UPSRTC (@UPSRTCHQ) header
UPSRTC (@UPSRTCHQ) profile picture

Official Twitter handle of Uttar Pradesh State Road Transport Corporation.

Lucknow, India
Joined July 2014
Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)Photo by UPSRTC (@UPSRTCHQ)
दीपावली के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से प्रदेश के समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। प्रकाश का यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियाँ लेकर आए। दीपों की यह ज्योति हर घर में उल्लास और उजाला फैलाए। यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा upsrtc.up.gov.in पर जाएँ। दीप जलें खुशियों के, सफ़र हो रोशन अपनों के संग। #Diwali #HappyDiwali #UPSRTC
2
2
25
2,549
धनतेरस के पावन पर्व पर आप सभी को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान धन्वंतरि एवं माँ लक्ष्मी की कृपा से आपका जीवन धन, स्वास्थ्य एवं समृद्धि से परिपूर्ण हो। यात्रा से जुड़ी जानकारी हेतु टोल फ्री नंबर 1800-180-2877 पर संपर्क करें अथवा upsrtc.up.gov.in पर जाएँ। #Dhanteras #HappyDhanteras #UPSRTC
3
3
24
1,959
अवध बस स्टेशन, लखनऊ परिवहन निगम के यात्रियों हेतु समर्पित इस बस स्टेशन पर पूछताछ केंद्र, वातानुकूलित प्रतीक्षालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, बसों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देने वाला डिजिटल सूचना पटल तथा क्रमांकित प्लेटफ़ॉर्म उपलब्ध हैं, जहाँ से विभिन्न मार्गों के लिए बसों का सुचारु संचालन किया जाता है। हर यात्री के लिए, सुविधा के साथ #UPSRTC #AwadhBusStation #Lucknow #SafeTravel
1
2
21
3,817
दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम, सुलभ एवं सम्मानजनक परिवहन सुविधा प्रदान करने की दिशा में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की एक महत्वपूर्ण पहल। दिव्यांगजन यात्री अपना UDID कार्ड प्रस्तुत करें तथा परिचालक द्वारा ETIM मशीन से QR कोड स्कैन कराकर सत्यापन के उपरांत नियमानुसार निःशुल्क टिकट प्राप्त करें। दिव्यांगजन यात्रियों को सुगम एवं सम्मानजनक यात्रा सुविधा प्रदान करने हेतु UPSRTC प्रतिबद्ध है। #UPSRTC #Divyangjan #AccessibleTransport
6
37
185
28,346
परिवहन सेवाओं के उन्नयन हेतु तकनीकी एवं नीतिगत पहलों पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न। दिनांक 29 अक्टूबर 2026 की सायंकाल, @UPSRTCHQ के सभागार में, माननीय परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री @dayashankar4bjp जी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव (परिवहन) एवं अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम; श्री प्रभु एन. सिंह, प्रबंध निदेशक; परिवहन आयुक्त; विशेष सचिव एवं अपर प्रबंध निदेशक सहित विभाग एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में परिवहन सेवाओं को अधिक सुलभ, सुगम एवं नागरिक-अनुकूल बनाने हेतु उन्नयन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। #UPSRTC #UPTransport #TransportModernisation #UttarPradesh
7
11
3,496
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक संचालन समीक्षा बैठक आज दिनांक 27.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सड़क सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने एवं लोड फैक्टर, बस उपयोगिता, आय प्रति बस प्रतिदिन तथा ईंधन औसत में वृद्धि हेतु निर्देश दिए गए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। #UPSRTC #UPRoadways #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC
11
2
16
13,098
