जनगणना-2027 के अंतर्गत आज 'Judicial Awareness Day' थीम पर जनपद न्यायालय परिसर में विशेष स्व-गणना अभियान चलाया गया।
न्यायिक अधिकारियों व अधिवक्ताओं ने स्व-गणना कर नागरिकों को प्रेरित किया। आप भी 30 नवंबर तक se.census.gov.in पर स्व-गणना कर SE-ID सुरक्षित रखें।
जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ व सुलभ बनाने के उद्देश्य से आज 'जिला स्वास्थ्य समिति' (शासी निकाय) की बैठक कर संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, JSY, RBSK एवं आयुष्मान कार्ड की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
चिकित्सकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मरीजों को बाहर की अनावश्यक दवाएं न लिखी जाएं और सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध दवाओं से ही समुचित उपचार सुनिश्चित हो।
मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं है; आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
9
408
आज मा० राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने नवीन कलेक्ट्रेट, गौरीगंज का स्थलीय निरीक्षण किया तथा परिसर में स्थापित 'इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर' (ICCC) का उद्घाटन किया।
इस सेंटर के माध्यम से जनपद की गौशालाओं, विद्यालयों, यातायात एवं सार्वजनिक स्थलों की रियल-टाइम निगरानी सुनिश्चित होगी।
इस अवसर पर 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के अंतर्गत 12 मेधावी छात्र-छात्राओं को निःशुल्क टैबलेट वितरित कर उन्हें डिजिटल शिक्षा से जुड़ने हेतु प्रेरित किया गया।
निरीक्षण के दौरान पटलों पर अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव व जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।
404
आज बाबू महीपति सिंह महाविद्यालय, तिलोई में 'उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन' के अंतर्गत विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले का शुभारंभ मा० राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह जी द्वारा किया गया।
मेले में ब्लिंकिट, अमेजन, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा व फॉक्सकॉन सहित 36 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया।
पंजीकृत 1,270 अभ्यर्थियों में से 513 युवाओं को चयनित कर ऑफर लेटर वितरित किए गए, साथ ही यूएई (UAE) में रोजगार हेतु प्री-प्लेसमेंट काउंसलिंग भी की गई। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
5
416
आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में 'स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना' के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अनुश्रवण हेतु जनपद स्तरीय समिति के साथ योजना की प्रगति व आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा हुई।
संबंधित अधिकारियों को पात्र छात्र-छात्राओं की सूची समयबद्ध तैयार करने, स्मार्टफोन व टैबलेट वितरण की चरणबद्ध रूपरेखा बनाने तथा सभी अभिलेखों का समुचित रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। युवाओं का डिजिटल सशक्तिकरण शासन की प्राथमिकता है।
1
461
आज विकास भवन सभागार में आयोजित 'किसान दिवस' की अध्यक्षता कर अन्नदाता किसान भाइयों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनीं। खाद की उपलब्धता, टिकरिया माइनर की सिल्ट सफाई, अमेठी रजबहा में पानी की आपूर्ति व विद्युत समस्याओं के त्वरित, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर किसानों को 'जनगणना-2027' (16-30 नवंबर तक se.census.gov.in पर स्वगणना व SE-ID सुरक्षा) तथा 17 नवंबर को प्रकाशित आलेख्य मतदाता सूची में नाम जांचने व छूटे पात्र युवाओं का फॉर्म-6 भरवाने हेतु भी जागरूक किया गया।
3
357
जगदीशपुर, अमेठी में 'मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना' के तहत 132 जोड़ों का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।
नवविवाहित जोड़ों को विवाह प्रमाण पत्र व आशीर्वाद दिया। बेटियों के सम्मान व आर्थिक संबल हेतु सरकार प्रतिबद्ध है।
आज विकास खंड भेटुआ की ग्राम पंचायत बैसारा में अग्नि पीड़ित लाभार्थियों हेतु 'मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण' के अंतर्गत क्लस्टर में निर्मित कराए जाने वाले आवासों का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया गया।
यहाँ विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से आवास निर्माण के साथ ही अन्य मूलभूत सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।
अधिकारियों को निर्माण कार्यों को मानक, गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए गए।
आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित छत व समग्र विकास का लाभ देना हमारी प्राथमिकता है।
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
6
1,470
"खेल के मैदान से राष्ट्र निर्माण की ओर कदम!" 🇮🇳🏅
'जनगणना-2027' के अंतर्गत विशेष थीम के तहत आज डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम, अमेठी में खिलाड़ियों व युवाओं के मध्य 'स्व-गणना' अभियान का सफल आयोजन किया गया।
