Pinned Tweet
अवसर पूर्व सांसद स्व. आर. के. सिन्हा के श्राद्ध कार्यक्रम का है, जिसमें प्रशांत किशोर, बिहार के सीएम सम्राट चौधरी और लालू जी की बेटी रोहिणी एक साथ बैठे हैं। इस पर तमाम टीका-टिप्पणियां हो रही हैं।
यह बिल्कुल सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार का मामला है। मतभेद वैचारिक होते हैं, व्यक्तिगत वैमनस्य नहीं होता। लालू या मुलायम सिंह यादव की निजी शादी में मोदी जी भी आते हैं। इसका मतलब यह नहीं होता कि गठबंधन होने जा रहा है। सोशल मीडिया पर रोज़ एक अलग प्रकार की बकैती चलती रहती है।
सोनिया गांधी की किताब पर अलग बवाल चल रहा है। तमाम लोग इस पर पीएचडी करने में लगे पड़े हैं। मुझे इतना शौक नहीं है कि इतने पैसे लगाकर 500 पेज की किताब पढ़ने के लिए समय निकाल सकूं। जब फुर्सत होगी, तब कभी पढ़ूंगा। वैसे आधी से ज़्यादा किताब तो सोशल मीडिया पर ही शेयर हो चुकी है।
It's not about age, but I'm genuinely surprised that you consider two of them to be singers.
Indian Singers & Their Age (2026) 🇮🇳
1. Udit Narayan – 71 Years
2. Sonu Nigam – 53 Years
3. A.R. Rahman – 59 Years
4. Sunidhi Chauhan – 43 Years
5. Honey Singh – 43 Years
6. Diljit Dosanjh – 42 Years
7. Shreya Ghoshal – 42 Years
8. Badshah – 41 Years
9. Arijit Singh – 39 Years
10. Neha Kakkar – 38 Years
Whose age surprised you the most? 👀
2
हरियाणा और बिहार में दहेज को लेकर दो अलग-अलग और विरोधाभासी घटनाएं सामने आई हैं। मैं अमन राणा और हरेंद्र सिंह के साथ हूं। आप अपनी साइड देख लें।
हरियाणा के अमन राणा ने शादी में शगुन के तौर पर मिले 3 लाख 51 हजार रुपये लौटा दिए।
वहीं, सोनीपत में दहेज में ब्रेजा कार की मांग पूरी नहीं होने पर कुलदीप कुमार बारात लेकर लौट गया। दुल्हन शादी के जोड़े में मंडप पर उसका इंतजार करती रह गई।
एक ही राज्य की इन दो घटनाओं में एक युवक ने दहेज प्रथा के खिलाफ मिसाल पेश की, तो दूसरे ने दहेज के लालच में शादी ही तोड़ दी।
इसी तरह बिहार में भी इन दिनों दो शादियां चर्चा में हैं। एक तरफ 50 करोड़ रुपये की भव्य शादी, तो दूसरी तरफ भोजपुर के हरेंद्र सिंह ने महज 501 रुपये के शगुन में बिना दहेज शादी कर मिसाल पेश की।
भोजपुर के पीरो प्रखंड निवासी हरेंद्र सिंह का विवाह बक्सर निवासी सीमा कुमारी से हुआ। इस शादी में न दहेज की मांग हुई और न ही फिजूलखर्ची। दोनों परिवारों ने सादगी से विवाह की रस्में पूरी कीं।
एक ही राज्य में शादी की ये दो तस्वीरें हैं। काश, दहेज और दिखावे की जगह सादगी से विवाह करने की ऐसी सोच समाज में आम हो जाए।
10
Hi @PhonePe Team,
I recently switched to PhonePe from another app and have been finding it much more convenient and user-friendly for everyday transactions like scanning and paying, bill payments, and mobile recharges.
My only concern is the lack of a credit card payment option for Delhi Metro Smart Card recharges.
Request you to please add this feature too. It would make the experience even better!