सुरक्षित यात्रा, हमारी प्राथमिकता उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों की सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा हेतु सदैव तत्पर है। यात्रियों से अनुरोध है कि बस के पूर्ण रूप से रुकने के उपरांत ही चढ़ें एवं उतरें, यात्रा समाप्ति तक अपना टिकट सुरक्षित रखें, चलती बस में दरवाज़े अथवा पायदान पर खड़े होकर यात्रा न करें तथा अपने सामान का स्वयं ध्यान रखें। सहायता अथवा किसी असुविधा की स्थिति में कृपया परिचालक को सूचित करें या निगम की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 पर संपर्क करें। सुरक्षित यात्रा, सबकी साझा ज़िम्मेदारी। #UPSRTC #PassengerSafety #SafeTravel #PublicTransport
2
2
2
12
2,731
शुभ विजयादशमी विजयादशमी के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। यह पर्व सत्य, मर्यादा एवं सद्भाव के संदेश का स्मरण कराता है। हर पर्व, हर यात्रा में आपके साथ। #UPSRTC #Vijayadashami #Dussehra #UttarPradesh
5
4
25
2,886
परिवहन सेवा का प्रतीक, हमारी बस हमारी पहचान उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के मुख्यालय में निगम की गौरवशाली परंपरा के प्रतीक बस प्रतिरूप (मॉडल) को स्थापित किया गया। यह प्रतिरूप निगम की परिवहन परंपरा, जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता तथा सुरक्षित, सुगम एवं विश्वसनीय यात्री परिवहन का प्रतीक है। इस अवसर पर अपर प्रबंध निदेशक महोदय एवं निगम के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। निगम अपनी परंपरा को सहेजते हुए यात्रियों की सेवा में निरंतर कार्यरत है। परंपरा का सम्मान, जनसेवा की पहचान। #UPSRTC #Heritage #UttarPradesh #PublicTransport
4
7
27
6,194
मंज़िल आपकी, साथ हमारा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) प्रदेश एवं अंतर्राज्यीय मार्गों पर यात्रियों की सेवा हेतु तत्पर है। साधारण, वातानुकूलित एवं इलेक्ट्रिक बस सेवाएँ ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा UPI के माध्यम से डिजिटल भुगतान की सुविधा यात्रा संबंधी जानकारी एवं सहायता हेतु टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800-180-2877 (24x7) पर संपर्क करें। #UPSRTC #TravelWithUPSRTC #SafeTravel
8
2
22
7,835
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 13.10.2026 को प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में संचालन प्रतिफलों में वृद्धि करने तथा आगामी पर्व-त्यौहारों के दृष्टिगत शत-प्रतिशत संचालन सुनिश्चित करने के संबंध में समीक्षा की गई। इसके साथ ही यात्री सेवाओं की गुणवत्ता, सड़क सुरक्षा, संविदा चालकों की भर्ती, ईंधन औसत एवं राजस्व संग्रहण सहित अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि शारदीय नवरात्रि एवं दशहरा पर्वों के अवसर पर यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर प्रबंध निदेशक डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा, वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। समस्त क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवा प्रबंधक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में सम्मिलित हुए। #UPSRTC #UPRoadways #reviewmeeting
8
3
1
24
8,116
कैसरबाग बस स्टेशन — आपका अपना बस स्टेशन उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं सुविधाजनक परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध है। महिला यात्रियों की सुविधा के लिए शिशु देखभाल कक्ष एवं पृथक शौचालय तथा दिव्यांगजनों की सुगम आवाजाही हेतु रैम्प एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था की गई है। साथ ही, पेयजल, प्रतीक्षालय एवं यात्री सहायता सेवाएँ भी उपलब्ध हैं। UPSRTC — सबकी सुविधा, सबका सम्मान! #UPSRTC #KaiserbaghBusStation #Lucknow #AapkaApnaBusStation
5
5
12
4,996
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम परिवार की ओर से समस्त नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएँ। शक्ति की उपासना के इस पर्व पर माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का संचार हो। UPSRTC — आपका अपना साथी। #SharadiyaNavratri #Navratri2026 #UPSRTC
5
2
19
3,019
