Deepak Bhuker (@deepakbhuker) profile picture

I.P.S. UP CADRE

Delhi
Joined December 2010
Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)Photo by Deepak Bhuker (@deepakbhuker)
👉 भरत मिलाप पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा रोड मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा, ड्रोन कैमरे से की गई निगरानी- ➡️ भरत मिलाप पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा जनपद में रोड मार्च किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। ➡️ इस दौरान ड्रोन कैमरे के माध्यम से शहर के प्रमुख मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी की गई, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सतत दृष्टि रखी जा सके। ➡️ प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा भरत मिलाप पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सतर्कता बरती जा रही है।
2
11
1,075
Deepak Bhuker retweeted
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं। शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के। इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं। राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा। #Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026 youtu.be/ccwx9uMlcis
144
492
31
642
73,618
👉पुलिस स्मृति दिवस पर अमर शहीदों को नमन — पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित प्रतापगढ़, दिनांक 21 अक्टूबर 2026। आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन प्रतापगढ़ परिसर में श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा कर्तव्य पथ पर अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर पुलिस शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ ने शहीद पुलिसकर्मियों के अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा एवं राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए कहा कि पुलिस शहीदों का सर्वोच्च बलिदान सदैव पुलिस बल के प्रत्येक सदस्य के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उनके त्याग, साहस और कर्तव्यपरायणता को सदैव स्मरण किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों के सम्मान, सहयोग एवं कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। पुलिस बल समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा जनसेवा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों द्वारा शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई । साथ ही देश एवं प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा, जनसेवा तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण भाव से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संकल्प लिया गया। ➡️पुलिस स्मृति दिवस हमें कर्तव्यपालन के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों के त्याग एवं समर्पण का स्मरण कराता है। उनके आदर्शों पर चलते हुए जनसुरक्षा, जनसेवा एवं समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
3
4
22
1,619
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से सितंबर माह में कुल 147 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत ₹23,52,000 है, बरामद किए गए हैं। दिनांक 12.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) द्वारा पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। सितंबर माह में 85 प्रतिशत रिकवरी के साथ प्रतापगढ़ जनपद ने रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार करते हुए 40वें स्थान से 5वां स्थान प्राप्त किया है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार की बाइट । @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
