Sp Udaipur (@UdaipurSp) header
Sp Udaipur (@UdaipurSp) profile picture

Yogesh Goyal IPS

Udaipur, Rajasthan
Joined March 2021
Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)Photo by Sp Udaipur (@UdaipurSp)
डिजिटल युग में हमारे बच्चों की सुरक्षा केवल घर की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया के इस खुले मंच पर भी उतनी ही महत्वपूर्ण है! जाने-अनजाने में बच्चों के स्कूल की यूनिफॉर्म, ID Card, रोजाना जाने वाले रास्ते या लाइव लोकेशन के साथ तस्वीरें पोस्ट करना साइबर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को न्यौता देने जैसा हो सकता है। 'Likes' और 'Comments' की होड़ में बच्चों की Online Privacy और सुरक्षा को दांव पर न लगाएं। तस्वीरें पोस्ट करने से पहले थोड़ा ठहरें, प्राइवेसी सेटिंग्स की जांच करें और लोकेशन टैग हटाना न भूलें। आपकी थोड़ी सी समझदारी और सतर्कता आपके बच्चे का भविष्य सुरक्षित रख सकती है। याद रखें, आपकी सतर्कता ही उनकी सुरक्षा है। ऐसी किसी भी प्रकार के संदेहास्पद स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत child helpline 1098 या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क करें। इसके अतिरिक्त आप WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 अथवा cybercrime.gov.in पर भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते है। आइए मिलकर राजस्थान के हर बच्चे के लिए एक सुरक्षित माहौल तैयार करें! #Rajasthanpolice #childsafety #1098 #1930 #children
2
36
2
54
9,890
सड़क पर थोड़ी सी सावधानी, किसी मासूम के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकती है! स्कूली बच्चों का यह सफर सुरक्षित और सुगम हो, इसके लिए हम सबकी यह नैतिक जिम्मेदारी है कि स्कूल जोन और शिक्षण संस्थानों के आसपास वाहन धीमी गति से चलाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। आइए, अपनी गति पर नियंत्रण रखें और हमारे नौनिहालों का भविष्य सुरक्षित बनाएं। सड़क पर किसी भी आपातकालीन स्थिति में तुरंत 112 डायल करें। हर नागरिक की सुरक्षा, राजस्थान पुलिस की प्राथमिकता। #Rajasthanpolice #Slowspeed #schoolzone #roadsafety #trafficrules
2
37
1
68
6,681
🚨 राजस्थान पुलिस की साइबर एडवाइजरी | WhatsApp अकाउंट रखें सुरक्षित साइबर ठग फर्जी QR कोड, OTP और सोशल इंजीनियरिंग के जरिए आपके WhatsApp अकाउंट का दुरुपयोग कर सकते हैं। अकाउंट पर कब्जा कर परिचितों से इलाज या इमरजेंसी के नाम पर पैसे मांग सकते हैं। सुरक्षित रहने के लिए ध्यान रखें: 1. अनजान QR कोड स्कैन न करें और संदिग्ध लिंक से बचें। 2. OTP, वेरिफिकेशन कोड या 2-Step Verification PIN किसी से साझा न करें। 3. 2-Step Verification चालू रखें और Linked Devices की नियमित जांच करें। 4. अनजान डिवाइस को तुरंत लॉगआउट करें। 5. अनजान ऐप या Remote Access ऐप इंस्टॉल न करें और स्क्रीन शेयर न करें। 6. पैसे की मांग होने पर फोन कॉल से पहचान की पुष्टि करें। अकाउंट हैक होने का संदेह हो तो: अपने नंबर से WhatsApp दोबारा रजिस्टर करें, अनजान डिवाइस लॉगआउट करें और संपर्कों को सतर्क करें। 📞 साइबर हेल्पलाइन: 1930 📱 साइबर हेल्पडेस्क: 9256001930 | 9257510100 🌐 शिकायत: cybercrime.gov.in सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। #RajasthanPolice #CyberSafety #WhatsAppScam #CyberCrime #Advisory
3
55
133
217,294
राजस्थान पुलिस की ओर से आप सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। जिस समाज में बेटियाँ सुरक्षित और सम्मानित होती हैं, वहीं शक्ति की सच्ची आराधना होती है। नवरात्रि के दौरान कालिका पेट्रोलिंग यूनिट महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय है। किसी भी परेशानी या आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करें: 📞 महिला हेल्पलाइन 1090 📞 चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 📞 आपातकालीन सहायता 112 📲 निर्भया हेल्पलाइन (24 घंटे): 8764866090, 8764866091, 8764866092, 8764866093, 8764866094 राजस्थान पुलिस - महिलाओं की सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता। #Rajasthanpolice #MahaNavami #Navratri #WomenSafety #1090
4
33
1
56
4,183
