Aashish Yadav (@aashishsy) header
Aashish Yadav (@aashishsy) profile picture

Communication Specialist,Ex BBC ,समाजवादी,History Lover,Traveller,From Jhansi.Tweets and RTs are personal.

Lucknow, India
Joined December 2011
Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)Photo by Aashish Yadav (@aashishsy)
Aashish Yadav retweeted
आदरणीय आज़म ख़ान साहब की ज़मानत मंज़ूर होना इंसाफ़ की जीत है। यही सदाक़त की ताक़त होती है कि आख़िर में सच ही जीतता है।
384
1,807
66
14,339
787,821
Aashish Yadav retweeted
‘गोपालकों’’को अपशब्द कहकर प्रकारांतर में गोपाल अर्थात् भगवान श्रीकृष्ण का जो अपमान उप्र के मुख्यमंत्री महोदय ने मंच से किया है वो अक्षम्य है। पहले अयोध्या में भगवान राम के मंदिर के ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी में एक बड़े गिरोह के साथ संलिप्त रहे और राज न खुल जाए इस डर से उन्हें क्लीन चिट दे दी। अब भगवान कृष्ण पर वार कर रहे हैं। ये सनातन धर्म से अलग अपनी सत्ता को स्थापित करने के मंसूबे के कारण ऐसे कुवचन बोल रहे हैं। इसी दुर्भावना के कारण इन्होंने वाराणसी में पाल समाज को लाठी से पिटवाया था और गडरियों के होल्कर समाज से आनेवाली शिवजी की परम भक्त राजमाता देवी अहिल्याबाई जी की शिवलिंग ली हुई प्रतिमा का वाराणसी में घोर तिरस्कार किया था। ये न भगवान शिव के सगे हैं, न भगवान राम के, न भगवान कृष्ण के और न ही देवी अहिल्याबाई जी के। ये इतने कमज़ोर पड़ गये हैं कि अब उप्र में किसी और ‘दुष्मुखी’ को बुलाया जा रहा है। इन दोनों में कई बातें समान हैं , वेशभूषा का स्वांग, दुर्रवचनी ज़ुबान और भगवान राम और भगवान कृष्ण का सरेआम अपमान करना। जनता कह रही है कि अब इनका प्रभाव शून्य हो गया है। अगर इनका प्रभाव शेष होता तो वो ऐसे असामाजिक व्यक्ति को कभी भी अपने प्रदेश में आने की अनुमति नहीं देते, जो उनके ही दिये गये नारे को सरेआम ठुकराकर समाज को बाँट रहा है। व्यक्ति जब कमज़ोर हो जाता है तो अनैतिक सहारा ढूँढने लगता है। अगर इनमें अंशमात्र भी शक्ति, सामर्थ्य और साहस शेष होगा तो वो ऐसे ईश विरोधी वक्तव्य देनेवालों को उप्र में प्रवेश नहीं करने देंगे लेकिन ये ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि वो भी इन्हीं के विचारवंशी भी हैं और वचनवंशी भी। दोनों एक-दूसरे के पर्याय हैं। पुन: दोहरा रहे हैं क्योंकि एक बार में वो पढ़ नहीं पाते हैं और दस बार में भी समझ नहीं पाते हैं : कृपया सनातनी वस्त्रों को पहनकर इतनी निम्नस्तरीय भाषा न बोलें। अपने व्यक्तित्व के आंतरिक पक्ष को बाहर लाने से पहले सोचें कि आप अभी कुछ दिनों के लिए ही सही, एक सम्प्रदाय के सम्माननीय पद के साथ-साथ एक सांविधानिक पद पर भी विराजमान हैं। अपना श्रीमुख खोलने से पहले, सार्वजनिक मर्यादा के साथ ही, उन पदों की प्रतिष्ठा का भी ध्यान-मान रखें। हार को सामने देखकर बड़े-बड़े विचलित हो जाते हैं और भाषिक मर्यादा की सीमाएं भूलकर शाब्दिक अराजकता पर उतर आते हैं। आपका अहंकारी व्यवहार तो एक युवा मृतक की दुखी माँ तक का तिरस्कार कर चुका है और आदरणीय प्राचार्य हों, पत्रकार या ईमानदार अधिकारी, सबको अपशब्दों से अपमानित करता रहा है। आप शीघ्र ही इतिहास बननेवाले हैं, ये तो आपके ऊपर है कि जाने से पहले आप ‘भाषा-व्यवहार के इतिहास’ में अपना नाम काजल से लिखवाएं या स्वर्ण से। शालीन विचार से ही शालीन