Pinned Tweet
अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
कुछ पल घड़ी में नहीं बीतते—वे एक उम्र बनकर किसी के घर में ठहर जाते हैं।
शहीद की अनुपस्थिति घर में रोज़ आती है। रोज़। बिना वर्दी के। बिना किसी आहट के।
इस स्मृति दिवस पर, उत्तर प्रदेश पुलिस की फ़िल्म ‘वर्दी’ उन सभी अमर बलिदानियों को नमन करती है, जिन्होंने कर्तव्य की राह में अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म में मशहूर फ़िल्म अभिनेता अमित साध, अलका अमीन और नाज़िश ख़ान प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
राष्ट्र की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानियों को विनम्र नमन—उनका शौर्य और त्याग राष्ट्र की स्मृति में सदैव जीवित रहेगा।
#Vardi #UPPolice #ShaheedDiwas #PoliceCommemorationDay #PoliceSmritiDiwas2026
youtu.be/ccwx9uMlcis
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र@ipsajaysahniद्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
खोए मोबाइल लौटे, चेहरे पर लौटी मुस्कान।
गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु की जा रही कार्रवाई के क्रम में @maharajganjpol की सर्विलांस टीम एवं जनपद के विभिन्न थानों के समन्वित प्रयासों से 115 मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹28 लाख, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए गए।
विगत 07 माह में तकनीक आधारित कार्रवाई एवं CEIR पोर्टल की सहायता से कुल 743 गुम/खोए हुए मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत लगभग ₹2.06 करोड़, बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किए जा चुके हैं।
गुम हुई वस्तुओं को सही हाथों तक पहुँचाना केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि जनता की सुरक्षा, सुविधा और भरोसे को मजबूत करने का निरंतर प्रयास है।
#RingReturn
#GoodWorkUPP
#TrustRecharged
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
ट्रांसफार्मर चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का अनावरण करते हुए @kanpurnagarpol द्वारा 07 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ₹68,000 नकद, 164 किलोग्राम एल्युमिनियम तार, 98 किलोग्राम कॉपर बाइंडिंग, 03 ट्रांसफार्मर कॉइल एवं घटना में प्रयुक्त 01 चारपहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime #GoodWorkUPP
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी में संलिप्त 01 अभियुक्त को #ANTF यूनिट मेरठ व @sonbhadrapolice के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से 60 किलो 525 ग्राम अवैध गांजा व तस्करी में प्रयुक्त 01 आयशर कैंटर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त उड़ीसा के भुवनेश्वर क्षेत्र से काजू के छिलकों की आड़ में गांजा लेकर आ रहा था, जिसे जनपद एटा में एक व्यक्ति को सप्लाई किया जाना था।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP
#ANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
पैथोलॉजी सेंटर से अल्ट्रासाउंड मशीन एवं अन्य उपकरणों की चोरी की घटना का @bastipolice द्वारा अनावरण करते हुए 01 अन्तर्जनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त के कब्जे से लगभग ₹46 लाख मूल्य की 02 अल्ट्रासाउंड मशीन एवं घटना में प्रयुक्त 01 चार पहिया वाहन बरामद किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अज्ञात व्यक्ति द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ित से ठगी गई ₹50,000/- की धनराशि @unnaopolice के थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
म्यूल बैंक खातों के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को @PoliceShamli द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों द्वारा वादी को बहला-फुसलाकर बैंक ऑफ इंडिया में उसका बैंक खाता खुलवाया तथा खाते से संबंधित पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक एवं अन्य दस्तावेज प्राप्त कर लिए। इसके बाद रुपये के लालच में उक्त बैंक खाते को अपने साथियों के माध्यम से एक अन्य व्यक्ति को उपलब्ध करा दिया।