👉 प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता : CEIR पोर्टल की मदद से बरामद किए 147 गुम मोबाइल फोन, पुलिस अधीक्षक महोदय ने वास्तविक स्वामियों को किए सुपुर्द। ➡️ तकनीक के दम पर मिली बड़ी सफलता, प्रतापगढ़ पुलिस ने लौटाई 147 परिवारों की मुस्कान। ➡️ अप्रैल माह की 40वीं रैंक से सितम्बर माह की 5वीं रैंक तक कुल 35 पायदान की उल्लेखनीय छलांग लगाते हुए सितम्बर माह में पोर्टल पर जेनरेट हुई ट्रेसबिलिटी के सापेक्ष 85% मोबाइल फोन की रिकवरी प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा की गयी हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार के निर्देशन में प्रभारी सर्विलांस टीम जनपद प्रतापगढ़ व जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों की साइबर टीमों एवं सर्विलांस सेल की तकनीकी सहायता से उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करते हुए सितम्बर माह में कुल 147 अदद गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹23,52,000/- (तेइस लाख बावन हजार रुपये मात्र) है। बरामद मोबाइल फोनों को आज दिनांक 12.10.2026 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ स्थित साईं कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार के द्वारा उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया गया। अपने गुम हुए मोबाइल फोन पुनः प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे तथा उन्होंने प्रतापगढ़ पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही की सराहना करते हुए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा इस अवसर पर आमजन को संबोधित करते हुए कहा गया कि मोबाइल फोन गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल संबंधित थाना अथवा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे पुलिस द्वारा समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई कर मोबाइल फोन की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी CEIR (Central Equipment Identity Register) भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन पोर्टल है, जो मोबाइल फोन के IMEI नंबर के आधार पर कार्य करता है। इस पोर्टल के माध्यम से गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन को देशभर के मोबाइल नेटवर्क पर ब्लॉक कराया जा सकता है, जिससे उसका दुरुपयोग रोका जा सके। आमजन ceir.gov.in पर जाकर स्वयं भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के उपरांत पुलिस एवं तकनीकी टीमों द्वारा मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाती है। बरामद मोबाइल फोन का सत्यापन उपरांत उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया जाता है। कुल बरामदगी- ➢ विभिन्न कम्पनियों के 147 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन (कीमत लगभग 23 लाख 52 हजार रुपये)।
1
3
9
1,306
Deepak Bhuker retweeted
👉पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में भक्तिधाम मन्दिर मनगढ़ में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व सकुशल सम्पन्न- ➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर प्रसिद्ध धार्मिक स्थल भक्तिधाम मन्दिर मनगढ़ में श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत व्यापक एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। ➡️श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मनगढ़ धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के दर्शन एवं पूजन हेतु पहुंचने की संभावना को देखते हुए जनपद पुलिस द्वारा अग्रिम सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई। मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग स्थल, प्रमुख चौराहों तथा श्रद्धालुओं के आवागमन वाले स्थानों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। ➡️पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की निगरानी तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस टीमों द्वारा लगातार पैदल गश्त एवं भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा आवश्यकतानुसार श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सुगम एवं सुरक्षित दर्शन की सुविधा उपलब्ध कराई गई। ➡️महिला श्रद्धालुओं एवं बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत भी पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं से शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए लगातार निगरानी रखी गई। ➡️वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करते हुए पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️जनपद प्रतापगढ़ पुलिस की सतर्कता, बेहतर भीड़ प्रबंधन, प्रभावी यातायात व्यवस्था एवं समन्वित सुरक्षा व्यवस्था के परिणामस्वरूप श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व मनगढ़ धाम में शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न हुआ। 👉जनपद प्रतापगढ़ पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम आवागमन हेतु सदैव प्रतिबद्ध है।
