राजस्थान में हुए पंचायत चुनाव में BSP ने 30 बाद BJP के किले को धवस्त किया। 🐘🐘🐘🐘🐘
अभी हाल ही में राजस्थान के पंचायत चुनाव के परिणाम सामने आए हैं जिसमें बसपा ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 70 से अधिक सीटों पर विजय हासिल की और कई सीटों पर मामूली अंतर से दूसरे स्थान पर रही हैं लेकिन सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बूंदी जिले की गुड़ली पंचायत चुनाव में ऐसा परिणाम आया है जिसे देखकर सब हैरान हो गए कि आखिर ऐसे कैसे संभव हो सकता हैं। आपको बताते चलें कि बूंदी जिले की गुड़ली पंचायत आती हैं जिसे लोकसभा स्पीकर और बूंदी लोकसभा सांसद ओम बिरला ने गोद ले रखा हैं जहाँ 30 साल से बीजेपी का कब्जा जमा हुआ था लेकिन इस बार बहुजन समाज पार्टी ने 45 वोटों से बीजेपी समर्थित प्रत्याशी को हराकर इस रिवाज को समाप्त कर दिया और बसपा ने हाथी छाप झंडा गाड़कर बीजेपी के किले को ध्वस्त कर दिया है जो आज राजस्थान में चर्चा का विषय बना हुआ हैं। जो लोग कहते हैं कि बसपा खत्म हो चुकी है बसपा का कोई अस्तित्व नहीं है उन्हें बता दे, बीजेपी वाले भी इस पंचायत में ऐसा सोच रहे थे लेकिन जब समाज एकजुट हुआ तो बीजेपी वाले भी मान गए कि बसपा का वजूद ज़िंदा हैं और ऐसे ही मैं उत्तर प्रदेश के बहुजन समाज के लोगों को कहना चाहता हूँ कि बसपा और बहन मायावती जी के हाथों को मजबूत कीजिए क्योंकि बसपा ही बीजेपी किले को ध्वस्त कर सकती हैं इसलिए किसी भी समाज के ठेकेदारों और बीजेपी के द्वारा भेजे गए एजेंटों के बहकावे में न आए और अबकी बार एकजुट होकर बसपा को वोट करें तभी बीजेपी सत्ता से बेदखल हो सकती हैं।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ_ चलो लखनऊ, चलो लखनऊ, चलो लखनऊ...
बाबा साहब अमर रहें...
मुख्य अतिथि –आदरणीय बहन कुमारी मायावती जी,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,राष्ट्रीय अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी
दिनांक- 6 दिसंबर 2026.
समय: सुबह 8 बजे.
कार्यक्रम:परमपूज्य बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस (पुण्यतिथि) विशाल श्रद्धा-सुमन समारोह का कार्यक्रम।
स्थान: डॉ. भीमराव अम्बेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल, गोमतीनगर, लखनऊ।
#6_दिसंबर_चलो_लखनऊ
#babasahebambedkar
#बहनजी_का_संदेश
#जयभीम #जयभारत #BSP #मिशन_2027
एक ही उत्तर प्रदेश एक ही अयोध्या, न दलित का उत्तर प्रदेश अलग न न मुस्लिम का न ही ठाकुर का न ही ब्राह्मण का , फैला दो इस वीडियो को बीजेपी के धर्म सपा के जाती वाले राजनीति को
उखाड़ दिया आज , जय भीम जय बसपा 🐘 🐘 🐘 🐘 🐘
#बहन_जी_का_संदेश #आकाश_आनंद #बसपा #अयोध्या #यूपी #बीजेपी #सपा
माननीय श्री आकाश आनंद जी ने बीकापुर की जनता से मिले फीडबैक के आधार पर बताया कि अयोध्या के लोग काफी परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए हैं कि अयोध्या की बीकापुर विधानसभा से विधायक श्री अमित सिंह चौहान अपने क्षेत्र की जनता का फोन तक नहीं उठाते। इसलिए अब समय आ गया है सत्ता परिवर्तन का और ऐसी सरकार चुनने का, जो जनहित में काम करे और जनता की समस्याओं को प्राथमिकता दे।