भाषा जन्म लेती है। दरअसल इनके संदर्भ में शालीनता का अभाव ही नहीं, घोर अकाल भी है। इसीलिए मृदु वचन की कोई भी संभावना यहां शून्य है। हम इन्हें क्षमा करते हैं क्योंकि ये परवश रहते हैं। जिसका अपनी इच्छाशक्ति पर ही नियंत्रण न हो, जो दिन भर थोड़े-थोड़े समय के बाद विचलित होने लगता हो, उससे शब्द नियंत्रण या संतुलन की अपेक्षा बेमानी है। इनके मन में हार की हताशा और आशंका जितनी बढ़ती जाएगी, भाषा उतनी ही नीचे गिरती जाएगी। बात इतनी सी है कि ये 2024, 2026 की हार से डर गये हैं इसीलिए इनके बोल बिगड़ गये हैं। ये 2027 में हमेशा के लिए हारेंगे। अगर ये जीत रहे होते तो हमारी नहीं, अपनी और अपनी उपलब्धि की बात करते। ये जितना बुरा बोलेंगे, उतनी ही बुरी हार हारेंगे क्योंकि 2027 का चुनाव अब 5% अहंकारियों, वर्चस्ववादियों, प्रभुत्ववादियों बनाम 95% पीडीए के बीच हो गया है।अब तो पीडीए में हर समाज के पीड़ित, दुखी, अपमानित शामिल हो गये हैं, इसीलिए पीडीए का जनाधार 85% से बढ़कर 95% हो गया है।
402
1,176
66
5,002
631,904
Aashish Yadav retweeted
हरियाली सिर्फ़ समृद्धि का प्रतीक न हो बल्कि समृद्धि की हरियाली हर घर-द्वार-आँगन में लहलहाये, ये तभी संभव होगा जब किसान-किसानी और गाँव-ग्रामीण अपनी मेहनत का मान भी पाएंगे और मूल्य भी। आज किसान नेता श्री राकेश टिकैत जी के साथ किसानों की समस्याओं पर चर्चा हुई और ये सच सामने आया कि किस तरह संपूर्ण उप्र में सबसे अधिक पीड़ित किसान वर्ग ही है। तो हमने भी दोहराया कि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए!’ पीडीए में ‘ए’ का मतलब ‘अन्नदाता’ भी तो है। किसानों का लगातार बढ़ता समर्थन पीडीए को हर गाँव, हर बूथ पर जिताने के लिए वचनबद्ध है। हम फिर दोहराएंगे : ‘जब खेत मुस्कुराएगा, तब देश मुस्कुराएगा!’
256
1,309
42
8,755
150,677
Aashish Yadav retweeted
दस साल का हुआ नोटबंदी के समय जन्मा खजांची लेकिन नोटबंदी से क्या मिला ये सवाल है आज भी?
282
1,373
47
8,910
697,386
Aashish Yadav retweeted
कुछ महीनों बाद हम अपनी ‘पीडीए सरकार’ बनाकर राशन में सरसों का तेल देने का काम करेंगे; जिससे किसी शोषित, वंचित व ग़रीब को इन भाजपाइयों से बेंत खाकर बेइज़्ज़ती न सहनी पड़े। भाजपा के उत्पीड़न से ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ लोग इस बार भाजपा का स्थायी सफ़ाया कर देंगे। भाजपाइयों ने अयोध्या में तथाकथित नारी वंदन का जो हिंसक नज़ारा पेश किया है वो वंदनीय नहीं, निंदनीय है। महिला आयोग संज्ञान लेकर इस भाजपाई और आयोजकों पर वैधानिक-दंडात्मक कार्रवाई करे। भाजपा के लोग ‘नारी’ का सम्मान नहीं, अपमान ही करते हैं। उप्र के मुख्यमंत्री के द्वारा लखनऊ अग्निकांड के युवा मृतक की ‘दुखी माँ’ का सरेआम किया गया अपमान कोई महिला नहीं भूलेगी। मातृशक्ति का श्राप कभी खाली नहीं जाता है। ये हारेंगे और बुरी तरह हारेंगे। 2024 के लोकसभा चुनाव हों या हाल के 2026 के विधानपरिषद चुनाव दोनों में भाजपा की हार ने साबित कर दिया है कि अब जनता के बीच इनके जुमलों का गु्ब्बारा फूट गया है। भाजपा तेल की फिसलन की ढलान पर है। जनता अब इनको हमेशा के लिए हराने के ‘मूड’ में है, इसीलिए भाजपा से जुड़ा हर राजनीतिक व्यक्ति या तो जनाक्रोश से डरकर राजनीति छोड़ रहा है या दूसरी राजनीतिक पार्टियों के पहले दो विकल्पों में करबद्ध अपनी जगह तलाश रहा है। अगला चुनाव महिला-युवा बनाम बीजेपी होगा!