2
8
28
2,969
👉 रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत मिशन शक्ति को मिला नया संबल, महिला पुलिस कर्मियों को वितरित की गईं 10 स्कूटियां ➡️ महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के कार्यों को मिलेगी और अधिक गति ➡️ आज दिनांक 28.08.2026 को रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद के थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक सुदृढ़ एवं गतिशील बनाने के उद्देश्य से स्कूटी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय की उपस्थिति में CSR (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के माध्यम से मिशन शक्ति केन्द्रों की महिला पुलिस कर्मियों को 10 स्कूटियां वितरित की गईं। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री प्रशान्त राज, प्रतिसार निरीक्षक श्री राजीव राय व परिवहन शाखा प्रभारी श्री भगवान दास यादव सहित जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। महिला सुरक्षा एवं मिशन शक्ति अभियान को मिलेगी गति- मिशन शक्ति केन्द्रों को उपलब्ध कराई गई स्कूटियों का उपयोग महिला एवं बालिका सुरक्षा से संबंधित पुलिस कार्यों को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाने में किया जाएगा। इनके माध्यम से मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा स्कूल-कॉलेज, बाजार, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों एवं अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नियमित भ्रमण, गश्त एवं जागरूकता कार्यक्रम प्रभावी ढंग से संचालित किए जा सकेंगे। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित मौके पर पहुंचने, महिला सुरक्षा संबंधी योजनाओं एवं हेल्पलाइन के प्रति जागरूकता बढ़ाने, जनसंवाद स्थापित करने तथा आवश्यकता पड़ने पर तत्काल सहायता उपलब्ध कराने में भी इन स्कूटियों का उपयोग किया जाएगा। जनपद के अन्य थानों पर संचालित मिशन शक्ति केन्द्रों को भी आवश्यकता के अनुरूप शीघ्र ही स्कूटियां उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा मिशन शक्ति केन्द्रों से जुड़े पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि महिला एवं बालिका सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए नियमित क्षेत्र भ्रमण, जनसंवाद, जागरूकता कार्यक्रम एवं शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही उपलब्ध कराई गई स्कूटियों का उपयोग निर्धारित उद्देश्य के अनुरूप करते हुए मिशन शक्ति अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। 👉 प्रतापगढ़ पुलिस — महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध।
2
6
1
24
3,710
Deepak Bhuker retweeted
कीर्ति चक्र एवं गैलेण्ट्री मेडल से सम्मानित निरीक्षक सुनील कुमार का शौर्य उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए गौरव और प्रेरणा स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए यह अत्यंत गौरव और सम्मान का विषय है कि एसटीएफ के निरीक्षक स्वर्गीय श्री सुनील कुमार को उनकी अदम्य वीरता एवं कर्तव्य की वेदी पर दिए गए सर्वोच्च बलिदान के सम्मान में भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत ‘कीर्ति चक्र’ से अलंकृत किया गया है। इसके साथ ही, अपराधियों के विरुद्ध एक अन्य साहसिक अभियान में प्रदर्शित असाधारण वीरता के लिए उन्हें ‘गैलेण्ट्री मेडल’ से भी सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश सिविल पुलिस के किसी कर्मी को प्रदान किया गया यह प्रथम कीर्ति चक्र है, जो सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार के लिए ऐतिहासिक गौरव का क्षण है। दिनांक 20.01.2025 को जनपद शामली में कुख्यात अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान निरीक्षक सुनील कुमार ने अपने प्राणों की परवाह किए बिना अदम्य साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपराधियों का मुकाबला किया। इस कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हुए और दिनांक 22.01.2025 को कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। ‘कीर्ति चक्र’ से उनका अलंकरण उनके अप्रतिम शौर्य और बलिदान के प्रति राष्ट्र का सम्मान है तथा उत्तर प्रदेश पुलिस की उस कर्तव्यपरायण परंपरा को नमन है, जिसमें जनसुरक्षा