17
कल का भारत-न्यूज़ीलैंड टेस्ट ड्रॉ होते देखकर बेहद निराशा हुई। टीम ने बिना लड़े ही सरेंडर कर दिया। ऐसी रक्षात्मक मानसिकता के साथ नेतृत्व नहीं किया जा सकता। हार जाना अलग बात है, मगर लड़ने का जज़्बा होना चाहिए।
आपको विराट कोहली के बतौर कप्तान पहले टेस्ट की याद दिलाना चाहूँगा, जो 2014 में ऑस्ट्रेलिया में खेला गया था। पाँचवें दिन भारत को जीत के लिए 364 रन बनाने थे, लेकिन इसके बावजूद टीम ड्रॉ के लिए नहीं, बल्कि जीत के इरादे से खेलने उतरी। अंततः भारत 48 रन से हार गया। लेकिन हमें उस हार का कतई अफ़सोस नहीं हुआ। असली बात उस मानसिकता की थी, जो विराट कोहली ने पूरी टीम को दी थी।
बतौर कप्तान अपना पहला टेस्ट हारने के बावजूद कोहली का कप्तानी रिकॉर्ड बेमिसाल रहा। 68 टेस्ट मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 40 में जीत दर्ज की, 17 में हार का सामना किया और 11 टेस्ट ड्रॉ रहे।
9
कोल्ड ड्रिंक पीना भी एक ज़माने में लग्ज़री हुआ करता था। हमारी पीढ़ी ने 80 के दशक के अंत और 90 की शुरुआत में इसे देखा और पिया है। सन 2000 में ये वैसे ही मिलता होगा जैसे आजकल भारत में चीते मिलते हैं।
इतने दशकों बाद इसे देखकर वाकई नोस्टाल्जिया फील हो रहा है। कोल्ड ड्रिंक पीने की हमारी शुरुआत ही इसी से हुई है।☺️☺️
Gold Spot...The Zing Thing...Gold Spot🍊🍊🍊
20
ईज ऑफ़ डूइंग बिजनेस फ़ॉर अंबानी👇
सितंबर 2025: पैकेज्ड वॉटर पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% कर दिया गया फिर इसी महीने रिलायंस ने ₹15 प्रति लीटर की कीमत पर 'कैंपा श्योर' लॉन्च किया, जो बिसलेरी की ₹20 प्रति लीटर की कीमत से ₹5 कम थी।
30 सितंबर को एफएसएसएआई (FSSAI) ने बिसलेरी के गोवा स्थित संयंत्र से पानी के छह नमूने एकत्र किए थे।
नतीज़ा आपके सामने है!
20
शादी का मतलब एक हज़ार लोगों को बुलाना और तमाम तामझाम करना नहीं होता। मुंबई की इस जोड़ी ने सिर्फ़ आठ लोगों की मौजूदगी में घर की छत पर ही शादी रचा ली।
असल में इतने ही लोग होते हैं जो आपके शुभचिंतक होते हैं। इन्होंने परंपरा निभाने की बजाय अपनी प्राथमिकता ख़ुद तय की और समाज को एक नई दिशा दी।
21
देख रहे हो बिनोद?
जहां बड़े-बड़े लोगों के फार्महाउस हैं वहां स्पेशल एडवाइजरी ज़ारी हो रही है। पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
बाकी इलाकों मसलन मायापुरी इंडस्ट्रियल एरिया चले जाओ वहां ट्रैफिक स्वत: संचालित है।
दिस इस द डिफरेंस बिटवीन इंडिया एंड भारत!😜
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि "कल दक्षिण दिल्ली में SSN मार्ग (भाटी माइंस रोड), बांध रोड, मंडी रोड और M.G. रोड पर 27 से ज्यादा शादियां हैं... ट्रैफिक को सुचारू रूप से चलाने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पर्याप्त स्टाफ तैनात किया है। हालांकि, इन रास्तों पर जाम लगने की संभावना है: SSN मार्ग (भाटी माइंस रोड), 100 फुटा रोड, अणुव्रत मार्ग, मंडी रोड, जौनपुर रोड, महरौली-महिपालपुर रोड..."