557
2,347
124
8,439
372,720
Aashish Yadav retweeted
सामनेवाले से समझदार तो उनके पीछेवाला है, प्रतिक्रिया को अत्यंत ध्यानपूर्वक देखा जाए। जुबां पर आज दिल की बात आ गई…
357
2,856
71
17,254
689,517
Aashish Yadav retweeted
241
994
74
5,398
287,785
Aashish Yadav retweeted
सच्चे साधु सत्य बोलते हैं।
311
2,824
43
14,831
312,758
Aashish Yadav retweeted
प्रिय मतदाताओं, भाजपा एक 'फ़्लॉप शो' बन गई है। भाजपा वाले वाराणसी में पहले ‘काउंटिंग’ में हारे, फिर दोबारा ‘री-काउंटिंग’ में हारे, मतलब दो बार मतगणना हुई और दोनों बार भाजपा और उनके संगी-साथी हारे। ये डबल इंजन की डबल हार है। विधान परिषद के चुनावों में भाजपा की हार ने 2027 में होने वाले उ.प्र. विधानसभा चुनाव की प्रस्तावना लिख दी है। ये एक तरफ़ भाजपा की ‘शिक्षक, शिक्षार्थी व शिक्षा’ विरोधी नीतियों की हार है, तो दूसरी तरफ़ पढ़े-लिखे ‘बेरोज़गार स्नातकों’ ने भी अपना फ़ैसला सुना दिया है। भाजपा ने हर समाज को जिस तरह ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ किया है, उससे सभी उत्पीड़ित एक साथ आ गए हैं। पीडीए का जनाधार अब 95% हो गया है, क्योंकि ‘जो पीड़ित, वो पीडीए’! इससे भाजपा में अस्तित्व का संकट शुरू हो गया है, क्योंकि भाजपा के अंदर तो सभी लोग जानते हैं कि जो सीटें भाजपा जीती भी है, वो भी हेराफेरी से जीती गई हैं। भाजपा की अंदरूनी फूट से डबल इंजन की टकराहट और बढ़ गई है। इसीलिए भाजपाई प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत पूरी तरह हार गए हैं। जो भाजपा अब तक प्रत्याशियों का सर्वे करा रही थी, वो अब दूरबीन लेकर प्रत्याशी ढूँढ़ रही है, पर कहीं कोई नज़र नहीं आ रहा है। भाजपा की टिकट की खिड़की खाली है। इस उत्साहवर्धक जीत के लिए उ.प्र. के परम आदरणीय शिक्षकगण व अपने भविष्य के लिए चिंतित युवाओं का हम हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने न केवल हमें वोट दिया, बल्कि हमारे ‘पीडीए प्रहरियों’ के साथ यथासंभव निगरानी भी रखी और प्रमाणपत्र मिलने तक डटे रहे। हम अपने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को बधाई देते हैं और उनको भी, जिनको चालबाज़ी-जालसाज़ी से हराया गया। दरअसल हमारा कोई भी प्रत्याशी हारा नहीं है, बस वो भाजपाई हेराफेरी के आगे जीत नहीं पाया। हम उनका भी बराबर अभिनंदन करते हैं। हमारे लिए वे सब भी बिना सर्टिफ़िकेट के विजेता हैं। यही सजगता और एकजुटता 2027 में हमारी सरकार बनाने के लिए ‘निर्णायक नींव’ बनेगी। पुनः सभी मतदाताओं को कोटि-कोटि हार्दिक धन्यवाद! आपका अखिलेश
475
1,812
60
9,122
578,151
Aashish Yadav retweeted
भाजपा हर चुनाव वोट से नहीं, खोट से या नोट से जीतना चाहती है। शिक्षक/स्नातक एमएलसी चुनाव में चुनाव की तारीख़ से एक दिन पहले अचानक स्कूलों की मान्यता रद्द करने की अप्रत्यक्ष धमकी दी जा रही है। ऐसा माहौल बनाया जा रहा है जिससे डरकर ‘शिक्षक/स्नातक’ भाजपा के पक्ष में वोट डालें या उनसे स्कूल प्रबंधन डलवाये। ये हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है। ‘हाता नहीं भाता’ तो क्या चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लेंगे? हम सभी समर्थकों, शुभचिंतकों, प्रज्ञावान-प्रबुद्ध मतदाताओं से स्नातक/शिक्षक एमएलसी चुनावों में समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को संपूर्ण समर्थन व अपना बहुमूल्य वोट देकर विजयी बनाने की अपील करते हैं। इन सबकी जीत, हमारी जीत होगी!
