निदेशक, जनगणना कार्य, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा मास्टर ट्रेनर्स के प्रथम बैच का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17 से 20 नवंबर 2026 तक आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान भारत के महारजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त कार्यालय से पधारे उप महारजिस्ट्रार श्री धीरज जैन द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया तथा प्रतिभागियों को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिवस मास्टर ट्रेनर्स हेतु फील्ड विजिट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव एवं उप महारजिस्ट्रार श्री धीरज जैन के द्वारा फील्ड विजिट हेतु वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। फील्ड विजिट के दौरान सभी मास्टर ट्रेनर्स को जनगणना के क्षेत्रीय कार्यों की बारीकियों एवं व्यावहारिक पहलुओं से अवगत कराया गया। साथ ही, फील्ड स्तर पर कार्य संपादन की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती भावना वालिम्बे, पूर्व निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की गरिमामय उपस्थित रही l उनके द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए प्रशिक्षण के महत्व एवं जनगणना कार्यों के सफल क्रियान्वयन में मास्टर ट्रेनर्स की भूमिका पर प्रकाश डाला गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभी प्रतिभागी मास्टर ट्रेनर्स को सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपलक्ष्य में प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। साथ ही, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चार मास्टर ट्रेनर्स को विशेष रूप से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #training #census2027 #censusindia
1
1
56
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को देवउठनी एकादशी एवं तुलसी विवाह के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोक आस्था, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
इस शुभ अवसर पर हम प्रदेशवासियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के बारे में भी अवगत कराना चाहते हैं। जनगणना की सफलता के लिए आपकी सक्रिय भागीदारी एवं सही जानकारी प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनगणना-2027 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
💻 स्व-गणना (Self-Enumeration – SE Portal):
10 जनवरी – 24 जनवरी 2027
📋प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर डाटा संग्रहण:
25 जनवरी – 28 फरवरी 2027
आइए, इस अवसर पर सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग के संकल्प के साथ जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भागीदारी से मध्य प्रदेश की समग्र तस्वीर सामने आएगी तथा बेहतर नियोजन एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
हमारी जनगणना, हमारा विकास। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #censusindia #tulsivivah #dcomp
49
निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. की उपस्थिति एवं उनके मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश द्वारा जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल संपादन हेतु मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 17 से 20 नवम्बर 2026 तक दो बैचों में तथा दिनांक 23 से 26 नवम्बर 2026 तक दो अन्य बैचों में आर.सी.वी.पी. नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है।
दिनांक 17 नवम्बर 2026 को प्रारंभ हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम में श्री मुजीबुर्रहमान ख़ान, संचालक, प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी, डॉ. पंकज कुमार राय, प्रोफेसर, व्यवहार विज्ञान तथा डॉ. विजय कुमार, उप महारजिस्ट्रार की भी गरिमामय उपस्थिति रही।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 134 मास्टर ट्रेनर्स को निदेशालय के 05 नेशनल ट्रेनर्स द्वारा विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण से संबंधित प्रक्रियाओं, निर्धारित 40 प्रश्नों, तकनीकी पहलुओं एवं कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी दी जाएगी, जिससे जनगणना संबंधी कार्यों का प्रभावी एवं सुव्यवस्थित संपादन समय पर सुनिश्चित किया जा सके।
इस प्रशिक्षण के उपरांत प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा जिला स्तर पर फील्ड ट्रेनर्स को एवं तत्पश्चात फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणक एवं सुपरवाइजर को विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य ससमय सफलतापूर्वक संपादित किया जा सके। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #censusindia #census2027 #mastertrainerstraining #dcomp
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश की ओर से समस्त प्रदेशवासियों को छठ पूजा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं।
लोक आस्था, श्रद्धा एवं प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली लेकर आए।
इस शुभ अवसर पर हम प्रदेशवासियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के बारे में भी अवगत कराना चाहते हैं। जनगणना की सफलता के लिए आपकी सक्रिय भागीदारी एवं सही जानकारी प्रदान करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।
