Founder - Eco N Energy Talk https://xitter.cf/t.co/xZ1wzhfkSd Books: 'Rage of the River' @PenguinIndia, 'Laal Lakeer' @HarperCollinsIN

Mostly Roaming
Joined April 2010
इस चैनल में आपके सरोकारों की बात होती है चाहे वह पर्यावरण से जुड़ी हो या हेल्थ और साइंस के दूसरे पहलुओं से। इसे एक स्वतंत्र चैनल बनाने में हमें आपका अनमोल सहयोग चाहिए। मेरी अपील - सदस्यता का लिंक कमेंट सेक्शन में है।
15
90
14
403
44,062
जी सर हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ही लचर है और पर्यावरण से इसका सीधा संबंध है। बिना साफ हवा पानी और मिट्टी के कोई भी देश मज़बूती से खड़ा नहीं हो सकता। मैं अपने यू ट्यूब चैनल और लेखन के ज़रिए इसी दिशा में काम करने की कोशिश करता हूं। टिप्पणी और उत्साहवर्धन के लिए बहुत शुक्रिया।
हृदयेश जोशी : पर्यावरण की व्यथा और पत्रकारिता के विवेक का सम्मान भाई हृदयेश जोशी को प्रतिष्ठित कुलदीप नैयर पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई और असीम शुभकामनाएँ। यह सम्मान केवल एक प्रतिबद्ध पत्रकार की पेशेवर उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, पत्रकारिता की उस विलुप्तप्राय नैतिक चेतना का भी सम्मान है, जो सत्ता के वैभव से अधिक पृथ्वी की वेदना सुनती है; जो विकास के उत्सव में विस्थापित मनुष्यों की कराह पहचानती है और जो आँकड़ों की चकाचौंध के पीछे छिपे जीवन के क्रमिक विनाश को उजागर करने का साहस रखती है। हृदयेश की इस स्थापना से मेरी गहरी सहमति है कि भारत आज एक गंभीर स्वास्थ्य आपातकाल जैसी परिस्थितियों से गुज़र रहा है। यह आपातस्थिति किसी एक महामारी की तरह अचानक नहीं आई। इसका विस्तार हमारी साँसों, नदियों, खेतों, जंगलों, भोजन और जलस्रोतों तक है। विषाक्त होती वायु, दूषित होता पानी, मिट्टी की घटती उर्वरता, असहनीय तापमान और निरंतर सिकुड़ती जैवविविधता मिलकर ऐसी त्रासदी रच रहे हैं, जिसकी भयावहता हमारे सार्वजनिक विमर्श में अभी पर्याप्त जगह नहीं पा सकी है। हमने विकास को सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि में मापना सीख लिया, लेकिन उसकी कीमत चुकाने वाले फेफड़ों, फसलों, वन्यजीवों और मनुष्यों की गणना करना लगभग छोड़ दिया। अर्थव्यवस्था की प्रगति के उत्सव में पारिस्थितिकी की पराजय को उपलब्धि की तरह प्रस्तुत किया जाने लगा। विडंबना देखिए कि जिस पृथ्वी पर मनुष्य का अस्तित्व निर्भर है, उसी को नष्ट करके वह अपनी समृद्धि का प्रमाणपत्र हासिल करना चाहता है। इस संकट का एक गहरा सामाजिक और वर्गीय पक्ष भी है। प्रदूषण सबको प्रभावित करता है, लेकिन उसकी यातना समान रूप से वितरित नहीं होती। वातानुकूलित घरों और शुद्ध हवा के उपकरणों से सुरक्षित संपन्न वर्ग की तुलना में सड़क पर श्रम करता मज़दूर, झुग्गी में रहने वाला बच्चा, सूखते खेत का किसान और जंगल से बेदख़ल आदिवासी कहीं अधिक असुरक्षित हैं। पर्यावरण का प्रश्न इसलिए केवल प्रकृति-संरक्षण का नहीं, सामाजिक न्याय, सार्वजनिक स्वास्थ्य और लोकतांत्रिक समानता का भी प्रश्न है। हृदयेश जोशी की पत्रकारिता का महत्त्व इसी संदर्भ में समझा जाना चाहिए। उन्होंने पर्यावरण को किसी मौसमी समाचार या प्राकृतिक आपदा की क्षणिक सनसनी के रूप में नहीं, मनुष्य के अस्तित्व और हमारी सभ्यता के भविष्य से जुड़े प्रश्न के रूप में देखा है। प्रतिकूल परिस्थितियों में उनकी निरंतर सक्रियता सचमुच रश्क का विषय है। ऐसे समय में, जब पत्रकारिता का बड़ा हिस्सा सत्ता की घोषणाओं और बाज़ार की प्राथमिकताओं में अपनी स्वतंत्र दृष्टि खोता जा रहा है, उनका