This is the official twitter account of District Administration, Supaul #districtadministrationsupaul
Supaul, India
Joined May 2020
- Tweets8.3K
- Following73
- Followers10.5K
- Likes72
आज दिनांक 21.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल के कार्यालय वेश्म में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई। बैठक में शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित योजनाओं / गतिविधियों के तहत मिशन कायाकल्प, समग्र शिक्षा आवंटन, BSEIDC के निमार्ण कार्य, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, पी०एम० श्री विद्यालय एवं सरस्वती विद्या निकेतन (आदर्श विद्यालय), मशाल-2026, विद्या साथी एप, शिक्षकों के वेतन भुगतान एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निदेशित किया गया कि मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों के भौतिक संरचनाओं के रख-रखाव हेतु शिक्षा विभाग में स्थापना मद में राशि उपलब्ध कराई गई है तथा समग्र शिक्षा की ओर से समग्र विद्यालय अनुदान की राशि उपलब्ध करायी गयी है।
विद्यालयों में मूलभूत आवश्यक सुविधाओं यथा-विद्यालयों में रंग-रंगोन, शौचालय सहित विद्यालय परिसर की साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता, विद्युतीकरण, किचेन शेड की उपलब्धता, खेल-कूद की सामग्री की उपलब्धता, चहारदीवारी आदि का होना अत्यंत आवश्यक है। इन्हें सुनिश्चित कराने हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी, सुपौल को आवश्यक निदेश दिया गया।
जिन विद्यालयों में अभी तक मिशन कायाकल्प के तहत रंग-रोगन नहीं लिया गया है उनको भी सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निदेशित किया गया कि 30 नवंबर 2026 तक सभी विद्यालयों में रंग-रोगन प्राथमिकता के आधार पर करना सुनिश्चित करेंगे।
जिला शिक्षा पदाधिकारी सुपौल एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रा० शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल को निदेश दिया गया कि मिशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में किये जा रहे कार्यों का नियमित रूप से निरीक्षण किया जाय साथ ही विद्यालय निरीक्षण के क्रम में छात्र/छात्राओं को विद्या साथी एप का इस्तेमाल करने के लिए छात्र -छात्राओं को प्रोत्साहित किया जाय।
@IPRDBihar
@BiharEducation_
#samratchoudhary
#CMSamrat
4
264
आज दिनांक 21.11.2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार के कर-कमलों द्वारा विभिन्न विकास योजनाओं एवं परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सुपौल जिलान्तर्गत संबंधित योजनाओं के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री द्वारा नीतीश सेतु का उद्घाटन किया गया। नगर भवन, सुपौल में आयोजित लाइव प्रसारण कार्यक्रम में आवास योजनाओं के विभिन्न लाभार्थियों, जीविका दीदियों तथा बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन एवं विकास योजनाओं के उद्घाटन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा।
इस अवसर पर माननीय सांसद, सुपौल श्री दिलेश्वर कामैत, माननीय विधायक, निर्मली श्री अनिरुद्ध प्रसाद यादव, श्री सावन कुमार, भा.प्र.से., जिलाधिकारी, सुपौल, श्री शरथ आर.एस., भा.पु.से., पुलिस अधीक्षक, सुपौल, श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल सहित अन्य संबंधित पदाधिकारीगण एवं कर्मी उपस्थित रहे।
@IPRDBihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
5
307
राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के तीसरे दिन आज दिनांक 21.11.2026 को अंडर-19 आयु वर्ग के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रतिभागी खिलाड़ी पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
मल्टीपर्पस इंडोर स्टेडियम, सुपौल में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ी अपनी उत्कृष्ट खेल क्षमता एवं कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रतिस्पर्धा में भाग ले रहे हैं।
प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, खेल कौशल निखारने तथा राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हो रहा है।
@IPRDBihar
@BiharSportsDept
#samratchoudhary
#CMSamrat
5
251
सुपौल जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निजी क्षेत्र में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर !
जिला नियोजनालय, सुपौल द्वारा दिनांक 30 नवम्बर 2026 (सोमवार) को जिला स्तरीय एक दिवसीय नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस रोजगार मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेकर योग्य अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
@IPRDBihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
#Supaul
आज दिनांक 20.11.2026 को श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिलाधिकारी, सुपौल की अध्यक्षता में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय नोडल पदाधिकारियों, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारियों एवं कार्यक्रम पदाधिकारियों, विकसित भारत जी राम जी, सुपौल को कायाकल्प अभियान के तहत क्रियान्वित जीर्णोद्धार/मरम्मत से संबंधित योजनाओं को दिनांक 30.11.2026 तक हर हाल में पूर्ण कराने तथा नवनिर्माण से संबंधित योजनाओं को दिनांक 31.03.2027 तक पूर्ण कराने का निदेश दिया गया l साथ ही कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निदेश दिया गया
जिलाधिकारी ने निदेश दिया कि योजना कार्य प्रारंभ होने से पूर्व एवं कार्य पूर्ण होने के पश्चात वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी अनिवार्य रूप से कराई जाए। साथ ही, संबंधित योजनाओं के अभिलेख एवं फोटो/वीडियो साक्ष्यों को व्यवस्थित रूप से फोल्डर तैयार कर संधारित किया जाए, ताकि योजनाओं की प्रगति एवं पूर्णता का समुचित रिकॉर्ड उपलब्ध रहे।
बैठक में श्री इंद्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, सुपौल उपस्थित थे।
इसके अतिरिक्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी एवं कार्यक्रम पदाधिकारी, विकसित भारत जी राम जी, सुपौल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।
@IPRDBihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
आज दिनांक 20.11.2026 को समाहरणालय, सुपौल में आयोजित जिला जनता दरबार में श्री इन्द्रवीर कुमार, उप विकास आयुक्त, सुपौल ने आमजनों से मिलकर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई करने हेतु आवश्यक निदेश दिया गया। जिला जनता दरबार में आज कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए।
उक्त अवसर पर श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
@IPRDBihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान के तहत सुपौल के विशुनियाँ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की तस्वीर बदल चुकी है।
@IPRDBihar
#KayakalpAbhiyan
#samratchoudhary
#CMSamrat
मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा के लिए Excise Help Desk व्हाट्सऐप चौटबॉट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
@IPRDBihar
#samratchoudhary
#CMSamrat
खेल विभाग, बिहार पटना, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 19.11.2026 को सुपौल जिला के टाउन हॉल में 03 दिवसीय राज्यस्तरीय विद्यालय (अंतर प्रमंडल) बालिका कराटे अंडर-14,17,19 प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ श्री सावन कुमार, भा0प्र0से0, जिला पदाधिकारी, सुपौल के कर-कमलों द्वारा किया गया। उद्घाटन समारोह में श्री इन्द्रवीर कुमार, विकास आयुक्त, सुपौल, श्री सच्चिदानंद सुमन, अपर समाहर्ता, सुपौल, मो0 तारिक, अपर समाहर्ता-सह-आपदा प्रबंधन, सुपौल, श्री मनोहर कुमार साहू, अनुमंडल पदाधिकारी, सुपौल सदर, श्री संजीत कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता, सुपौल, सुश्री अंजू कुमारी, वरीय उप समाहर्ता सुपौल, श्रीमती पुष्पा कुमारी, वरीय उप समाहर्ता, सुपौल, श्री संजय कुमार, जिला जन-संपर्क पदाधिकारी, सुपौल, श्री तारकेश्वर पटेल, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी, सुपौल के साथ साथ जिला के सभी खेल संघ के सदस्य, शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रेस के सदस्य उपस्थित थे।
इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के सभी 9 प्रमंडलों यथा पटना, तिरहुत, सारा, मगध, पूर्णिया, दरभंगा, मुंगेर, भागलपुर एवं कोसी प्रमंडल से कुल 241 बालिका खिलाड़ी एवं 09 टीम प्रभारी भाग ले रहे है।
यह प्रतियोगिता बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग में आयोजित की जा रही है।
प्रतियोगिता के प्रथम दिन आज दिनांक - 19-11-2026 को अंडर-14 आयु वर्ग के मुकाबले आयोजित किए गए, जिसमें विभिन्न प्रमंडलों से आई खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लिया। खिलाड़ियों ने कराटे की विभिन्न तकनीकों, आत्मरक्षा कौशल एवं अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के पहले दिन पांच भार वर्गों के परिणाम घोषित किए गए। 18 से 22 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की अद्रिशा शंकर ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि ईशा कुमारी को रजत पदक मिला। 22 से 24 किलोग्राम भार वर्ग में मुंगेर प्रमंडल की अंजना गुप्ता ने स्वर्ण और पटना प्रमंडल की वैष्णवी ने रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, 24 से 26 किलोग्राम भार वर्ग में पटना प्रमंडल की आराध्या कुमारी ने स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इसी तरह 26 से 30 किलोग्राम भार वर्ग में मगध प्रमंडल की अनामिका कुमारी ने स्वर्ण तथा मुंगेर प्रमंडल की सुबी कुमारी ने रजत पदक जीता। इस वर्ग में पटना प्रमंडल की रश्मि कुमारी और पूर्णिया प्रमंडल की अयोना अन्ना को कांस्य पदक मिला। 30 से 34 किलोग्राम भार वर्ग में सारण प्रमंडल की अर्नवी सिन्हा ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, जबकि कोसी प्रमंडल की नैना राज ने रजत पदक हासिल किया।