उक्त बैंक खाते के संबंध में दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान एवं तेलंगाना सहित विभिन्न प्रदेशों में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित कुल 17 शिकायतें दर्ज होने की जानकारी प्राप्त हुई है।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यूपीआई एवं अन्य माध्यम से 02 पीड़िताओं से ठगी गई ₹1,85,000/- की धनराशि @mirzapurpolice थाना को0 कटरा, साइबर सेल टीम द्वारा वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
पोस्ट से सुरक्षा तक—सिर्फ़ 05 मिनट में।
कानपुर नगर निवासी 23 वर्षीय युवक द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गई आत्महत्या से संबंधित पोस्ट का अलर्ट दिनांक 26/27 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि 12:14 बजे @Meta के माध्यम से #UPPolice सोशल मीडिया सेंटर को प्राप्त हुआ। मुख्यालय की टीम ने तत्काल लोकेशन ट्रेस कर @kanpurnagarpol को सूचित किया।
सूचना मिलने के मात्र 05 मिनट के भीतर थाना नौबस्ता पुलिस टीम युवक के घर पहुंची, जहां वह कमरे में अचेत अवस्था में मिला और उसके हाथ की कटी हुई नस से रक्त बह रहा था। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने अविलम्ब उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने भर्ती कर तत्काल उपचार प्रारंभ किया।
स्वास्थ्य में सुधार के बाद हुई काउंसलिंग के दौरान पता चला कि कर्ज के बढ़ते बोझ के कारण युवक मानसिक तनाव एवं अवसाद से गुजर रहा था। पुलिसकर्मियों द्वारा की गयी काउंसलिंग के उपरांत युवक ने भविष्य में ऐसा कोई कदम न उठाने का आश्वासन दिया।
यह त्वरित एवं जीवनरक्षक प्रयास @Uppolice और @Meta की प्रभावी साझेदारी का परिणाम है। इस पहल के अंतर्गत 01 जनवरी 2023 से 15 अक्टूबर 2026 तक कुल 4,106 लोगों की जान बचाने में सहायता मिली है।
#EveryLifeMatters
#DigitalSentinels
#UPPCares
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹60 हजार/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice #BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता
पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र@ipsajaysahniद्वारा परिक्षेत्र कार्यालय में #जनसुनवाई के दौरान आमजन की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
साइबर अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
SATYA SANATAN TRUST के नाम से पंजीकृत खाते से करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के मुख्य अभियुक्त सहित कुल 03 अभियुक्तों को @sonbhadrapolice द्वारा गिरफ्तार किया गया है।
समन्वय (JMIS) पोर्टल पर उपलब्ध संदिग्ध बैंक खातों की जांच के क्रम में उक्त बैंक खाते के विरुद्ध साइबर फ्रॉड से जुड़ी कुल 35 शिकायतें दर्ज पाई गईं। साथ ही, उक्त खाते के माध्यम से लगभग ₹2 करोड़ 37 लाख के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी प्राप्त हुई।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस—
@UPGovt की कुख्यात माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की नीति के अनुपालन में @sonbhadrapolice द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की बिना वैध परमिट के खनिज संपदा के अवैध परिवहन से अर्जित लगभग ₹83 लाख/- मूल्य की चल संपत्ति को गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कुर्क किया गया है।
#UPPAgainstCrime
#UPPolice
Zero Tolerance Towards Narcotics—
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 03 तस्करों को #ANTF ऑपरेशनल यूनिट आगरा एवं @mathurapolice द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 250 किलोग्राम अवैध गांजा एवं 01 कंटेनर वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्तगण खाली कंटेनर लेकर उड़ीसा गए थे, जहाँ कंटेनर में 250 किलोग्राम अवैध गांजा लोड कराया गया। इसके बाद वे गांजा लेकर आगरा लौटे और उसे मथुरा में डिलीवर करने जा रहे थे, जहाँ से इसकी सप्लाई उत्तर प्रदेश एवं हरियाणा बॉर्डर के आसपास के क्षेत्रों में की जानी थी।
#UPPNabsNarcos
#GoodWorkUPP #ANTF
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