काम याद दिलाता है कि पत्रकार का पहला दायित्व उन वास्तविकताओं को सामने लाना है जिन्हें शक्तिशाली व्यवस्थाएँ अदृश्य बनाए रखना चाहती हैं। कुलदीप नैयर की पत्रकारिता नागरिक स्वतंत्रता, मानवीय गरिमा और सत्ता से निर्भीक असहमति की परंपरा का प्रतिनिधित्व करती थी। हृदयेश को उनके नाम का पुरस्कार मिलना इसलिए भी अर्थपूर्ण है कि आज अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और पर्यावरणीय न्याय की लड़ाइयाँ एक-दूसरे से अलग नहीं रह गई हैं। पृथ्वी की पीड़ा को समाचार बनाने वाला पत्रकार वस्तुतः मनुष्य के भविष्य की गवाही लिख रहा होता है। और आज शायद पत्रकारिता का इससे अधिक आवश्यक कोई धर्म नहीं। आज के समय में पत्रकारिता करना बहुत मुश्किल काम है। ऐसे में पर्यावरणीय सरोकारों को अपनी प्राथमिकता बनाना और भी अहम है। भाई हृदयेश, इस सम्मान पर पुनः बहुत-बहुत बधाई। @hridayeshjoshi
1
6
46
783
बंगाल की खाड़ी से उठे जिस चक्रवाती तूफान के विनाशकारी होने की संभावना है उसका नाम अर्णब है । आज हम चक्रवाती तूफानों को लेकर कुछ दिलतस्प पहलुओं पर चर्ता करेंगे जुड़िये - दोपहर 3 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल इको एंड एनर्जी टॉक पर Sunday Talk LIVE - लिंक पहले कमेंट में हैं
1
1
1
8
852
Hridayesh Joshi retweeted
'अंधा युग' धर्मवीर भारती की कालजई कृति है जो मंच पर पुनर्विष्कृत होती रहती है। आजादी के बाद प्रकाशित इस नाटक ने मंच नाटक और पाठ्य नाटक की दूरी को पाट दिया था। भारत की विविध भाषाओं में इसका मंचन हुआ। आज प्रभात ख़बर में इसकी चर्चा। धर्मवीर भारती का जन्मशती वर्ष है। #अंधायुग
2
3
129
🌪️ क्या चक्रवात अब ज्यादा खतरनाक होते जा रहे हैं? बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान की चेतावनी के बीच यह सवाल बेहद अहम है। क्या समुद्र का बढ़ता तापमान तूफानों की ताकत बढ़ा रहा है? क्या चक्रवात तेजी से शक्तिशाली हो रहे हैं? और भारत के तटीय इलाकों पर इसका क्या असर पड़ सकता है? इन सवालों पर बात करेंगे आज के Sunday Talk LIVE में। 📺 आज दोपहर 3 बजे 📍 YouTube: Eco N Energy Talk लाइव में जुड़िए, कमेंट कीजिये अपने सवाल पूछिए और चर्चा का हिस्सा बनिए। #Cyclone #ClimateChange #SundayTalkLive
1
1
6
442
बंगाल की खाड़ी में उठ रहा चक्रवाती तूफान , ओडिशा और आंध्र प्रदेश अलर्ट पर hindustantimes.com/india-new…
4
15
611
आज का दिन उल्लुओं की विशेष प्रजाति Forest Owlet के संरक्षण के लिए मनाया जाता है। यह प्रजाति केवल भारत में पाई जाती है। उल्लू हमारी इकोलॉजी और फ़सल के संरक्षण में बड़ा योगदान करते हैं लेकिन ये बड़े दुख की बात है कि एक ओर उल्लू को हम लक्ष्मी का वाहन कहते हैं लेकिन दूसरी ओर अंधविश्वास के कारण दीपावली के आसपास उल्लुओं की बलि दी जाती है और उन्हें मारा जाता है। इस पर पूरा वीडियो देखिये -ECO N Energy Talk पर youtu.be/xHtTpBulLnc
Let's celebrate the @ForestOwletDay- the Forest Owlet way! Male Forest Owlets court females with gifts! And unlike many other owl species, males and females are nearly the same size. Equality and thoughtful gestures! @IndiAves @indian_pitta @CornellBirds @WildlifeMag @OwlsLabs
3
3
31
1,090
Hridayesh Joshi retweeted
Good to see my (slowly but steadily growing) YouTube channel get credit from newsrooms for remarks captured earlier. Follow the channel for updates, ground reports and analysis: youtube.com/@smitasharmajour… Press 🔔🔔 for fresh videos alert.
