पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर में जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर संगीत समारोह में उप मुख्यमंत्री जी, मंत्रिमंडल के सम्माननीय साथियों, विधायकगण एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीयता के साथ बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आप सभी का स्नेह और अपनापन मेरे लिए बेहद खास है।
इस अवसर पर मिले स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद से अभिभूत हूं। आप सभी के प्रेम और विश्वास के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
Sunil kumar sahu retweeted
जैनम मानस भवन, रायपुर छत्तीसगढ़ पर साथी कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय स्वागत, स्नेह एवं सम्मान से मन अभिभूत हो गया। इस अपनत्व और गर्मजोशी के लिए सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद। 🙏
Sunil kumar sahu retweeted
बाबा विश्वनाथ की नगरी में आज सर्वत्र देव दीपावली की अद्भुत दिव्यता और अलौकिक छटा बिखरी हुई है।
भिलाई नगर में आयोजित श्री राम कथा स्थल में पहुंचकर व्यासपीठ में विराजमान पूज्य चिन्मयानंद बापू जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी, मंत्री गजेंद्र यादव जी, सांसद श्री विजय बघेल जी, विधायक गण, जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ श्रीराम कथा का भक्तिभाव के साथ श्रवण किया।
प्रभु श्रीराम की जीवन गाथा, उनके आदर्श और मर्यादा के प्रसंग मन को श्रद्धा और भक्ति से भर देते हैं। ऐसे दिव्य सत्संग से आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति की अनुभूति होती है।
आज आईस्पोर्ट्ज़ बैडमिंटन एरीना मोवा, रायपुर में छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित 5वीं मिनी राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का शुभारंभ किया।
चार दिवसीय इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 30 राज्यों के 250 प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सभी खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बैडमिंटन एसोसिएशन अध्यक्ष श्री विक्रम सिसोदिया जी, सचिव श्री संजय मिश्रा जी, कोषाध्यक्ष श्री संजय भंसाली जी, कविता दीक्षित जी, अनुराग दीक्षित जी, खेल अधिकारी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।
Sunil kumar sahu retweeted
भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वडोदरा लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. हेमांग जोशी जी ने आज रायपुर निवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा सहित युवा साथियों के साथ संगठन के विस्तार और ‘विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका पर चर्चा हुई।
@drhemangjoshimp
@BJP4CGState
@BJYM
@RahulTikariha
Sunil kumar sahu retweeted
"गृह मंत्रालय ने सख्ती से यह फैसला लिया है कि...
सेना और IPBP को रोजमर्रा की जरूरत का सामान बड़े बाजारों से न लाकर, गांवों से ही लेना है.
इससे गांवों में आर्थिक संपन्नता आई है.
गांव और सेना के बीच का संबंध भी मजबूत हुआ है."
: अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री
Sunil kumar sahu retweeted
मुंबई आगमन पर AIILSG के वरिष्ठ अधिकारियों एवं महाराष्ट्र राज्य सरकार के प्रतिनिधियों द्वारा किए गए औपचारिक स्वागत एवं अभिनंदन के लिए आभार ।
अपने आधिकारिक प्रवास के दौरान 25 नवंबर को होटल फेयरमोंट में आयोजित तृतीय वर्ल्ड मेयर्स फोरम-2026 में शामिल होऊंगा। इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर शहरी विकास, नगरीय प्रशासन एवं सतत शहरीकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श होगा।
इसके साथ ही, मुंबई में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर शहरी स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से संबंधित कार्यों का अवलोकन करूंगा।
#WorldMayorsForum2026 #SwachhBharatMission #MoHUA
प्रदेश के यशस्वी उपमुख्यमंत्री मा.श्री Arun Sao जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं 💐
प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। आप दीर्घायु हो। ❤️🙏
@ArunSao3 @OfficeofArunSao
15
महज 15 वर्ष की उम्र में असाधारण प्रतिभा और अद्भुत खेल कौशल का प्रदर्शन!
वैभव सूर्यवंशी ने लिस्ट-ए क्रिकेट में 53 गेंदों पर 204 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर इतिहास रच दिया। 28 छक्कों से सजी यह ऐतिहासिक पारी उनकी प्रतिभा, आत्मविश्वास और मेहनत का शानदार प्रमाण है।
देश के इस उभरते सितारे पर पूरे भारत को गर्व है। वैभव को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
युवा प्रतिभा, नए कीर्तिमान और गौरवान्वित भारत! 🇮🇳
#VaibhavSooryavanshi #IndianCricket #RisingStarsAsiaCup
Sunil kumar sahu retweeted
दो तारीखें, दो आचरण!
