DM GORAKHPUR retweeted
High energy, meticulous preparations and everything set for Day 1!
Gorakhpur is all set to host the two-day district-level review meeting on election preparedness ahead of the Uttar Pradesh Assembly Elections 2027, scheduled for 26–27 November 2026.
Today, preparations across 11 districts will be reviewed, followed by 6 more districts tomorrow, with a focus on strengthening coordination and ensuring effective election management.
📍 Gorakhpur, Uttar Pradesh
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
DM GORAKHPUR retweeted
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से गोरखपुर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक (26 एवं 27 नवम्बर, 2026) का आयोजन किया जा रहा है।
बैठक के प्रथम दिवस आज, 26 नवम्बर को गोरखपुर, वाराणसी एवं बस्ती मण्डलों के 11 जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की जा रही है।
📍 गोरखपुर
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
DM GORAKHPUR retweeted
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आज, 26 नवंबर 2026 को जनपद गोरखपुर में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग ने की। बैठक में प्रदेश के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों के साथ संबंधित मण्डलों के प्रशानिक एवं पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बैठक में गोरखपुर वाराणसी एवं बस्ती मंडलों के अंतर्गत आने वाले 11 जनपदों में निर्वाचन तैयारियों, प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
DM GORAKHPUR retweeted
Replying to @ECISVEEP
DM GORAKHPUR retweeted
Replying to @ECISVEEP
DM GORAKHPUR retweeted
Replying to @ECISVEEP
DM GORAKHPUR retweeted
उत्तर प्रदेश विधानसभा सामान्य निर्वाचन–2027
निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक
27 नवम्बर, 2026 | गोरखपुर
भारत निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त श्री मनीष गर्ग की अध्यक्षता एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश श्री नवदीप रिणवा की उपस्थिति में गोरखपुर में दूसरे दिन भी निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा बैठक जारी है।
समीक्षा बैठक में आजमगढ़ एवं विंध्याचल मंडलों के अंतर्गत आने वाले कुल 06 जनपदों - आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, भदोही एवं सोनभद्र में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत निर्वाचन प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा संबंधी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की जा रही है।
इस दौरान प्रदेश के वरिष्ठ निर्वाचन अधिकारियों तथा संबंधित मंडलों के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों द्वारा निर्वाचन तैयारियों की कार्ययोजना पर समीक्षा की जा रही है।
@ECISVEEP
@ANI
@ians_india
@PTI_News
@DDNewslive
@airnewsalerts
@SpokespersonECI
आज 23/11/2026 को जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा तहसीलो में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जनता दर्शन की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
जनपद गोरखपुर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आज दिनांक 22.11.2026 को ब्लैकआउट एवं एयर रेड मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। आपातकालीन स्थितियों के प्रति सतर्कता और जन-जागरूकता बढ़ाने के इस अभ्यास में नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, प्रशासन एवं आमजन के सहयोग के लिए धन्यवाद। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें!
#Gorakhpur #CivilDefence #MockDrill #BlackoutDrill #DMGorakhpur
@CMOfficeUP @InfoDeptUP @UPGovt
आज दिनाँक 21/11/2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से #जनगणना (Census) को लेकर महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से सभी कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। #स्वगणना
@InfoDeptUP
@UPGovt
आज स्वयं स्वगणना की प्रक्रिया पूरी की गयी। सटीक और समयबद्ध आँकड़े बेहतर जनकल्याणकारी योजनाओं का आधार हैं।आप सभी जनपदवासियों से अपील है कि अपनी स्वगणना शीघ्र एवं सही जानकारी के साथ पूर्ण करें और इस महत्वपूर्ण पहल में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
#स्वगणना #जनभागीदारी #सुशासन #प्रशासन
@InfoDeptUP @UPGovt @CMOfficeUP
2
10
1,368
मा० मुख्यमंत्री जी के गोरखपुर आगमन एवं चंपा देवी पार्क में 50,000 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप व टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज विकास भवन में अधिकारियों व महाविद्यालय प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की गई।विद्यार्थियों के सुगम आवागमन, बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व सभी मूलभूत सुविधाओं को समयबद्ध और सुव्यवस्थित ढंग से पूर्ण करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए । @CMOfficeUP @UPGovt @InfoDeptUP
DM GORAKHPUR retweeted
जनगणना-2027 के दूसरे चरण के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्रदेशवासी भारत सरकार के पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। स्व-गणना के लिए 16 से 30 नवंबर, 2026 तक की अवधि निर्धारित की गई है।
आज 17/11/2026 को जनता दर्शन के दौरान आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं को सुना गया तथा तहसीलो में वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से जनता दर्शन की निगरानी करते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया।
@CMOfficeUP
@UPGovt
@InfoDeptUP
DM GORAKHPUR retweeted
एक देश, करोड़ों कहानियां .. और हर व्यक्ति की अपनी अहमियत!
महान अभिनेता श्री अमिताभ बच्चन की इस खास अपील को सुनें और अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
गोवा, पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। इन राज्यों में स्व-गणना (Self-Enumeration) की सुविधा 30 नवंबर 2026 तक उपलब्ध है।
se.census.gov.in पर जाएं और अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करें।
सही जानकारी साझा करें और एक बेहतर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।
आपकी भागीदारी महत्वपूर्ण है। 🇮🇳
@SrBachchan
#Census2027 #जनगणना2027
DM GORAKHPUR retweeted
मैं समस्त प्रदेशवासियों और विशेष रूप से युवा साथियों से अपील करता हूं कि 16 से 30 नवंबर, 2026 के बीच स्व-गणना से जुड़ें। अपने माता-पिता, बुजुर्गों और पड़ोसियों की ऑनलाइन जानकारी दर्ज करने में भी सहयोग करें।
स्व-गणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्राप्त आईडी को सुरक्षित रखें, ताकि घर-घर जनगणना के लिए आने वाले कार्मिकों के साथ इसे साझा किया जा सके। किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 1855 का उपयोग करें।
—मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी
DM GORAKHPUR retweeted
विकास योजनाओं के लिए जनगणना महत्वपूर्ण, न छूटे एक भी व्यक्ति: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी महाराज







































