आज जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिले में 27 नए कृषि फीडरों का निर्माण, 786 कृषि ट्रांसफार्मरों की स्थापना एवं 9954 किसानों को कृषि विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए।
2
157
जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में दिशा एवं बीस सूत्री की पूर्व बैठकों में उठाए गए जनहित के मुद्दों तथा कायाकल्प अभियान की समीक्षा की गई। लंबित मामलों का निष्पादन करने तथा विद्यालयों, ग्रामीण सड़कों एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।
1
189
जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में कल्याण एवं शिक्षा विभाग के आवासीय विद्यालयों तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में शत-प्रतिशत छात्राओं की उपस्थिति, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति एवं बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
“सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत आज दिनांक 17.11.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जनता दरबार आयोजित किया गया। इस दौरान 10 लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन का निर्देश दिया गया।
1
3
346
रोहतास जिले में संचालित विशेष सर्वेक्षण कार्य की प्रगति की जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। जिले के 19 सर्वेक्षण शिविरों के अंतर्गत 1960 मौजों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने दिसंबर तक कम-से-कम 70% किस्तवार कार्य पूर्ण करने एवं लंबित कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिए।
241
आज समाहरणालय, रोहतास में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मत्स्य विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालकों के प्रशिक्षण, भ्रमण-दर्शन, उन्नत मत्स्य बीज वितरण, ट्यूबवेल-पम्पसेट एवं अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए।
@IPRDBihar
169
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर समाहरणालय रोहतास स्थित डीआरडीए सभागार में परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम ‘पत्रकारिता : लोकलुभावन या उत्तरदायी’ पर पत्रकारों ने विचार साझा किए। परिचर्चा में निष्पक्ष, तथ्यात्मक एवं जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर दिया गया।
@IPRDBihar
छठ महापर्व के पावन अवसर पर रोहतास के छठ घाटों पर दिखी भव्य सजावट, स्वच्छता और आस्था व श्रद्धा की अनुपम छटा।
#BiharKaGarv_छठमहापर्व
#ChhathPuja
#ChhathParv
@IPRDBihar
आस्था, स्वच्छता और भव्यता का अद्धुत संगम!
छठ महापर्व के पावन अवसर पर रोहतास के छठ घाटों पर दिख रही है भव्य सजावट, स्वच्छता और श्रद्धा की अनुपम छटा। व्रतियों के स्वागत और सुविधा-सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, रोहतास पूरी तरह मुस्तैद!
#BiharKaGarv_छठमहापर्व
#chhathparv
1
323
आस्था, स्वच्छता और भव्यता का अद्धुत संगम!
छठ महापर्व के पावन अवसर पर रोहतास के छठ घाटों पर दिख रही है भव्य सजावट, स्वच्छता और श्रद्धा की अनुपम छटा। व्रतियों के स्वागत और सुविधा-सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन, रोहतास पूरी तरह मुस्तैद!
@IPRDBihar
लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सासाराम जंक्शन पर भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। स्टेशन परिसर में गूंज रहे छठी के मधुर गीत यात्रियों के मन में उत्साह का संचार कर रहे हैं। अलग-अलग जगहों से अपने घर लौट रहे लोगों के चेहरों पर अपनों से मिलने और छठ मनाने की खुशी झलक रही है।
रोहतास जिले के माँ भालुनी भवानी धाम में 14 नवंबर को माँ भलुनी भवानी महोत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सुप्रसिद्ध कलाकारों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ सजेगी सुरों और संगीत की महफिल। इस महोत्सव में आप सादर आमंत्रित है।
आइए, इस भव्य उत्सव का हिस्सा बनें!
छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक, रोहतास श्री राज के द्वारा डेहरी के पाली घाट, सुधा घाट एवं कालरात्रि घाट का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
276
आज जिलाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर जिला एवं अनुमंडल स्तर के अधिकारियों द्वारा विभिन्न घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए।
4
312
रोहतास में अभियान बसेरा की प्रगति को लेकर आज जिलाधिकारी, रोहतास की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने पात्र भूमिहीन परिवारों को आवास हेतु भूमि उपलब्ध कराने, लंबित आवेदनों का समयबद्ध निष्पादन एवं अभियान की नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
5
344



