और कानून के शासन की रक्षा सर्वोपरि है। निरीक्षक सुनील कुमार का सेवाकाल अनेक साहसिक अभियानों और उत्कृष्ट पुलिसिंग से परिपूर्ण रहा। दिनांक 04.05.2023 को जनपद मेरठ के थाना जानी क्षेत्र में एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़ में 66 अभियोगों में वांछित कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना घायल हुआ, जिसकी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। इस अभियान में प्रदर्शित असाधारण साहस के लिए निरीक्षक सुनील कुमार को स्वतंत्रता दिवस-2026 के अवसर पर ‘गैलेण्ट्री मेडल’ से सम्मानित किया गया है। ‘कीर्ति चक्र’ और ‘गैलेण्ट्री मेडल’ से सम्मानित निरीक्षक सुनील कुमार का शौर्य एवं सर्वोच्च बलिदान उत्तर प्रदेश पुलिस की गौरवशाली परंपरा में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा। उनका साहस सम्पूर्ण पुलिस बल को निर्भीकता, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के सर्वोच्च आदर्शों के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा। उत्तर प्रदेश पुलिस अपने इस वीर साथी के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन करती है।
16
149
3
397
24,667
Deepak Bhuker retweeted
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस— साइबर फ्रॉड गिरोह के 17 अभियुक्तों को @pratapgarhpol द्वारा गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के बैंक खातों एवं मोबाइल नंबरों के विरुद्ध देश के 19 राज्यों में कुल 89 एनसीआरपी (NCRP) शिकायतें दर्ज हैं तथा उनकी देश के विभिन्न राज्यों में लगभग ₹12 करोड़ 18 लाख की साइबर ठगी से संबंधित मामलों में संलिप्तता पाई गई। #UPPCracksCyberCrime #UPAgainstCyberCrime #CyberSafeUP
10
98
130
71,260
Deepak Bhuker retweeted
हर मोबाइल की वापसी—भरोसे की मजबूती @pratapgarhpol द्वारा 170 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए। गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है। #TrustRecharged #GoodWorkUPP #RingReturn
6
103
165
5,918
थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में 12 वर्ष पूर्व अभिरक्षा से फरार 01 लाख का ईनामियां अभियुक्त भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की को किया गया गिरफ्तार- ➡️पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में ईनामियां अभियुक्त भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत किया गया गिरफ्तार- पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री आलोक कुमार व सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के पर्यवेक्षण / नेतृत्व में स्वाट टीम प्रभारी उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स 147/2014 धारा- 223, 224, 225 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त, 01.भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की पुत्र राम विशाल दुबे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगीयापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ हाल पता 203 किमावती कम्पलेक्स थाना किम जिला सूरत राज्य गुजरात को थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नहर पटरी धधुआ गाजन से गिरफ्तार किया गया। ईनामिया गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण- 01.भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की पुत्र राम विशाल दुबे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगीयापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ हाल पता 203 किमावती कम्पलेक्स थाना किम जिला सूरत राज्य गुजरात । ईनामियां गिरफ्तार अभियुक्त भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की पुत्र राम विशाल दुबे का अपराधिक इतिहास- 1.मु0अ0सं0-147/2014 धारा 223/224/225 भादवि, थाना कोतवाली नगर। 2.मु0अ0सं0-237/2003 धारा 323/504/325 भादवि, थाना लालगंज। 3.मु0अ0सं0-213/2004 धारा 307/504 भादवि, थाना लालगंज। 4.मु0अ0सं0-121/2004 धारा 392 भादवि, थाना लालगंज। 5.मु0अ0सं0-143/2004 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना सांगीपुर। 6.मु0अ0सं0-68/2005 धारा 323/504/506/487 भादवि व 7 सीएलए एक्ट, थाना लालगंज। 7.मु0अ0सं0-75/2005 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना लालगंज। 8.मु0अ0सं0-72/2005 धारा 504/506 भादवि, थाना लालगंज। 9.