जनगणना-2027 – महत्वपूर्ण तिथियाँ
💻 स्व-गणना (Self-Enumeration – SE Portal):
10 जनवरी – 24 जनवरी 2027
📋प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर डाटा संग्रहण:
25 जनवरी – 28 फरवरी 2027
आइए, इस छठ पूजा पर सामूहिक सहभागिता एवं सहयोग के संकल्प के साथ जनगणना-2027 को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। आपकी भागीदारी से मध्य प्रदेश की समग्र तस्वीर सामने आएगी तथा बेहतर नियोजन एवं विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
हमारी जनगणना, हमारा विकास। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census2027 #censusindia
73
आज दिनांक: 05.11.2026 को निदेशक महोदय जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव, IAS एवं उप महारजिस्ट्रार, श्री विजय कुमार जी के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य के राज्यपाल महोदय माननीय श्री मंगुभाई पटेल जी से शिष्टाचार भेंट की गई। इस अवसर पर निदेशक महोदय द्वारा माननीय राज्यपाल महोदय को भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) की तैयारियों, कार्ययोजना एवं आगामी गतिविधियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #censusindia #census2027 #dcomp
निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश श्री संजीव श्रीवास्तव (IAS) द्वारा जनगणना 2027 के कार्यों की समीक्षा हेतु इंदौर जिले का दौरा किया गया।
दौरे के दौरान निदेशक महोदय द्वारा प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री शिवम वर्मा, जिला जनगणना अधिकारी श्री नवजीवन पवार, नगर जनगणना अधिकारी श्री आशीष, सहायक जनगणना अधिकारी श्री अजीत श्रीवास्तव, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी श्री प्रदीप जैन, संयुक्त संचालक श्री प्रेमचंद परस्ते, अतिरिक्त जनगणना अधिकारी सुश्री सरिता भूरिया एवं ज़ोनल चार्ज अधिकारियों से भेंट की।
अपर कलेक्टर महोदय द्वारा EBs के सृजन कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया। निदेशक महोदय द्वारा जिले में अब तक संपादित कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्यों हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #censusindia #dcomp
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को 'फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 7.0' के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा 3 किलोमीटर की सामूहिक फिटनेस साइकिल रैली में सहभागिता की गई। साथ ही, सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता का संदेश देने हेतु 'यूनिटी रन' तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 'प्लॉग रन' का आयोजन किया गया। प्लॉग रन के अंतर्गत प्रतिभागियों ने दौड़ते एवं पैदल चलते हुए मार्ग में पड़े कचरे का संग्रहण कर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस अवसर पर निदेशक महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फिटनेस एवं स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा समाज में भी इन सकारात्मक आदतों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census2027 #censusindia #freedomrun #dcomp
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव ,आईएएस जी के मार्गदर्शन एवं उपस्थिति में दिनांक 30.10.2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यस्थल पर सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता एवं नैतिक मूल्यों के पालन के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही, शासकीय कार्यों के निष्पादन में सतर्कता बरतने, भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
प्रशिक्षण का उद्देश्य कार्यालयीन कार्यप्रणाली में ईमानदारी एवं जवाबदेही की भावना को सुदृढ़ करना तथा एक सतर्क, जिम्मेदार एवं नैतिक कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना था। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #censusindia2027 #censusindia #VigilanceAwarenessWeek2026
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में दिनांक 28.10.2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के अंतर्गत “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर व्याख्यानमाला एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इसी क्रम में दिनांक 29.10.2026 को प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों में सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, नैतिक मूल्यों तथा कर्तव्यनिष्ठा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और भ्रष्टाचार मुक्त कार्यप्रणाली को प्रोत्साहित करना था। उक्त कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ - @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #Censusindia2027 #censusindia #DCOMP #Satarkatasaptah
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण अर्थात् जनसंख्या गणना के सफल एवं सुचारू संचालन के संबंध में दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश राज्य-स्तरीय जनगणना समन्वय समिति (SLCCC) की बैठक मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, श्री अशोक बर्णवाल, भा.प्र.से. की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक के प्रारंभ में निदेशक, जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, श्री संजीव श्रीवास्तव द्वारा पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की रूपरेखा, प्रारंभिक तैयारियों, डिजिटल रोडमैप एवं संगठनात्मक ढांचे सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।