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 12.10.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #viral
3
21
29
4,368
क्या आपने कभी किसी साइबर कैफे, होटल या दोस्त के फोन पर अपनी ID Login करने के बाद Logout करना याद रखा है? शेयर किए गए या पुराने उपकरणों पर खुला हुआ आपका अकाउंट साइबर अपराधियों के लिए खुला आमंत्रण साबित हो सकता है। यह छोटी सी लापरवाही आपकी पर्सनल जानकारी, फोटो और बैंक खातों को खतरे में डाल सकती है। इसलिए हमेशा सतर्क रहें, उपयोग के बाद अपने अकाउंट से साइन आउट करें और डिवाइस बदलने से पहले सभी एक्टिव सेशंस को जरूर हटाएं। किसी भी प्रकार का Cyber Fraud होने की स्थिति में तुरंत साइबर Helpline नंबर 1930, WhatsApp नंबर: 9256001930, 9257510100 या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं। राजस्थान पुलिस - आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर। #Rajasthanpolice #Cybercrime #1930 #digitalsafety #cyberawareness
34
1
51
17,049
आसमान की ऊँचाइयों से राष्ट्र की सुरक्षा तक, भारतीय वायु सेना का शौर्य और समर्पण देशवासियों के लिए गौरव का विषय है। भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर राष्ट्र की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले सभी वीर वायु योद्धाओं को राजस्थान पुलिस की ओर से सादर नमन। उनके साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना को कोटि-कोटि सलाम। भारतीय वायु सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद। #RajasthanPolice #IndianAirForceDay #IndianAirForce #IAF #JaiHind
1
36
1
85
5,399
राजस्थान पुलिस उप निरीक्षक परीक्षा में सम्मिलित होने जा रहे सभी अभ्यर्थियों को महानिदेशक पुलिस, राजस्थान श्री @Rajeev_ips, की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ। मेहनत, आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ परीक्षा दें। आपका परिश्रम सफल हो। जय हिन्द! #RajasthanPolice #RajasthanPoliceSI
22
51
4
253
34,533
सुर्खियों में राजस्थान पुलिस… 08.09.2026 #surkhiyonmeRajasthanPolice #Rajasthanpolice #crimenews #Rajasthan #Viral
1
23
1
44
5,398
मतदान आपका अधिकार, साइबर सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी। चुनाव के दौरान फर्जी लिंक, भ्रामक संदेश और ऑनलाइन ठगी से सतर्क रहें। सुरक्षित रहें, जागरूक रहें और निष्पक्ष चुनाव में अपनी भागीदारी निभाएं। #CyberSecurity #ElectionAwareness #UdaipurPolice #RajasthanPolice
63
भीड़तंत्र पर लगाम कसने हेतु न्याय संहिता में कठोर प्रावधान। भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 103(2) के अनुसार: यदि 5 या अधिक लोग मिलकर जाति, धर्म, लिंग, जन्म स्थान या व्यैक्तिक विश्वास के आधार पर हत्या करते हैं, तो हर व्यक्ति को मृत्युदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। दोषियों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। अब सिर्फ हिंसा करने वाला ही नहीं उसे प्रोत्साहित करने वाला, सहयोग करने वाला या उकसाने वाला सभी होंगे सजा के भागीदार। #RajasthanPolice #भारतीय_न्याय_संहिता #NyayaSanhita #NyayaSanhita2023
4
35
121
10,115
सफर पर निकलने से पहले, एक जरूरी काम करें ........सीट बेल्ट लगाए यह आपका सुरक्षा कवच है,कोई आफत नहीं । इसे गर्व से लगायें ,सुरक्षा का अनुभव करें । सीट बेल्ट लगाना, आदत बनायें । आदतें हमारा निर्माण करती हैं । यातायात नियमों की पालना करें। #RajasthanPolice #SeatBelt #RoadSafety #SafeDrive #सड़कसुरक्षा
5
40
78
12,415
पधारो सा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत और समृद्ध संस्कृति का अनुभव करने आने वाले प्रत्येक पर्यटक का राजस्थान में हार्दिक स्वागत है। आपकी यात्रा सुखद, सुरक्षित और यादगार हो, इसके लिए राजस्थान पुलिस सदैव तत्पर है। सुरक्षा के निम्न रक्षा सूत्र अपनाएं- 📞हेल्पलाइन नंबर- * किसी भी आकस्मिक स्थिति में 112/100 डायल करें। * ऑनलाइन फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें। * जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे प्रमुख पर्यटन शहरों में पर्यटकों की सहायता के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध हैं। ✅सुरक्षा के लिए सुझाव- * हमेशा अधिकृत या RTDC होटलों में ही ठहरें। * आधिकारिक जानकारी के लिए टूरिस्ट सूचना केंद्र से ही संपर्क करें। * प्री-पेड ऑटो या अधिकृत टैक्सी का ही चुनाव करें। * खरीदारी करते समय हमेशा पक्का बिल अवश्य लें। * अपना पासपोर्ट और कीमती सामान सुरक्षित रखें। सुरक्षित रहें, निश्चिंत होकर राजस्थान की खूबसूरती का आनंद लें। राजस्थान पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प। #RajasthanPolice #RakshaBandhan #RakshaSutra #SafetyFirst #TouristPolice #RajasthanTourism #HelpLine