मु0अ0सं0-111/2005 धारा 302/323/506 भादवि, थाना लालगंज। 10.मु0अ0सं0-02/2007 धारा 302/404/323/120बी भादवि, थाना जीआरपी प्रतापगढ़। 11.मु0अ0सं0-488/2009 धारा 307 भादवि, थाना लालगंज। 12.मु0अ0सं0-492/2009 धारा 307 भादवि, थाना लालगंज। 13.मु0अ0सं0-61/2010 धारा 307/386 भादवि, थाना लालगंज। 14.मु0अ0सं0-217/2010 धारा 307/386 भादवि, थाना लालगंज। 15.मु0अ0सं0-253/2010 धारा 307 भादवि, थाना लालगंज। 16.मु0अ0सं0-307/2010 धारा 386/504/506 भादवि, थाना लालगंज। 17.मु0अ0सं0-355/2010 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट, थाना लालगंज। 18.मु0अ0सं0-23/2011 धारा 307 भादवि, थाना लालगंज। 19.मु0अ0सं0-24/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट, थाना लालगंज। पुलिस टीम का विवरण- उ0नि0 अमित कुमार चौरसिया, उ0नि0 विजेन्द्र सिंह, हे0का0 विजय, हे0का0 भानू सिंह , आ0 मुकेश पटेल, आ0 जागीर, आ0 अरविन्द दुबे, मु0 आ0 सनोज कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के नेतृत्व में यक्ष एप के माध्यम से लापता आपराधियों के सत्यापन के लिये अनवरत अभियान चलाया जा रहा था। उक्त के क्रम में बीट आरक्षी द्वारा एकत्र सूचना के आधार पर यह जानकारी हुई थी कि 12 वर्ष पूर्व अभिरक्षा से फरार अभियुक्त भानु प्रताप दुबे उर्फ महराज उर्फ विक्की पुत्र राम विशाल दुबे उम्र करीब 40 वर्ष निवासी ग्राम संगीयापुर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ हाल पता 203 किमावती कम्पलेक्स थाना किम जिला सूरत राज्य गुजरात वर्तमान समय में गुजरात में छुपकर रह रहा है। तदाउपरान्त जनपद पुलिस द्वारा सभी तकनीकी संसाधनों व सूचना तन्त्र का प्रयोग करते हुये अभियुक्त की जानकारी जुटाई गई। उसी के क्रम में आज दिनांक 30.05.2026 को अभियुक्त को थाना कोतवाली नगर पुलिस व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही में गिरफ्तार कर लिया गया। घटना का विस्तृत विवरण - वर्ष 2014 में अभिरक्षा से फरार होने के उपरांत अभियुक्त भानु दुबे कुछ महीनों तक मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ में छुपता घूमता रहा। पूर्व में जेल में रहने के दौरान उक्त अभियुक्त की अन्य आपराधियों से जान पहचान हो गई थी। उन्ही के सहयोग से इसने सूरत में अपना ठिकाना बना लिया । वहां जाकर इसने अपने लिए क्षद्मनाम से सर्वप्रथम राशन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड बनवाया जिसमें इसने अपना नाम दुबे विक्की रामविलास पुत्र राम विलास दुबे व पता किमावती कंपलेक्स सूरत लिखवाया। वहां रहकर अभियुक्त ट्रक ड्राइवर का काम करने लगा उसके लिए इसको ड्राइविंग लाइसेंस की आवश्यकता पड़ी तो इसने अपने एक सहयोग की की मदद से फर्रुखाबाद के पते पर वर्ष 2020 में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया गया ।
2
5
1
24
2,187
🔴 पुलिस मुठभेड़ में 02 शातिर अभियुक्त घायल/गिरफ्तार, अवैध असलहा व मोटरसाइकिल बरामद ➡️ अभियुक्त अफजल उर्फ जानी व अमन शेख के विरुद्ध विभिन्न थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट आदि के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं। ➡️ थाना लीलापुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान प्रभावी कार्यवाही। ➡️ संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दोनों अभियुक्त घायल/गिरफ्तार। ➡️ अभियुक्तों के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, व मोबाइल बरामद। ➡️ घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु सीएचसी लालगंज भेजा गया।
थाना लीलापुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में 02 अभियुक्तों 1- अरमान शेख, 2- अफजल उर्फ जानी के पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की बाइट। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
4
3
1
11
968
👉जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री प्रशान्त राज के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत घण्टाघर एवं प्रमुख बाजार क्षेत्रों में व्यापक पैदल गश्त किया गया। ➡️पैदल गश्त के दौरान अधिकारियों द्वारा बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, संवेदनशील बिंदुओं एवं सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की गई तथा स्थानीय व्यापारियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को सुना गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ➡️अधिकारियों द्वारा आमजन से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई। साथ ही पुलिस बल को सतर्कता बरतते हुए निरंतर गश्त एवं निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे जनपद में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः सामान्य बनी रहे। ➡️प्रतापगढ़ पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रतिबद्ध है तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतत प्रयासरत है।
