Devesh Pandey retweeted
KL Rahul joins a select band of four other India batters - Mohammed Azharuddin, Sachin Tendulkar, Rahul Dravid and Virat Kohli to have scored a Test hundred in each of SENA countries. He thus becomes the first India opener to achieve the feat @the_hindu @sportstarweb
Devesh Pandey retweeted
🔴DRESSING ROOM NEWS CONTROVERSY: GAMBHIR CALLED SARFARAZ PERSONALLY 🤯
🎙️: After allegations that Sarfaraz Khan leaked dressing-room news, he was under a lot of stress. Gautam Gambhir personally called him and advised him not to get involved in unnecessary politics and to focus only on his cricket.
Gambhir also spoke to Sarfaraz's father and reassured his family during the difficult time. ❤️👏
Devesh Pandey retweeted
Cricket talk: we don’t give @BCCI credit often enough but on this one we must: 3 red ball India A matches ahead of test series have given likes of @ybj_19 and @klrahul a feel of the conditions and very useful match practise. Makes all the difference if you go into a series match ready. India can score 500 and win the game from here.
👍🇮🇳
Reaching 368 from 70 for 5.. Glenn Phillips and Henry Nicholls have done wonders..
The real test for the Indian batters begins now.. 🏏
#NZvsIND
50
खूब लिखा है.. पढ़ा जाना चाहिए
"कुंडा का कुंड."
संविधान ने 1950 में प्रजा को नागरिक बनाया और 1971 में राजाओं के प्रिवी पर्स भी बंद हो गए। पर यह चिट्ठी कुंडा तक आते-आते शायद भदरी की ड्योढ़ी पर अटक गई। वहाँ 1993 से एक राजा हैं। जनता उन्हें वोट देकर चुनती है, और इतनी नियमितता से चुनती है कि चुनाव कम और राज्याभिषेक की सालगिरह ज़्यादा लगता है।
नाम रघुराज प्रताप सिंह है, पर दुनिया उन्हें 'राजा भैया' कहती है। 'राजा' इसलिए कि रियासत है, 'भैया' इसलिए कि लोकतंत्र है। दोनों शब्द ऐसे साथ रहते हैं जैसे म्यान में तलवार और कलाई पर रक्षासूत्र।
यूपी की राजनीति एक तालाब है। मौसम देखकर इसमें कभी कमल खिलता है, कभी साइकिल चलती है, कभी हाथी नहाने उतरता है। ज़्यादातर नेता इसकी मछलियाँ हैं: जाल बदला तो क़िस्मत बदल गई। राजा भैया मछली नहीं, घाट हैं। इस घाट पर हर नाव को देर-सबेर रुकना पड़ता है, चाहे उस पर भगवा झंडा हो या लाल टोपी। बेंती के तालाब में अख़बारों ने बरसों मगरमच्छ तैराए। उनमें कितना पानी था और कितनी कल्पना, यह तालाब ही जाने। असली मगरमच्छ तो लखनऊ वाले तालाब में हैं, बस वहाँ उन्हें 'सहयोगी दल' कहते हैं।
पच्चीस साल निर्दलीय रहकर राजा भैया ने यूपी को 'निर्दलीय' का नया अर्थ सिखाया: जो किसी दल में न हो, पर हर सरकार में हो। कल्याण सिंह, राम प्रकाश गुप्त, राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव। पाँच मुख्यमंत्री, दो धुर-विरोधी दल, और कैबिनेट में एक कुर्सी जिसका रंग कभी नहीं बदला। सरकारें किरायेदार थीं, मंत्री-पद उनका पुश्तैनी कमरा।
1997 में कल्याण सिंह ने उन्हें 'कुंडा का गुंडा' कहा था। उसी साल बसपा ने समर्थन खींचा, कुर्सी डगमगाई, और कल्याण सिंह की कार लखनऊ में भदरी हाउस के बाहर रुकी। कुछ ही दिनों में 'गुंडा' मंत्री बन गया। यूपी में गाली और गुलदस्ते के बीच बस एक बहुमत-परीक्षण की दूरी होती है।
नवंबर 2002 में मायावती सरकार ने उन पर पोटा लगाया। हाथी ने राजा को बाँध दिया। 2003 में मुलायम सिंह मुख्यमंत्री बने और शपथ के आधे घंटे के भीतर आरोप हट गए। जिस देश में मुक़दमे पीढ़ियाँ खा जाते हैं, वहाँ यह फ़ाइल उतनी देर में बंद हो गई जितनी देर में शपथ की चाय ठंडी होती है। हाथी की बाँधी गाँठ साइकिल ने बिना पैडल मारे खोल दी। 2012 में अखिलेश सरकार में उन्हें कारागार विभाग मिला। तर्क था: जिसने जेल भीतर से देखी हो, उससे बेहतर जेल-मंत्री कौन होगा?