122
1,263
7
5,555
165,551
Aashish Yadav retweeted
आज ‘एकरंगा’ बनाम ‘तिरंगा’ का दिन है!
437
3,121
63
21,008
1,050,885
Aashish Yadav retweeted
‘देश’ की ख़ातिर सब हैं साथ एक इंडिया की एक आवाज़ ‘चुनावी धांधली’ के ख़िलाफ़ एक इंडिया की एक आवाज़ ‘लोकतंत्र’ की बन रही ढाल एक इंडिया की एक आवाज़ संविधान-आरक्षण के रक्षार्थ एक इंडिया की एक आवाज़ मिटे सब ‘अन्याय-अत्याचार’ एक इंडिया की एक आवाज़ हो रोज़ी-रोटी सबके ही पास एक इंडिया की एक आवाज़ हो अपनी छत और बुनियाद एक इंडिया की एक आवाज़ सबको मेहनत का मिले लाभ एक इंडिया की एक आवाज़ खिलें खेत, दुकान, कारोबार एक इंडिया की एक आवाज़ हों ‘युवाओं’ के सपने साकार एक इंडिया की एक आवाज़ नारी के मान पर न हो प्रहार एक इंडिया की एक आवाज़ हो शोषित-वंचित का उद्धार एक इंडिया की एक आवाज़ हो सबको सुरक्षा का एहसास न हो ऊँच-नीच न जात-पात एक इंडिया की एक आवाज़ सब हो समान बिना भेदभाव एक इंडिया की एक आवाज़ मिले नागरिकों को अधिकार एक इंडिया की एक आवाज़ पहुँचे ‘तरक़्क़ी’ हर गाँव-द्वार एक इंडिया की एक आवाज़ हो हर कोई स्वस्थ-ख़ुशहाल एक इंडिया की एक आवाज़
263
1,296
29
7,008
91,905
Aashish Yadav retweeted
पीडीए का ऐलान, पीडीए है सावधान!!! बस्ती में आयोजित किये गये, इस अभूतपूर्व ‘पीडीए मार्च’ को देखकर पूरे उत्तर प्रदेश में भाजपा के होश उड़ गये होंगे। मुख्यमंत्री जी ने अपने ‘5 सेकंड के वीडियो’ में अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज़ में ख़ुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में ‘पीडीए समाज’ का उत्पीड़न रुकनेवाला नहीं है बल्कि बढ़नेवाला है। वो ऐसे कह रहे हैं जैसे कि वो ‘पीडीए समाज’ से कोई बदला लेनेवाले हैं और ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ व ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक-आधी आबादी-आदिवासी’ के ख़िलाफ़ उनका व्यक्तिगत व्यवहार व भाजपा सरकार का अत्याचार, अन्याय और अधिक बढ़नेवाला है। अब ‘पीडीए समाज’ जाग गया है और वर्चस्ववादियों की इन गीदड़ भभकियों से डरनेवाला नहीं है। जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव में ‘पीडीए समाज’ ने इन अहंकारी प्रभुत्ववादियों को धूल चटाई थी वैसे ही 2027 के विधानसभा चुनाव में भी होगा। 2027 में ये भाजपाई अपने ‘घमंड का दंड’ पाएंगे और हमेशा के लिए चले जाएंगे और फिर कभी नहीं आएंगे। पीडीए समाज ने ठान लिया है कि इस बार वो अपनी सरकार बनाएंगे। कोई और अब ‘पीडीए समाज’ का इस्तेमाल नहीं कर पाएगा।
250
2,481
44
12,601
262,693
Aashish Yadav retweeted
