजिए और Rajasthan Police Hackathon 2026 का हिस्सा बनिए। रजिस्ट्रेशन 22 नवंबर को बंद हो जाएंगे। #RajasthanPoliceHackathon2026 #2DaysLeft #CyberSafety #Innovation #RajasthanPolice अभी रजिस्टर करें: rajasthanpolicehackathon.in
2
16
26
5,069
SP Kotputli-Behror retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 21.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #viral
10
20
5,168
SP Kotputli-Behror retweeted
राजस्थान पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य, तनाव प्रबंधन एवं कार्यक्षमता को बेहतर बनाने के उद्देश्य से दिसंबर के प्रथम सप्ताह से मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी (यूके) के सहयोग से ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ पुलिसकर्मियों के लिए मानसिक स्वास्थ्य संबंधी ऑनलाइन कक्षाएं लेंगे। इसके प्रभाव का वैज्ञानिक विश्लेषण भी किया जाएगा, जिससे पुलिसकर्मियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को समझने और उनके कल्याण के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय में डीजीपी श्री @Rajeev_ips ने मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर एमओयू के क्रियान्वयन एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की। #RajasthanPolice #PoliceWelfare #MentalHealth #StressManagement #PoliceTraining
20
62
5,222
SP Kotputli-Behror retweeted
राजस्थान अपनी समृद्ध संस्कृति, पारंपरिक मेलों और भव्य उत्सवों के लिए विश्व भर में जाना जाता है। इन खुशियों भरे अवसरों को और भी यादगार बनाने के लिए हम सभी का सहयोग और अनुशासन बेहद जरूरी है। जब हम सार्वजनिक आयोजनों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर धैर्य, सौहार्द और यातायात नियमों का पालन करते हैं, तो हर नागरिक बिना किसी असुविधा के उत्सव का पूरा आनंद ले पाता है। आपकी सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए राजस्थान पुलिस हर कदम पर आपके साथ खड़ी है, लेकिन इस प्रयास की असली सफलता आपके सक्रिय सहयोग से ही संभव है। उत्सव और मेलों में किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्रतिज्ञा, आपका सहयोग हमारी ताकत। #PublicSafety #CommunitySupport #SafeCelebrations #FestivalSafety #RajasthanPolice
20
31
2,813
SP Kotputli-Behror retweeted
संकट की घड़ी में समय पर पहुँची राजस्थान पुलिस की त्वरित सहायता ने पोलिंग पार्टी को उपद्रवियों से बचाया! 16 नवंबर 2026 को चतुर्थ चरण के मतदान एवं मतगणना के दौरान हुए अचानक हिंसक उपद्रव और आगजनी के बीच राजस्थान पुलिस व जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई ने एक बड़ा संकट टाल दिया। पोलिंग पार्टी के सदस्य ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस तरह Siren की आवाज़ और पुलिस व प्रशासन के समय पर पहुँचने से उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया। जब परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण होती हैं, तब कर्तव्य और तत्परता ही सबसे बड़ा सहारा बनते हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुरक्षित बनाए रखने और संकट के समय नागरिकों व Duty कर्मियों की रक्षा करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव प्रतिबद्ध है। किसी भी आपात स्थिति या कानून-व्यवस्था से जुड़ी सूचना के लिए तुरंत आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। #RajasthanPolice #PublicSafety #DutyFirst #LawAndOrder #PanchayatElection
1
15
33
4,469
SP Kotputli-Behror retweeted