मार्च 2013 में कुंडा में डीएसपी ज़िया-उल-हक़ की हत्या हुई। उनकी पत्नी ने राजा भैया पर साज़िश का आरोप लगाया और उन्होंने मंत्री-पद छोड़ दिया। मामला बरसों तक अदालतों में चला। 2024 में हत्या के लिए दस लोग दोषी ठहराए गए। सितंबर 2026 में स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने पर्याप्त सबूत न होने पर राजा भैया के ख़िलाफ़ कार्यवाही बंद कर दी। उन्होंने कहा, "सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं।" अदालत फ़ैसला दे चुकी है।
2018 में पच्चीस साल पूरे हुए तो निर्दलीयता को भी एक दल मिल गया: जनसत्ता दल। इसे लखनऊ के रमाबाई मैदान में लॉन्च किया गया, जिस पर बसपा-काल की छाप है। राजनीति में जवाब अक्सर विरोधी के बनवाए मंच से ही दिया जाता है। 2022 में पार्टी के 2 विधायक जीते। 403 में 2 छोटी संख्या है, पर राज्यसभा चुनाव के दिन ये 2 वोट जेठ की दोपहर में दो घड़े पानी जैसे हो जाते हैं। 2024 में दोनों घड़े भाजपा की प्यास बुझाने गए।
उसी 2022 में अखिलेश यादव ने पूछा था, "कौन राजा भैया?" जो आदमी पिता की कैबिनेट में मंत्री रहा और बेटे की कैबिनेट में भी, वही अब अजनबी हो गया। राजनीति में याददाश्त भी मौसम देखकर चलती है। कुंडा ने फिर जवाब दे दिया। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपना वोट बैंक "खुला छोड़ दिया", मानो राजा शिकारगाह का फाटक खोलकर कह रहा हो कि जिसे शिकार चाहिए, वह ख़ुद हाँका लगाए।
एक दोस्त ने उन्हें मारवाड़ी नस्ल का घोड़ा भेंट किया। उसकी क़ीमत डेढ़ करोड़ बताई गई और उसका पासपोर्ट भी है। यानी घोड़े के पास विदेश जाने लायक़ काग़ज़ हैं, पर विपक्ष तीस साल में कुंडा में घुसने लायक़ काग़ज़ नहीं जुटा पाया।दोनों बेटे, 'बड़े राजा' शिवराज और 'छोटे राजा' बृजराज, पार्टी के सदस्य बन चुके हैं। लोकतंत्र ने राजवंश ख़त्म किए थे, अब राजवंशों ने लोकतंत्र की सदस्यता ले ली है।
इन दिनों बेंती में धीरेंद्र शास्त्री की रामकथा चल रही है। राजा भैया 'बँटोगे तो कटोगे' के साथ खुलकर खड़े हैं और कह चुके हैं कि कथा का 2027 के चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। बिलकुल नहीं, उतना ही जितना आषाढ़ के बादलों का धान की रोपाई से। जिस तालाब पर कभी क़िस्से तैरते थे, वहाँ अब चौपाइयाँ तैर रही हैं।
तैंतीस साल में सरकारें बदलीं, झंडे बदले, नारे बदले। राजा भैया के विशेषण भी बदले: 'गुंडा' से 'माननीय', 'माननीय' से 'अभियुक्त', 'अभियुक्त' से 'राहत-प्राप्त'। समर्थकों के लिए वे 'कुंडा का गौरव' रहे, विरोधियों के लिए 'बाहुबली'
2027 सामने है। लहरें एक दिशा में बहती दिखती हैं, पर पुराने मल्लाह जानते हैं कि यह राजनीति नक़्शे से नहीं, हवा से पढ़ी जाती है। एक बात तय है। यूपी का हर दल कभी न कभी इस कुंड के किनारे झुककर अपना चेहरा देखता है, और पानी हर बार एक ही चेहरा लौटाता है।
29
गाजियाबाद से 50 हजार का इनामी बदमाश नसीम दुर्रानी एनकाउंटर में ढेर
बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है।
98
Devesh Pandey retweeted
Indian of the Year. 🙏🇮🇳
This award is not just mine; it belongs to everyone who believed in me, stood by me, and gave me the confidence to dream bigger.