1
29
आप भारी गलतफहमी में हैं।
लोग सीमित आय और संसाधन में जीने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 80 करोड़ लोगों को आप ख़ुद मुफ़्त राशन बांट रहे हैं।
कौन आपके कहने से सोना खरीद रहा था और किसने आपके कहने पर बंद या कम कर दिया?
लोगों के पास अपनी बुद्धि नहीं है जो आपके कहने से चलेगा?
खिचड़ी, देसी घी, आलू का भर्ता, आग पर पकाया हुआ टमाटर और बैंगन का भर्ता, धनिया पत्ते की चटनी और पापड़...😋😋
जीवन यही है। बाकी सब मोह-माया है।☺️🙏
1
59
आज मैं झारखंड बनने से पहले के बिहार की बात करूंगा, जो निजी ऑब्जर्वेशन के आधार पर होगा, बिना गूगल या डीप रिसर्च वाले आंकड़ों के। चूंकि मैं शौकिया तौर पर मुफ़्त में लिखता हूं और समय का अभाव भी रहता है, इसलिए फ्री में इतना ही लिख सकता हूं।
बिहार के पीछे रह जाने में Freight Equalization Policy एक फैक्टर हो सकता है, हालांकि अन्य राज्य भी इसकी चपेट में आए, लेकिन इतने बदहाल नहीं हुए। बाकी, बिहार आज़ादी के बाद के कई वर्षों तक बढ़िया स्थिति में रहा। विशेषकर बिहार के पहले सीएम डॉक्टर श्रीकृष्ण सिंह, जिन्हें मैं सर्वश्रेष्ठ सीएम मानता हूं, ने बेहतरीन काम किया। 80 के दशक के अंत से 90 के दशक की शुरुआत तक बिहार को देखा और पढ़ा। स्थिति ख़राब होनी शुरू हुई 1995 के बाद से।
तब जनरल नॉलेज और सिविल सर्विसेज की तैयारी वाली किताबों में बिहार कृषि, उद्योग और खनिज-अयस्क में टॉप नहीं तो टॉप 5 में ज़रूर था। मुझे याद है कि गन्ना उत्पादन में दूसरे नंबर पर था और चीनी मिलों की भरमार थी। अब कहां है, नहीं पता। आज के झारखंड वाले हिस्से में बड़े-बड़े उद्योग थे। बिहार की तरफ भी छोटे या मध्यम क्लस्टर, मसलन बरौनी, मोकामा, डालमियानगर, फतुहा इत्यादि थे।
मैं पटना के पालीगंज से आता हूं। दसवीं तक की पढ़ाई वहीं से हुई। बाद में पटना और फिर दिल्ली आ गया। वहां प्रखंड होने के बावजूद बेहतरीन हाई स्कूल था, जहां 30 से ज्यादा टीचर, लाइब्रेरी, प्लेग्राउंड, हॉस्टल, शिक्षकों के क्वार्टर इत्यादि सब कुछ था। आठवीं, नौवीं और दसवीं के पांचों सेक्शन A, B, C, D और E छात्रों से भरे रहते थे। पीएचसी यानी अस्पताल था, जिसमें अच्छे डॉक्टर्स थे। उनके क्वार्टर भी थे। बाद में 80 के दशक के अंत में और 90 के दशक की शुरुआत में बड़ा रेफरल अस्पताल बनाया गया, जो बगल के बिहटा, नौबतपुर सहित बिहार में कई जगहों पर बनाए गए। उन्हें मेंटेन करना बाद की सरकारों की जिम्मेदारी थी, जो पूरी नहीं हुई।