मुख्य सचिव महोदय ने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ जनगणना कार्य हेतु आवश्यक मानव संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए समुचित योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु विभागीय समन्वय एवं पूर्व तैयारियों के महत्व पर बल दिया। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #censusindia #SLCCC #DCOMP
64
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” थीम पर दिनांक 17 अगस्त 2026 से 16 नवंबर 2026 तक सतर्कता निवारक तिमाही तथा दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इसी क्रम में दिनांक 26 अक्टूबर 2026 को सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. द्वारा निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर किया गया।
इस अवसर पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपने शासकीय दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ करने तथा कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही बनाए रखने का संकल्प लिया। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #satarkatasaptah #census2027 #dcomp
1
67
“स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने तथा शारीरिक फिटनेस, स्वच्छता एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश, भोपाल में फिट इंडिया स्वच्छता फ्रीडम रन 7.0 का आयोजन किया गया।
निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फिटनेस संबंधी शपथ लेकर नियमित शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत जनगणना भवन से पुलिस मुख्यालय तक निर्धारित मार्ग पर दौड़ एवं पैदल मार्च आयोजित किया गया, जिसमें सभी ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस पहल के माध्यम से नियमित व्यायाम, स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व का संदेश दिया गया। साथ ही, दैनिक जीवन में शारीरिक सक्रियता को अपनाने और स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #Freedomrun #census2027 #Dcomp #censusindia
1
65
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. एवं उप-महारजिस्ट्रार श्री विजय कुमार द्वारा दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को जिला विदिशा, मध्य प्रदेश में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) हेतु आयोजित चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण का निरीक्षण किया गया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर, श्रीमती मीना मसराम भी उपस्थित रही। निरीक्षण के दौरान निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं जनगणना संबंधी आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई। इसी क्रम में निदेशक महोदय द्वारा जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु चार्ज अधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करने तथा आगामी चरण की तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने का निर्देश प्रदान दिया गया। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal @vidishadm #census2027 #censustraining #dcomp
मध्यप्रदेश राज्य के अंतर्गत जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) के सफल संचालन हेतु प्रदेश के समस्त चार्ज अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिनांक 05 अक्टूबर, 2026 से प्रारंभ हो गया है।
प्रशिक्षण के दौरान सभी पदाधिकारियों को (Census Management & Monitoring System), PE App तथा स्व-गणना पोर्टल (Self-Enumeration Portal) से संबंधित विभिन्न तकनीकी एवं प्रक्रियात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है।
प्रशिक्षण में सभी चार्ज अधिकारी द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है साथ ही जनगणना की निर्धारित प्रक्रियाओं एवं तकनीकी प्रणालियों को भी ध्यानपूर्वक समझ रहे हैं। यह प्रशिक्षण जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के कार्य को सुव्यवस्थित, सटीक एवं समयबद्ध रूप से संपन्न कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। सभी चार्ज अधिकारी जनगणना कार्य के सफल क्रियान्वयन तथा संबंधित अधिकारियों एवं फील्ड कर्मियों को प्रभावी मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।इस प्रशिक्षण में तकनीकी सहायकों एवं जनगणना लिपिक ने भी प्रतिभाग किया l @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #census2027 #censustraining #dcomp
1
91
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश, भोपाल में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिनांक 14.09.2026 से 29.09.2026 तक हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान दोहा, वाद-विवाद, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, गीत गायन तथा आशु भाषण सहित विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया।