मुख्यमंत्री जी ने अपने चिरपरिचित धमकी भरे अंदाज़ में ख़ुद स्वीकार कर लिया है कि उनके राज में पीडीए का उत्पीड़न रुकनेवाला नहीं है।मतलब ‘पीड़ित, दुखी, अपमानित’ व ‘पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक-आधी आबादी-आदिवासी’ के साथ भाजपा सरकार का अत्याचार और अन्याय और बढ़नेवाला है। पीडीए को धमकी देती ‘5 सेकंड की ये स्वीकारोक्ति’ पीडीए का दमन करनेवाले भाजपाइयों को 5 दशक क्या 5 सदियों और 5 जन्मों तक सिर उठाकर आँख मिलाने लायक नहीं छोड़ेगी। जब माननीय को सोते-जागते हर समय ‘पीडीए-ही-पीडीए’ दिखता है तो हमारी सलाह तो ये है कि वो क्यों ना 108 मनकों पर ‘पीडीए’ लिखवाकर, उसकी माला बनाकर ‘पीडीए का जाप’ करें, इससे कम-से-कम उनके कुछ पाप तो कम होंगे। सच तो ये है कि 2024 के चुनाव की हार की वजह से संतुलन बिगड़ गया है, इसीलिए ऐसे असंतुलित बयान आ रहे हैं। इनके पास क्या अपनी बात करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उपलब्धि के स्तर पर भाजपा दिवालिया है। जनता ‘चढ़ावा चोरों’ की बात सुनने के मूड में नहीं है!
201
1,067
44
4,582
355,261
Aashish Yadav retweeted
अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है।
1,238
2,736
464
21,569
1,506,904
Aashish Yadav retweeted
गड्ढों के मामले में ‘45 में 74’ गड्ढेवाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे का ‘कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ से गलाकाटू मुकाबला चल रहा है। बीजेपी को अपने शासनकाल में बने सारे एक्सप्रेसवे या लिंक एक्सप्रेसवे का नाम निम्नलिखित तर्ज़ पर रखना चाहिए: ‘ANOTHER BJP CORRUPTION DISASTER EXPRESSWAY 2.0’. इससे पत्रकारों, जनता व बच्चों को भाजपाई भ्रष्टाचार की नई अल्फ़ाबेट रटनी भी आसान हो जाएगी… ABCDE. ‘2.0’ इसलिए क्योंकि पहला स्थान पहले ही बीजेपी के भ्रष्ट-राज में बने ‘कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे’ के नाम हो चुका है। बाक़ी 3.0, 4.0 व 5.0 के लिए भाजपा राज में बने पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे में घमासान छिड़ा है। भाजपा जाएगी, जान बच जाएगी!
122
642
7
2,214
81,623
Aashish Yadav retweeted
आशा को मिली निराशा ‘मुखिया’ ने दिया झाँसा बार-बार का झूठा वादा अधिकारों पे मारा डाका मंत्री ने ना आकर झाँका मार रहे काजू का फाँका
160
1,477
14
6,370
151,642
Aashish Yadav retweeted
247
3,004
48
9,769
245,900
Aashish Yadav retweeted
भाजपा के राज में लोग जलमग्न एक्सप्रेसवे पर मछली पकड़ रहे हैं। अब मुख्यमंत्री जी कहेंगे देखो हमने लोगों को नया रोज़गार दे दिया। सुना है उप्र की भाजपा सरकार अब एक्सप्रेसवे के साथ-साथ लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में सड़कों और हाईवे पर नये बोर्ड लगाने जा रही है जिन पर ‘नाव’ और ‘तैरने’ की अधिकतम गति सीमा लिखी जाएगी। अपनी सलाह फिर दोहराते हैं : इस बार भाजपाइयों को जब माँ गंगा बुलाएं तो गंगा एक्सप्रेसवे से मत जाइएगा।
92
902
14
3,691
94,979
Aashish Yadav retweeted
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व नेता प्रतिपक्ष श्री राम गोविंद चौधरी जी का निधन, अत्यंत दुःखद ! ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने का संबल प्राप्त हो। भावपूर्ण श्रद्धांजलि !
363
775
49
4,204
109,193