क्या आप भी बिना पढ़े या बिना सोचे-समझे किसी मैसेज को आगे बढ़ा देते हैं? सोशल मीडिया पर हर 'Forward' click से पहले यह सोचना बेहद जरूरी है कि आपकी Share की गई जानकारी सच है या सिर्फ एक अफवाह। बिना जाँचे-परखे संदेशों को आगे बढ़ाने से समाज में अनावश्यक भ्रम, डर और अशांति फैल सकती है। एक जिम्मेदार नागरिक बनें, अफवाहों के वाहक नहीं! किसी भी सनसनीखेज या चौंकाने वाली खबर पर आँख मूंदकर विश्वास न करें। किसी भी अपुष्ट या भ्रामक संदेश को आगे Forward न करें। हमेशा आधिकारिक और विश्वसनीय स्रोतों से ही तथ्यों की पुष्टि करें। पहले पढ़ें, परखें और फिर आगे बढ़ाएँ क्योंकि सतर्कता ही सबसे बड़ा बचाव है! अफवाह फैलाने वालों या किसी भी Cyber Fraud की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या Cyber Helpline 1930 पर दें। #StopfakeNews #FakeNews #Rumours #RajasthanPolice #CyberAwareness
1
21
39
12,144
SP Kotputli-Behror retweeted
अवैध खनन और संसाधनों के अवैध भंडारण के विरुद्ध जयपुर पुलिस की प्रभावी और आधुनिक तकनीक आधारित कार्रवाई! जयपुर के नारायण विहार क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण की सूचनाओं और हालिया घटनाक्रम के बाद पुलिस ने हाई-टेक ड्रोन कैमरों से आसमान से निगरानी कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। खाली भूखंडों, चारदीवारी और संकरे रास्तों की आड़ में छिपाए गए बजरी के Stock को Drone Footage के माध्यम से चिन्हित किया गया। राजस्थान पुलिस और माइनिंग विभाग की टीम ने नारायण विहार क्षेत्र के लगभग 10 ठिकानों पर कार्रवाई करते हुए 165 टन अवैध बजरी जब्त की है। अवैध Stock से जुड़ी गतिविधियों पर सख्त अंकुश लगाने के लिए आगे भी विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन सर्वे और कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। अवैध खनन, अवैध परिवहन या भंडारण जैसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या आपातकालीन नंबर 112 पर दें। #GroundZeroSuccessStory #DroneSurveillance #IlegalMining #ActionAgainstCrime #RajasthanPolice
2
16
38
4,024
SP Kotputli-Behror retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 20.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
13
21
4,066
SP Kotputli-Behror retweeted
पावन पर्व 'देवउठनी एकादशी' और बाबा खाटू श्याम जी के जन्मोत्सव की सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ! इस विशेष अवसर पर देश-विदेश से लाखों की संख्या में खाटू नगरी पहुँच रहे श्याम भक्तों की सुरक्षा, सुगम दर्शन और निर्बाध यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला पुलिस और प्रशासन द्वारा मज़बूत इंतजाम किए गए हैं। मेला क्षेत्र में पुलिस बल तैनात है, ड्रोन व सीसीटीवी कैमरों से सतत निगरानी रखी जा रही है तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अलग-अलग रूट और पार्किंग व्यवस्था निर्धारित की गई है। इस अवसर पर हमारी श्रद्धालुओं अपील है कि दर्शन के दौरान कतारबद्ध रहें, धैर्य बनाए रखें और पुलिस व प्रशासन द्वारा जारी यातायात निर्देशों का पालन करें। अपने कीमती सामान, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें। किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए निकटतम पुलिस सहायता केंद्र या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। श्रद्धा, अनुशासन और जन-सहयोग से ही यह पावन जन्मोत्सव पर्व सुरक्षित और यादगार बनेगा! #KhatuShyamJanmotsav #DevUthaniEkadashi #KhatuShyamJi #RajasthanPolice #PublicSafety
4
31
85
4,226
SP Kotputli-Behror retweeted
Registrations Date Extended !! अब रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ा दी गई है। अगर अब तक अपने आइडिया को हकीकत बनाने का मौका नहीं मिला, तो अब देर मत कीजिए! साइबर सुरक्षा से जुड़ी चुनौतियों के लिए अपने आइडिया, इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के साथ आगे आइए। इस बार मौका आपके पास है। नई रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: 22 नवंबर 2026 Rajasthan Police Hackathon 2026 📅 28–29 नवंबर 2026 📍 राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA), जयपुर रजिस्टर करें और साइबर सुरक्षा के लिए कुछ नया करने की शुरुआत करें। 🌐 rajasthanpolicehackathon.in #RajasthanPoliceHackathon2026 #RegistrationExtended #CyberSafety #Innovation #RajasthanPolice
