डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990) header
डॉ. सिंह ज्योति (@freesoul1990) profile picture

नेट /जे.आर. एफ. । किताबों से निकलकर जो दिल में उतर जाए, वही इल्म है जो किरदार में नज़र आए।

Joined December 2017
ये छोटा सा चेहरा, जैसे चाँद का टुकड़ा हो, मुस्कान में छुपा जैसे, पूरे जहाँ का सुखड़ा हो । --- डॉक्टर ज्योति आलोक #मेरा_लाडला_बेटा #बज़्म
2
4
1
12
995
चिट्ठी लिखना भी अब जैसे बीते ज़माने की बात है, लोग ऑनलाइन तो मिलते हैं, मगर दिलों में फ़ासले बेहिसाब हैं। #बज़्म
#बज़्म_काव्य_मंच में आज 24/10/2026 का दैनिक विषय - #ख़त / #चिठ्ठियाँ कवितायें, कहानियाँ, शेर, ग़ज़ल, गीत, नज़्म कुछ भी लिखा जा सकता है ।। #बज़्म 👈 लगाना अनिवार्य है ।।
2
46
#राम केवल आराध्य नहीं, मर्यादा में ढली मानवता का सर्वोच्च विधान हैं, वे युगों से बहती वह चेतना हैं, जिनमें प्रेम, त्याग और धर्म का समूचा संसार विद्यमान है। #मेरे_राम
3
38
प्रतिभा का सम्मान कीजिए, जातीय अहंकार का महिमामंडन नहीं। प्रतियोगी परीक्षा में चयन व्यक्तिगत उपलब्धि है, जातीय श्रेष्ठता का स्वघोषित तमगा नहीं! एक परिणाम से जाति महान नहीं हो जाती और एक असफलता से कोई जाति छोटी नहीं हो जाती। #उत्तर_प्रदेश_पुलिस_भर्ती
2
51
आयोग शायद यह भूल गया कि परीक्षा अभ्यर्थी की योग्यता जाँचने के लिए होती है, उसकी जेब की गहराई, शारीरिक सहनशक्ति और मानसिक तनाव सहने की क्षमता जाँचने के लिए नहीं। #UPSSSC_PET_EXAM_CENTRE_REFORM
26
2
38
627
पर्दा गिरता है, कलाकार विदा होता है, पर सच्ची कला कभी विदा नहीं होती। वह समय की सीमाएँ लाँघकर पीढ़ियों के हृदय में जीवित रहती है। नाना साहब, आपके अभिनय को नमन, आपकी कला को नमन, आपकी अमिट स्मृतियों को शत-शत नमन। भावभीनी एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🕯️
7
215
नीयत साफ़ हो तो रास्ते ख़ुद रास्ता देते हैं, वरना उजले चेहरे भी अँधेरों का पता देते हैं। --- डॉक्टर ज्योति आलोक
4
96
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
...किसी भी प्रधानाचार्य से, प्रधानाध्यापक से, प्रवक्ता से या शिक्षक से लेनदेन की मांग की तो उसको जेल के अंदर सड़ना पड़ेगा...
