Award-Winning Investigative Journalist | Ex News Editor & Bureau Chief, India Today Network | Crime • Cybercrime • National Security • ED • DRI • Forensics |

New Delhi, India
Joined January 2013
Tanseem Haider retweeted
Thank you @alokvermajourno @KD956014 @TilakrajGujral @TanseemHaider for highlighting the efforts of West District Police.
2
1
1
846
नोएडा एक्सटेंशन के रास्तों पर हमेशा जाम लगा रहता है। ये ग्रेटर नोएडा से नोएडा व नोएडा एक्सटेंशन जनाए का रास्ता है। घंटों से जाम लगा है। @Noidatraffic @uptrafficpolice @noidapolice
1
106
IPS उत्कर्ष की पूरी वीडियो आ गई है। ये पढ़ लिख कर इतना काबिल ऑफिसर बन गए हैं कि फूटपाथ पर रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकारों को चालान काटने की धमकी दे रहें हैं। जामिया में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को ऑन कैमरा गाली दे रहें हैं। बहुत होनहार IPS हैं। इनके माता-पिता को बेशक नाज़ हो रहा होगा।
131
1,579
25
4,025
163,779
Tanseem Haider retweeted
अब भाजपा ख़ुद ही बताए कि आगरा से जीतते हुए सपा के एमएलसी प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ उसके लोगों द्वारा किया गया यह व्यवहार कितना जायज़ है। प्रशासन डॉ. आकाश अग्रवाल जी को जीत का प्रमाणपत्र तुरंत दे। चुनाव आयोग सोते से जागे और प्रशासन भी। माननीय सर्वोच्च न्यायालय और महामहिम राष्ट्रपति महोदया भी तत्काल संज्ञान लें। अब तो हम खुलकर कहेंगे कि ‘PDA’ में ‘A’ का मतलब अब तो ‘अग्रवाल’ भी है। आज जब समस्त अग्रवाल समाज जीत के समाचार के लिए जाग रहा है, ऐसे में डॉ. आकाश अग्रवाल जी के साथ हुए ऐसे अमानवीय व्यवहार और हिंसा के ऐसे वीडियो को देखकर संपूर्ण समाज बेहद आक्रोशित हो उठा है। अब तो अग्रवाल समाज भी समझ गया है कि सच में ‘भाजपा किसी की सगी नहीं है!’
200
3,696
56
15,127
598,932
Tanseem Haider retweeted
समाजवादी पार्टी के आगरा खंड प्रत्याशी श्री आकाश अग्रवाल जी के साथ भाजपा के लोगों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार की घटना अत्यंत चिंताजनक है। ऐसी घटनाएँ लोकतांत्रिक मूल्यों, आपसी सम्मान और शांतिपूर्ण राजनीतिक संवाद पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। यह केवल एक व्यक्ति का अपमान नहीं, बल्कि उनके पूरे समाज के सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा विषय है। लोकतंत्र में हर व्यक्ति को अपना हक माँगने, अपनी बात रखने और न्याय की माँग करने का पूरा अधिकार है। किसी भी व्यक्ति के साथ उसके अधिकारों की माँग करने पर अन्याय या दुर्व्यवहार होना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। ऐसी घटनाओं की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। सम्मान, समानता और न्याय ही लोकतंत्र की असली पहचान हैं।
9
168
2
884
7,308
Tanseem Haider retweeted
यूपी MLC चुनाव: काशी में ही बीजेपी हारी, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट ◆ भाजपा ने दो सीटें मेरठ की शिक्षक और स्नातक जीत ली है ◆ विधान परिषद के खंड स्नातक की पांच और खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की छह सीटों पर चुनाव हुआ है UP MLC Elections | #MLC #SamajwadiParty | Lal Bihari Yadav
13
208
5
1,565
43,883
Tanseem Haider retweeted
वाराणसी शिक्षक MLC चुनाव में SP की जीत ◆ समाजवादी उम्मीदवार लाल बिहारी यादव जीते #LalBihariYadav #SamajwadiParty #Varanasi #MLCElection | Lal Bihari Yadav
21
383
9
3,135
58,951
दिनांक 27/10/2026 को कमिश्नरेट गाजियाबाद पर बनाना ट्री होटल साईट-4 साहिबाबाद गाजियाबाद में लगी आग पर फायर सर्विस यूनिट के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, कुल 10 गाड़ियो की मदद से आग को पूर्ण रूप से शांत किया गया, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
1
3
28
दिल्ली में शराब खरीदने वालों के लिए DSIIDC ने नया मोबाइल ऐप लॉन्च किया है. इससे ग्राहक ऑनलाइन एडवांस बुकिंग और पेमेंट कर सकते हैं. हालांकि, शराब की होम डिलीवरी नहीं होगी और खरीदारों को 48 घंटे के भीतर स्टोर से अपनी बोतलें लेनी होंगी. लिकर बुकिंग' ऐप पर जाकर ग्राहक मौजूद ब्रांड देख सकते हैं, अपनी पसंद का स्टोर चुन सकते हैं और बोतल का साइज और मात्रा तय कर सकते हैं. ऑनलाइन बुकिंग और पेमेंट के बाद उपभोक्ताओं को एक क्यूआर कोड मिलेगा, जिसे दुकान पर स्कैन करके आसानी से शराब ली जा सकती है. @BJP4Delhi @gupta_rekha @CMODelhi
110
लखनऊ के सआदतगंज ट्रिपल मर्डर केस में आरोपी के घर पर LDA ने कार्रवाई की है। प्राधिकरण की टीम ने अवैध निर्माण घोषित करते हुए आरोपी के घर को चारों तरफ से सील कर दिया है। मौके पर कई अधिकारी मौजूद हैं और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। अब आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। @Uppolice @lkopolice @LkoDevAuthority
114
Heart wrenching 💔 This is my punjab 😢 Even death couldn’t bring peace to the departed soul in Punjab.
