Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj) header
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj) profile picture

Counseling; a holistic approach to living.

Lucknow, India
Joined May 2020
Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)Photo by Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला (@astroraj)
रौद्र नामक इस विक्रम संवत् 2083 का राजा गुरु और मंत्री मंगल है. वर्षलग्न के अनुसार जन जीवन में वैचारिक संकीर्णता और आक्रोश बढ़ेगा. आर्थिक मामलों में चुनौतियां रहेंगी. शासन सत्ता के कुछ निर्णय बड़े मुद्दे बनेंगे. इस वर्ष किसी नए मजबूत और कठोर नेतृत्व के उभरने की प्रवल संभावना है.
2
21
165
9,081
यश माहेश्वरी की विकृत मानसिकता एक संक्रामक रोग है जो इस डिजिटल दौर की देन है. समाज के स्वास्थ्य के लिए समय रहते इसका इलाज जरूरी है. स्टैंड अप कॉमेडी के नाम पर भद्दे कमेंट और फूहड़ कंटेंट से हास्य और व्यंग्य नहीं, रोष और क्षोभ होता है. उसके घटिया चुटकुले बिहार और पूर्वी यूपी की सांस्कृतिक अस्मिता पर आघात हैं और महिलाओं की गरिमा पर कुत्सित प्रहार हैं. पूरे होशोहवास में की गईं इन टिप्पणियों पर विवाद होने के बाद माफी की औपचारिकता मानसिक विकृत इस व्यक्ति का वायरल होने के बाद स्थिति को मैनेज करने का शातिर तरीका है. वायरल होने की प्रवृत्ति सस्ती लोकप्रियता देती है. अभिव्यक्ति की आज़ादी लोकतंत्र की बुनियाद है, परंतु किसी को मर्यादा की हदें पार करते हुए किसी आस्था और विश्वास पर तंज कसना और अश्लील एवं आपत्तिजनक मजाक उड़ाना वाजिब नहीं है. कॉमेडी के नाम पर यश माहेश्वरी ने छठ पूजा के दौरान महिलाओं द्वारा नाक से मांग तक लंबा सिंदूर लगाने की परंपरा पर औंछी टिप्पणी की है. उसने बिहार की महिलाओं को हरियाणा के पुरुषों से विवाह करने की शर्मनाक सलाह देते हुए महिला विरोधी टिप्पणी की है. आश्चर्यजनक है कि इस अपराधी के खिलाफ अब तक कोई कार्रवाही नहीं हुई है. विडम्बना यह भी है कि केंद्र और राज्य में हिंदुत्व की स्वघोषित पैरोकार भाजपा सरकारें है. एक सवाल है, यदि इसका नाम यश माहेश्वरी न होकर किसी और मज़हब से जुड़ा होता तो क्या अब तक बुलडोजर नहीं चल चुका होता या धार्मिक आस्था को आहत करने और महिला विरोधी टिप्पणी करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई शुरू नहीं हो चुकी होती? मुझे उम्मीद है कि सरकार अतिशीघ्र यश माहेश्वरी के यूट्यूब चैनल "Morality Questionable" को हटाने के लिए तथा यश माहेश्वरी द्वारा की गयीं टिप्पणियों पर ठोस कानूनी कार्रवाई करेगी.
1
2
5
364
आज से मार्गशीर्ष यानी अगहन मास आरंभ. गीता में कृष्ण ने कहा है- "महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूँ." 'मासानां मार्गशीर्षोऽहमृतूनां कुसुमाकर:' प्राचीन काल में मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष प्रथमा से ही वर्ष का आरंभ माना जाता था. कश्यप ऋषि ने मार्गशीर्ष महीने में कश्मीर राज्य की स्थापना की थी.
2
7
1
121
3,673
शिव की नगरी काशी में प्रत्यक्ष देवलोक दर्शन! वाराणसी में सभी 84 घाटों पर दीपोत्सव और दिव्य गंगा आरती. ॐ नमः पार्वती पतये हर हर महादेव! (वीडियो साभार: वाराणसी प्रशासन)
4
19
2
135
2,246
मिथिला में बहिन-भाइक अटूट प्रेम का प्रतीक पर्व 'सामा चकेवा' कार्तिक सप्तमी से पूर्णिमा तक मनाया जाता है. सामा श्री कृष्ण की बहन थीं. चुगले ने चुगली कर भाई-बहन में लड़ाई लगवा दी, बाद में गलतफहमी दूर हुई. बहनें मिट्टी का चुगला बनाकर उसके मुँह को आग से जला जला कर झरकाती हैं.