200
809
27
4,380
277,702
तेरी मुस्कान में जाने कितने जन्मों की मेरी प्रार्थनाएँ खिल उठती हैं, तू हँसता है तो मेरी थकी हुई आत्मा में भी उजली सुबह उतर आती है। #मेरा_बच्चा
1
53
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
वक़्त की रेत में उलझा हर लम्हा, कभी घड़ी बनकर ठहर जाता है, कभी सदी बनकर बीत जाता है। -डॉक्टर ज्योति आलोक🌷 @freesoul1990
1
6
29
3,039
धमक से कदम बढ़ें, तो राहों में चमक हो, चेहरे पर आत्मविश्वास की हर पल दमक हो। हौसलों की गूँज से दुनिया भी चौंक उठे, मेरी हर बात में अपनेपन की महक हो। ------- डॉक्टर ज्योति आलोक #बज़्म @BazmKavyamanch
1
1
57
जब तस्वीरें यादें बनती थीं, और यादें ज़िंदगी। #1980era
3
1
6
245
मुरली की तान में आज भी यमुना की लहरें गाती हैं, कृष्ण की मुस्कान में युगों की सांझें दीप जलाती हैं। #कृष्ण_जन्माष्टमी
1
1
51
डेढ़ बरस का मेरा लाल जब कान्हा बनकर मेरी गोद में मुस्काता है, उसकी एक मुस्कान में जाने क्यों, पूरा वृंदावन मेरे भीतर खिल जाता है। #कृष्ण_जन्माष्टमी
1
1
6
91
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @KavyaKutir
क़द्र करते तो ख़ामोशी भी समझ लेते हमारी, यहाँ रिश्ते भी मतलब के इशारों पर चलते हैं। ---- डॉक्टर ज्योति आलोक
1
2
53
मैं अभी डेढ़ बरस का हूँ… रिश्तों के नाम तो पहचानने लगा हूँ, पर उनके भीतर छिपे भावों को समझने के लिए शायद अभी बहुत छोटा हूँ। इस बार मैं घर नहीं जा पाया… दीदी से मिलने की वह छोटी-सी खुशी भी मेरी राह देखती रह गई। न मैं उसके पास जा सका, न वह मेरे माथे को चूमकर मेरी नन्ही कलाई पर राखी बाँध सकी। शायद दीदी का मन भी उदास हुआ होगा… इसलिए उसने अपनी राखी मेरे पास भेज दी। डाक से आई उस छोटी-सी राखी में मुझे न जाने क्यों पूरा घर दिखाई देता है दीदी की हँसी, उसका दुलार, उसकी मीठी-सी डाँट और मेरे लिए उसकी ढेरों दुआएँ… दीदी, तुमने राखी भेजकर दूरी को बहुत छोटा कर दिया है। तुम्हारे हाथों का स्पर्श भले आज मेरी कलाई तक नहीं पहुँचा, लेकिन तुम्हारा प्यार इस धागे के साथ मेरे पास आ गया है। मैं अभी इतना छोटा हूँ कि इस रिश्ते की गहराई नहीं समझ सकता, पर शायद मेरी नन्ही कलाई तुम्हारे प्रेम को पहचानती है। आज तुम्हारी राखी बाँधकर मुझे ऐसा लगेगा जैसे तुम दूर होकर भी मेरे बिल्कुल पास हो… दीदी, इस बार तुमने मेरी कलाई पर सिर्फ़ राखी नहीं भेजी, अपने हिस्से का प्यार भेजा है। और मैं इस नन्ही-सी कलाई पर तुम्हारा वह प्यार सँभालकर रखूँगा जब तक मेरे बचपन की सारी स्मृतियाँ मेरे साथ बड़ी होती रहेंगी। दूरी ने हमें मिलन से रोक दिया, पर प्रेम को कौन रोक सकता है राखी का यह धागा बता रहा है कि सच्चे रिश्ते रास्तों के मोहताज नहीं होते। #रक्षाबंधन
1
2
75
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
यह वीडियो AI से भले ही क्रिएट किया है, पर कितना भावनात्मक है. बहुत खूबसूरत बनाया है.❣️❣️
1
7
22
3,505
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @ChhotiKavita