47
172
4
667
17,162
गाजियाबाद के साहिबाबाद साइट-4 स्थित सर्वो सेलिब्रेशन होटल में आग लग गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी हैं. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, होटल की सबसे ऊपरी मंजिल से धुआं निकलता दिख रहा है। @Uppolice @ghaziabadpolice
1
88
Tanseem Haider retweeted
#BREAKING | यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर मांगी माफी, अल्पसंख्यक समुदाय पर की थी टिप्पणी @romanaisarkhan | abplive.com/live-tv | @vivekraijourno #UP #ChiefElectoralOfficer #SocialMediaPost #MinorityCommunity #Apology
26
170
4
562
24,354
Noida: ग्रेटर नोएडा के भनौता में प्राधिकरण ने अवैध कब्जे के खिलाफ बुलडोजर चलाया। करीब 20 हजार वर्ग मीटर जमीन को कब्जामुक्त कराया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 40 करोड़ रुपये है। प्राधिकरण के मुताबिक, कालोनाइजर यहां अवैध कॉलोनी बसाने की तैयारी कर रहे थे। इसके अलावा अवैध प्लॉटिंग और विला निर्माण पर भी कार्रवाई करते हुए निर्माण स्थलों को सील किया गया। प्राधिकरण ने लोगों से जमीन खरीदने से पहले उसकी वैधता की जांच करने की अपील की है। @OfficialGNIDA @UPGovt
89
Tanseem Haider retweeted
सरकारी नौकरी के चक्कर मे अपने बॉय फ्रेंड को छोड़कर किया दूसरे से शादी... ​एक मल्टीनेशनल कंपनी में ₹30 लाख सालाना (₹2.5 लाख महीना) कमाने वाले प्राइवेट कर्मी को छोड़कर....Read news.
56
42
1
256
148,297
गाजियाबाद के इंदिरापुरम में करवाचौथ से ठीक दो दिन पहले रिश्तों को झकझोरने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी प्रिया ने अपने जिम ट्रेनर प्रेमी प्रताप के साथ मिलकर पति शशांक की हत्या की साजिश रची। प्रिया जिम जाने के बहाने घर से निकली और आरोप है कि इसके बाद प्रताप ने घर में घुसकर शशांक पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शशांक अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने प्रिया और प्रताप को गिरफ्तार कर लिया है। @Uppolice @ghaziabadpolice #husband #Wife #Lover
2
3
380
दिल्ली में वाहन चोरों के खिलाफ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट पुलिस का बड़ा एक्शन! डीसीपी हर्षवर्धन वी. स्वामी के नेतृत्व में ऑपरेशन चक्र-2.0 के तहत महज 72 घंटे में चोरी के 185 वाहन बरामद किए गए हैं, 44 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 10 बैड करेक्टर भी शामिल हैं। बरामद वाहनों में 117 स्कूटी, 65 मोटरसाइकिल, एक थ्री-व्हीलर और दो कारें शामिल हैं। पिछले अभियान के मुकाबले इस बार करीब 59 फीसदी ज्यादा वाहन बरामद हुए हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वाहन चोरी के नेटवर्क की कड़ियां खंगाल रही है। @DelhiPolice @DCPWestDelhi
1
2
114
लखनऊ में कुछ ठेले वालों का विवाद इतना बढ़ गया कि सबने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। लइया-भूंजा के ठेलों के नीचे रखे पटरे निकाल लिए। एक ठेलेवाले को खदेड़ते हुए उसकी पीठ पर मारते रहे। इस दौरान कई ठेले पलट दिए गए। किसी की सूचना पर पुलिस पहुंची तब मामला शांत हुआ। करीब 10 मिनट तक चले हो-हल्ला के बाद सन्नाटा छा गया। @Uppolice @lkopolice
1
2
222
लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र के ब्राह्मणी टोला, नौबस्ता में सोमवार सुबह कार पार्किंग को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से तीन लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह करीब 10:30 बजे बरगद के पेड़ के पास खाली जमीन पर कार खड़ी करने को लेकर हुई। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान ऋषभ शुक्ला नाम के युवक ने कथित तौर पर पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से शिवाजी तिवारी (62), शिवेन्द्र तिवारी (55) और सुयश तिवारी (30) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऋषभ शुक्ला को हिरासत में ले लिया। उसके कब्जे से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और चार खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में है। @Uppolice @lkopolice
1
1
381
Tanseem Haider retweeted
Love u @gupta_rekha ji
20
67
3
514
20,900