2
38
643
कार्तिक पूर्णिमा पर देश भर में आध्यात्मिक माहौल है. गुरवाणी के शबद गूँज रहे हैं, अरुणाचलेश्वर की चोटी पर कार्तिगाई दीपम जगमगा रहा है और वाराणसी में गंगा तट पर देव दीपावली का हर्षोल्लास है... जहाँ राग रंग और हंसी ख़ुशी का चारो ओर है घेरा, वो भारत देश है मेरा, वो भारत देश है मेरा।
1
9
81
1,223
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
पंडित का स्त्रीलिंग यदि विदुषी के अर्थ में है तो —> पंडिता (तत्सम) यदि पत्नी भाव में हो तो —> पंडितानी, पंडिताइन (तद्भव)। पंडिता उपनाम विशेष रूप से कश्मीर घाटी के मूल के कुछ ब्राह्मण परिवारों में भी पाया जाता है। उपनाम में स्त्रीलिंग-पुल्लिंग भेद नहीं होता। कुछ प्रतिष्ठित पंडिता हैं – प्रख्यात न्यायविद कमला देवी पंडिता, जाने-माने पत्रकार व लेखक राहुल पंडिता, और कश्मीरी भाषा के विद्वान काशीनाथ पंडिता।
6
8
124
3,805
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
जेन्सेन हुआंग प्रकरण यही दर्शाता है कि बाज़ार का नैतिकता से कोई सरोकार नहीं। उसका सीधा फॉर्मूला है कि तुम बस कर्म (अधिक से अधिक मुनाफा दो) करो, तुम्हारे कांड (...) हम इग्नोर करते रहेंगे। किताबों की अलमारी से मिल्टन फ्रीडमैन महोदय को बाहर निकाल फिर से दोहराने का समय आ गया है।
4
8
1
46
2,106
कतकी पूनौ के मेले आकर्षण के केंद्र होते हैं. यूपी में फर्रुखाबाद का रामनगरिया और लखनऊ का बुड़क्की, एमपी में बांद्राभान, झारखंड में सिमडेगा के रामरेखा धाम और रायपुर के महादेव घाट के मेला मिसाल हैं. स्नान के पुण्य के साथ खेल-खिलौना, चाट-पकौड़ी, घर-गृहस्थी के सामान की खरीददारी भी.
2
4
35
682
कृत्तिका नक्षत्र में पूर्णिमा अवसर है, संकल्पों और विकल्पों पर विचार करने का, अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलने का, फिज़ूल की बातों और लतों से छुटकारा पाने का. वर्ष 2027 में काफी अहम बदलाव अपेक्षित हैं. राहु और केतु आगामी 5 दिसंबर को अपनी चाल बदल रहे हैं. इस वर्ष में गुरु अतिचारी होकर तीन राशियों कर्क, सिंह और कन्या में गोचर करेगा. शनि 5 जून 2027 को मेष राशि में जाएगा. मान्यता है कि शनि छह माह पहले से ही आगामी राशि में गोचर के फल देने की भूमिका बनाने लगता है. याद रखिए, कामयाबी निंजा टेक्निक्स से नही बल्कि धैर्य, अनुशासन और परिश्रम से मिलती है. कृत्तिका छह तारों का समूह तारापुंज (प्लीएड्स) है. इस नक्षत्र का स्वामी सूर्य और अधिष्ठाता देवता अग्नि देव हैं. ज्योतिष में यह अग्नि की शक्ति, ऊर्जा, सक्रियता, एक्शन और दृढ़ निश्चय का प्रतीक होता है. आज पूर्णिमा पर चंद्रमा वृष राशि में बली है और कृत्तिका नक्षत्र में सूर्य भी बली है. इन दोनों ल्यूमिनरीज की प्रभावशाली ऊर्जा का उपयोग कीजिए.
5
13
1
146
3,539
The Beaver Moon rises on 23/24 Nov, the term is derived from The Old Farmer's Almanac. It is coincides with Kartik Purnima, rises in Taurus near the Pleiades star cluster. It is said to attract financial luck and business success. It's time of realisation that shifts our perception of a situation or the need to break free from certain habits that have become too restrictive.