दिनांक 01.10.2026 को आयोजित हिंदी पखवाड़ा समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री सुदीप सैनी, मुख्य प्रबंधक, बैंक ऑफ इंडिया की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सर्वप्रथम माननीय गृह मंत्री जी के संदेश का वाचन निदेशक महोदय द्वारा तथा भारत के महारजिस्ट्रार महोदय के संदेश का वाचन माननीय उप महारजिस्ट्रार महोदय श्री विजय कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर हिंदी ई-पत्रिका “उजास” के सातवें संस्करण का विमोचन भी किया गया। तत्पश्चात हिंदी पखवाड़े के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने हिंदी भाषा के प्रति अपनी रचनात्मकता, दक्षता एवं भाषायी कौशल का प्रदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाया।
निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #hindipakhwada #rajbhashahindi #dcomp
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश के निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, IAS द्वारा जनगणना-2027 से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों एवं द्वितीय चरण की तैयारियों के संबंध में साक्षात्कार दिया गया। साक्षात्कार के माध्यम से निदेशक महोदय द्वारा जनगणना-2027 के उद्देश्यों, प्रक्रिया एवं आमजन की सहभागिता के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal @PIB_India #census2027 #censusindia
2
81
जनगणना निदेशक श्री संजीव श्रीवास्तव, भा.प्र.से. के मार्गदर्शन में जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश, भोपाल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या की गणना) से सम्बंधित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 21 से 23 सितम्बर, 2026 की अवधि में (बैच-1 एवं बैच-2) सेंट्रल बैंक अधिकारी प्रशिक्षण महाविद्यालय, अरेरा हिल्स, भोपाल में आयोजित किया गया।
उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक महोदय द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल, सुचारू एवं समयबद्ध संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
प्रशिक्षणार्थियों को निदेशालय के नेशनल ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया जिसकी कुछ झलकियाँ निम्नवत हैं : @CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #censusindia #census2027 #dcomp #dcomadhyapradesh
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्यप्रदेश में निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, IAS द्वारा दिनांक 18 सितंबर 2026 को मध्यप्रदेश राज्य के समस्त जिलों के जिला जनगणना अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की गई।
इस समीक्षा बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु आगामी योजनाओं एवं दिशा-निर्देशों, प्रथम चरण के सफल संचालन के उपरांत मानदेय के भुगतान की वस्तुस्थिति तथा जिला जनगणना हस्तपुस्तिका (DCHB) के कार्य की समीक्षा की गई।
इस अवसर पर निदेशक महोदय द्वारा जनगणना-2027 के आगामी कार्यों की तैयारियों एवं जिला स्तर पर किए जाने वाले कार्यों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #census2027 #censusindia #dcomp
जनगणना कार्य निदेशालय मध्य प्रदेश, भोपाल में दिनांक 14.09.2026 को हिंदी दिवस के अवसर पर निदेशक महोदय श्री संजीव श्रीवास्तव, आई.ए.एस. की अध्यक्षता में हिन्दी पखवाड़े का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर श्री के.पी.कोरी, पूर्व पीजीटी, जवाहर नवोदय विद्यालय अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। बहुभाषी राष्ट्र भारत में हिंदी को राजभाषा एवं संपर्क भाषा के रूप में प्राप्त स्थान को रेखांकित करते हुए कार्यालयीन कार्यों में सहज, सरल एवं सार्थक उपयोग पर निदेशक महोदय द्वारा विशेष बल दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 14 से 29 सितम्बर, 2026 की अवधि में आयोजित हिंदी पखवाड़ा में कार्यालय के कार्मिकों के लिए विभिन्न विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी l @CensusIndia2027 @HMOIndia @PIBBhopal #hindipakhwada #hindidiwas #dcomp #census2027
2
84
जनगणना कार्य निदेशालय, मध्य प्रदेश में दिनांक 17.08.2026 को निदेशक महोदय के मार्गदर्शन में हिंदी के प्रगामी प्रयोग को उत्तरोत्तर प्रोत्साहित करने तथा निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों को हिंदी साहित्य से जोड़ने के उद्देश्य से हिंदी संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री राजीव शर्मा (सेवानिवृत्त आई.ए.एस., मध्य प्रदेश संवर्ग) एवं माननीय श्री गौतम सिंह (आई.ए.एस., मध्य प्रदेश संवर्ग, 2011 बैच) उपस्थित रहे। यह संगोष्ठी हिंदी साहित्य के प्रख्यात लेखकों श्री मैथलीशरण गुप्त एवं श्री भीष्म साहनी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। उक्त संगोष्ठी में उनके जीवन परिचय, रचनाओं, कविताओं, कहानियों, उपन्यासों एवं अन्य साहित्य आदि पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में निदेशालय के अधिकारियों/कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक एवं सक्रिय रूप से सहभागिता की। उक्त कार्यक्रम की कुछ झलकियाँ :@CensusIndia2027 @PIBBhopal @HMOIndia #dcomp #hindisangoshti #rajbhashahindi #census2027
73






































































