@JayShah Sir, when you were BCCI Secretary, you trusted me with an opportunity that changed my journey. Today, seeing you as the ICC Chairman makes that journey even more special.
@ImRo45 bhai and Rahul Dravid Sir, thank you for believing in me and making me the captain when it mattered most. You gave me the confidence to lead, to learn and to grow. I will always carry that faith with me.
@GautamGambhir bhai, thank you for standing by me, backing me and supporting me through every step of this journey as coach. Your belief and support have meant a lot to me.
To my family lots of love ❤️🤗
This one is truly special.
Jai Hind 🇮🇳
गोरखपुर में बुधवार को अखिलेश यादव के रोड शो में जेसीबी के चपेट में आए 14 वर्षीय आर्यावर्धन सिंह की मौत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परिजनों को संवेदना देने उनके घर पहुंचे..
64
Devesh Pandey retweeted
I can still understand the case for Washington Sundar over Jadeja, given New Zealand’s left handers. But Siraj being left out is absolutely shocking. The man who single handedly levelled the England series and is India’s leading wicket-taker in this WTC cycle doesn’t find a place, even in favourable conditions? India are already missing him on Day 1. This is Siraj territory, building partnerships, tiring batters and making things happen with his relentless work ethic. Very difficult to digest!
#NZvIND #Siraj
Devesh Pandey retweeted
Anshul Kamboj over Mohd Siraj. Washington Sundar over Ravindra Jadeja may look obnoxious on paper but it's indeed the most correct and bold call given the tactical requirement over reputation. Coach Gautam Gambhir and Shubman Gill may get a lot of flak but happy to put up the best possible XI.
What an amazing start from Team India, the pace attack completely dominated the first session
NZ: 60/4
#NZvsIND #BasinReserve
60
Devesh Pandey retweeted
I still remember watching MS bat in Bangladesh and telling Sourav that there was something special about his power hitting. You could see he had a rare gift, and what a journey he went on to have.
It was a real joy sharing the dressing room with you and being part of some of our most memorable moments in Indian cricket. I always believed you would do something special, and you went on to achieve so much more.
You've given Indian cricket your very best, and it's been wonderful to have shared this journey with you. Well played, MS!
Devesh Pandey retweeted
The wait is over... Presenting the official list of retained players ahead of #TATAIPL 2027 📋
#TATAIPLAuction
Devesh Pandey retweeted
OFFICIAL ANNOUNCEMENT 🦁💛
A once-in-a-lifetime player.
A new role. A bond that lasts forever 💛
Mahendra Singh Dhoni takes charge as the Team Mentor of Chennai Super Kings!
Through countless victories, challenging times, and memories that will stay in our hearts forever, MS has been at the heart of our journey from the very beginning.
From leading us to glory to guiding the next generation of Super Kings, Thala will always be a part of our identity. And Chennai will always be his home.
Read more : chennaisuperkings.com/news/n…
#WhistlePodu
Harshal Patel traded to Gujarat Titans from Sunrisers Hyderabad
#IPL2027 #GujaratTitans
67
Devesh Pandey retweeted
राहुल गांधी जिस परिवेश में पले बढ़े और जो देखा वो कह दिया।
वो शायद राजीव गांधी को खोने का दर्द सोनिया गांधी के लिए कितना था ये समझाने के लिए “लैप में बैठकर खाने वाली घटना” बता गए लेकिन अब उसपर जबरदस्ती का बवाल काटा जा रहा है।
पब्लिक को सुनने में पसंद आनेवाली बात बताना है या सच बताना है ये आसान निर्णय नहीं होता। अगर आप सुनना चाहते थे कि सोनिया गांधी घूंघट ओढ़कर राजीव गांधी को रोटियां परोसती थीं तो ये आपकी प्रॉब्लम है। उन्होंने जो देखा कह दिया। जो बताना चाहा बता दिया।
कम से कम रिश्तों को लेकर कही गई बात को लेकर बेवजह की ट्रोलिंग छोड़ देनी चाहिए।








