1
1
22
760
हरि-हर मिलन भगवान अय्यप्पा को हरिहरपुत्र कहा जाता है, जिसका अर्थ है हरि (विष्णु) और हर (शिव) के पुत्र. पौराणिक कथा के अनुसार, समुद्र मंथन से प्राप्त अमृत को देवताओं और असुरों के बीच बांटने के लिए विष्णु जी ने मोहिनी रूप धारण किया था. उनके सौंदर्य से अभिभूत शिव जी उन पर आसक्त हो गए थे. मोहिनी और शिव के मिलन से भगवान अय्यप्पा का जन्म हुआ था. एक अन्य कथा के अनुसार, राक्षस महिषासुर की बहन महिषी ने ब्रह्मा से वरदान प्राप्त किया था कि उसे केवल शिव और विष्णु के पुत्र ही मार सकते हैं. देवताओं की रक्षा के लिए विष्णु भगवान ने मोहिनी रूप में शिव जी के साथ संबंध से पुत्र के रूप में भगवान अय्यप्पा को जन्म दिया . केरल के पथनमथिट्टा जिले में पश्चिमी घाट की पहाड़ियों पर स्थित सबरीमाला श्री धर्म शास्ता मंदिर है. यहां 18 पवित्र सीढ़ियां (पथिनेट्टम पडि) हैं, जिन्हें भक्त बड़े श्रद्धाभाव से चढ़ते हैं. भगवान अय्यप्पा शैव और वैष्णव दोनों परंपराओं को जोड़ते हैं. -- स्वामिये शरणम् अय्यप्पा!
2
6
95
1,406
वैकुण्ठ चतुर्दशी, हरि-हर मिलन पूरे वर्ष में एकमात्र दिन, जब शिव जी (हर) को तुलसीदल और विष्णु जी (हरि) को बेलपत्र अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि चातुर्मास में चार माह सृष्टि का भार शिव जी संभालते हैं, और योगनिद्रा से जागने के बाद विष्णु जी को यह दायित्व वैकुण्ठ चतुर्दशी पर सौंप देते हैं. आज नर्मदेश्वर शिवलिंग पर तुलसी समर्पण का विशेष महत्व है. आज रात्रि निशीथकाल (रात्रि 11:41 से 12:35) व्यापिनी चतुर्दशी में श्री महाविष्णु पूजा.
2
12
125
1,630
"महेश्वर के घाट शास्त्रीय संगीत, होशंगाबाद के घाट सुगम संगीत और बरमान के घाट लोक संगीत जैसे हैं।" - स्व अमृतलाल वेगड़ (जबलपुर में जन्मे, सौंदर्य की नदी नर्मदा, तीरे-तीरे नर्मदा और अमृतस्य नर्मदा के लेखक. यात्रा वृत्तांतों के लिए खासी प्रसिद्धि मिली थी) -- मात श्रीनर्मदे हर!
2
3
1
65
1,321
जबान और दिमाग का कनेक्शन बहुत जरूरी होता है...
1
3
1
21
913
साल 2026 को फिनिशिंग टच देने के लिहाज से आज से 31 दिसंबर तक शुक्र का अपनी राशि तुला में गोचर काफी अहम है. -- टूटे बिखरे हुए रिश्ते हों या हालत, कोशिश कीजिए उन्हें संभालने संजोने की, सफलता मिलेगी. अपनी कल्पना और सोच का सार्थक उपयोग कीजिए. इस दौरान कीवर्ड हैं, संवाद और सुलभता.