1
4
9
627
👉 थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट (SWAT)/सर्विलांस टीम द्वारा हत्या व दुष्कर्म के प्रकरण में ₹50,000/- के इनामिया वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के दौरान दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल व कारतूस बरामद कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय की बाइट। @Uppolice @dgpup @ADGZonPrayagraj @igrangealld
👉 थाना मानिकपुर पुलिस द्वारा हत्या व दुष्कर्म के इनामिया 50,000/- रुपये वांछित अभियुक्त शुभम सोनकर के दोनों पैरो में मुठभेड के दौरान लगी गोली, अभियुक्त के कब्जे से 01 अवैध पिस्टल कारतूस बरामद- प्रतापगढ़ आज दिनांक 30.04.2026 को थाना मानिकपुर पुलिस व स्वाट (SWAT)/सर्विलांस टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि मु0अ0सं0 91/2026 (धारा 103(1)/70(1)/3(5)/61(2)/238(ए) BNS) में वांछित 50,000 रुपये का इनामी अपराधी शुभम सोनकर अवैध असलहे के साथ जनपद कौशाम्बी की ओर से करेंटी गंगा पुल होते हुए अपने अधिवक्ता से मिलने जा रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम द्वारा ग्राम करेंटी तिराहे पर घेराबंदी कर सघन चेकिंग शुरू की गई। दोपहर करीब 13:45 बजे संदिग्ध अभियुक्त शुभम सोनकर को जब पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया, तो उसने गिरफ्तारी से बचने के लिए जान से मारने की नियत से पुलिस बल पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस दिखाते हुए आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। कार्यवाही- 01. दिनांक 27.04.2026: घटना के मात्र 24 घंटे के भीतर मुख्य अभियुक्त (बाल अपचारी) को पुलिस संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे पर्यवेक्षण गृह भेजा गया। 02. दिनांक 28.04.2026: अपराध में संलिप्त दूसरे अभियुक्त विष्णु प्रकाश गौतम पुत्र अज्ञात (जाति हरिजन) को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा जा चुका है। 03. दिनांक 30.04.2026 (आज): शेष वांछित इनामी अभियुक्त शुभम सोनकर को मुठभेड़ के उपरांत गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार ईनामिया अभियुक्त का विवरण: 01. शुभम सोनकर पुत्र दिलीप सोनकर, निवासी पम्पापुर, थाना नवाबगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र 21 वर्ष)। बरामदगी का विवरण: 01 अदद देशी पिस्टल (32 बोर), 01 अदद खोखा कारतूस (32 बोर), 03 अदद जिंदा कारतूस (32 बोर, मैगजीन सहित बरामद।
5
9
2
27
4,107
👉 माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा 'गंगा एक्सप्रेसवे' का वर्चुअली लोकार्पण; सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर ऑनलाइन प्रसारण के दौरान डीएम व एसपी रहे मौजूद। ➡️ आज उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढांचे को नई मजबूती देते हुए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आधुनिक तकनीक से निर्मित प्रदेश के सबसे लंबे 'गंगा एक्सप्रेसवे' (594 कि.मी.) का ऑनलाइन (वर्चुअल) माध्यम से भव्य लोकार्पण किया गया। इस ऐतिहासिक पल का सीधा प्रसारण जनपद प्रतापगढ़ के तहसील लालगंज स्थित सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से किया गया। ➡️ सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय परिवहन मंत्री श्री दयाशंकर सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर जिलाधिकारी श्री शिवसहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा उनका स्वागत किया गया तथा पुलिस दल द्वारा 'गॉर्ड ऑफ ऑनर' (सलामी) प्रदान की गई। तदोपरांत, सभी अधिकारियों ने माननीय प्रधानमंत्री जी के ऑनलाइन संबोधन और लोकार्पण कार्यक्रम को सजीव (Live) देखा। 👉 ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम के सुचारू आयोजन और सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा स्वयं कमान संभाली गई: सुरक्षा एवं निगरानी: कार्यक्रम स्थल पर भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। साथ ही पूरे क्षेत्र की सीसीटीवी कैमरों से निगरानी सुनिश्चित की गई। 