6
38
1
85
27,380
सेफ सिटी अभियान: युवाओं से संवाद, नशामुक्त भविष्य का संकल्प। हनुमानगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री बी. आदित्य की अध्यक्षता में सेफ सिटी अभियान के तहत युवाओं को नशे से दूर रहने और अपराधमुक्त, सुरक्षित समाज के निर्माण में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, युवाओं ने नशामुक्ति की शपथ भी ली। @HmghPolice #SafeCityCampaign #HanumangarhPolice #DrugFreeHanumangarh #YouthForChange #RajasthanPolice
1
27
61
22,503
CLG- विश्वास का सेतु, सुरक्षा का आधार। *माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नव-चयनित CLG सदस्यों से संवाद किया।* बिड़ला ऑडिटोरियम, जयपुर में आयोजित राज्यस्तरीय आमुखीकरण एवं संवाद समारोह में माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने CLG सदस्यों को जनभागीदारी बढ़ाने तथा पुलिस-जन संबंधों को और मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया। आमुखीकरण समारोह में श्री जवाहर सिंह बेढ़म, गृह राज्य मंत्री, श्री जोगाराम पटेल, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री तथा श्री वी. श्रीनिवास, मुख्य सचिव, राजस्थान सरकार की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्री भास्कर ए. सावंत, अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह विभाग एवं श्री राजीव कुमार शर्मा, महानिदेशक पुलिस, राजस्थान सहित पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में उपस्थित रहे। समारोह में पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद, सहयोग एवं विश्वास को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही, CLG सदस्यों को स्थानीय स्तर पर पुलिस के साथ समन्वय कर सामुदायिक समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया गया। 🤝 CLG- पुलिस और आमजन के बीच विश्वास एवं सहयोग की बनेंगे मजबूत कड़ी। इसी क्रम में नव-नियुक्त सदस्यों को उनकी भूमिका, जिम्मेदारियों एवं सामाजिक दायित्वों से अवगत कराया गया, ताकि वे कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द्र एवं सामुदायिक समस्याओं के समाधान में प्रभावी भागीदारी निभा सकें। सशक्त जनभागीदारी • मजबूत सामुदायिक पुलिसिंग • सुरक्षित राजस्थान #RajasthanPolice #CLG #CommunityPolicing #SafeRajasthan #cmo #dipr
4
34
94
17,605
माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त सीएलजी सदस्यों से संवाद कर कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। पुलिस-जन सहभागिता से बनेगा विश्वास का मजबूत सेतु। #RajasthanPolice #CLG #CLGMembers #JanSeva #JanBhagidari #CommunityPolicing #PolicePublicPartnership #SurakshitRajasthan #SafeRajasthan #LawAndOrder #जनसहभागिता #सुरक्षित_राजस्थान #CMO
1
28
65
9,400
15 अगस्त पर साइबर ठगों के 'गिफ्ट' से सावधान! स्वतंत्रता दिवस के नाम पर आ रहे फर्जी लिंक से बचें! अज्ञात लिंक से दूरी: व्हाट्सएप/SMS पर आए किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। निजी जानकारी रखें गुप्त: ओटीपी (OTP), बैंक डिटेल या व्यक्तिगत जानकारी किसी से साझा न करें। ऑफ़र के लालच से बचें: "फ्री रिचार्ज", "स्वतंत्रता दिवस उपहार" या "कैशबैक" के लुभावने दावों में न आएं। सत्यापन करें: कोई भी ऑफ़र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही जांचें। "जागरूक रहें, सुरक्षित रहें — डिजिटल आजादी का सही आनंद लें।" साइबर हेल्पलाइन: 1930 | वेबसाइट: cybercrime.gov.in #RajasthanPolice #IndependenceDay #15August #CyberSafety #CyberCrime #CyberAwareness #AzadiKaAmritMahotsav
2
35
70
7,085