वेटरनरी हॉस्पिटल, गर्ल्स स्कूल, पेट्रोल टैंक और वर्कशॉप के साथ सरकारी बस डिपो था, जहां से बसों का नियमित संचालन होता था। गर्ल्स स्कूल खुला। इंस्पेक्शन बंगला सहित पीडब्ल्यूडी के ऑफिस और वर्कशॉप थे, जहां अलकतरा यानी तारकोल का स्टॉक रहता था और रोड रोलर मौजूद रहते थे। पवन चक्की के साथ कृषि फार्म था। ब्लॉक कैंपस था, जहां सरकारी क्वार्टर थे। पानी की टंकी थी। दो-दो पेट्रोल पंप सहित पीएनबी और एसबीआई के ब्रांच थे। बगल के बिक्रम में नवोदय विद्यालय और निबंधन कार्यालय था। बिहटा में एयरपोर्ट सहित एयरफोर्स का ऑपरेशनल बेस था। पटना यूनिवर्सिटी के कॉलेजों की गुणवत्ता अच्छी थी। साइंस कॉलेज पूरे पूर्वी भारत में विख्यात था। केमिस्ट्री ऑनर्स वालों को कैंपस प्लेसमेंट मिलता था।
कमियां भी थीं। सड़कें ख़राब हो जाती थीं तो जल्दी बनती नहीं थीं। बिजली की समस्या थी। चोर अक्सर तार काट ले जाते थे, जिससे दो-दो हफ्ते तक बिजली नहीं आ पाती थी। नक्सलवाद और जातीय हिंसा बढ़ी। लॉ एंड ऑर्डर और माफियागिरी 90 के दशक के शुरुआती कुछ सालों के बाद और बढ़ना शुरू हुई और स्थिति बदतर होती चली गई।
आज जिस हाई स्कूल की मैं तारीफ़ कर रहा हूं, वह कागज पर अपग्रेड हो चुका है, लेकिन आज की तारीख़ में पूरी तरह चौपट हो चुका है। बिजली और सड़कें तो ठीक हुई हैं, लेकिन शिक्षा, स्वास्थ्य इत्यादि बर्बाद हो चुके हैं। कहने का अर्थ है कि पहले के कामों को अपने कार्यकाल में लालू जी मेंटेन नहीं कर पाए। राजनीति के चक्कर में झारखंड को अलग कर दिया, मगर बिहार के विकास में कुछ खास योगदान नहीं कर पाए। नीतीश ने कॉस्मेटिक काम किए, जो पर्याप्त नहीं हैं। विकास के मानकों पर स्टेट अभी भी निचले पायदान पर है।
उधर, आदिवासी कल्याण के नाम पर झारखंड बनाया तो गया, मगर उद्देश्य की पूर्ति नहीं हुई। अभी भी वहां पूरी मशीनरी, उद्योग, कारोबार सहित तमाम चीजों पर बिहारियों का ही दबदबा है। आदिवासियों का कितना विकास हुआ, सिवाय सीएम बनने के, ये भगवान ही जाने।
आप लोग अपनी राय दें और अनुभव बताएं।
1
2
54
मैं X के ब्लू टिक समाज से अपना इस्तीफा देने की घोषणा कर रहा हूँ, जो संभवतः 21 नवंबर से प्रभावी होगा।
आप लोग एल्गोरिदम के नाम पर यूजर्स को गुमराह कर रहे हैं। 2,800 फॉलोअर्स होने के बावजूद पोस्ट की रीच महज 30, 40, 50 या अधिकतम 100 तक सीमित रहती है। यह समझ से परे है कि आखिर किस बात के लिए पैसे वसूले जा रहे हैं, जब पेड सब्सक्रिप्शन लेने के बाद भी पोस्ट को अपेक्षित विजिबिलिटी नहीं मिलती?