माननीय श्री आकाश आनंद जी ने जनता की बुनियादी जरूरतों और भाजपा सरकार की विफलताओं को सामने रखा। उन्होंने कहा कि जनता कभी सरकार से चाँद-तारे नहीं माँगती, वह तो बस अच्छी शिक्षा, सबकी सुरक्षा और हर हाथ को रोजगार चाहती है। लेकिन जब हम सरकार के कामकाज का हिसाब करते हैं, तो पता चलता है कि सरकार को इन तीनों में बड़े शून्य मिले हैं। NCRB के आँकड़े बताते हैं कि हत्या के मामलों में यूपी नंबर-1 पर है। हर साल 3,000 से ज्यादा हत्याएँ होती हैं और महिलाओं से संबंधित अपराधों के करीब 65 हजार मामले सामने आते हैं। भाजपा खुद को एनकाउंटर वाली सरकार बताती है, लेकिन अपराध पर काबू पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है_जय बसपा 🐘🐘🐘
आज दिनांक 20 नवंबर 2026 को हम सबकी आदर्श त्यागी जननेता परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा जारी किया गया अति महत्वपूर्ण ट्वीट...एवं बहुजन समाज पार्टी परिवार की तरफ से माननीय मुख्यमंत्री जी की मां के निधन पर विनम्र श्रद्धांजलि💐💐💐 सादर सहित जय भीम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री योगी आदित्यनाथ जी की माता श्रीमती सावित्री देवी का आज उनके गाँव में निधन हो जाने की ख़बर अति-दुखद। उनके परिवार सहित सभी रिश्तेदारों आदि के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।
इस बार बहन जी की लखनऊ में होने जा 06 दिसंबर की महारैली में आकाश आनंद जी शामिल नहीं होंगे क्योंकि उनकी जनसभा उत्तराखंड के हरिद्वार जिले की लक्सर आयोजित होगी जहां बहनजी का संदेश उत्तराखंड के लोगों के बीच में रखेंगे और परम पूज्य बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें जीवन संघर्ष को याद करेंगे। लेकिन हमारे कुछ साथी खासकर युवा वर्ग के जो पार्टी कार्यकर्ता है वह चाहते हैं कि आकाश आनंद जी भी बहनजी के साथ उस महारैली का हिस्सा बनें और अपने जोशीले अंदाज़ में युवाओं को संबोधित करते हुए आगामी चुनाव को लेकर हुंकार भरे लेकिन उन सभी युवा साथियों से मैं कहना चाहता हूँ कि बसपा का उद्देश्य सिर्फ़ राजनीतिक फ़ायदा उठाना ही नहीं बल्कि सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष करना भी ज़रूरी है,पूरे देश में मान्यवर कांशीराम और बाबा साहब के विचारों आगे बढ़ना है क्योंकि बसपा का सिर्फ़ राजनीतिक लाभ लेने का ही उद्देश्य होता तो आकाश आनंद ही नहीं बल्कि पूरी बसपा उत्तर प्रदेश तक ही सीमित रहती और फिर बहुजन आंदोलन की लड़ाई देश भर तक नहीं पहुंच पाती और ना ही बाबा साहब भीमराव अंबेडकर सहित तमाम बहुजन समाज में जन्मे संत महापुरुष घर घर पहुँच पाते इसलिए आकाश आनंद को अगर बहनजी ने उत्तर प्रदेश के बाहर भेजा है तो समझिए उनको बहुजन आंदोलन की गति देने के लिए ही भेजा है और अगर बहुजन मिशन आंदोलन को गति मिलेगी तो निश्चित ही हम राजनीतिक रूप और देशभर में मजबूत होंगे....
