कल कानपुर के घाटों पर दिखा आस्था और स्वच्छता का अद्भुत संगम…
कल कानपुर के सरसैया घाट एवं मेस्कर घाट पर लोक आस्था का महापर्व छठ अत्यंत श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ।
गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने आस्था के साथ-साथ स्वच्छता और जनभागीदारी का सशक्त संदेश भी दिया।
1
89
कल गोरखपुर में श्रद्धा और भक्ति का दिखा संगम… #महापर्व_छठ
सूर्य उपासना और लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर कल गोरखपुर के सभी प्रमुख घाट आस्था, स्वच्छता और भक्ति के अद्भुत रंग में रंगे नजर आए। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान और पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की।
2
68
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
आज नई दिल्ली के ओखला स्थित यमुनोत्री परिसर में 27 नक्षत्रों के प्रतीक स्वरूप 27 प्रजातियों के वृक्षों से सुसज्जित नक्षत्र वाटिका की स्थापना एवं झील के जल के शोधन हेतु स्थापित जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण किया।
आस्था का सम्मान, परंपराओं का संरक्षण और जनसुविधाओं का विस्तार… यह मा• मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता है।
#छठ_महापर्व
1
73
बेतवा नदी पर बना ढुकवां बांध का मनोहर दृश्य...
बुंदेलखंड क्षेत्र (उत्तर प्रदेश) के झाँसी, जालौन और हमीरपुर जिलों में किसानों के सिंचाई के लिए महत्वपूर्ण बांध है। बांध की अधिकतम ऊंचाई 50 फीट है। ढुकवां लघु जल विद्युत संयंत्र के लिए पानी के स्रोत के रूप में भी कार्य करता है।
1
2
166
जहाँ गंगा की लहरें वरुणा से गले मिलती हैं, और हर कण में सदियों पुराना इतिहास सांस लेता है—वही है काशी का पावन राजघाट।
प्रकृति की गोद और गौरवशाली अतीत के संगम को सहेजना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
#Varanasi #Rajghat #Kashi #Ganga #HeritageOfIndia #UPIrrigation #NamamiGange
1
199
छठ महापर्व की आस्था के साथ स्वच्छता की नई चमक!
देखिए कानपुर के पनकी नहर घाट की बदलती तस्वीर। नगर निगम, सामाजिक संगठनों और श्रद्धालुओं के सामूहिक प्रयासों से घाट अब पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित हैं। 'पहले और अब' का यह बदलाव जनभागीदारी की असली ताकत दिखाता है।
#ChhathPuja
1
131
भाई-बहन के स्नेह, समर्पण और आत्मीयता के प्रतीक पावन पर्व भैया दूज की सभी को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं।
माँ यमुना से प्रार्थना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए तथा पारिवारिक संबंधों में प्रेम व विश्वास और सुदृढ़ हो।
आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएँ! 🪔
#HappyDiwali
2
1
150
"आज श्री अयोध्या धाम स्थित राम जी की पैड़ी पर आयोजित दिव्य-भव्य 'दीपोत्सव-2026' समारोह में लाखों प्रज्वलित दीपों की अलौकिक आभा ने पूरी धरा को जगमग कर दिया।"
1
114
अयोध्या घाट 'दीपोत्सव 2026' के लिए पूरी तरह सज-धज कर तैयार है;
यह पवित्र नगरी 'जय श्री राम' के जयघोष से गूंज रही है और उत्सव के उल्लास से जीवंत हो उठी है।
#ayodhya
1
142
बारिश का पानी सिर्फ़ बहने के लिए नहीं, सहेजने के लिए भी है!
क्या आप जानते हैं कि वर्षा जल को इकट्ठा करके ज़मीन के नीचे पहुँचाने की प्रक्रिया क्या कहलाती है?
अपना जवाब चुनें और कमेंट में बताएं। क्या आप सही उत्तर जानते हैं?
#WaterQuiz #GroundwaterRecharge #WaterConservation
1
111
रामनगरी में माँ सरयू के घाट तैयार है… कल दीपों से रचेगा उत्सव का एक और भव्य अध्याय! 🪔इस 7 नवंबर को जब लाखों दीपों की जगमगाहट और प्रभु श्री राम का जयघोष एक साथ गूंजेगा, तब अवधपुरी में त्रेतायुग की स्मृतियां पुनः जीवंत हो उठेंगी। #अयोध्या_दीपोत्सव #10वां_दीपोत्सव
1
121
भव्य और अविस्मरणीय: 10वाँ दीपोत्सव महासमारोह!
7 नवंबर को अयोध्या केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक युग की अनुभूति बनने जा रही है। एक ऐसा क्षण, जहाँ त्रेतायुग की आस्था और वर्तमान का भव्य स्वरूप एक साथ जीवंत होंगे। घाटों पर लाखों दीपकों का प्रकाश पूरे अवध को स्वर्ण नगरी में बदल देगा।
3
174
धन-धान्य, आरोग्यता और समृद्धि के पावन पर्व धनतेरस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🪔
खेतों में हरियाली और जीवन में समृद्धि बनी रहे, जल संरक्षण एवं खुशहाल कृषि का संकल्प निरंतर मजबूत हो।
शुभ धनतेरस!
#धनतेरस #Dhanteras #समृद्धि #कृषि #जलसंरक्षण #सिंचाईविभाग #उत्तरप्रदेश
1
128
शहजाद बांध ललितपुर से निकली नहरों द्वारा किसानों के हर खेत तक पानी पहुँच रहा है।
#shahzaddam #lalitpur
2
128
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
जिला गंगा समिति, पीलीभीत द्वारा गंगा उत्सव–2026 के अंतर्गत गोमती उद्गम स्थल पर विभिन्न जागरूकता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सर्वोदय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर नदी एवं घाटों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया। वहीं, रंगोली एवं क्विज प्रतियोगिताओं में लगभग 700 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शाम को मां गोमती की भव्य आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिससे पूरा परिसर दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। इस अवसर पर नियमित रूप से गोमती आरती करने वाले 21 बच्चों को सम्मानित भी किया गया। आयोजन ने नदी संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा में युवा पीढ़ी की भागीदारी के महत्व को उजागर किया।
#GangaUtsav #NamamiGange #RiverConservation #CleanRivers #JanBhagidari
Irrigation & Water Resources Department, UP retweeted
कानपुर के गंगा बैराज स्थित अटल घाट पर गंगा उत्सव–2026 की मुख्य संध्या भव्य रूप से आयोजित की गई। इस अवसर पर 5,100 दीप प्रज्ज्वलित कर भव्य दीपोत्सव, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महागंगा आरती और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं। स्थानीय कलाकारों ने लोकनृत्य एवं संगीत के माध्यम से गंगा की आध्यात्मिक महत्ता और समृद्ध लोकसंस्कृति को जीवंत किया।
इस अवसर पर 1 से 3 नवंबर तक आयोजित विभिन्न जनजागरूकता गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। पूरे आयोजन ने गंगा संरक्षण, स्वच्छता और जनभागीदारी का संदेश दिया।
#GangaUtsav #NamamiGange #CleanGanga #RiverConservation #CulturalHeritage









