@XCorpIndia @X @PremiumBusiness @elonmusk @Subscriptions
1
48
ये ट्रेन 90 के दशक में पटना से जमशेदपुर यानी टाटानगर तक पटना-टाटा सुपर एक्सप्रेस के नाम से चलती थी, जिसका स्टॉपेज बहुत कम था। ये पटना के बाद सीधे मोकामा रुकती थी। बाढ़ में रेलवे स्टाफ और लोकल लोगों में कथित रूप से सांठगांठ होने की वजह से स्टेशन से कुछ पहले सुनसान जगह पर बिल्कुल धीमी हो जाती थी, जिससे लोकल यात्री उतरकर चलते बनते थे। इस ट्रेन में नॉन-एसी एवं एसी चेयरकार के अलावा फर्स्ट क्लास की बोगी भी लगती थी। इससे मैं अनेकों बार टाटा, आसनसोल या जमुई वगैरह गया हूँ। कम स्टॉपेज और कम समय लगने की वजह से इसमें भीड़ रहती थी।
बाद में इसे दानापुर तक एक्सटेंड किया गया, जिसे और बाद में आरा तथा वर्तमान में बक्सर तक चलाया जा रहा है। हमें कई दफे मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर जाना पड़ता था, तो इसी ट्रेन से जमुई स्टेशन उतरते थे, जो वास्तव में जमुई जिला मुख्यालय नहीं, बल्कि मलयपुर नाम का कस्बा है। वहाँ से 407 चलती थी। वह रास्ता जंगल से होकर जाता था, तो ठीक जंगल शुरू होने से पहले कई गाड़ियाँ एक साथ इकट्ठी होकर ग्रुप में चलती थीं, ताकि लुटेरों से बचा जा सके। ये मैं दिन की बात बता रहा हूँ।
एक और दिलचस्प बात जुड़ी है। जब 15 नवंबर 2000 को झारखंड बिहार से अलग हुआ था, तो हम कुछ लोग इसी ट्रेन में किन्हीं को छोड़ने और सीट मिल जाने के लिहाज से पटना जंक्शन की जगह दानापुर चले गए। साथ में हम सब भी उसी ट्रेन में पटना तक के लिए चल पड़े। तभी स्पीड पकड़ने के बावजूद अचानक जबरदस्त तेज झटके से ट्रेन रुक गई और यात्री कूद-कूदकर भागने लगे। हमें कुछ समझ नहीं आया। तभी हल्ला मचा और पता चला कि उसी ट्रैक पर सामने से पटना की ओर से कोई दूसरी ट्रेन मात्र 100-200 मीटर की दूरी पर खड़ी थी। इसका मतलब टक्कर होते-होते बची। इमरजेंसी ब्रेक लगाने से पटरियाँ डैमेज हो गई थीं। उनकी मरम्मत की गई और फिर ट्रेन सुबह 6:30 या सात बजे की बजाय ग्यारह बजे खुली।
हम बिहार-झारखंड के विभाजन को इसी घटना से याद करते हैं। हम बिहार वाले हिस्से के लोग बंटवारा कतई नहीं चाहते थे। जमशेदपुर, रांची, बोकारो, धनबाद जैसे शहर सहित तमाम खूबसूरत इलाके, पहाड़, जंगल, उत्कृष्ट संस्थान एवं उद्योग झारखंड चले गए और बिहार पटना के बाद दूसरा कोई एक ढंग का शहर तक विकसित नहीं कर पाया।😁
1
38
विभा नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिससे मैं अपनी पूर्ण सहमति जताता हूं। कड़वी बात है, मगर यही सत्य है। इसमें वह कहती हैं कि 90 प्रतिशत भारतीय पेरेंट्स गिरगिट प्रवृत्ति के होते हैं। अगर किसी के दो बेटियां और एक बेटा है, तो उन दोनों बेटियों की बेटे के सामने कोई वैल्यू नहीं होती। बेटे के लिए मां-बाप अपना सब कुछ बेच सकते हैं, मगर बेटी के लिए 50 बार सोचेंगे। जो कुछ भी करते हैं, वो मजबूरीवश समाज को दिखाने के लिए करते हैं।