#बसपा_हमारे_महापुरुषों_का_मिशन_है
बलिया की धरती पर प्रिंस युकेश सिंह का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत। लखनऊ में परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी से आशीर्वाद प्राप्त कर वापसी के दौरान प्रिंस युकेश सिंह पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से उतरकर गाजीपुर की सीमा पार करते हुए बलिया जनपद में प्रवेश कर चुके हैं। बलिया की धरती पर पहुंचते ही हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने फूल-मालाओं और जोरदार नारों के साथ उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। यह जनसमर्थन और लोगों का उत्साह अपने आप में खास है_ #जय_बसपा 🐘🐘🐘🐘
आज दिनांक 18 नवंबर 2026 को हम सबकी आदर्श त्यागी जन् नेता परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के द्वारा जारी किया गया अति महत्वपूर्ण ट्वीट _सादर सहित जय भीम 🙏
मेरिट (योग्यता) आखिर है क्या..? सुनिए प्रो. विवेक कुमार जी को।
जब हजारों वर्षों से वंचित रखे गए समाज को बराबरी का अवसर देने की बात आती है, तो मेरिट का सवाल क्यों उठाया जाता है? आखिर हजारों वर्षों के सामाजिक अन्याय और वंचना की भरपाई महज 75 वर्षों में कैसे संभव है..? सामाजिक न्याय, समानता और जातिगत भेदभाव की वास्तविकता को समझने के लिए यह विचार जरूर सुनिए।
धरती आबा, बिरसा मुंडा जी को वास्तविक सम्मान देने का काम बसपा सरकार में बहन सुश्री मायावती जी ने अंबेडकर जी सामाजिक परिवर्तन स्थल गोमतीनगर लखनऊ में उनकी बड़ी प्रतिमा लगवाकर किया है बाकी सभी पार्टियों, कांग्रेस, सपा, भाजपा, आदि का भी शासन रहा है लेकिन किसी ने नाम लेने का काम नहीं किया, गाल बजाने को आगे आ जाते हैं, बिरसा मुंडा जी को कोटि कोटि नमन🙏 जय भीम गाडगे कांशीराम,
अखिलेश यादव का कहना है कि कांग्रेस ने उनसे गठबंधन मे 181 सीटें मांगी हैं। क्या लगता हैं कांग्रेस अखिलेश यादव को ऐसे ही डरा धमकाकर 150 के आसपास सीटे पाने मे कामयाब हो जाएंगी या नही..? दरअसल कांग्रेस को भाजपा को हराने में कोई इन्टरेस्ट नहीं है,वो अखिलेश यादव पर प्रेशर बनाकर सिर्फ अपनी पार्टी मजबूत करने के लिए लड़ रही है।कांग्रेस ने पहले 200 सीटें मांगी,अब थोड़ा रियायत देकर 181 तक आ गए जबकि अकेला लड़ने की स्थिति मे कांग्रेस 181 कैंडिडेट ढूँड लाए,वो भी एक बड़ी चुनौती होगी। अगर यही सौदेबाजी कांग्रेस बहनजी के साथ करने का काम करती तो बहनजी स्पष्ट शब्दो मे बोलती कि गठबंधन करना है तो 45 -50 सीटे मिलेंगी वरना भागो यहाँ से और फिर गठबंधन के लिए दरवाजा खिड़की सब बंद हो जाते। अखिलेश यादव में अकेला चुनाव लड़ने की कभी हिम्मत ही नहीं है।ऐसे में कांग्रेस की नीति देखकर लग रहा है कि कांग्रेस अखिलेश यादव को अंतिम दिन तक ऐसे ही बेवकूफ बनाती रहेंगी और फिर अकेले चुनाव में उतरेंगी या फिर अखिलेश यादव को डराने में कामयाब होकर 140-150 सीटे पाकर यूपी में मृत पड़ी कांग्रेस को जिन्दा करने मे कामयाब हो जाये।
अखिलेश यादव का डर देखकर लग रहा है कि कांग्रेस सपा को निगलने में कामयाब हो जायेंगी। वैसे भी मुसलमानों की भयंकर नाराजगी के बाद सपा मुखिया डरे सहमे नजर आ रहे हैं। ऊपर से पैसे के लालच मे भाजपा समर्थित सांसद के पुत्र को राज्यसभा सांसद बनाना और एक राज्यसभा सीट वैसे ही भाजपा को गिफ्ट में देकर जो भाजपा से अंदरूनी प्रेम कथा चल रही हैं,वो अब सबके सामने आ चुकी है।
शायद यूपी का ये विधानसभा चुनाव सपा के लिए वाटरलु साबित हो,इसीलिए अखिलेश यादव कांग्रेस की जी हुजुरी करके अपनी इज्जत बचाने की कोशिश मे लगे हैं या कहानी कुछ और हैं - ये समय बतायेंगा.....
सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! लोक आस्था का यह अद्वितीय पर्व सभी के जीवन में उमंग और उत्साह का नव प्रकाश लेकर आए, भगवान भास्कर और छठी मइया के आशीर्वाद से हर घर-आंगन धन-धान्य से परिपूर्ण रहें, सबके जीवन में सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं आनंद का वास हो, सबका मंगल व कल्याण हो, सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों; यही प्रार्थना है।
कांग्रेस ने बाबा साहब को ना सम्मान दिया ना ही भारत रत्न दिया। BSP के सशर्त समर्थन पर वीपी सिंह ने उन्हें भारत रत्न दिया तो BJP ने समर्थन वापस ले लिया बाबा साहब को मिले सम्मान से नफ़रत में BJP ने सरकार गिरा दी थी। इसलिए दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं,
एक नागनाथ है तो दूसरा सांपनाथ।
@AnandAkash_BSP ✍️
आज बिजनौर की धरती पर @AnandAkash_BSP जी का आगमन केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि नई सोच,नई ऊर्जा और परिवर्तन के संकल्प का प्रतीक है। उनकी विचारधारा में युवाओं के उज्ज्वल भविष्य,शिक्षा के विस्तार, रोजगार के अवसर,सामाजिक समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की झलक दिखाई देती है_जय बसपा 🐘🐘🐘
#बसपा_हमारे_महापुरुषों_का_मिशन_है
बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा /लोकसभा सांसद परम आदरणीया बहन कुमारी मायावती जी के दिशा निर्देश पर छोटे भाई श्री जयवीर सिंह गौतम जी को लखनऊ मंडल का मुख्य मंडल प्रभारी बनाए जाने पर माननीया बहन जी का बहुत बहुत आभार साथ में मंडल प्रभारी जी को बहुत बहुत बधाई....
जय भीम जय बसपा....
**बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा का नाम आते ही कुछ तथाकथित क्रांतिकारियों की विचारधारा क्यों जाग जाती है..?*कांग्रेस,भाजपा,सपा,आम आदमी पार्टी और राजद में ब्राह्मण नेता हों तो कोई सवाल नहीं उठाता,लेकिन बहुजन समाज पार्टी में सतीश चंद्र मिश्रा की मौजूदगी कुछ लोगों को क्यों खटकती है..? आखिर यह कैसी विचारधारा है..?
*दूसरी पार्टियों में स्वीकार्य,लेकिन बसपा में आपत्ति!**यह क्रांति नहीं,बल्कि राजनीतिक दोगलापन है,इससे भी बढ़कर मानसिक दिवालियापन है,बसपा की राजनीति सर्वसमाज की भागीदारी और सामाजिक भाईचारे की राजनीति है। ऐसे लोग
नेहरू-गांधी पर चुप
वाजपेयी पर चुप
माता प्रसाद पांडेय,मनोज झा और ममता बनर्जी पर चुप लेकिन बसपा में सतीश चंद्र मिश्रा का नाम आते ही इनके दिमाग में अचानक क्रांति का सायरन बजने लगता है! सवाल सीधा है—विरोध व्यक्ति की विचारधारा और नीतियों का है या सिर्फ बसपा का..? विरोध करना है तो सबका कीजिए,वरना अपनी विचारधारा का पैमाना सबके लिए एक रखिए... जय बसपा 🐘🐘
#सर्वजन_हिताय_सर्वजन_सुखाय
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव " श्री सतीश चंद्र मिश्र जी" को जन्मदिन हार्दिक बधाईयां जिला उपाध्यक्ष " बसपा " लखीमपुर खीरी

