1
21
41
5,723
SP Kotputli-Behror retweeted
Gaming की दुनिया का सबसे बड़ा इंतज़ार तो ख़त्म हो गया, लेकिन क्या आपकी डिजिटल सतर्कता भी उतनी ही Update है? Online Gaming, Fake Rewards, संदिग्ध Links और लुभावने Offers के जाल में फंसाकर Cyber Frauds पल भर में आपकी मेहनत की कमाई उड़ा सकते हैं। इसलिए डिजिटल दुनिया में कदम रखते ही अपनी आँखें और दिमाग दोनों खुले रखें! अपना OTP, PIN, पासवर्ड या बैंकिंग जानकारी किसी के भी साथ Share न करें। अनजान Link, Free Gifts या संदिग्ध Payment Request पर Click करने से बचें। यदि आप किसी Cyber Fraud का शिकार हो जाते हैं, तो बिना देर किए तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर: 1930 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें। इसके अलावा आप WhatsApp Helpline नंबर 9256001930, 9257510100 पर भी संपर्क कर सकते हैं। खेलें समझदारी से, पर Click करें सतर्कता से! साइबर सुरक्षित राजस्थान, हमारी साझा जिम्मेदारी! #GTAVI #CyberAwareness #CyberSafety #1930 #RajasthanPolice
4
24
1
59
10,250
SP Kotputli-Behror retweeted
बंद रेलवे फाटक को पार करने की कोशिश बिलकुल न करें! अक्सर Railway Crossing पर बंद फाटक देखकर जल्दबाजी में लोग वाहन निकालने की कोशिश करते हैं, जो एक बहुत बड़ा और जानलेवा जोखिम साबित हो सकता है। ट्रेन की गति और उसकी दूरी का अनुमान लगाना मुश्किल होता है, इसलिए थोड़ी सी नासमझी या जल्दबाजी पल भर में भारी पड़ सकती है। फाटक बंद होने पर मिलने वाला Signal और इंतजार आपकी ही सुरक्षा के लिए है। रेलवे ट्रैक पार करते समय हमेशा पूर्ण सतर्कता बरतें और नियमों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति या सड़क दुर्घटना की सूचना तुरंत आपातकालीन नंबर 108 या 112 पर दें। #RailwayCrossing #RoadSafety #TrafficRules #RajasthanPolice #PublicSafety
21
37
3,516
SP Kotputli-Behror retweeted
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 19.11.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Vira
19
43
3,714
SP Kotputli-Behror retweeted
बच्चों को उनके अधिकारों, डिजिटल सुरक्षा और यातायात अनुशासन के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक सार्थक कदम! 'बाल संरक्षण सप्ताह' के अंतर्गत आज राजस्थान पुलिस और यूनिसेफ (UNICEF) की बाल संरक्षण इकाई के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा गांधी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) परिसर, जयपुर में 'वात्सल्य वार्ता' का आयोजन किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों एवं यूनिसेफ विशेषज्ञों ने लगभग 200 छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उन्हें बाल अधिकारों, Online Cyber अपराधों से बचाव, यातायात नियमों और पुलिस की कार्यप्रणाली के प्रति जागरूक किया। बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और सुरक्षित माहौल प्रदान करने में अपना योगदान दें। बच्चों के अधिकारों के हनन या किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए Child Helpline 1098 या आपातकालीन नंबर 112 पर संपर्क करें। #ChildProtectionWeek #ChildSafety #UNICEFIndia #CyberAwareness #RajasthanPolice
22
36
2,643
SP Kotputli-Behror retweeted