युवाओं ने उत्साहपूर्वक पोर्टल (se.census.gov.in) पर अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण की।
जनपदवासियों से अपील है कि 30 नवंबर 2026 तक स्व-गणना अवश्य करें और प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
📢 जनगणना 2027 – आपकी भागीदारी, राष्ट्र का विकास! 🇮🇳
जनगणना 2027 का द्वितीय चरण प्रारंभ हो चुका है। विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने हेतु स्वयं ऑनलाइन स्व-गणना (Self-Enumeration) अवश्य करें।
प्रक्रिया समझने हेतु यह मार्गदर्शिका वीडियो देखें।
📅 स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 (se.census.gov.in)
🏠 जनसंख्या गणना: 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027
📌 स्व-गणना के पश्चात प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें व प्रगणक के घर आने पर साझा करें।
आपकी समस्त जानकारी पूर्णतः गोपनीय रहेगी।
आज विकास भवन सभागार में मा० राज्यमंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिभा शुक्ला जी की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ विकास प्राथमिकता वाली योजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
मा० मंत्री जी ने जल जीवन मिशन, विद्युत आपूर्ति, उर्वरक उपलब्धता, आवास, छात्रवृत्ति व SHG योजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।
मतदाता पुनरीक्षण व 'जनगणना-2027 स्वगणना' में सहभागिता की अपील भी की गई।
उपरांत, चौहनापुर स्थित कान्हा गौशाला का निरीक्षण व गौपूजन कर गोवंश के समुचित संरक्षण के निर्देश दिए।
1
11
754
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को 'जनगणना-2027' के अंतर्गत स्व-गणना (Self-Enumeration) अभियान के शुभारंभ अवसर पर विकास भवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पोर्टल पर अपनी व अपने परिवार की स्व-गणना पूर्ण की गई।
समस्त जनपदवासियों से अपील है कि 16 से 30 नवंबर 2026 तक आधिकारिक पोर्टल (se.census.gov.in) पर जाकर स्वयं-गणना अवश्य करें और प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
आपकी सक्रिय भागीदारी ही सटीक जनगणना व विकसित अमेठी की आधारशिला है।
#Amethi #Census2027
आज दिनांक 15.11.2026 को कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के सफल संपादन हेतु जनपद के चारों विधानसभा क्षेत्रों में तैनात 125 सेक्टर मजिस्ट्रेट को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया तथा मतदेय स्थलों के स्थलीय निरीक्षण व आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
"हमारी जनगणना, हमारा विकास — हर घर की भागीदारी से ही बनेगी देश की सही तस्वीर!" 🇮🇳
जनगणना–2027 में जन-जन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी सुश्री पूजा साहू की जनपदवासियों से विशेष अपील।
📅 स्व-गणना: 16 से 30 नवंबर 2026 (se.census.gov.in)
🏠 घर-घर गणना: 01 दिसंबर 2026 से 04 जनवरी 2027
आइए, स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज कर प्राप्त यूनिक आईडी (SE-ID) सुरक्षित रखें और प्रगणकों को सही जानकारी देकर राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें।
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
आज जनपद में स्वयंसेवी संस्था 'गावी', पी०सी०आई० एवं यूनिसेफ के सहयोग से 'नियमित टीकाकरण कार्यक्रम' के अंतर्गत अंतर्विभागीय समन्वय बैठक संपन्न हुई।
बैठक में 'जीरो डोज' बच्चों को चिह्नित कर शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।
संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए प्रत्येक बच्चे का सुरक्षित भविष्य व स्वस्थ बचपन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
1
409
आज विकास भवन कार्यालय कक्ष, गौरीगंज में जनसुनवाई कर जनसामान्य की समस्याओं को सुना गया। इस दौरान प्राप्त शिकायतों/प्रार्थना पत्रों के त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
1
8
704
आज कलेक्ट्रेट सभागार में 'जनगणना-2027' के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
सभी चार्ज अधिकारियों को प्रगणकों व सुपरवाइजरों के साथ समन्वय कर समयबद्ध तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
आमजन 16 से 30 नवंबर 2026 तक se.census.gov.in पोर्टल पर 'स्वगणना' कर सकते हैं तथा प्राप्त SE-ID सुरक्षित रखें।
01 दिसंबर से 04 जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर पहुंचकर गणना करेंगे।
जनपदवासी सटीक जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।
#Amethi #Census2027
आज कलेक्ट्रेट परिसर से 'समग्र शिक्षा अभियान' के अंतर्गत समेकित शिक्षा के तहत दिव्यांग बच्चों की 'एक्सपोजर विजिट 2026-2027' बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस शैक्षणिक व एक्सपोजर विजिट के माध्यम से बच्चों को HAL कोरवां (मुंशीगंज) का भ्रमण कराया जा रहा है। इस प्रकार के भ्रमण से दिव्यांग बच्चों में आत्मविश्वास, नई तकनीकी समझ और व्यावहारिक ज्ञान का संचार होता है।
समावेशी शिक्षा और बच्चों का सर्वांगीण विकास जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।
#Amethi #InclusiveEducation #SamagraShiksha
2
655

