जिनके हिस्से घर नहीं आया, वे सिर्फ़ छत नहीं खोजते वे उस अपनत्व की तलाश में भटकते हैं जहाँ लौटकर कोई कह सके “तुम आ गए…” वे दूसरों के मकानों को ईंट-पत्थर की तरह नहीं देखते, उनकी खिड़कियों में अपना बचपन, दरवाज़ों पर अपना नाम और आँगन में अपना खोया हुआ संसार खोजते हैं। बेघर आदमी के लिए हर घर एक आईना होता है जिसमें वह अपना वह जीवन देखता है, जो उसे कभी मिला ही नहीं। ---- डॉक्टर ज्योति आलोक
1
1
27
आज मेरे बेटे का दूसरा स्वतंत्रता दिवस है। वह अभी इतना छोटा है कि ‘स्वतंत्रता’ शब्द की विराटता नहीं समझ सकता, इतिहास के पन्नों पर लिखे बलिदानों को पढ़ नहीं सकता; लेकिन उसकी मासूम आँखों में लहराता तिरंगा देखकर लगता है, जैसे भारत का आने वाला कल आज अपनी नन्ही-सी हथेली में हमारे सामने खड़ा हो। डेढ़ वर्ष की उसकी छोटी-सी दुनिया में अभी माँ की गोद है, पिता का हाथ है, खिलौनों की खनक है और मुस्कुराहटों का उजाला है। शायद उसे यह भी नहीं मालूम कि जिस आकाश के नीचे वह बेफिक्र होकर खेल रहा है, उसे स्वतंत्र देखने के लिए कितने लोगों ने अपनी आँखों की नींद और अपने जीवन की साँसें देश के नाम कर दी थीं। आज उसके नन्हे हाथों में तिरंगा देखकर मन में एक अनकहा संवाद जन्म लेता है “बेटा, यह केवल कपड़े का एक टुकड़ा नहीं, यह उन सपनों की ध्वजा है जिन्हें हमारे पूर्वजों ने अपने रक्त से सींचा था।” एक दिन तुम बड़े होगे। तुम्हारे प्रश्न बड़े होंगे, तुम्हारी दुनिया बड़ी होगी। तब शायद तुम मुझसे पूछोगे “माँ, मेरे लिए आज़ादी का अर्थ क्या है?” तब मैं तुम्हें बताऊँगी- आज़ादी केवल बेड़ियों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने भीतर इतना उजाला पैदा करना है कि किसी दूसरे के हिस्से का अँधेरा कम हो सके। देशभक्ति केवल तिरंगे को सलाम करना नहीं, बल्कि अपने कर्मों में उस तिरंगे की गरिमा को जीवित रखना है। आज तुम्हारे जीवन का दूसरा स्वतंत्रता दिवस है, मेरे लाल! तुम्हारे नन्हे कदमों को अभी मंज़िलों का पता नहीं, मगर मेरी प्रार्थना है कि जब तुम्हें अपनी राह चुनने की समझ आए, तो तुम्हारे कदम हमेशा उस राह पर चलें जहाँ इंसानियत, सत्य और देशप्रेम एक-दूसरे का हाथ थामे खड़े हों। तुम्हारे हिस्से में केवल एक स्वतंत्र देश नहीं, एक महान विरासत आई है। इसे संभालकर रखना क्योंकि तुम्हारी पीढ़ी के हाथों में ही इस तिरंगे के कल की कहानी लिखी जानी है।और जब कभी तुम आकाश में लहराते इस तिरंगे को देखना,तो इतना याद रखना तुम्हारी पहली साँसों से पहले भी इस मिट्टी ने तुम्हारे लिए सपने देखे थे; अब तुम्हारी बारी है उन सपनों में अपने जीवन का उजाला भरने की। #स्वतंत्रता_दिवस #मेरा_लाल
1
4
58
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @shiv__balak
ख़ुद की ज़िंदगी का एक पन्ना भी सलीके से पढ़ नहीं पाते, मगर दूसरों की पूरी किताब पर फ़ैसले सुनाने बैठ जाते हैं। अजीब हुनर है लोगों का अपने घर में अँधेरा हो तो भी, दूसरों की खिड़की से सूरज उगाने की सलाह देते हैं।
3
6
362
डॉ. सिंह ज्योति retweeted
Replying to @ChhotiKavita
तुम्हारा हाथ थामकर यूँ ही किसी किनारे ठहर जाऊँ, डूबते सूरज की तरह तेरी मोहब्बत में उतर जाऊँ। ---- डॉक्टर ज्योति आलोक
1
1
28