जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda) header
जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda) profile picture

Official Twitter Account of District Administration Nalanda

Nalanda, India
Joined December 2017
Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)Photo by जिला प्रशासन नालन्दा (@dmnalanda)
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
फ्रांस से आए 12 तीर्थयात्रियों ने औरंगाबाद स्थित ऐतिहासिक देव सूर्य मंदिर का भ्रमण कर इसकी समृद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक विरासत को करीब से जाना। इस दौरान उन्होंने मंदिर के इतिहास, परंपराओं और धार्मिक महत्व से जुड़ी जानकारियां भी प्राप्त कीं। @samrat4bjp @ArngDistrict #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
11
12
3,353
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
दीपावली के शुभ अवसर पर पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा जानपुल तेलियापट्टी महादलित बस्ती में लोगों से मिलकर दीपावली एवं छठ की शुभकामनाएं दी गई एवं इस अवसर पर महादलित परिवारों को दीपावली का गिफ्ट भी दिया गया। टोले में बच्चों को कॉपी पेंसिल एवं पठन सामग्री का वितरण भी किया गया। @samrat4bjp @Dm_Motihari #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
5
4
2,897
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुंगेर जिला अंतर्गत कल्याणपुर स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूथ क्लब कल्याणपुर द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित किए गए। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। #samratchoudhary #CMSamrat
1
7
3
2,782
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर बिहार की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। माननीय मुख्यमंत्री जी ने घोषणा की कि मुंगेर और भागलपुर के बीच लगभग 83 किलोमीटर लंबे मरीन ड्राइव के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही गंगा नदी के जल का बेहतर प्रबंधन कर किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने पर जोर दिया। #samratChoudhary #CMsamrat
6
2
282
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुंगेर जिला अंतर्गत कल्याणपुर स्थित श्री श्री 108 बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर परिसर में दीपावली की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यूथ क्लब कल्याणपुर द्वारा आयोजित इस ऐतिहासिक आयोजन में एक साथ 11 लाख 11 हजार 111 दीप प्रज्वलित किए गए। #samratChoudhary #CMsamrat
1
5
5
488
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
महादलित टोलों में मनी खुशियों वाली दीपावली माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के निर्देश पर दीपावली के पावन अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों के महादलित टोलों में हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाई गई। इस अवसर पर जिलाधिकारियों एवं अन्य प्रशासनिक पदाधिकारियों ने महादलित परिवारों के बीच पहुंचकर उनके साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मिठाइयों एवं उपहारों का वितरण कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। #DiwaliCelebration #HappyDiwali #CMSamrat #SamratChoudhary @Dm_Motihari
6
6
2,903
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने आज मुंगेर के कल्याणपुर स्थित मां बड़ी दुर्गा महारानी मंदिर में पूजा-अर्चना की और 11 लाख 11 हजार 111 मिट्टी के दीयों वाले भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन किया। #Deepotsav2026 #SamratChoudhary #CMSamrat
9
10
2,737
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
शुभ दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं रोशनी का यह पावन त्योहार 'दीपावली' सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और खुशियों का उजाला लाए। #HappyDiwali2026 #samratchoudhary #CMSamrat
5
7
1,911
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
प्रकाश, उल्लास और समृद्धि का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, नई आशा और अनंत खुशियां लेकर आए। दीपावली की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। #HappyDiwali2026 #samratchoudhary #CMSamrat
1
8
24
3,386
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
प्रकाश एवं समृद्धि के पावन पर्व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री, बिहार #HappyDiwali2026 #samratchoudhary #CMSamrat
2
3
9
2,479
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। आइए, इस पावन पर्व पर खुशियों के दीप जलाएं और एक विकसित, समृद्ध एवं उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का संकल्प लें - श्री सम्राट चौधरी, माननीय मुख्यमंत्री #शुभ_दीपावली #Diwali2026 #SamratChoudhary #CMSamrat
1
3
5
2,759
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
छठ महापर्व के अवसर पर बिहार लौटने वाले प्रवासियों की सुगम यात्रा के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी की बड़ी पहल। लगभग 15,000 ट्रेन सेवाओं के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
1
11
6
3,066
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
छठ और दीपावली की रौनक को अपनी कला और हुनर से रोशन कर रहे हैं कुम्हारों के हाथ। मिट्टी के दीये और पारंपरिक बर्तन न केवल त्योहारों की खुशियों को आकार दे रहे हैं, बल्कि हमारी समृद्ध परंपरा, संस्कृति और आस्था की खूबसूरत पहचान भी बन रहे हैं। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
12
18
3,699
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार का संकल्प है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ पूजा के दौरान स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिले। इसके लिए कई दिशा-निर्देश दिए गए। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
11
4
2,827
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