भारतीय इतिहास में साहस, पराक्रम और स्वाभिमान की पर्याय, वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई की जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन! रानी लक्ष्मी बाई केवल एक योद्धा नहीं थीं, बल्कि वे उस अदम्य नारी शक्ति का प्रतीक थीं जिसने विपरीत से विपरीत परिस्थितियों में भी हार न मानकर इतिहास की धारा को बदल दिया। उनका जीवन हर महिला और बेटी को अपने अधिकारों के लिए लड़ने, आत्मनिर्भर बनने और बिना डरे आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। राजस्थान प्रदेश की हर महिला की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है। यदि कोई भी महिला किसी संकट या आपात स्थिति में हों, तो तुरंत आपातकालीन नंबर 112 या महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क कर सकती हैं। इसके अतिरिक्त आप निर्भया व्हाट्सएप हेल्पलाइन: 8764866090 / 91 / 92 / 93 की भी सहायता ले सकते है। #RaniLakshmiBaiJayanti #NariShakti #WomenEmpowerment #WomenSafety #RajasthanPolice
1
30
51
2,704
SP Kotputli-Behror retweeted
दरगाह क्षेत्र में जायरीनों की जेब काटने वाली शातिर गैंग का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार राजस्थान पुलिस ने अजमेर में ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में जायरीनों के मोबाइल चोरी करने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर 25 कीमती एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹6 लाख है। CCTV फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से गैंग का खुलासा हुआ। आरोपियों के अन्य आपराधिक नेटवर्क की भी जांच जारी है। राजस्थान पुलिस- आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर #RajasthanPolice #AjmerPolice #CrimeControl
20
59
6,388
SP Kotputli-Behror retweeted
ऑफिस में Boss के नाम से आया एक मैसेज आपकी निजी और वित्तीय जानकारी को खतरे में डाल सकता है! साइबर ठग अब वरिष्ठ अधिकारियों या HR की फर्जी पहचान बनाकर WhatsApp और Email पर संदिग्ध .zip फाइल्स भेज रहे हैं। ऐसी फाइल खोलने से आपके डिवाइस में Malware इंस्टॉल हो सकता है, जिससे पासवर्ड, बैंकिंग जानकारी और निजी डेटा चोरी होने का खतरा रहता है। साइबर ठगी से बचने के लिए अपनाएँ ये सावधानियाँ: 1. पहचान की पुष्टि करें: किसी अनजान नंबर से आए मैसेज या संदिग्ध अटैचमेंट को खोलने से पहले संबंधित अधिकारी से कॉल पर पुष्टि करें। 2. Linked Devices चेक करें: WhatsApp Settings में जाकर Linked Devices की जाँच करें और किसी भी अनजान डिवाइस को तुरंत Log Out करें। 3. सुरक्षा मजबूत रखें: WhatsApp पर Two-Factor Authentication चालू रखें और Antivirus को नियमित रूप से अपडेट करें। साइबर ठगी का शिकार होने पर तुरंत शिकायत करें: साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, WhatsApp नंबर 9256001930, 9257510100 या वेबसाइट cybercrime.gov.in पर संपर्क करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #RajasthanPolice #CyberCrime #1930 #DigitalSafety #CyberAwareness
2
24
34
5,765
SP Kotputli-Behror retweeted
रंग, रौनक, अपनापन और शाही विरासत, हमारी प्यारी गुलाबी नगरी ‘जयपुर’ आज हुई 299 वर्ष की! 18 नवंबर 1727 को महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय और वास्तुकार विद्याधर भट्टाचार्य द्वारा बसाया गया यह शहर भारत के सबसे पहले नियोजित शहरों (Planned Cities) में से एक है। बहुत कम लोग जानते हैं कि स्थापना के समय जयपुर की इमारतें सफेद और पीले रंग की हुआ करती थीं, जिन्हें 1876 में आतिथ्य और सौम्यता के प्रतीक टेराकोटा गुलाबी रंग में रंगा गया और तब से पूरी दुनिया इसे 'Pink City' के नाम से जानती है। आमेर की पहाड़ियों से लेकर हवा महल की झरोखों तक, और UNESCO World Heritage में शामिल परकोटे से लेकर आधुनिक Smart City के रूप में 300वें वर्ष की ओर कदम बढ़ाते इस शहर की हर धड़कन में सुरक्षा, सौहार्द और शांति बनाए रखना राजस्थान पुलिस के लिए गर्व की बात है। जयपुर स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ! #JaipurFoundationDay #PinkCity #JaipurDiaries #HeritageCity #RajasthanPolice
24
40
2,999