Information And Public Relations Department, HP (@dprhp) header
Information And Public Relations Department, HP (@dprhp) profile picture

Official Handle of the Information & Public Relations Department of Himachal Pradesh Government.

Shimla
Joined July 2014
आज धर्मशाला के तपोवन में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने 8वीं राज्य स्तरीय नारकोटिक्स कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकोर्ड) बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने-
1
127
- जनभागीदारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए दिसंबर में ‘खेलो हिमाचल, चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान शुरू किया जाएगा। - वर्ष 2026 में अब तक 159 लोगों को कारागार भेजा गया है, जो देश में दूसरा सर्वाधिक आंकड़ा है...
1
18
- पिछले साढ़े तीन वर्षों में नशा तस्करी से अर्जित लगभग 92 करोड़ रुपये की अवैध संपत्तियां जब्त की गई हैं। - अब तक 21 पुलिस कर्मियों और अन्य विभागों के 30 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।
18
तपोवन, धर्मशाला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्थानीय लोगों की समस्याएँ सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद हमेशा मजबूत रहना चाहिए...
1
1
189
...ताकि आम व्यक्ति बिना किसी संकोच या सिफारिश के अपनी बात रख सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे लिए जनसेवा किसी स्थान या समय तक सीमित नहीं है। जनता की समस्याओं का समाधान करना ही मेरा संकल्प है।
9
विधानसभा परिसर, तपोवन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (GSSS), अमलैहड़ के बच्चों से मिलकर अच्छा लगा। तस्वीरें भी खिंचवाईं। बच्चे विधानसभा की कार्यवाही देखने आए थे...
1
250
...खुशी है कि Gen Z और Gen Alpha के बच्चों ने किताबी ज्ञान के साथ-साथ लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को भी देखा, समझा और यहाँ से कुछ नई सीख लेकर लौटे। - मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
11
हम चाहते हैं कि लोगों को 15-20 हजार रुपये की नौकरी के लिए दिल्ली, मुंबई या चंडीगढ़ न जाना पड़े। वे अपनी ही जमीन पर प्राकृतिक तरीके से कच्ची हल्दी उगाकर सालाना लाखों रुपये की आमदनी कमा सकते हैं...
1
2
5
475
...हम अगले साल कच्ची हल्दी का खरीद मूल्य 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये प्रति किलो करने की योजना बना रहे हैं, ताकि आपके हाथों में सीधे पैसा पहुँचे। 📌 किसान संवाद कार्यक्रम, टांडा - मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
27
मंडी जिला के लडभड़ोल बाजार में पेट्रोल पंप के समीप एक कार के गहरी खाई में गिरने से उसमें सवार सभी छह लोगों के असामयिक निधन का समाचार प्राप्त होने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है...
1
264
...उन्होंने कहा कि इस भीषण सड़क हादसे ने मन को गहरी वेदना से भर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने प्रियजन को खोने वाले परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं...
1
14
...उन्होंने प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत जनों की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजन को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
10
सेना से रिटायरमेंट के बाद बलवंत जी ने प्राकृतिक खेती को अपनाया और आज उन्हें घर बैठे अच्छी आमदनी हो रही है। वर्ष 2024 में ढाई क्विंटल गेहूँ बेचकर उन्हें 20 हजार रुपये मिले। यह राशि सीधे उनके बैंक खाते में पहुँची, तो खेती पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ...
2
1
1
296
आज वह देसी गाय का दूध 90 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से घर से ही बेच रहे हैं। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की ओर से उन्हें 25 हजार रुपये की सब्सिडी, 15 हजार रुपये अन्य संसाधनों के लिए और 8 हजार रुपये फर्श निर्माण के लिए मिले...
1
18
...मेरा किसान भाइयों और बहनों से कहना है कि आप भी प्राकृतिक खेती अपनाइए। - मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू
15
आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने टांडा मेडिकल कॉलेज के सभागार में मुख्यमंत्री किसान संवाद कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे किसान पीढ़ियों से मेहनत और लगन से खेती-किसानी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उनकी मेहनत का उचित प्रतिफल नहीं मिल पा रहा है...
1
177
...हमने प्राकृतिक रूप से उगाई गई कच्ची हल्दी का भाव 150 रुपये से बढ़ाकर 170 रुपये करने पर विचार कर रहे हैं। ढगवार में 300 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा मिल्क प्लांट भी जल्द शुरू होगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया...
1
12
...इस अवसर पर कृषि एवं पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, पर्यटन विभाग के चेयरमैन आर.एस. बाली सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
9