10 अक्टूबर 2022: मुलायम सिंह यादव का निधन हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने सारे व्यस्त कार्यक्रम छोड़कर उनके पैतृक गाँव सैफई (इटावा) पहुँचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
20 नवंबर 2026: योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी जी का निधन हुआ। वे कोई राजनीतिक हस्ती नहीं थीं, लेकिन एक मुख्यमंत्री की माँ थीं।
अखिलेश यादव ने बस एक औपचारिक ट्वीट करके अपना काम चला लिया। एक मुख्यमंत्री की माँ को श्रद्धांजलि देने के लिए लखनऊ से हरिद्वार तक की की दूरी भी तय नहीं कर सके।
दो तारीखें, दो आचरण!
आज भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी के साथ सम्मिलित हुआ।
इस अवसर पर युवा साथियों के साथ विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प पर चर्चा की और प्रदेश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
राज्य गठन के बाद छत्तीसगढ़ ने विकास और उपलब्धियों के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। इसमें भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे के संकल्प के साथ अब अंजोर मिशन-2047 के लक्ष्यों को पूरा करना है। युवा शक्ति की भागीदारी से विकसित, समृद्ध और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण करना है।
बैठक में प्रदेश महामंत्री श्री अखिलेश सोनी जी, डॉ नवीन मार्कण्डेय जी, महासचिव सुश्री अर्पिता अपराजिता बडजेना जी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा जी, युवा मोर्चा के साथियों की सहभागिता रही।
@KiranDeoBJP @bjpkarmveer
Sunil kumar sahu retweeted
आज मैंने कोहिमा में स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत विकसित सांस्कृतिक केंद्र का भ्रमण किया। नागालैंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और उसे बढ़ावा देने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
इसके साथ ही, मैंने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पुराने सचिवालय भवन के पुनर्विकास से तैयार आत्मनिर्भर होटल, मार्केट कॉम्प्लेक्स और मल्टीलेवल कार पार्किंग का भी अवलोकन किया।
ये परियोजनाएं शहरी आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने, उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
#SmartCityMission #UrbanDevelopment #Kohima #Nagaland @SmartCities_HUA @MoHUA_India
Sunil kumar sahu retweeted
जो कल तक एक दूसरे को पानी पी-पी कर कोसते थे, आज हाथ में हाथ डालकर सत्ता में वापसी के सपने देख रही हैं।
लेकिन उत्तर प्रदेश की जनता न भूली है, न भूलेगी। जिनके शासन में युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ हुआ और मासूमों की जानें गईं, उन्हें जनता दोबारा मौका नहीं देगी।
क्योंकि गठबंधन बदलने से इतिहास नहीं बदलता और चेहरे बदलने से गुनाह नहीं मिटते!
Sunil kumar sahu retweeted
संविधान दिखा देश को ज्ञान बांटने वाले राहुल गांधी-कांग्रेस ख़ुद संविधान की धज्जियां उड़ाते है!
कर्नाटक सरकार बोर्ड चेयरमैन, चीफ व्हिप,सीएम पॉलिटिकल सेक्रेटरी की नियुक्ति कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने कैसे जारी की?
ऐसा ही छत्तीसगढ़ में उप मुख्यमंत्री नियुक्ति में किया था!
क्कुर्सी बचाने के लिए ये मुख्यमंत्री भी राहुल बाबा के रिमोट कंट्रोल पर नाचने वाले कठपुतली बन गए हैं??
Sunil kumar sahu retweeted
आज नागालैंड के कोहिमा में राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर @MoHUA_India की विभिन्न प्रमुख योजनाओं एवं मिशनों की प्रगति और उनके क्रियान्वयन की समीक्षा की।
बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री हिमातो झिमोमी जी, शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान राज्य की विशिष्ट आवश्यकताओं के अनुरूप शहरी विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, बेहतर समन्वय और अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
#UrbanDevelopment #Nagaland #Kohima
भिलाई, दुर्ग में आयोजित श्री राम कथा में सम्मिलित होकर व्यासपीठ में विराजमान पूज्य चिन्मयानंद बापू जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बापू जी के श्रीमुख से प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों में धनुष यज्ञ की कथा का भक्तिभाव से श्रवण किया।
श्रीराम कथा के दिव्य प्रसंगों ने मन को भक्ति और श्रद्धा से अभिभूत कर दिया। प्रभु श्रीराम की मर्यादा, विनम्रता और आदर्श जीवन के संदेश सदैव हमारा पथ आलोकित करते हैं।
Sunil kumar sahu retweeted
हां
यह सब @narendramodi ने ही किया है
@RahulGandhi अपने सोशल मीडिया के प्रभारियों @SupriyaShrinate @Pawankhera को समझाईये आपके ही पैरों पर कुल्हाड़ी न चलाएं
@AmitShah @NitinNabin – at Delhi, India















































































