15
31
1
196
6,487
🚨 GRAP लागू होने के बावजूद दिल्ली की हवा क्यों बिगड़ रही है? @CREACleanAir की नई स्टडी ने दिल्ली-NCR में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों पर सवाल उठाए हैं। वहीं, दशहरे के बाद दिल्ली का AQI एक ही दिन में 179 से बढ़कर 245 पहुंच गया। क्या GRAP प्रदूषण रोकने में नाकाम है? IITM और CAQM के वैज्ञानिक क्या कहते हैं? और दिल्ली की हवा को साफ करने के लिए क्या करना होगा? देखिए मेरा नया एक्सप्लेनर Eco N Energy Talk पर। @manoj_kumar_nr @Sunil_S_Dahiya @Envirocatalyst @BhavreenMK आपकी राय क्या है? कमेंट में बताइए और वीडियो शेयर कीजिए। youtu.be/fH9zLts8GAY
7
18
817
GRAP failing—or is Delhi’s pollution problem much bigger? Every winter, Delhi-NCR introduces restrictions under the Graded Response Action Plan (GRAP). Yet a new @CREACleanAir analysis raises questions about whether these emergency measures are delivering lasting improvements in air quality. According to the study: 🔴 Delhi’s average winter AQI rose from 280 in 2022–23 to 295 in 2025–26. 🔴 In 10 out of 12 analysed pollution episodes, air pollution increased over the following week despite stricter GRAP measures. But does this mean GRAP is ineffective? What do IITM–CAQM scientists say? And why can pollution spike after Dussehra? In my latest explainer on Eco N Energy Talk, I examine the findings, the science behind Delhi’s pollution spikes, and why emergency restrictions must be accompanied by sustained action to reduce emissions. @manoj_kumar_nr Watch 3 PM today Please subscribe and join teh channel - Eco N Energy Talk youtube.com/@EcoNEnergyTalk
1
5
8
556
Hridayesh Joshi retweeted
"मियां अख़बार वाले, अख़बार काला कर अपना किरदार काला मत कर.. सिर्फ अख़बार बेच, अपना ईमान मत बेच." - इब्ने इंशा दैनिक जागरण के मालिक संजय गुप्ता के संघ के कार्यक्रम में शामिल होने पर विस्तृत समीक्षा के लिए देखना ना भूलिए @BeechBazar की टिप्पणी शुक्रवार रात 8 बजे. सिर्फ @nlhindi पर.
2
77
184
2,835
Hridayesh Joshi retweeted
Seasons Greetings; is it really a greeting at this point or a phobia for most in Northern India. Join us LIVE for sharing our anxiety and some solutions to make it better for us and our families with @hridayeshjoshi in the #EcoEnergyTalk! Today, 8 PM⬇️
आज रात 8 बजे - LIVE दशहरे से मिली सीख, क्यों बढ़ता है इस वक्त प्रदूषण एयर क्वॉलिटी एक्सपर्ट और @Envirocatalyst के संस्थापक सुनील दहिया और @Warriormomsin की भंवरीन कंधारी जुड़िये और अपने सवाल पूछिये। लिंक - youtube.com/watch?v=vZ7pBles… Subscribe & Join - Eco N Energy Talk (YouTube)
6
11
443