2
10
125
2,487
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
“मैं समय हूँ… और आज महाभारत की अमर कहानी सुनाने जा रहा हूँ। यह महाभारत भरत वंश की कोई सीधी-साधी युद्ध कथा नहीं है। यह कथा है भारतीय संस्कृति के उतार-चढ़ाव की। यह कथा है सत्य और असत्य के महायुद्ध की। यह कथा है अंधेरे से जूझने वाले उजाले की। और यह कथा मेरे अतिरिक्त कोई सुना भी नहीं सकता। क्योंकि मैंने इस कथा को इतिहास की तरह गुज़रते देखा है। इसका हर पात्र मेरा देखा हुआ है। इसकी हर घटना मेरे सामने हुई है। मैं ही दुर्योधन हूँ, मैं ही अर्जुन, और मैं ही कुरुक्षेत्र। क्योंकि महाभारत बनते-बिगड़ते रिश्तों और रिश्तों के आधार और जीवन सागर को मथ कर जीवनसत्व का अमृत काढ़ने की कहानी है। और यह लड़ाई हर युग को अपने-अपने कुरुक्षेत्र में लड़नी पड़ती है। क्योंकि हर युग के सत्य को वर्तमान के असत्य से जूझना पड़ता है। और जब तक मैं हूँ यह महायुद्ध चलता रहेगा। और मेरा कोई अंत नहीं, मैं अनंत हूँ। इसलिए यह आवश्यक है कि हर वर्तमान इस कहानी को सुने और गुनें, ताकि वह भविष्य के लिए तैयार हो।” — राही मासूम रज़ा
3
1
22
1,388
'तुलसि श्रीसखि शुभे पापहारिणि पुण्यदे' आज कुछ चर्चा तुलसी के बारे में -- जब से होश संभाला देखा, घर के आँगन में तुलसी माई के घिरुआ/घिरउरा के पास अम्मा रोज सांझ को दिया रखती थीं, कार्तिक मास में खासतौर पर. तुलसी का पौधा हर हिंदू घर में होना जरूरी होता है, हालांकि अब ज्यादातर घरों में तुलसी माई चौरे से गमले में आ गई हैं. तुलसी का पौधा घर के सभी वास्तु दोष, बुरी नज़र एवं नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और सुख समृद्धि देता है. आयुर्वेद में तुलसी को बहुत लाभदायक बताया गया है. तुलसी की विभिन्न किस्मों का उल्लेख है, जैसे रामा, श्यामा (कृष्ण), वन (जंगली), श्वेत (विष्णु) तुलसी. सभी के गुण अलग-अलग और विशिष्ट हैं. घर में तुलसी का पौधा जहाँ लगा हो उसके पास डस्टबीन, झाड़ू, गंदा पानी, शमी का पौधा और कैक्टस या कांटेदार पौधा नहीं रखना चाहिए. तुलसी के निकट शिव जी और गणेश जी की मूर्ति कभी न रखें. तुलसी को कभी दूध और हल्दी अर्पित ना करें. कार्तिक मास में देवठानी एकादशी, द्वादशी या पूर्णिमा पर तुलसी माता का विष्णु के स्वरूप शालिग्राम से विवाह पूरी श्रद्धा और विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाता है (तिथियों को लेकर लोक परंपराओं में कुछ भिन्नता हैं). इसी के साथ हिंदू समाज में चातुर्मास में रुके विवाह और मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होता है. वृन्दायै तुलसी-देव्यै प्रियायै केशवस्य च। कृष्णभक्तिप्रदे देवि सत्यवत्यै नमो नमः॥ हे वृंदा, हे तुलसी देवी, आप केशव को अत्यंत प्रिय हैं. आप कृष्ण की भक्ति प्रदान करने वाली सत्यस्वरूपा हैं. आपको मेरा बारम्बार नमस्कार।
6
12
82
1,443
देवोत्थानी एकादशी. प्रभु योग निद्रा से जागिए. उठिए. आपने कहा था: यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌ जब-जब धर्म की हानि होती है और अधर्म में वृद्धि होती है, तब मैं प्रकट होता हूँ. जम्बूद्वीपे भरतखण्डे भारतवर्षे आर्यावर्त प्रतीक्षारत है...
4
9
131
1,412
देवभूमि उत्तराखंड में इगास-बग्वाल (बूढ़ी दिवाली) पर्व आज है. लोकमान्यता के अनुसार, श्री राम के अयोध्या लौटने की सूचना दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में 11 दिन बाद पहुंची थी. अतः आज पर्व मनाया जाता है. शाम को चीड़ की छाल के जलते 'भैलो' घुमाए जाएंगे. सौबी माणिशो खय बूढ़ी दिवाली री बधाई!
1
10
108
1,791
Rajesh Shukla/ राजेश शुक्ला retweeted
आजम खान: उत्तर प्रदेश में हैदराबादी बिरयानी नहीं चलेगी | हम पुलाव खाने वाले लोग हैं| तो उत्तर प्रदेश में किसकी चलेंगी, हैदराबादी बिरयानी की या पुलाव की ? अब सवाल है कि कबाब और निहारी किसकी है? बिरयानी बनाम पुलाव
1
4
18
1,026