वहीं, अगर गलती से बेटा जिंदगी में आर्थिक रूप से संघर्ष कर रहा हो, तो उसकी वैल्यू भी जीरो हो जाती है। अगर किसी पेरेंट्स के दो बेटे हैं और उनमें से एक ज्यादा कमाने वाला है, तो नैचुरली दूसरे बेटे की कोई वैल्यू नहीं रह जाती। बेटी गर्भ में हो, तो मां-बाप अबॉर्शन करवाने में भी नहीं हिचकते, मगर मजाल है जो किसी ने बेटे का अबॉर्शन कराया हो।
भारत में 90% बेटों के मां-बाप जमकर दहेज लेते हैं और लड़की वालों के पैसे से ही शादी का खर्चा तथा तमाम शौक पूरे करते हैं। वहीं, जब देने की बारी आती है, तो दहेज पाप लगने लगता है।
भले ही ये विभा के अपने विचार हों, लेकिन उन्होंने बच्चों के बीच होने वाले जिस भेदभाव की ओर ध्यान दिलाया है, वह कई परिवारों की कड़वी हकीकत है।
1
30
राहुल गांधी ने कल जो कुछ कहा, इसमें कुछ भी गलत नहीं, ठीक वैसे ही जैसी आप तस्वीर में देख पा रहे हैं। उन्होंने एक निजी क्षण के बारे में ईमानदारी से बस कह दिया, कुछ छुपाया नहीं, मगर इस देश के लोगों से इतनी मैच्योरिटी और राजनीतिक समझ की उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे हर बात को उसके सही संदर्भ में समझें।
भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा ज्यादातर दकियानूस है। समाज चाहता है कि लड़कियां घर में रहें, पर्दे में रहें, शादी के पहले प्रेम न करें, अंतर्जातीय विवाह न करें, खाना बनाएं, बच्चे पैदा करें, सेवा-सत्कार करें, झाड़ू-पोछा लगाएं, पति के पैर छुएं, गर्भ में लड़की हो तो अबॉर्शन करवा लें वगैरह!
समय के साथ कुछ बदलाव भी आए हैं, जिनमें थोड़ी मजबूरी भी छुपी है, लेकिन मूल विचार वैसे ही हैं। मिजाज में संकीर्णता ही है।
इस देश में मुझे नहीं लगता कि एक भी मां-बाप ऐसा होगा, जिसने गर्भ में बेटे का गर्भपात कराया होगा। अबॉर्शन लड़कियों का ही होता है। मरना लड़कियों को ही है, चाहे धरती पर आकर मरें या आने से पहले मरें।
2
123
नागपुर का डायमंड क्रॉसिंग वह स्थान है, जहाँ उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम दिशा में जाने वाली रेलवे लाइनें एक-दूसरे को काटते हुए आपस में क्रॉस करती हैं।
इसी प्रकार झारखंड के धनबाद में भी कभी एक ऐतिहासिक रेलवे डायमंड क्रॉसिंग हुआ करती थी।
धनबाद के पुराना बाजार क्षेत्र में धनबाद - झरिया और CIC रेलखंड के बीच यह क्रॉसिंग मौजूद थी। हालांकि, धनबाद-झरिया रेललाइन हटाए जाने के बाद यह क्रॉसिंग अब चालू नहीं है।
#Trivia #IndianRailways
1
21
ये सच है कि गलत जगह या गलत इंसान की संगत से बाहर निकल आने से बीते हुए वर्षों, बर्बाद हुए समय, भावनाओं, मेहनत और पैसों की भरपाई नहीं हो जाती। उस नुकसान की पीड़ा अपनी जगह बिल्कुल वास्तविक है।
लेकिन एक सवाल यह भी है कि यदि हम वहाँ से निकलते नहीं, तो क्या आने वाले साल, बची हुई ऊर्जा और भविष्य भी उसी तरह बर्बाद नहीं होते?
इलाज़ बीमारी के बीते हुए दिन वापस नहीं ला सकता, लेकिन ज़िंदगी ज़रूर बचाता है। आग से बाहर निकलने पर जली हुई चीजें वापस नहीं मिलतीं, लेकिन बची हुई जिंदगी को सुरक्षित रखने का अवसर जरूर मिलता है।
इसलिए दोनों बातें भी एक साथ सच हो सकती हैं - गलत जगह पर बिताया हुआ समय एक नुकसान था और वहाँ से सही समय पर निकल आना एक आशीर्वाद।
~आशीष जी स्वयं🙏☺️
1
20




