41 किमी का सुरक्षा प्रबंध: जनपद के 55 गांवों से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे के 41 किलोमीटर लंबे खंड पर भविष्य की पुलिसिंग और गश्त योजना का पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर ही जायजा लिया गया। यातायात प्रबंधन: लोकार्पण के बाद एक्सप्रेसवे पर वाहनों के सुगम प्रवेश और निकास के लिए यातायात पुलिस को विशेष दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के इस विजन को धरातल पर सुरक्षित बनाए रखने के लिए प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह तैयार है। एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले नागरिकों को त्वरित पुलिस सहायता प्रदान करने और किसी भी आपातकालीन स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम को न्यूनतम रखने हेतु पुलिस की विशेष टीमें (PRV/Highway Patrol) सक्रिय रहेंगी।
1
7
58
5,420
Deepak Bhuker retweeted
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश, श्री राजीव कृष्ण द्वारा समस्त प्रदेशवासियों एवं उत्तर प्रदेश पुलिस परिवार को होली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि होली के उत्सव को सुरक्षित, मर्यादित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएँ। प्राकृतिक एवं सुरक्षित रंगों का ही प्रयोग करें, किसी की इच्छा के विरुद्ध रंग न लगाएँ, यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें तथा संयम, जिम्मेदारी और आपसी सम्मान के साथ पर्व का आनंद लें। उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सुरक्षित और शांतिपूर्ण उत्सव के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। #Holi2026 #UPPolice
134
492
8
1,894
66,104
Deepak Bhuker retweeted
जहाँ अग्नि जली, वहाँ आस्था प्रज्वलित हुई। जहाँ खाकी खड़ी रही, वहाँ विश्वास दृढ़ हुआ। प्रदेशभर में पुलिस अधिकारियों ने शांतिपूर्ण व सकुशल होलिका दहन सुनिश्चित किया। ड्यूटी पर सजग रहकर, और पुलिस लाइन में सहभागिता कर—परंपरा को भी जीवित रखा। कर्तव्य।परंपरा।सुरक्षा। #SafeHoli #UPPolice 🔥 #HoliCelebration #Holi2026
106
648
17
2,735
38,690
👉गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अभियुक्त मस्सन की 06 अचल संपत्तियाँ (कुल अनुमानित मूल्य ₹1,25,00,000/-) कुर्क- ➡️जनपद प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अभियुक्त मस्सन पुत्र लतीफ निवासी ग्राम आममऊ ककरहा, थाना अन्तू, जनपद प्रतापगढ़ की अवैध रूप से अर्जित 06 अचल संपत्तियों (कृषि व आवासीय भूमि) को कुर्क किया गया है। उक्त संपत्तियों का कुल अनुमानित मूल्य ₹1,25,00,000/- (एक करोड़ पच्चीस लाख रुपये) है। ➡️यह कार्रवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 के अंतर्गत माननीय न्यायालय जिला मजिस्ट्रेट, जनपद प्रतापगढ़ के आदेश के अनुपालन में की गई। अभियुक्त मस्सन थाना कोतवाली नगर से पंजीकृत मु0अ0सं0-657/2025 धारा 2/3 उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट में गैंग लीडर है। उसके विरुद्ध हत्या का प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कुल 12 अभियोग जनपद प्रतापगढ़ में पंजीकृत हैं।
1
5
1
16
1,564
➡️प्रतापगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता- अंतर्जनपदीय असलहा तस्कर गैंग का पर्दाफाश, 06 असलहा- 01 पिस्टल .32 बोर, 01 रिवाल्वर .32 बोर, 04 तमंचा 315 बोर व 02 मैगजीन, 08 जिन्दा कारतूस और ब्रेजा कार बरामद ➡️प्रतापगढ़ पुलिस ने रोका अवैध असलहों का नेटवर्क अंतर्जनपदीय तस्कर और स्थानीय साथी गिरफ्तार, 06 असलहे और कार बरामद ➡️अवैध असलहों की तस्करी करने वाले दो सक्रिय तस्कर गिरफ्तार, एक अंतर्जनपदीय और एक स्थानीय तस्कर से 06 नाजायज असलहे, 02 मैगजीन व 08 जिन्दा कारतूस व 01 अदद ब्रेजा कार बरामद 👉 गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को प्रोत्साहन स्वरूप पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ श्री दीपक भूकर द्वारा 25,000/- (पच्चीस हजार) रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की गई है।
2
5
1
25
1,465
Deepak Bhuker retweeted
अंतिम स्तर तक जिम्मेदारी, बीट बुक का डिजिटलीकरण, अपराध पर नियंत्रण! #YakshApp #YearEnderUPP
34
256
4
713
21,929