जनता की उम्मीदों को समाधान में बदलने की पहल राज्यस्तरीय सहयोग कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों को अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाने का अवसर मिल रहा है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में जनसमस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। #SahyogKaryakram #samratchoudhary #CMSamrat
5
3
2,773
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
महान स्वतंत्रता सेनानी बिपिन चंद्र पाल की जयंती पर उन्हें सादर नमन । #Bipinchandrapal #samratchoudhary #CMSamrat
8
4
357
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
कारीगरों के हुनर से संवर रहे आस्था और परंपरा के प्रतीक दउरा-सूप, जिनमें सजेगा छठी मईया का पावन प्रसाद और भगवान सूर्य को अर्पित होगा अर्घ्य। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
5
4
2,930
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
बिहार के विकास की चर्चा अब वैश्विक स्तर पर हो रही है। छठ पर बिहार आए NRI ऋतुराज शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों की प्रशंसा की। #JaiChhathiMaiya #ChhathPujaMeinAaiyeBihar #CMSamrat #samratchoudhary
9
9
3,178
जिला प्रशासन नालन्दा retweeted
बिहार में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में बिहार पुलिस के 9,187 अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रोन्नति देकर नई जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। इससे पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यों के त्वरित निष्पादन और बेहतर पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी। #BiharPolice #LawAndOrder #CMSamrat #samratchoudhary
11
1
10
3,519
बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया पावापुरी महोत्सव 2026 का उद्घाटन बोले- 2552 वर्ष पहले जैन धर्म ने दुनिया को दिया अहिंसा का संदेश, इसकी शिक्षाओं में आज भी समस्याओं का समाधान; एक साल बाद फिर आऊंगा, तब और शोध करके करूंगा बात वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ हुआ समारोह का आगाज, जल मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर को किया नमन; प्रतीक चिह्न और शॉल भेंटकर राज्यपाल का किया गया सम्मान, 15 विभागीय स्टॉलों का लिया जायजा, बच्चों के साथ खिंचवाई तस्वीरें भगवान महावीर की निर्वाण स्थली पावापुरी में शनिवार को दो दिवसीय राजकीय पावापुरी महोत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार के राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने ध्वजारोहण कर महोत्सव का उद्घाटन किया। वंदे मातरम और राष्ट्रगान के साथ समारोह का आगाज हुआ। पूरा परिसर धार्मिक आस्था, जैन दर्शन, अहिंसा और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा से सराबोर नजर आया। अपने संबोधन में राज्यपाल ने जैन धर्म की प्राचीनता और भगवान महावीर के अहिंसा के सिद्धांतों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लगभग 2552 वर्ष पहले जैन समाज ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। उस समय जिन समस्याओं को जैन धर्म ने समझ लिया था, उनके समाधान आज भी इसकी शिक्षाओं और सिद्धांतों में मौजूद हैं। पूरी दुनिया को इस दर्शन पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। राज्यपाल ने अपने कार्यक्रम की शुरुआत दिगंबर जैन मंदिर पहुंचकर ध्वजारोहण से की। इसके बाद विश्व प्रसिद्ध जल मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान महावीर को नमन किया। धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद वे महोत्सव स्थल पहुंचे। यहां जैन समाज के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया। दिगंबर जैन मंदिर के मैनेजर अरुण कुमार जैन और अजय कुमार जैन ने राज्यपाल को जल मंदिर का प्रतीक चिह्न भेंट किया तथा शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संगीता जैन, अंजली जैन, चंदन जैन और कमल जैन सहित जैन समाज के कई लोग उपस्थित रहे। पहली बार जैन मंदिर पहुंचने का अवसर मिला, इसे अपना सौभाग्य मानता हूं जल मंदिर में दर्शन-पूजन और जैन धर्म की परंपराओं से रूबरू होनेके बाद राज्यपाल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार आने के बाद पहली बार किसी जैन मंदिर में पहुंचने का अवसर मिला है। इससे पहले वे कभी जैन मंदिर नहीं गए थे। उन्होंने कहा, ''मैं इसे अपना सौभाग्य मानता हूं कि आज मुझे यहां आकर जैन धर्म को करीब से जानने और समझने का अवसर मिला। यह मेरे लिए एक विशेष अनुभव है।'' उन्होंने आश्वस्त किया कि एक वर्ष बाद दोबारा पावापुरी आएंगे। तब तक जैन धर्म के दर्शन, सिद्धांतों और विचारधारा को गहराई से समझने का हरसंभव प्रयास करेंगे। फिलहाल वे इस धर्म के बारे में अध्ययन और शोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग 2552 वर्ष प्राचीन जैन धर्म ने उस दौर में ही भारत और समाज के सामने मौजूद समस्याओं को समझ लिया था। जैन धर्म की शिक्षाओं और सिद्धांतों में आज भी उन समस्याओं के समाधान की गहरी प्रासंगिकता दिखाई देती है। 2552 वर्ष पहले भगवान महावीर ने दिया अहिंसा का संदेश उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सबसे पहले पावापुरी में मौजूद लोगों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बिहार आकर उन्होंने यहां आपसी प्रेम और भाईचारे की भावना को महसूस किया है। अपने हालिया बिहार दौरे का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कल वे सीतामढ़ी में थे और आज पावापुरी में हैं। इस क्षेत्र की विशेषता है कि सीमित दायरे में ऐसे कई धार्मिक स्थल मौजूद हैं, जहां पहुंचकर श्रद्धालु माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। भगवान महावीर के विचारों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि करीब 2552 वर्ष पहले ही भगवान महावीर ने दुनिया को अहिंसा का संदेश दिया था। बाद में महात्मा गांधी ने भी इसी विचार को आगे बढ़ाया। भारत की धरती से निकला अहिंसा का संदेश पूरी दुनिया तक पहुंचा। जैन समाज ने सदियों पहले मानवता को जो ज्ञान दिया, आज पूरी दुनिया को उस पर गंभीरता से विचार करने की आवश्यकता है। विभाग, कृषि विभाग, पंचायती राज विभाग और बाल संरक्षण इकाई सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं। इनके माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं, महिला सशक्तीकरण, कृषि, सामाजिक सुरक्षा और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। @samrat4bjp @officecmbihar @IPRDBihar @ArtCultureBihar
2
13
396