छिनैती की घटना का अनावरण करते हुए @agrapolice द्वारा अंतर्जनपदीय गैंग के 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 पीली धातु का टुकड़ा, ₹40,000/- नकद एवं घटना में प्रयुक्त 01 दो पहिया वाहन बरामद किया गया है।
अभियुक्त बड़े शहरों में मौका देखकर लूट एवं स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देते थे। दिनांक 17.10.2026 को दोनों अभियुक्तों ने एक महिला के गले से चेन व मंगलसूत्र छीन लिया। इसके बाद चेन को गलाकर दो टुकड़ों में बदल दिया तथा एक टुकड़े को ₹52,000 में बेच दिया। बिक्री से प्राप्त धनराशि में से कुछ खर्च कर दी गई, जबकि शेष धनराशि अभियुक्तों से बरामद हुई। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद पीली धातु का टुकड़ा छीनी गई चेन को गलाकर बनाया गया था।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
उत्तर प्रदेश पुलिस पेंशनर कल्याण संस्थान द्वारा 35वीं वाहिनी पीएसी, लखनऊ स्थित शहीद चन्द्रशेखर आजाद क्रीड़ा संकुल स्टेडियम में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता-2026 का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक श्री अरविन्द कुमार जैन के द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता में वाक चाल, गोला फेंक, चक्का फेंक, म्यूजिकल चेयर रेस एवं रस्साकसी जैसी विभिन्न स्पर्धाओं में पुलिस पेंशनरों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी ऊर्जा, सक्रियता और खेल भावना का परिचय दिया। संस्थान के पदाधिकारियों द्वारा विजेताओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
35वीं वाहिनी पीएसी के सेनानायक श्री अमित कुमार के कुशल निर्देशन में सहायक सेनानायक श्री उदयवीर सिंह एवं उनकी टीम ने प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया।
#UPPolice #PolicePensioners #Sports #Fitness
IPO में निवेश कर कम समय में अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर अज्ञात व्यक्ति द्वारा ठगी की गई ₹2,00,000/- की धनराशि @bandapolice के थाना साइबर क्राइम द्वारा पीड़ित को वापस कराई गई।
खाते से धोखाधड़ी से पैसा निकलने की दशा में तुरंत 1930 पर कॉल करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।
#UPPCracksCyberCrime
#UPAgainstCyberCrime
#CyberSafeUP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
अवैध शस्त्र फैक्ट्री का पर्दाफाश करते हुए @meerutpolice द्वारा अवैध शस्त्र निर्माण/सप्लाई गिरोह के 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तों के कब्जे से 17 निर्मित/अर्धनिर्मित अवैध शस्त्र व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस—
चोरी की घटना का अनावरण करते हुए @mirzapurpolice द्वारा बिहार निवासी 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लगभग ₹65 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण (पीली एवं सफेद धातु) बरामद किए गए हैं।
अभियुक्त संगठित गिरोह के रूप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रेलवे स्टेशन एवं बस अड्डों के आसपास डेरा डालकर रहते थे। दिन में शहद अथवा खिलौने बेचने के बहाने घरों एवं सर्राफा की दुकानों की रेकी कर उन्हें निशाना बनाते थे तथा रात के समय चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर आभूषण, कीमती सामान एवं नकदी चोरी कर लेते थे। चोरी किए गए आभूषणों को बेचकर प्राप्त धनराशि आपस में बाँट लेते थे।
#UPPAgainstCrime
#GoodWorkUPP
महिला सम्बन्धी अपराध में कठोर सजा—
#ऑपरेशन_कनविक्शन के तहत @Barabankipolice एवं अभियोजन विभाग के संयुक्त प्रयास के फलस्वरूप मा0 न्यायालय द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में आरोपी एक अभियुक्त को आजीवन कारावास एवं ₹1,07,000/- के अर्थदंड से दण्डित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पुलिस गंभीर अपराधों में मजबूत साक्ष्य, त्वरित विवेचना एवं प्रभावी पैरवी के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने हेतु दृढ़ संकल्पित है।
#ProsecutionSuccess
#UPPolice
#BNSUPP
#भारतीय_न्याय_संहिता

