स्वस्थ चालक-परिचालक, सुरक्षित सफर। UPSRTC के डिपो एवं क्षेत्रीय कार्यालयों में चिकित्सकों की टीम द्वारा चालकों एवं परिचालकों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है। नेत्र • रक्तचाप • रक्त शर्करा • श्रवण क्षमता • सामान्य जाँच आपकी यात्रा, हमारी जिम्मेदारी। #UPSRTC #HealthCheckup #SafeJourney #SafeTravel
1
3
13
4,115
आलमबाग बस टर्मिनल – यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और विश्वास का नया केंद्र। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित, यहाँ से हर सफर होगा आरामदायक और भरोसेमंद। यात्रियों के सुगम, सुरक्षित और भरोसेमंद सफर के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सदैव प्रतिबद्ध है। #UPSRTC #AlambaghBusTerminal #Lucknow #UttarPradesh #SafeTravel
3
3
14
2,979
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक एवं विश्वसनीय परिवहन सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। यात्रियों की आवश्यकताओं के अनुरूप विभिन्न श्रेणियों की बस सेवाएं उपलब्ध हैं। यात्री अपनी सुविधा एवं आवश्यकता के अनुसार साधारण, वातानुकूलित, शताब्दी, वोल्वो, पिंक एक्सप्रेस, जनरथ एवं इलेक्ट्रिक बस सेवा का चयन कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य प्रत्येक यात्री को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा का अनुभव प्रदान करना है। सुरक्षित और सुविधाजनक सफर के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस सेवाओं का चयन करें। Travel with UPSRTC — सफर सुरक्षित, सेवा विश्वसनीय। #UPSRTC #UttarPradesh #Roadways #SafeJourney #PublicTransport #UPRoadways #TravelWithUPSRTC
6
4
2
26
5,535
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आज दिनांक 06.10.2026 को @UPSRTCHQ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सड़क सुरक्षा, संचालन व्यवस्था, संविदा चालक भर्ती, यात्री सुविधाएँ, परिचालन दक्षता एवं राजस्व संवर्धन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रबंध निदेशक महोदय द्वारा यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर परिवहन सेवाएँ उपलब्ध कराने तथा निगम की कार्यक्षमता में निरंतर वृद्धि एवं उत्कृष्ट कार्य-प्रदर्शन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में वित्त नियंत्रक श्री सतीश कुमार सिंह सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों, समस्त क्षेत्रीय प्रबंधकों एवं सेवा प्रबंधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। #UPSRTC #RoadSafety #SafeTravel #PublicTransport #ReviewMeeting #TravelWithUPSRTC #UPRoadways
5
2
2
34
8,616
यात्रियों की सुरक्षित, सुगम एवं आरामदायक यात्रा UPSRTC की प्राथमिकता है। घर से गंतव्य तक बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध कराने के उद्देश्य से UPSRTC द्वारा सुरक्षित, समयबद्ध एवं सुलभ बस सेवाओं का निरंतर संचालन किया जा रहा है। आपकी यात्रा, हमारी जिम्मेदारी। #UPSRTC #UPRoadways #TravelWithUPSRTC #SafeJourney #PassengerSafety #PublicTransport #UttarPradesh
8
5
24
4,717
श्री अमृत अभिजात, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन, संस्कृति, धर्मार्थ कार्य एवं परिवहन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, ने विभागीय दायित्वों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री प्रभु एन. सिंह एवं समस्त परिवहन निगम परिवार की ओर से उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनहित, पारदर्शिता एवं गुणवत्तापूर्ण सेवा के प्रति सतत प्रतिबद्ध, उ०प्र० परिवहन निगम। #UPSRTC #Welcome #NewChairman #UPTransport
9
2
1
26
5,728
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर शत्-शत् नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के मार्ग पर चलकर राष्ट्र को नई दिशा देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्श सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास — हमारी प्रतिबद्धता। #GandhiJayanti #MahatmaGandhi #GandhiJayanti2026 #UPSRTC
2
2
14
1,825